logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#JusticeForVictim #DelhiNews #BiharNews #ChiragPaswan #BreakingNews #Justice #JusticeForVictim #DelhiNews #BiharNews #ChiragPaswan #BreakingNews #Justice

1 day ago
user_Ksr bihar news
Ksr bihar news
Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
1 day ago

#JusticeForVictim #DelhiNews #BiharNews #ChiragPaswan #BreakingNews #Justice #JusticeForVictim #DelhiNews #BiharNews #ChiragPaswan #BreakingNews #Justice

More news from बिहार and nearby areas
  • **प्रेम प्रसंग में युवक चढ़ा जियो टावर, 9 घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया** **पश्चिम चंपारण से अमित शुक्ला की रिपोर्ट** योगापट्टी थाना क्षेत्र के नवगांवा में 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात एक युवक के जियो टावर पर चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रेम प्रसंग को लेकर टावर पर चढ़े युवक ने नीचे उतरने से साफ इंकार कर दिया और मौके पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, धनुषटोली गांव निवासी सुजित धानू का पुत्र चंदन धानू रात करीब दो बजे जियो टावर पर चढ़ गया। ऊपर पहुंचते ही उसने नीचे मौजूद लोगों से कहा—“पहले मुलाकात, फिर उतरना।” उसकी इस जिद के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही योगापट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। रात से लेकर सुबह तक पुलिस, परिजन और ग्रामीण लगातार उसे समझाते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। ग्रामीणों के अनुसार, चंदन धानू का फहतेपुर गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसी से मिलने की जिद में उसने यह कदम उठाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित युवती को भी मौके पर बुलाने की पहल की। करीब 9 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के लगातार प्रयास से युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया। उसके नीचे उतरते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद पुलिस युवक को अपने साथ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक पूरी तरह सुरक्षित है और मामले की जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि भावनाओं में बहकर उठाए गए ऐसे कदम खतरनाक हो सकते हैं और समय रहते समझदारी से काम लेना बेहद जरूरी है।
    1
    **प्रेम प्रसंग में युवक चढ़ा जियो टावर, 9 घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया**
**पश्चिम चंपारण से अमित शुक्ला की रिपोर्ट**
योगापट्टी थाना क्षेत्र के नवगांवा में 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात एक युवक के जियो टावर पर चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रेम प्रसंग को लेकर टावर पर चढ़े युवक ने नीचे उतरने से साफ इंकार कर दिया और मौके पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार, धनुषटोली गांव निवासी सुजित धानू का पुत्र चंदन धानू रात करीब दो बजे जियो टावर पर चढ़ गया। ऊपर पहुंचते ही उसने नीचे मौजूद लोगों से कहा—“पहले मुलाकात, फिर उतरना।” उसकी इस जिद के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही योगापट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। रात से लेकर सुबह तक पुलिस, परिजन और ग्रामीण लगातार उसे समझाते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।
ग्रामीणों के अनुसार, चंदन धानू का फहतेपुर गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसी से मिलने की जिद में उसने यह कदम उठाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित युवती को भी मौके पर बुलाने की पहल की।
करीब 9 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के लगातार प्रयास से युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया। उसके नीचे उतरते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
घटना के बाद पुलिस युवक को अपने साथ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक पूरी तरह सुरक्षित है और मामले की जांच जारी है।
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि भावनाओं में बहकर उठाए गए ऐसे कदम खतरनाक हो सकते हैं और समय रहते समझदारी से काम लेना बेहद जरूरी है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत एक प्रभावशाली जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक अभिषेक रंजन ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखी गई, जिससे जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों का भरोसा स्पष्ट झलकता है। जनता दरबार में मुख्य रूप से शौचालय निर्माण, इंदिरा आवास योजना, वृद्धा पेंशन, जॉब कार्ड, राशन में कटौती और आंगनवाड़ी सेवाओं से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें खुलकर रखीं, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, यह उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम ने जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में स्थानीय स्तर पर नई उम्मीद जगाई है।
    1
    मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत एक प्रभावशाली जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक अभिषेक रंजन ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखी गई, जिससे जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों का भरोसा स्पष्ट झलकता है।
