Shuru
Apke Nagar Ki App…
ROAD NAHI HAI PRASHASHAN SO RAHA HAI badkhar ward no12,Gali no2 Bonanza convent school ke pass Satna me road banane ke liye Kai bar avedan diya lekin satna nagarnigam so raha hai risked karan logo ko aane Jane me bahut muskil ka samna karna padta hai bachho ko school tak Jane ke liye bhi muskil hoti hai
Susheel kant Tiwari
ROAD NAHI HAI PRASHASHAN SO RAHA HAI badkhar ward no12,Gali no2 Bonanza convent school ke pass Satna me road banane ke liye Kai bar avedan diya lekin satna nagarnigam so raha hai risked karan logo ko aane Jane me bahut muskil ka samna karna padta hai bachho ko school tak Jane ke liye bhi muskil hoti hai
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सतना।3 देशी कट्टा,7 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया अवैध असलहे सप्लायर मनीष सिंह परिहार,चित्रकूट थाना प्रभारी नीलेश तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम को मिली सफलता, आरोपी मनीष के खिलाफ पूर्व से दर्ज है कई आपराधिक प्रकरण,नशे की तस्करी के खेल का भी बड़ा खिलाड़ी है मनीष।1
- 🚨 गढ़चपा में जारी जन चौपाल में बिजली और जल जीवन मिशन के कर्मचारी नदारद चित्रकूट। मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़चपा में “गाँव की समस्या–गाँव में समाधान” के तहत जन चौपाल जारी है। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं, लेकिन बिजली विभाग और जल जीवन मिशन की ओर से कोई कर्मचारी जन चौपाल में मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक जरका पुरवा में बिजली के पोल तो गाड़ दिए गए हैं, लेकिन बिजली की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों की बिजली से जुड़ी समस्याओं को जन चौपाल में संबंधित विभाग के सामने रखने का अवसर भी प्रभावित हो रहा है। वहीं जल जीवन मिशन के कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन विभागों से जुड़ी समस्याएं गांव में बनी हुई हैं, उन्हीं विभागों के जिम्मेदार कर्मचारी जन चौपाल में मौजूद रहें तो समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने में सहूलियत होगी। अब सवाल यह है कि जब संबंधित विभाग के कर्मचारी ही जन चौपाल में मौजूद नहीं हैं, तो ग्रामीणों की बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान कैसे होगा?2
- *मऊगंज जिले में गौ रक्षा को लेकर समाजसेवी अखिलेश पांडे बैठे मौन धरने पर कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही दोबारा घटित हुई वहीं घटना* *मऊगंज जिले में गौ रक्षा को लेकर समाजसेवी अखिलेश पांडे बैठे मौन धरने पर कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही दोबारा घटित हुई वहीं घटना* मऊगंज जिले में लगातार हो रही निराश्रित गोवंशों की मौत पर जिले में भारी आक्रोश है गौ सेवक अखिलेश पांडे अपने गौ सेवक साथियों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में धरना शुरू कर दिए आरोप है कि मऊगंज जिले में कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा सितंबर 2025 धारा 163 लागू कर एक आदेश जारी किए थे अगर सड़कों पर निराश्रित गोवंश मिलते हैं तो ग्राम पंचायत क्षेत्र में संबंधित सचिव और जनपद के अधिकारी जिम्मेदार होंगे वहीं नगरी क्षेत्र में अगर निराश्रित गोवंश मिलते हैं तो नगर परिषद जिम्मेदार होगा पर कलेक्टर का यह आदेश धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है प्रतिदिन सड़कों पर गोवंशों की सड़क हादसे में मौत हो रही है वहीं बाइक सवार भी मवेशियों से टकराकर मौत के गाल में समा रहे हैं अखिलेश पांडे ने कलेक्टर पर बड़ा सवाल उठाया है क1
- जिले के 11 केंद्रों में 20 सितंबर को सम्पन्न होंगी विश्व अहिंसा दिवस समारोह की प्रतियोगिताएं भाषण, मेहंदी, रंगोली और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के पंजीकरण अब 26 सितंबर तक होंगे चित्रकूट। सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक दृष्टि संस्थान के ब्रेल भवन में शिवबरन त्रिपाठी प्रधानाचार्य शांती देवी इंटर कॉलेज की अध्यक्षता में सपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर को होने वाली भाषण और मेंहदी तथा दो अक्टूबर को होने वाली रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आवेदन पत्र 26 सितंबर तक भरे जा सकते हैं। 