Shuru
Apke Nagar Ki App…
*UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज का ऐलान! दुकानदारों से लेकर रेहड़ी-पटरी वालों तक, किसे देना होगा पैसा? जानें हर सवाल का जवाब* UPI ट्रांजेक्शन को लेकर सरकार के एक फैसले के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. क्या किराना दुकान चलाने वाले दुकानदार भी इसके दायरे में आएंगे? छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को कितना पैसा देना होगा? कौन इसके अंदर आएगा और किसे छूट मिलेगी? *पूरी खबर यहां पढ़ें ➡️* *क्या UPI पेमेंट पर चार्ज लगना चाहिए?* _रिएक्शन दें 👇_ 👍 – हां, छोटी फीस ठीक है 👎 – नहीं, UPI पूरी तरह फ्री रहना चाहिए 🤔 – पहले नियम और चार्ज साफ होने चाहिए 😄 – कैश ही बेहतर है
Kamlesh nagda
*UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज का ऐलान! दुकानदारों से लेकर रेहड़ी-पटरी वालों तक, किसे देना होगा पैसा? जानें हर सवाल का जवाब* UPI ट्रांजेक्शन को लेकर सरकार के एक फैसले के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. क्या किराना दुकान चलाने वाले दुकानदार भी इसके दायरे में आएंगे? छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को कितना पैसा देना होगा? कौन इसके अंदर आएगा और किसे छूट मिलेगी? *पूरी खबर यहां पढ़ें ➡️* *क्या UPI पेमेंट पर चार्ज लगना चाहिए?* _रिएक्शन दें 👇_ 👍 – हां, छोटी फीस ठीक है 👎 – नहीं, UPI पूरी तरह फ्री रहना चाहिए 🤔 – पहले नियम और चार्ज साफ होने चाहिए 😄 – कैश ही बेहतर है
More news from राजस्थान and nearby areas
- मावली में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, विधायक पुष्कर लाल डांगी सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद उदयपुर जिले के मावली नगरपालिका के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उपखंड कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में उपखंड अधिकारी मावली ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक पुष्कर लाल डांगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन चौधरी तथा मावली के पूर्व सरपंच मोहन लाल जाट उपस्थित रहे।1
- चिकारड़ा में गणपति महोत्सव की धूम, 10 दिनों तक गूंजेगी भक्ति और गरबा की खनक प्रेम नगर के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में 7 फीट की गणपति प्रतिमा स्थापित पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। डूंगला उपखंड क्षेत्र में गणपति महोत्सव को लेकर इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में विधि-विधान के साथ भगवान गणपति की स्थापना की गई है। कहीं सार्वजनिक पंडाल सजाए गए हैं तो कहीं ग्रामीणों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की है। दस दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आ रहा है। जहां देखो, वहां गणपति बप्पा की प्रतिमाएं क्षेत्र में जगह-जगह गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। सुबह-शाम आरती और पूजा के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा की सेवा में जुटे हुए हैं। रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गरबा और डांडिया आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डांडियों की खनक से गांवों की गलियां देर रात तक गूंज रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गणपति महोत्सव अब धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक उत्सव का भी माध्यम बन गया है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साह के साथ आयोजनों में भाग ले रहे हैं। प्रेम नगर में 7 फीट की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र डूंगला निवासी उदयलाल गायरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रेम नगर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है। गरबा मंडल की ओर से यहां दस दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार मंदिर परिसर में 7 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण भगवान गणपति के दर्शन एवं आरती में शामिल हो रहे हैं। शाम 8 बजे बाद उमड़ता है भक्तों का सैलाब आयोजक मंडल के अनुसार शाम करीब 8 बजे से कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने लगती है। आरती के बाद गरबा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीण उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं में गरबा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजक मंडल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में डूंगला क्षेत्र के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से इस आयोजन को हर वर्ष और अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थापना से विसर्जन तक भक्ति में डूबा रहेगा क्षेत्र क्षेत्र के कई स्थानों पर ग्रामीणों ने अपनी परंपरा के अनुसार गणपति स्थापना एवं विसर्जन की तैयारियां की हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वे स्थापना के दिन ही विधि-विधान के साथ गणपति का विसर्जन करेंगे, जबकि सार्वजनिक रूप से स्थापित प्रतिमाओं का दस दिवसीय आयोजन के बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया जाएगा। गणपति महोत्सव के चलते इन दिनों डूंगला उपखंड क्षेत्र में हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग में रंगा यह आयोजन ग्रामीणों के बीच उत्साह, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दे रहा है।1
- .…...…..................….....…….....…................1