जनता दरबार में मुख्य रूप से शौचालय निर्माण, इंदिरा आवास योजना, वृद्धा पेंशन, जॉब कार्ड, राशन में कटौती और आंगनवाड़ी सेवाओं से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें खुलकर रखीं, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, यह उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम ने जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में स्थानीय स्तर पर नई उम्मीद जगाई है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    13 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में बैरा परसौनी गांव स्थित एक फूस के घर से कुल 69 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान को सूचना मिली थी कि यूपी से शराब की एक खेप चोरी-छिपे इलाके में पहुंचाई गई है और उसे गांव में छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए एक टीम का गठन किया और इलाके में सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान मनोज यादव के घर पर छापा मारा गया, जहां से यह बड़ी खेप बरामद हुई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि शराब तस्कर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस का यह भी दावा है कि जल्द ही फरार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं। फिलहाल नौतन पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, वहीं आगे की जांच जारी है और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश तेज कर दी गई है।
    1
    पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में बैरा परसौनी गांव स्थित एक फूस के घर से कुल 69 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई है।
बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान को सूचना मिली थी कि यूपी से शराब की एक खेप चोरी-छिपे इलाके में पहुंचाई गई है और उसे गांव में छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए एक टीम का गठन किया और इलाके में सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान मनोज यादव के घर पर छापा मारा गया, जहां से यह बड़ी खेप बरामद हुई।
हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि शराब तस्कर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।
पुलिस का यह भी दावा है कि जल्द ही फरार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं।
फिलहाल नौतन पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, वहीं आगे की जांच जारी है और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश तेज कर दी गई है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • पूर्वी चंपारण के चकिया में आयुष डॉक्टरों और प्रशासन के बीच की दुरी अब खुलकर सामने आ गया है। बड़ी संख्या में आयुष डॉक्टर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। चकिया अनुमंडल क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम, जांच घर और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद आयुष डॉक्टरों में नाराजगी देखने को मिली। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सक अनुमंडल कार्यालय चकिया पहुंचे। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के निर्देश पर मोतिहारी जिला अधिकारी के आदेश के बाद अनुमंडल पदाधिकारी चकिया द्वारा एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार, स्वास्थ्य मैनेजर राजन कुमार और चकिया थाना पुलिस शामिल थी। टीम ने कागजातों की कमी पाए जाने पर कई नर्सिंग होम पर छापेमारी कर उन्हें सील कर दिया। इस कार्रवाई के विरोध में आयुष डॉक्टरों की एक छह सदस्यीय टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम को ज्ञापन सौंपा। डॉक्टरों का कहना है कि वे भी नियमों के तहत नर्सिंग होम चला रहे थे, लेकिन उन्हें बिना पर्याप्त समय दिए कार्रवाई की गई। अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम ने डॉक्टरों से आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को कहा है। इस पर डॉक्टरों की टीम ने समय की मांग करते हुए सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। बाइट 1 (आयुष डॉक्टर अध्यक्ष): बाइट 2 (अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम):
    1
    पूर्वी चंपारण के चकिया में आयुष डॉक्टरों और प्रशासन के बीच की दुरी अब खुलकर सामने आ गया है। बड़ी संख्या में आयुष डॉक्टर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
चकिया अनुमंडल क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम, जांच घर और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद आयुष डॉक्टरों में नाराजगी देखने को मिली। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सक अनुमंडल कार्यालय चकिया पहुंचे।
बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के निर्देश पर मोतिहारी जिला अधिकारी के आदेश के बाद अनुमंडल पदाधिकारी चकिया द्वारा एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार, स्वास्थ्य मैनेजर राजन कुमार और चकिया थाना पुलिस शामिल थी। टीम ने कागजातों की कमी पाए जाने पर कई नर्सिंग होम पर छापेमारी कर उन्हें सील कर दिया।
इस कार्रवाई के विरोध में आयुष डॉक्टरों की एक छह सदस्यीय टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम को ज्ञापन सौंपा। डॉक्टरों का कहना है कि वे भी नियमों के तहत नर्सिंग होम चला रहे थे, लेकिन उन्हें बिना पर्याप्त समय दिए कार्रवाई की गई।
अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम ने डॉक्टरों से आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को कहा है। इस पर डॉक्टरों की टीम ने समय की मांग करते हुए सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
बाइट 1 (आयुष डॉक्टर अध्यक्ष):
बाइट 2 (अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम):
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • भागलपुर में अपराधी का हुआ एनकाउंटर। सम्राट चौधरी का ऐलान बिहार छोड़ दे नहीं तो अपराध छोड़ो नहीं तो होगा एनकाउंटर।
    1
    भागलपुर में अपराधी का हुआ एनकाउंटर। सम्राट चौधरी का ऐलान बिहार छोड़ दे  नहीं तो अपराध छोड़ो नहीं तो होगा एनकाउंटर।
    user_News Granth
    News Granth
