logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देख रहे हो जलवा! खुलेआम कट्टा लहराकर दबंग दे रहा है धमकी, वीडियो वायरल पनवाड़ी थाना क्षेत्र की नगाराघाट चौकी अंतर्गत नगारा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर हाथ में कट्टा लेकर खुलेआम घूमता दिखाई दे रहा है और एक परिवार को धमकाते हुए नजर आ रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसे दबंगों में कानून का खौफ क्यों नहीं है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यदि वीडियो वास्तविक है, तो यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

3 hrs ago
user_सलमान खान पत्रकार
सलमान खान पत्रकार
Artist कुलपहाड़, महोबा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

देख रहे हो जलवा! खुलेआम कट्टा लहराकर दबंग दे रहा है धमकी, वीडियो वायरल पनवाड़ी थाना क्षेत्र की नगाराघाट चौकी अंतर्गत नगारा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर हाथ में कट्टा लेकर खुलेआम घूमता दिखाई दे रहा है और एक परिवार को धमकाते हुए नजर आ रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसे दबंगों में कानून का खौफ क्यों नहीं है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यदि वीडियो वास्तविक है, तो यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अजय पाल बाबा धाम से
    1
    अजय पाल बाबा धाम से
    user_पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    Local News Reporter लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Thana Kshetra mein Laga fir se jaam ek yuvak ki Hui hatya satai Thana Kshetra mein Laga fir se jaan satik Thana Kshetra ke aspataal mein Hui ek yuvak ki maut doctor na hone ke Karan
    1
    Thana Kshetra mein Laga fir se jaam ek yuvak ki Hui hatya
satai Thana Kshetra mein Laga fir se jaan satik Thana Kshetra ke aspataal mein Hui ek yuvak ki maut doctor na hone ke Karan
    user_Rockiy Bhai
    Rockiy Bhai
    Engineer लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत,ढाबे के सामने घायल हालत में मिला,जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत किया घोषित। छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सागर रोड पर आज रात हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरि सिंह चौहान पिता हरबल सिंह चौहान, निवासी ग्राम ढाडारी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार आज 28 जुलाई रात करीब 8:00 बजे हरि सिंह सागर रोड स्थित एक ढाबे के सामने सड़क हादसे में घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम के आरक्षक सूबेद खान और पायलट सतीश मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद हरि सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में मातम छा गया। बुधवार को सिविल लाइन थाना पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करेगी और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
    1
    सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत,ढाबे के सामने घायल हालत में मिला,जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत किया घोषित।
छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सागर रोड पर आज रात हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरि सिंह चौहान पिता हरबल सिंह चौहान, निवासी ग्राम ढाडारी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार आज 28 जुलाई रात करीब 8:00 बजे हरि सिंह सागर रोड स्थित एक ढाबे के सामने सड़क हादसे में घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम के आरक्षक सूबेद खान और पायलट सतीश मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद हरि सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में मातम छा गया। बुधवार को सिविल लाइन थाना पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करेगी और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • *खरगापुर विधानसभा में वन विभाग की राजसात कार्रवाई पर सवाल: विधानसभा में गूंजी अधिकारियों की लापरवाही की जांच की मांग* *MP विधानसभा में उठा खरगापुर का मामला: वाहन राजसात को लेकर विधायक ने घेरा वन विभाग* --- *भोपाल / टीकमगढ़* मध्य प्रदेश विधानसभा में *खरगापुर विधानसभा क्षेत्र* से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा। यहां *वन विभाग द्वारा वाहन राजसात* की कार्रवाई को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगाया गया। #### *विधानसभा में गूंजा मुद्दा* विधायक द्वारा सदन में सवाल उठाते हुए कहा गया कि खरगापुर क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों ने वाहन राजसात की कार्रवाई में *मनमानी और लापरवाही* बरती है। प्रश्न के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि पूरे मामले की *निष्पक्ष जांच* कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ *कड़ी कार्रवाई* की जाए। #### *क्या है मामला?* खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग ने कुछ वाहनों को अवैध परिवहन के आरोप में राजसात किया था। विधानसभा में इस मुद्दे के गूंजने के बाद अब सरकार से जवाब और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। --- *#Kharagpur #Tikamgarh #MPVidhanSabha #VanVibhag #VehicleRajsaat #BreakingNews* *खरगापुर विधानसभा में वन विभाग की राजसात कार्रवाई पर सवाल: विधानसभा में गूंजी अधिकारियों की लापरवाही की जांच की मांग* *MP विधानसभा में उठा खरगापुर का मामला: वाहन राजसात को लेकर विधायक ने घेरा वन विभाग* --- *भोपाल / टीकमगढ़* मध्य प्रदेश विधानसभा में *खरगापुर विधानसभा क्षेत्र* से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा। यहां *वन विभाग द्वारा वाहन राजसात* की कार्रवाई को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगाया गया। #### *विधानसभा में गूंजा मुद्दा* विधायक द्वारा सदन में सवाल उठाते हुए कहा गया कि खरगापुर क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों ने वाहन राजसात की कार्रवाई में *मनमानी और लापरवाही* बरती है। प्रश्न के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि पूरे मामले की *निष्पक्ष जांच* कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ *कड़ी कार्रवाई* की जाए। #### *क्या है मामला?* खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग ने कुछ वाहनों को अवैध परिवहन के आरोप में राजसात किया था। विधानसभा में इस मुद्दे के गूंजने के बाद अब सरकार से जवाब और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। --- *#Kharagpur #Tikamgarh #MPVidhanSabha #VanVibhag #VehicleRajsaat #BreakingNews*
    1
    *खरगापुर विधानसभा में वन विभाग की राजसात कार्रवाई पर सवाल: विधानसभा में गूंजी अधिकारियों की लापरवाही की जांच की मांग*