- *खुला आसमान ही श्मशान: मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार नसीब नहीं, आदर्श श्मशान योजना कागजों में* रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी पीपलवास *बिलड़ी / ग्राम पंचायत गरदाना (चित्तौड़गढ़)।* ग्रामीण अंचल में विकास के तमाम दावों के बीच जमीनी हकीकत बेहद दर्दनाक है। यहां व्यक्ति को जीते जी तो सुविधाएं नहीं मिलती, मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार तक नसीब नहीं हो रहा है। ताजा मामला ग्राम पंचायत गरदाना के ग्राम *बिलड़ी* का है। यहां आज भी अंतिम संस्कार के लिए कोई व्यवस्थित श्मशान घाट नहीं है। ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे, खेतों के बीच, झाड़ियों में चिता लगाकर दाह संस्कार करना पड़ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के मौसम में गीली लकड़ियों से चिता जल ही नहीं रही है और परिजनों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। इस संबंध में *सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल, बिलड़ी* ने बताया कि राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में *आदर्श श्मशान (मोक्षधाम)* बनाने की योजना शुरू की थी, जिसके लिए लाखों रुपये का बजट भी आता है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना पूरी तरह फेल है। बिलड़ी में आज तक न तो टीन शेड बना, न चारदीवारी और न ही श्मशान तक पहुंचने का रास्ता है। बरसात में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर बिलड़ी गांव में तत्काल सर्वसुविधायुक्त आदर्श मोक्षधाम का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को इस पीड़ादायक स्थिति से न गुजरना पड़े।1
- शिव शक्ति धाम पुनाली में गणेश उत्सवश्रद्धालु भजन करते चा आरती की बोली प्रसाद का वितरण सभी भक्तों ने भाग लिया1
- डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।और मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में। आपके घरों में कुलर फ्रिज गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र पशुओं के पानी पीने की प्याऊ घर के आसपास नालिया पानी की टंकियां पानी के टैंक या घर के आसपास कहीं पर भी पानी का गद्दा भरा हुआ मिले तो साफ सफाई जरूर रखें ताकि डेंगू या मलेरिया जैसे रोग से हमारे परिवार और हमारे पड़ोसी ना हो स्वस्थ रहें सुरक्षित रहे1
- खेरवाड़ा टोल नाके के पास सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 घायल डूंगरपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर मंगलवार देर रात खेरवाड़ा टोल नाके के पास सड़क हादसा हो गया। उदयपुर से अहमदाबाद जा रही इनोवा कार हाईवे किनारे खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई। हादसे में इनोवा सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गुजरात के जमालपुरा नाडियावाड़ निवासी अतीक पुत्र अवेश भाई सोजतवाला, आसिफ पुत्र अब्दुल रहमान केलावाला, अशरफ पुत्र आसिफ, नफीसा पत्नी अवेश भाई, अस्मा पत्नी आसिफ और अवेश पुत्र शमशुद्दीन अहमदाबाद से उदयपुर घूमने आए थे। देर रात सभी इनोवा कार से वापस अहमदाबाद लौट रहे थे। खेरवाड़ा टोल नाके के पास पहुंचते ही इनोवा कार हाईवे किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में सवार सभी छह लोगों को चोटें आईं। सूचना पर हाईवे एंबुलेंस 1033 मौके पर पहुंची और घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों का उपचार जारी है।1
- सारंगपुरा में गुर्जर समाज की राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता शुरू 29 टीमों ने लिया भाग, उद्घाटन मुकाबलों में चार टीमों ने दर्ज की जीत; आठ पीटीआई ने दिया योगदान चिकारड़ा — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 29 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर को होगा। उद्घाटन मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दमखम प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुरेठा वर्सेस खेरमालिया, आंतरी वर्सेस खेरमालिया, संगरिया वर्सेस सांवलिया जी तथा रतनपुर वर्सेस नौगामा के बीच मुकाबले हुए। मुकाबलों में क्रमशः खेरमालिया ने कुरेठा को, खेरमालिया ने आंतरी को, सांवलिया जी ने संगरिया को तथा नौगामा ने रतनपुर को हराकर जीत हासिल की। इस प्रकार उद्घाटन अवसर पर कुल 8 टीमों के बीच चार मुकाबले हुए, जिनमें खेरमालिया ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि सांवलिया जी और नौगामा ने एक-एक मुकाबले में विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता में आयोजन को सफल बनाने के लिए आठ पीटीआई ने अपना योगदान दिया। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे। विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। खिलाड़ियों के लिए भोजन व्यवस्था भी आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। 17 सितंबर को शोभायात्रा, महाप्रसाद और भजन संध्या देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद शाम 4.15 बजे महाप्रसाद तथा रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। देवनारायण मंदिर परिसर बना आयोजन का केंद्र तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सहित जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रम भगवान श्री देवनारायण जी मंदिर, सारंगपुरा में आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समस्त गुर्जर समाज, सारंगपुरा, तहसील डूंगला के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही गांव में खेल भावना और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। खेल मैदान में दिखा उत्साह प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन मुकाबलों के दौरान ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में खेलप्रेमी प्रतियोगिता देखने पहुंचे। आयोजन में ग्रामीणों की उपस्थिति प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सहयोग करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।3