    चकिया (पिपरा), पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार को तपती गर्मी से मिली राहत, आज 18 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
    1
    बिहार को तपती गर्मी से मिली राहत, आज 18 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    27 min ago
  • सुगौली स्टेशन रोड में क्लीनिकों की वैधता को जांच को निकली अधिकारियों की टीम। जांच होने की सूचना पर सभी क्लिनिक बंद कर संचालक हुए फरार।
    1
    सुगौली स्टेशन रोड में क्लीनिकों की वैधता को जांच को निकली अधिकारियों की टीम। जांच होने की सूचना पर सभी क्लिनिक बंद कर संचालक हुए फरार।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • **बहन की मौत का सबूत देने कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई, गरीबी की दर्दनाक तस्वीर** ओडिशा के क्योंझर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने सिस्टम की खामियों और गरीबी की सच्चाई को उजागर कर दिया है। पटना क्षेत्र के दियानाली गांव में एक व्यक्ति अपनी मृत बहन के पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, दियानाली गांव निवासी जीतू मुंडा की बड़ी बहन की करीब दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसने मरने से पहले ओडिशा ग्राम्य बैंक में करीब 19 हजार रुपये जमा किए थे, जो उसने मवेशी बेचकर जुटाए थे। बहन की मौत के बाद जीतू मुंडा पैसे निकालने बैंक पहुंचा, लेकिन बैंक अधिकारियों ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे। कागजात उपलब्ध नहीं होने पर वह निराश होकर लौट गया। आखिरकार, सबूत के तौर पर अपनी बहन की मौत साबित करने के लिए उसने उसकी कब्र से कंकाल निकाल लिया और उसे कंधे पर लादकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंच गया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। यह घटना न सिर्फ मानवीय संवेदनाओं को झकझोरती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि ग्रामीण इलाकों में आज भी जरूरी दस्तावेजों की कमी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जटिलता किस तरह लोगों को मजबूर कर देती है। फिलहाल, इस मामले ने प्रशासन और बैंकिंग व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या जरूरतमंदों को राहत देने के लिए प्रक्रिया को और सरल नहीं बनाया जाना चाहिए?
    1
    **बहन की मौत का सबूत देने कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई, गरीबी की दर्दनाक तस्वीर**
ओडिशा के क्योंझर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने सिस्टम की खामियों और गरीबी की सच्चाई को उजागर कर दिया है। पटना क्षेत्र के दियानाली गांव में एक व्यक्ति अपनी मृत बहन के पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, दियानाली गांव निवासी जीतू मुंडा की बड़ी बहन की करीब दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसने मरने से पहले ओडिशा ग्राम्य बैंक में करीब 19 हजार रुपये जमा किए थे, जो उसने मवेशी बेचकर जुटाए थे।
बहन की मौत के बाद जीतू मुंडा पैसे निकालने बैंक पहुंचा, लेकिन बैंक अधिकारियों ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे। कागजात उपलब्ध नहीं होने पर वह निराश होकर लौट गया।
आखिरकार, सबूत के तौर पर अपनी बहन की मौत साबित करने के लिए उसने उसकी कब्र से कंकाल निकाल लिया और उसे कंधे पर लादकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंच गया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।
यह घटना न सिर्फ मानवीय संवेदनाओं को झकझोरती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि ग्रामीण इलाकों में आज भी जरूरी दस्तावेजों की कमी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जटिलता किस तरह लोगों को मजबूर कर देती है।
फिलहाल, इस मामले ने प्रशासन और बैंकिंग व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या जरूरतमंदों को राहत देने के लिए प्रक्रिया को और सरल नहीं बनाया जाना चाहिए?
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • मझौलिया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, गढ़वा भोगाड़ी में मंगलवार के दोपहर करीब तीन बजे चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन का आगमन हुआ, जहां विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित तरीके से गार्ड ऑफ ऑनर देकर विधायक का सम्मान किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बन गया। प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा ने अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में वर्ग कक्ष की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया और नए कक्ष निर्माण की मांग रखी गई। इस पर विधायक अभिषेक रंजन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए विद्यालय में पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाफिजुर रहमान सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    मझौलिया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, गढ़वा भोगाड़ी में मंगलवार के दोपहर करीब तीन बजे चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन का आगमन हुआ, जहां विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित तरीके से गार्ड ऑफ ऑनर देकर विधायक का सम्मान किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बन गया।
प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा ने अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में वर्ग कक्ष की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया और नए कक्ष निर्माण की मांग रखी गई। इस पर विधायक अभिषेक रंजन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए विद्यालय में पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाफिजुर रहमान सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.