logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में व्यापारी से झोला छीनकर भागे बदमाश, CCTV में कैद!! Jalaun Crime News!! बेलगाम बदमाश जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी से जो अपनी दुकान बंद कर अपने बुजुर्ग पिता को स्कूटी मैं बैठाकर घर पहुंचा और ठीक उसके घर के दरवाजे पर ही पीछे से वाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसकी स्कूटी पर टंगा हुआ झोला (जिसमें लाखों रुपए बताए गए हैं) उठाया और मौके से भाग गए हालांकि कुछ दूर तक व्यापारी पीछे दौड़ा भी लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे इस घटनाक्रम के बाद वहां हड़कंप मच गया और व्यापारी दिलीप अग्रवाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालें है घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश वाइक से भागते हुए दिख रहे हैं और व्यापारी कुछ दूर तक पीछा करने का प्रयास कर रहा है इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक व्यापारी दिलीप अग्रवाल की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने पुलिस को लिखित रूप से सभी जानकारी दे दी है आपको बता दें कि आज़ से करीब 15 साल पहले इसी व्यापारी दिलीप अग्रवाल के बेटे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और 24 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी उस समय पुलिस ने मुठभेड़ में बेटे को सकुशल बरामद किया था और आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा था

8 hrs ago
user_Harsh Samvad
Harsh Samvad
Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

जालौन में व्यापारी से झोला छीनकर भागे बदमाश, CCTV में कैद!! Jalaun Crime News!! बेलगाम बदमाश जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी से जो अपनी दुकान बंद कर अपने बुजुर्ग पिता को स्कूटी मैं बैठाकर घर पहुंचा और ठीक उसके घर के दरवाजे पर ही पीछे से वाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसकी स्कूटी पर टंगा हुआ झोला (जिसमें लाखों रुपए बताए गए हैं) उठाया और मौके से भाग गए हालांकि कुछ दूर तक व्यापारी पीछे दौड़ा भी लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे इस घटनाक्रम के बाद वहां हड़कंप मच गया और व्यापारी दिलीप अग्रवाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालें है घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश वाइक से भागते हुए दिख रहे हैं और व्यापारी कुछ दूर तक पीछा करने का प्रयास कर रहा है इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक व्यापारी दिलीप अग्रवाल की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने पुलिस को लिखित रूप से सभी जानकारी दे दी है आपको बता दें कि आज़ से करीब 15 साल पहले इसी व्यापारी दिलीप अग्रवाल के बेटे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और 24 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी उस समय पुलिस ने मुठभेड़ में बेटे को सकुशल बरामद किया था और आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा था

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बसपा की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में संगठन की मजबूती पर जोश भरा दिग्गज पदाधिकारियों तथा नेताओं का जमावड़ा रहा कालपी (जालौन) बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति व जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव की अध्यक्षता में 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे झांसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कालपी सीट को जिताने पर जोर दिया। जोल्हूपुर मोड़ स्थित मून राइज रेस्टोरेंट के परिसर प्रमुख नेता वीरपाल सिंह चौहान के संयोजकत्व में आयोजित बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम ने कहा कि आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी लगन एवं शिद्दत से जुटना है।तथा कामयाबी हासिल करना है। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति ने कहा कि बूथ स्तर पर बसपा का कार्यकर्ता मजबूत है। उन्होंने दावा किया है कि अन्य दलों के अपेक्षा हमारी पार्टी के वोट का आधार भी मजबूत है। बसपा के झांसी मंडल के प्रभारीगणों वृजभूषण कुशवाहा,शैलेंद्र शिरोमणि, धीरेन्द्र चौधरी,अनिल कस्तवार ने बसपा सुप्रीमो मायावती सरकारों की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार तथा पूर्व जिला अध्यक्ष अतर सिंह पाल ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मीटिंग का संचालन जिला महामंत्री उदयवीर सिंह दोहरे द्वारा किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख मलखान सिंह पाल, दिलीप सिंह गुर्जर,सुदामा चौहान, अमित भारती, नरायण हरि अवस्थी, राजेश गौतम, सिद्ध गोपाल, विनोद पाल, होरीलाल, कृपा शंकर, गुलाब सिंह, राजपाल सालोनिया, रमेश वाल्मीकि, मिथिलेश, प्रकाश पांडे,हर नारायण पाल, सुलेमान मंसूरी,सतीश श्रीवास, अरविंद,रामबाबू,अवलख, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में सहभागिता की। सम्मेलन में आये हुये कार्यकर्ताओं का बीरपाल सिंह चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
    5
    बसपा की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में संगठन की मजबूती पर जोश भरा 

