सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज टोड़ीफतेहपुर (झांसी)। थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत के मामले में ट्रक एवं चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मड़ोरी निवासी परशुराम पुत्र रामचरन अहिरवार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका भाई विनोद कुमार उर्फ भोला (पुत्र रामचरन अहिरवार) 22 जुलाई 2026 की सुबह शक्कर की पपड़ी और जीरा बेचने के लिए निकला था। सुबह करीब 7 बजे वह ग्राम बड़वार बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी गुरसराय की ओर से आ रहे ट्रक संख्या UP75BT3817 के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गया है, जिनके सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि भाई के अंतिम संस्कार एवं अन्य पारिवारिक रस्मों में व्यस्त होने के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। अब उसकी तहरीर पर थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। टहरौली से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- पति को हर बार ठगा गया है#😂😂💯 पतियों के साथ भेदभाव तो सदियों से आ रहा है1
- जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है। जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है।1
- 🎤'गौ सम्मान आवाहन अभियान' के तहत निकाला गया जुलूस,कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा गया मांग पत्र🖥️ 📌गायों को पूर्ण सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान दिलाए जाने की उठायी गयी मांग गौ सम्मान आवाहन अभियान के समापन के अवसर पर जिला मुख्यालय उरई में गौभक्तों एवं आम जनमानस द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां गायों को पूर्ण सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान दिलाए जाने की मांग को लेकर आवाज उठाई गई। आयोजकों के अनुसार, गायों के संरक्षण और सम्मान की मांग को लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। यह अभियान 27 अप्रैल से 27 जुलाई तक संचालित किया गया, जिसका सोमवार को समापन हुआ। अभियान के समापन पर जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे गौ सेवकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा। इसके साथ ही अभियान के दौरान एकत्र किए गए हस्ताक्षर भी सौंपे गए। इस दौरान सरकार से गायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग की गई। इस अवसर पर-विनिता पांडेय, राधा पांडेय,अनिरुद्ध सिंह, आचार्य तेजस जी, निर्मल कुमार, गौरव जी महाराज, महंत गुरु प्रसाद शर्मा समेत अनेक गौभक्त एवं आम जनमानस मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- कोंच कोतवाली में थाने की कुर्सी पर बैठना युवक को पड़ा भारी, दरोगा पर गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप, सीओ से की शिकायत इस मामले में सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अनुचित व्यवहार पाए जाने पर विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- जालौन पुलिस में पकड़ा शातिर चोर, चोरी की बाइक बरामद!!. जालौन में गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से बरामद की गई चोरी की मोटरसाइकिल दो दिन पहले इस चोर ने नगर क्षेत्र के अक्षदा गार्डन के पास से चुराई थी मोटरसाइकिल शेष विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया गया क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने किया खुलासा गिरफ्तार किया गया चोर है पोस्टग्रेजुएट और तकनीकी शिक्षा में दक्ष जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र का मामला1
- जालौन में व्यापारी से झोला छीनकर भागे बदमाश, CCTV में कैद!! Jalaun Crime News!! बेलगाम बदमाश जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी से जो अपनी दुकान बंद कर अपने बुजुर्ग पिता को स्कूटी मैं बैठाकर घर पहुंचा और ठीक उसके घर के दरवाजे पर ही पीछे से वाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसकी स्कूटी पर टंगा हुआ झोला (जिसमें लाखों रुपए बताए गए हैं) उठाया और मौके से भाग गए हालांकि कुछ दूर तक व्यापारी पीछे दौड़ा भी लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे इस घटनाक्रम के बाद वहां हड़कंप मच गया और व्यापारी दिलीप अग्रवाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालें है घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश वाइक से भागते हुए दिख रहे हैं और व्यापारी कुछ दूर तक पीछा करने का प्रयास कर रहा है इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक व्यापारी दिलीप अग्रवाल की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने पुलिस को लिखित रूप से सभी जानकारी दे दी है आपको बता दें कि आज़ से करीब 15 साल पहले इसी व्यापारी दिलीप अग्रवाल के बेटे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और 24 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी उस समय पुलिस ने मुठभेड़ में बेटे को सकुशल बरामद किया था और आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा था1