*MP विधानसभा में उठा खरगापुर का मामला: वाहन राजसात को लेकर विधायक ने घेरा वन विभाग*

---


*भोपाल / टीकमगढ़*  
मध्य प्रदेश विधानसभा में *खरगापुर विधानसभा क्षेत्र* से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा। यहां *वन विभाग द्वारा वाहन राजसात* की कार्रवाई को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगाया गया।

#### *विधानसभा में गूंजा मुद्दा*
विधायक द्वारा सदन में सवाल उठाते हुए कहा गया कि खरगापुर क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों ने वाहन राजसात की कार्रवाई में *मनमानी और लापरवाही* बरती है। 

प्रश्न के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि पूरे मामले की *निष्पक्ष जांच* कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ *कड़ी कार्रवाई* की जाए।

#### *क्या है मामला?*
खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग ने कुछ वाहनों को अवैध परिवहन के आरोप में राजसात किया था।

विधानसभा में इस मुद्दे के गूंजने के बाद अब सरकार से जवाब और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

---
*#Kharagpur #Tikamgarh #MPVidhanSabha #VanVibhag #VehicleRajsaat #BreakingNews*
*खरगापुर विधानसभा में वन विभाग की राजसात कार्रवाई पर सवाल: विधानसभा में गूंजी अधिकारियों की लापरवाही की जांच की मांग*
*MP विधानसभा में उठा खरगापुर का मामला: वाहन राजसात को लेकर विधायक ने घेरा वन विभाग*
---
*भोपाल / टीकमगढ़*  
मध्य प्रदेश विधानसभा में *खरगापुर विधानसभा क्षेत्र* से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा। यहां *वन विभाग द्वारा वाहन राजसात* की कार्रवाई को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगाया गया।
#### *विधानसभा में गूंजा मुद्दा*
विधायक द्वारा सदन में सवाल उठाते हुए कहा गया कि खरगापुर क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों ने वाहन राजसात की कार्रवाई में *मनमानी और लापरवाही* बरती है। 
प्रश्न के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि पूरे मामले की *निष्पक्ष जांच* कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ *कड़ी कार्रवाई* की जाए।
#### *क्या है मामला?*
खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग ने कुछ वाहनों को अवैध परिवहन के आरोप में राजसात किया था।
विधानसभा में इस मुद्दे के गूंजने के बाद अब सरकार से जवाब और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
---
*#Kharagpur #Tikamgarh #MPVidhanSabha #VanVibhag #VehicleRajsaat #BreakingNews*
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बड़ी जेसीबी रुकी, तो छोटी जेसीबी ले आए ! आखिर कब बचेगा किशोर सागर तालाब? छतरपुर का किशोर सागर तालाब आज केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि शहर की पर्यावरणीय धरोहर और आने वाली पीढ़ियों की अमानत है। लेकिन सवाल यह है कि क्या कुछ प्रभावशाली लोगों के स्वार्थ के सामने इस धरोहर का अस्तित्व समाप्त होने दिया जाएगा? स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब के कैचमेंट क्षेत्र में लंबे समय से हस्तक्षेप और भराव की शिकायतें सामने आती रही हैं। जब बड़ी मशीनों से काम पर सवाल उठे, मीडिया ने मुद्दा उठाया और जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप किया, तब लगा कि शायद तालाब को राहत मिलेगी। लेकिन अब आरोप हैं कि छोटी मशीनों के जरिए वही काम फिर शुरू हो गया है। यदि यह सच है, तो यह केवल नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि कानून और पर्यावरण दोनों को चुनौती देने जैसा है। सबसे बड़ा सवाल प्रशासन से है
    1
    बड़ी जेसीबी रुकी, तो छोटी जेसीबी ले आए ! आखिर कब बचेगा किशोर सागर तालाब?
छतरपुर का किशोर सागर तालाब आज केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि शहर की पर्यावरणीय धरोहर और आने वाली पीढ़ियों की अमानत है। लेकिन सवाल यह है कि क्या कुछ प्रभावशाली लोगों के स्वार्थ के सामने इस धरोहर का अस्तित्व समाप्त होने दिया जाएगा?