20 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 11:00 तक जनपद के 11परीक्षा केंद्रों में सामान्य ज्ञान, निबंध और चित्रकला की प्रतियोगिताएं ,प्राइमरी, जूनियर और सीनियर संवर्ग में होंगी। संस्था के निदेशक बलबीर सिंह ने कहा कि आज नई पीढ़ी में संस्कार विकसित करना राष्ट्रभक्ति और गांधी जी के मूल्यों को विकसित करना बहुत आवश्यक है ।इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 2007 से उनकी संस्था द्वारा जन सहयोग के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। कर्वी नगर में इस वर्ष चित्रकूट इंटर कॉलेज के अलावा ज्ञान भारती इंटर कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया है। 20 सितंबर रविवार को मुख्य केंद्र चित्रकूट इंटर कॉलेज में सुबह 9:30 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिंह/उपजिलाधिकारी कर्वी अजय कुमार यादव द्वारा प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया जाएगा। साथ में बेसिक शिक्षा अधिकारी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा और चित्रकूट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.रणवीर सिंह चौहान की उपस्थिति रहेगी। केंद्र व्यवस्थापक इसी विद्यालय के प्रवक्ता फूल चंद्र चंद्रवंशी बनाए गए हैं ।पर्यवेक्षक के रूप में आयुष्मान के निदेशक बलबीर सिंह और सह जिला संयोजक पंकज दुबे रहेंगे। केंद्र में 2000 प्रतिभागी शामिल होंगे । ज्ञान भारती इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। पर्यवेक्षक के रूप में आयुष्मान के जिला संयोजक विजय चंद्र गुप्ता, उपनिदेशक हीरालाल सोनी और प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. मनोज द्विवेदी रहेंगे। कॉलेज प्रबंधक शिवलाल सिंह राजपूत ने कहा कि इतनी व्यापक पैमाने पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करके छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम इस संस्था द्वारा लगातार 2007 से किया जा रहा है निश्चित रूप से बच्चों के भविष्य निर्माण और गांधी जी के मूल्यों का उनमें समावेश करने की यह एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि वह इन प्रतियोगिताओं के आयोजन में पूरा सहयोग देंगे। प्रतियोगिताओं के प्रारंभ के लिए प्रोटोकॉल बनाया गया है, जिसके अंतर्गत प्रतियोगिताओं के प्रारंभ के पूर्व महत्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण, उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का गायन, उद्घाटन कर्ता द्वारा प्रश्न पत्रों के अनावरण के पश्चात प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी। अतिथियों एवं पर्यवेक्षक द्वारा निरीक्षण/ अवलोकन भी किया जाएगा। अन्य केंद्रों के लिए भी पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं।1
- चित्रकूट के तुलसी पार्क का होगा कायाकल्प, 55 लाख से बदलेगी तस्वीर तुलसी पार्क का होगा कायाकल्प, 55 लाख से बदलेगी तस्वीर रामायण की थीम पर सजेगी दीवारें, रबर मैटिंग से लैस होगा जिले का पहला पार्क डीएम पुलकित गर्ग ने किया भूमि पूजन, आधुनिक सुविधाओं के साथ दिखेगी चित्रकूट की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत चित्रकूटधाम कर्वी। पुरानी बाजार स्थित तुलसी पार्क अब बदहाल तस्वीर से निकलकर आधुनिक और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। पार्क के कायाकल्प की दिशा में शुक्रवार को बड़ा कदम उठाते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के साथ करीब 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन किया। पार्क के विकास की खासियत यह होगी कि यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ चित्रकूट की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान की झलक भी दिखाई देगी। जिलाधिकारी ने बताया कि तुलसी पार्क को रबर मैटिंग से युक्त जिले का पहला पार्क बनाया जाएगा। यह सुविधा खास तौर पर बच्चों के लिए उपयोगी होगी और पार्क को आधुनिक रूप प्रदान करेगी। दीवारों पर जीवंत होगी रामायण की गाथा गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर बने इस पार्क के सुंदरीकरण में धार्मिक भावनाओं और चित्रकूट की सांस्कृतिक विरासत को खास स्थान दिया गया है। पार्क की दीवारों पर रामायण की थीम आधारित वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। दीवारों पर उभरने वाले रामायण के प्रसंग पार्क को नया आकर्षण देने के साथ लोगों को चित्रकूट की आध्यात्मिक विरासत