दिग्गज पदाधिकारियों तथा नेताओं का जमावड़ा रहा  

कालपी (जालौन)  
बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति व जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव की अध्यक्षता में 220 कालपी  विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे झांसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कालपी सीट को जिताने पर जोर दिया। 
जोल्हूपुर मोड़ स्थित मून राइज रेस्टोरेंट के परिसर प्रमुख नेता वीरपाल सिंह चौहान के संयोजकत्व में आयोजित बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम ने कहा कि आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी लगन एवं शिद्दत से जुटना है।तथा कामयाबी हासिल करना है। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति ने कहा कि  बूथ स्तर पर बसपा का कार्यकर्ता मजबूत है। उन्होंने दावा किया है कि अन्य दलों के अपेक्षा हमारी पार्टी के वोट का आधार भी मजबूत है। बसपा के झांसी मंडल के प्रभारीगणों वृजभूषण कुशवाहा,शैलेंद्र शिरोमणि, धीरेन्द्र चौधरी,अनिल कस्तवार ने बसपा सुप्रीमो मायावती सरकारों की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार तथा 
पूर्व जिला अध्यक्ष अतर सिंह पाल ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। 
मीटिंग का संचालन जिला महामंत्री उदयवीर सिंह दोहरे द्वारा किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख मलखान सिंह पाल, दिलीप सिंह गुर्जर,सुदामा चौहान, अमित भारती, नरायण हरि अवस्थी, राजेश गौतम, सिद्ध गोपाल, विनोद पाल, होरीलाल, कृपा शंकर, गुलाब सिंह, राजपाल सालोनिया, रमेश वाल्मीकि, मिथिलेश, प्रकाश पांडे,हर नारायण पाल, सुलेमान मंसूरी,सतीश श्रीवास, अरविंद,रामबाबू,अवलख, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में सहभागिता की। सम्मेलन में आये हुये कार्यकर्ताओं का बीरपाल सिंह चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    रिपोर्टर उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला! श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यूपी में पुख्ता इंतजाम, यात्रा होगी सुरक्षित और सुगम लखनऊ। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें। प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि कांवड़ यात्रियों की आस्था, सुरक्षा और सुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
    1
    कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला! श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यूपी में पुख्ता इंतजाम, यात्रा होगी सुरक्षित और सुगम
लखनऊ। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें। प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
सरकार का स्पष्ट संदेश है कि कांवड़ यात्रियों की आस्था, सुरक्षा और सुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है। जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है।
    1
    जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है।

जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचकों का अर्दलीय रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महोदया ने जनपद के थाना अकबरपुर, रनिया, गजनेर, सिकन्दरा व थाना मंगलपुर के विवेचकों का अर्दलीय रूम कर लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में सभी लंबित मामलों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। माननीय न्यायालयों में चार्जशीट (आरोप पत्र) समयसीमा के भीतर प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया और आवेदन-पत्रों, शिकायती पत्रों, अंतिम प्रतिवेदन आदि सहित अन्य सभी प्रकरणों का विधि सम्मत तरीके से नियत समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
    1
    पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचकों का अर्दलीय रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महोदया ने जनपद के थाना अकबरपुर, रनिया, गजनेर, सिकन्दरा व थाना मंगलपुर के विवेचकों का अर्दलीय रूम कर लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी।
बैठक में सभी लंबित मामलों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। माननीय न्यायालयों में चार्जशीट (आरोप पत्र) समयसीमा के भीतर प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया और आवेदन-पत्रों, शिकायती पत्रों, अंतिम प्रतिवेदन आदि सहित अन्य सभी प्रकरणों का विधि सम्मत तरीके से नियत समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 min ago
  • 🎤मुड़िया पूर्णिमा मेला को देखते हुये गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का जिला प्रशासन ने किया पैदल निरीक्षण🖥️ 📌मेला मे स्वास्थ्य, सुरक्षा,यातायात, साफ-सफाई,पेयजल,भंडारे,शौचालय, बैरियर,बैरिकेडिंग, पार्किंग,वॉच टावर, प्रकाश आदि की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा* मथुरा 2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारे, शौचालय, बैरियर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचरियों उपस्थित रहे। व्यूरो रिपोर्ट: गोवर्धन मथुरा से SONINEWS
    2
    🎤मुड़िया पूर्णिमा मेला को देखते हुये गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का जिला प्रशासन ने किया पैदल निरीक्षण🖥️
📌मेला मे स्वास्थ्य, सुरक्षा,यातायात, साफ-सफाई,पेयजल,भंडारे,शौचालय, बैरियर,बैरिकेडिंग, पार्किंग,वॉच टावर, प्रकाश आदि की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा*
मथुरा 
2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारे, शौचालय, बैरियर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचरियों उपस्थित रहे।
व्यूरो रिपोर्ट: गोवर्धन मथुरा से SONINEWS
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🎤6 वर्ष से फरार ₹25 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार🖥️ जनपद कानपुर मे वर्ष 2020 से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी शातिर अपराधी को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फर्जी जमानत प्रकरण में वांछित था, जिसके संबंध में गैंगस्टर कोर्ट के बाबू की तहरीर पर थाना कोतवाली में अभियोग पंजीकृत है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के फर्जी जमानत दस्तावेज तैयार कर न्यायालय को गुमराह करने वाले गिरोह से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। उसके विरुद्ध कानपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगभग तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों एवं फर्जी जमानत नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। व्यूरो रिपोर्ट: जनपद कानपुर से soni news के लिये अहाना गुप्ता कानपुर
    3
    🎤6 वर्ष से फरार ₹25 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार🖥️
जनपद कानपुर मे 
वर्ष 2020 से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी शातिर अपराधी को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फर्जी जमानत प्रकरण में वांछित था, जिसके संबंध में गैंगस्टर कोर्ट के बाबू की तहरीर पर थाना कोतवाली में अभियोग पंजीकृत है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के फर्जी जमानत दस्तावेज तैयार कर न्यायालय को गुमराह करने वाले गिरोह से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। उसके विरुद्ध कानपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगभग तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों एवं फर्जी जमानत नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
व्यूरो रिपोर्ट: जनपद कानपुर से soni news के लिये अहाना गुप्ता कानपुर
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.