स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब के कैचमेंट क्षेत्र में लंबे समय से हस्तक्षेप और भराव की शिकायतें सामने आती रही हैं। जब बड़ी मशीनों से काम पर सवाल उठे, मीडिया ने मुद्दा उठाया और जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप किया, तब लगा कि शायद तालाब को राहत मिलेगी। लेकिन अब आरोप हैं कि छोटी मशीनों के जरिए वही काम फिर शुरू हो गया है। यदि यह सच है, तो यह केवल नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि कानून और पर्यावरण दोनों को चुनौती देने जैसा है।
सबसे बड़ा सवाल प्रशासन से है
    user_पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    Local News Reporter लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नौगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पन्नपुरा में बिजली संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन ग्रामीणों ने जनसुनवाई में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ।
    1
    नौगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पन्नपुरा में बिजली संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
ग्रामीणों ने जनसुनवाई में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • टीकमगढ़: नगर पालिका की 55 दुकानों पर से प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाकर दुकानें की‌ सील टीकमगढ़: नगर पालिका की 55 दुकानों पर से प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाकर दुकानें की‌ सील टीकमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा की गई 55 दुकानों पर मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नगर पालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सभी दुकानों को सील कर कब्जे में ले लिया। अबैध कव्जा हटाने की कार्यवाही के दौरान कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय भी मौजूद रहे । *कटर से काटे गए ताले, सामान निकाला बाहर* कार्यवाही के दौरान कुछ दुकानों के ताले कटर से काटकर अंदर रखा सामान बाहर निकाला गया। इसके बाद दुकानों को सील कर उन पर नोटिस चस्पा* किए गए। *कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई* यह कार्रवाई कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय* के निर्देश पर की गई। टीएल बैठक में नगर पालिका की करीब 55 दुकानों पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया था। कलेक्टर ने सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया और प्रभारी अध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम संस्कृति लिटोरिया, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर, एसडीओपी राहुल कटारे सहित नगर पालिका की टीम ने *कलेक्ट्रेट के सामने, मां कर्मा बाई मार्केट और पुरानी तहसील सहित विभिन्न स्थानों पर चिन्हित दुकानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। *राजस्व नुकसान और नए सिरे से होगा आवंटन* कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि अवैध कब्जे के कारण नगर पालिका को *राजस्व का नुकसान* हो रहा था और दुकानों के नियमानुसार आवंटन में भी बाधा आ रही थी। अब इन 55 दुकानों को खाली कराकर *नए सिरे से आवंटन प्रक्रिया* शुरू की जाएगी। उन्होंने सीएमओ और प्रभारी अध्यक्ष को निर्देश दिए कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जितने समय तक दुकानों पर अवैध कब्जा रहा है, उसका हिसाब लगाकर संबंधित दुकानदारों से वसूली की जाए। वाईट कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय टीकमगढ़
    1
    टीकमगढ़: नगर पालिका की 55 दुकानों पर से प्रशासन ने  अवैध कब्जा हटाकर दुकानें की‌ सील
टीकमगढ़: नगर पालिका की 55 दुकानों पर से प्रशासन ने  अवैध कब्जा हटाकर दुकानें की‌ सील
टीकमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा की गई 55 दुकानों पर मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नगर पालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सभी दुकानों को सील कर कब्जे में ले लिया। अबैध कव्जा हटाने की कार्यवाही के दौरान कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय भी मौजूद रहे ।
*कटर से काटे गए ताले, सामान निकाला बाहर*  
कार्यवाही  के दौरान कुछ दुकानों के ताले कटर से काटकर अंदर रखा सामान बाहर निकाला गया। इसके बाद दुकानों को सील कर उन पर नोटिस चस्पा* किए गए।
*कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई*  
यह कार्रवाई कलेक्टर  विवेक श्रोत्रिय* के निर्देश पर की गई। टीएल बैठक में नगर पालिका की करीब 55 दुकानों पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया था। कलेक्टर ने सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया और प्रभारी अध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम संस्कृति लिटोरिया, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर, एसडीओपी राहुल कटारे सहित नगर पालिका की टीम ने *कलेक्ट्रेट के सामने, मां कर्मा बाई मार्केट और पुरानी तहसील सहित विभिन्न स्थानों पर चिन्हित दुकानों पर दबिश देकर कार्रवाई की।
*राजस्व नुकसान और नए सिरे से होगा आवंटन*  
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि अवैध कब्जे के कारण नगर पालिका को *राजस्व का नुकसान* हो रहा था और दुकानों के नियमानुसार आवंटन में भी बाधा आ रही थी। अब इन 55 दुकानों को खाली कराकर *नए सिरे से आवंटन प्रक्रिया* शुरू की जाएगी।
उन्होंने सीएमओ और प्रभारी अध्यक्ष को निर्देश दिए कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जितने समय तक दुकानों पर अवैध कब्जा रहा है, उसका हिसाब लगाकर संबंधित दुकानदारों से वसूली की जाए।
वाईट कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय टीकमगढ़
    user_MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    Media company पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज टोड़ीफतेहपुर (झांसी)। थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत के मामले में ट्रक एवं चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मड़ोरी निवासी परशुराम पुत्र रामचरन अहिरवार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका भाई विनोद कुमार उर्फ भोला (पुत्र रामचरन अहिरवार) 22 जुलाई 2026 की सुबह शक्कर की पपड़ी और जीरा बेचने के लिए निकला था। सुबह करीब 7 बजे वह ग्राम बड़वार बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी गुरसराय की ओर से आ रहे ट्रक संख्या UP75BT3817 के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गया है, जिनके सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि भाई के अंतिम संस्कार एवं अन्य पारिवारिक रस्मों में व्यस्त होने के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। अब उसकी तहरीर पर थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। टहरौली से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
टोड़ीफतेहपुर (झांसी)। थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत के मामले में ट्रक एवं चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मड़ोरी निवासी परशुराम पुत्र रामचरन अहिरवार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका भाई विनोद कुमार उर्फ भोला (पुत्र रामचरन अहिरवार) 22 जुलाई 2026 की सुबह शक्कर की पपड़ी और जीरा बेचने के लिए निकला था। सुबह करीब 7 बजे वह ग्राम बड़वार बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी गुरसराय की ओर से आ रहे ट्रक संख्या UP75BT3817 के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गया है, जिनके सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि भाई के अंतिम संस्कार एवं अन्य पारिवारिक रस्मों में व्यस्त होने के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। अब उसकी तहरीर पर थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
टहरौली से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.