से भी जोड़ेंगे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए बनेगा उपयोगी डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि पार्क का विकास आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के बाद पार्क बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि तुलसी पार्क के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन हो चुका है। जिलाधिकारी के प्रयासों से चित्रकूट नगर के पार्कों के सुंदरीकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। करीब 55 लाख रुपये के इस विकास कार्य से पुरानी बाजार के बीच स्थित तुलसी पार्क की सूरत बदलने की उम्मीद जगी है। आने वाले दिनों में यहां आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक वॉल पेंटिंग और धार्मिक-सांस्कृतिक थीम का ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जो पार्क को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में नई पहचान दे सकता है। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ आर के प्रसाद,सभासद अनुज निगम,अवर अभियंता संतोष राठौर, शुभम तिवारी,सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला,राजस्व निरीक्षक राहुल पांडेय,रवि बाबू,आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। खास बातें ◆ लागत — करीब 55 लाख रुपये ◆ रबर मैटिंग वाला जिले का पहला पार्क ◆ रामायण थीम पर होगी वॉल पेंटिंग ◆ आधुनिक सुविधाओं के साथ धार्मिक-सांस्कृतिक स्वरूप ◆ बच्चों और आमजन के लिए होगा अधिक उपयोगी4
- चित्रकूट। भगवान विश्वकर्मा पूजन एवं शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न चित्रकूट में भगवान विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन विश्वकर्मा समाज के युवाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया। शोभायात्रा प्रयागराज रोड से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा में युवाओं सहित समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में भव्य एवं दिव्य पूजन के साथ धार्मिक वातावरण देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर समाजसेवी शानू गुप्ता सहित विश्वकर्मा समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। समाजसेवी शानू गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। चित्रकूट। भगवान विश्वकर्मा पूजन एवं शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न चित्रकूट में भगवान विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन विश्वकर्मा समाज के युवाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया। शोभायात्रा प्रयागराज रोड से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा में युवाओं सहित समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में भव्य एवं दिव्य पूजन के साथ धार्मिक वातावरण देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर समाजसेवी शानू गुप्ता सहित विश्वकर्मा समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। समाजसेवी शानू गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।1
- *संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में मरीज के परिजन को खाना ले जाने से रोका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*1
- 🚨 गढ़चपा में आयोजित हुई जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन चित्रकूट। मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़चपा में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को “गाँव की समस्या–गाँव में समाधान” की थीम पर जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी मानिकपुर पवन कुमार सिंह की अगुवाई में संपन्न हुआ। जन चौपाल में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि ननकी देवी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट देवी प्रसाद पाल IAS तथा जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग IAS के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।3
- शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में शराब का विरोध कर रही महिलाओं ने पुलिस व आबकारी विभाग की टीम पर किया हमला जान बचाकर भागे कर्मी शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में शराब का विरोध कर रही महिलाओं ने पुलिस व आबकारी विभाग की टीम पर किया हमला जान बचाकर भागे कर्मी1