logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आहोर एवीएन स्कूल रोडला में कक्षा 8 के बच्चों को विदाई: कठिन परिश्रम, अनुशासन के लिए प्रेरित किया, स्टुडेंट्स को किया सम्मानित:- आहोर उपखंड क्षेत्र के ग्राम रोडला के आनन्द विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 के स्टूडेंट्स के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।यह समारोह छात्रों के सम्मान में रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और स्कूल में बिताए अपने अनुभव सांझा किए। वहीं प्रधानाध्यापक सुमेरसिंह ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करना एवं एक आदर्श विद्यार्थी का निर्माण करना हैं । वहीं महेंद्र सिंह भाटी व गोविंद दास संत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आर्शीवाद प्रदान किया। समारोह के अंत में छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस मौके विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन महेंद्र सिंह भाटी ने किया।

1 day ago
user_सुरेश गर्ग
सुरेश गर्ग
Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
1 day ago
4d3da9bb-4754-4af8-add5-09b6202f2136

आहोर एवीएन स्कूल रोडला में कक्षा 8 के बच्चों को विदाई: कठिन परिश्रम, अनुशासन के लिए प्रेरित किया, स्टुडेंट्स को किया सम्मानित:- आहोर उपखंड क्षेत्र के ग्राम रोडला के आनन्द विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 के स्टूडेंट्स के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।यह समारोह छात्रों के सम्मान में रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और स्कूल में बिताए अपने अनुभव सांझा किए। वहीं प्रधानाध्यापक सुमेरसिंह ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करना एवं एक आदर्श विद्यार्थी का निर्माण करना हैं । वहीं महेंद्र सिंह भाटी व गोविंद दास संत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आर्शीवाद प्रदान किया। समारोह के अंत में छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस मौके विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन महेंद्र सिंह भाटी ने किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जालौर मंगलवार को बड़ी पोल के बाहर वैष्णव समाज भवन में फाग उत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया, आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्री राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को भक्ति में बनाया कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने आज बिरज में होली औ रसिया फागणिया में उड़े रे गुलाल सांवरिया थारी ओलु आवे महीनो फागण रा सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की अग्रिम बधाई दी
    2
    जालौर मंगलवार को बड़ी पोल के बाहर वैष्णव समाज भवन में फाग उत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया,    आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्री राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को भक्ति में बनाया कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने आज बिरज में होली औ रसिया फागणिया में उड़े रे गुलाल सांवरिया थारी  ओलु आवे महीनो फागण रा सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की अग्रिम बधाई दी
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Ramesh Kumar
    1
    Post by Ramesh Kumar
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Farmer सायला, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by NAKUL CHOUHAN
    1
    Post by NAKUL CHOUHAN
    user_NAKUL CHOUHAN
    NAKUL CHOUHAN
    सायला, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बाली उपखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि महापर्व को लेकर दिनभर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक शोभायात्रा मेलो एवं भक्ति संध्या का हुआ आयोजन जिसमें भारी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने लिया भाग
    1
    बाली उपखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि महापर्व को लेकर दिनभर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक शोभायात्रा मेलो एवं भक्ति संध्या का हुआ आयोजन जिसमें भारी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने लिया भाग
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मदरसा प्राथमिक स्कूल बाली में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न। बाली।पाली बाली। मदरसा प्राथमिक स्कूल बाली में वर्ष 2026 का वार्षिक उत्सव एवं कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का विदाई सम्मान समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे समारोह अत्यंत सफल एवं यादगार बना। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई, जिसे जनाब सिराजुद्दीन अशरफी, पेश इमाम जामा मस्जिद बाली, ने पेश किया। तिलावत के साथ ही पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बन गया। इसके पश्चात विदाई ले रहे विद्यार्थियों की सम्मानपूर्वक एंट्री करवाई गई, जिनका उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ स्वागत किया। अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन समारोह में पधारे मुख्य अतिथि दलपत चौधरी (UCEEO, बाली) सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों में मौलाना यूसुफ़ सिदिकी, अजमत खान (वक्फ बोर्ड सदर), रफीक खान (मदरसा सदर), जमाल खान (मदरसा सचिव), सेवानिवृत्त अशोक कुमार वछेटा (प्रधानाध्यापक), परवेज टॉक (नगरपालिका पार्षद), अल्ताफ खान कोटबालियां (पूर्व सरपंच), रमेश कुमार सोनी (भामाशाह), आबिद टॉक (भामाशाह), सेराज कुरैशी (सचिव वक्फ बोर्ड), अब्दुल सत्तार (अध्यक्ष SMC), महेंद्र फौजी (अध्यक्ष, मेघवाल छात्रावास फालना), सलीम कुरैशी (सेवानिवृत्त जलदाय विभाग अधिकारी), इकबाल खान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अध्यापिका शाहीन पठान ने सभी अतिथियों का शेरो-शायरी के माध्यम से भावपूर्ण स्वागत किया, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। कक्षा पाँच के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। प्रत्येक विद्यार्थी को मंच पर आमंत्रित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की आँखें नम दिखाई दीं। नन्हे विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ विदाई ले रहे विद्यार्थियों के सम्मान में कक्षा 4 की छात्रा अलीजा खान एवं आतिफा ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कक्षा 3 के विद्यार्थी मोहम्मद हसनैन ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय के सभी नन्हे बच्चों ने सामूहिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बोधन मुख्य अतिथि दलपत चौधरी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि प्राथमिक स्तर की शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। इमाम सिराजुद्दीन अशरफी ने इल्म, अख़लाक और इंसानियत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नेक राह पर चलने की प्रेरणा दी। अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मोहसिन खान ने कुशलतापूर्वक किया। मदरसा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमरान पठान ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समापन समारोह का समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ हुआ। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। यह समारोह विद्यालय परिवार की एकजुटता, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।
    3
    मदरसा प्राथमिक स्कूल बाली में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।
बाली।पाली
बाली। मदरसा प्राथमिक स्कूल बाली में वर्ष 2026 का वार्षिक उत्सव एवं कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का विदाई सम्मान समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे समारोह अत्यंत सफल एवं यादगार बना।
कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई, जिसे जनाब सिराजुद्दीन अशरफी, पेश इमाम जामा मस्जिद बाली, ने पेश किया। तिलावत के साथ ही पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बन गया। इसके पश्चात विदाई ले रहे विद्यार्थियों की सम्मानपूर्वक एंट्री करवाई गई, जिनका उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ स्वागत किया।
अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन
समारोह में पधारे मुख्य अतिथि दलपत चौधरी (UCEEO, बाली) सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मंचासीन अतिथियों में मौलाना यूसुफ़ सिदिकी, अजमत खान (वक्फ बोर्ड सदर), रफीक खान (मदरसा सदर), जमाल खान (मदरसा सचिव), सेवानिवृत्त अशोक कुमार वछेटा (प्रधानाध्यापक), परवेज टॉक (नगरपालिका पार्षद), अल्ताफ खान कोटबालियां (पूर्व सरपंच), रमेश कुमार सोनी (भामाशाह), आबिद टॉक (भामाशाह), सेराज कुरैशी (सचिव वक्फ बोर्ड), अब्दुल सत्तार (अध्यक्ष SMC), महेंद्र फौजी (अध्यक्ष, मेघवाल छात्रावास फालना), सलीम कुरैशी (सेवानिवृत्त जलदाय विभाग अधिकारी), इकबाल खान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अध्यापिका शाहीन पठान ने सभी अतिथियों का शेरो-शायरी के माध्यम से भावपूर्ण स्वागत किया, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।
कक्षा पाँच के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई
कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। प्रत्येक विद्यार्थी को मंच पर आमंत्रित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की आँखें नम दिखाई दीं।
नन्हे विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ
विदाई ले रहे विद्यार्थियों के सम्मान में कक्षा 4 की छात्रा अलीजा खान एवं आतिफा ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कक्षा 3 के विद्यार्थी मोहम्मद हसनैन ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय के सभी नन्हे बच्चों ने सामूहिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बोधन
मुख्य अतिथि दलपत चौधरी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि प्राथमिक स्तर की शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है।
इमाम सिराजुद्दीन अशरफी ने इल्म, अख़लाक और इंसानियत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नेक राह पर चलने की प्रेरणा दी। अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मोहसिन खान ने कुशलतापूर्वक किया। मदरसा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमरान पठान ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रगान के साथ समापन
समारोह का समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ हुआ। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
यह समारोह विद्यालय परिवार की एकजुटता, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    पत्रकार बाली, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • पहाड़ों में मंदिर खतरे में ब्लास्टिंग से मंदिर को वो रहा नुकसान एकलिंग नाथ महादेव की पहाड़ी पर सरकारी पानी की टंकी को हो सकता है बड़ा नुकसान #breakingnews
    1
    पहाड़ों में मंदिर खतरे में ब्लास्टिंग से मंदिर को वो रहा नुकसान एकलिंग नाथ महादेव की पहाड़ी पर सरकारी पानी की टंकी को हो सकता है बड़ा नुकसान #breakingnews
    user_Mahendra Mali
    Mahendra Mali
    News Anchor Sirohi, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • आबूरोड : नगरपालिका क्षेत्र में ज्वलंत समस्याओं पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शांतिकुंज पार्क से निकली विशाल रैली, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर रैली में राज्य सरकार और पालिका के विरुद्ध की नारेबाजी, सड़क, सफाई, पार्किंग सहित विभिन्न 20 मुद्दों पर किया विरोध प्रदर्शन, शहर के विभिन्न मार्गो से होकर रैली उपखंड कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन में हुई तब्दील, एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर जनसभा का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गंगाबेन गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने सभा को किया संबोधित, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन, कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद
    1
    आबूरोड :
नगरपालिका क्षेत्र में ज्वलंत समस्याओं पर कांग्रेस ने किया
प्रदर्शन
नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शांतिकुंज पार्क से निकली विशाल रैली, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर रैली में राज्य सरकार और पालिका के विरुद्ध की नारेबाजी, सड़क, सफाई, पार्किंग सहित विभिन्न 20 मुद्दों पर किया विरोध प्रदर्शन, शहर के विभिन्न मार्गो से होकर रैली उपखंड कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन में हुई तब्दील, एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर जनसभा का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गंगाबेन गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने सभा को किया संबोधित, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन, कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद
    user_SIROHI TODAY NEWS
    SIROHI TODAY NEWS
    Court reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Pappu d
    1
    Post by Pappu d
    user_Pappu d
    Pappu d
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.