Shuru
Apke Nagar Ki App…
पति को हर बार ठगा गया है#😂😂💯 पतियों के साथ भेदभाव तो सदियों से आ रहा है
Kshatr Pal shivhare
पति को हर बार ठगा गया है#😂😂💯 पतियों के साथ भेदभाव तो सदियों से आ रहा है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पति को हर बार ठगा गया है#😂😂💯 पतियों के साथ भेदभाव तो सदियों से आ रहा है1
- गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मबोध का महापर्व है गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मबोध का महापर्व है *पण्डोखर सरकार धाम में आज होगा भव्य श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह* पण्डोखर (दतिया) - भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु पूर्णिमा को ज्ञान, श्रद्धा, समर्पण और आत्मजागरण का सर्वोच्च पर्व माना गया है। शास्त्रों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के स्वरूप के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। गुरु ही शिष्य के जीवन से अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर उसे सत्य, धर्म और आत्मबोध के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। इसी गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से पण्डोखर सरकार धाम में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी हजारों श्रद्धालुओं एवं शिष्यों के पहुँचने की संभावना है। श्रद्धालु अपने सद्गुरुदेव का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा पात्र साधकों को वैदिक परंपरा के अनुसार कानमंत्र दीक्षा प्रदान की जाएगी। पण्डोखर धाम के संस्थापक एवं श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और आध्यात्मिक उन्नति का संकल्प लेने का पावन अवसर है। गुरु से प्राप्त मंत्र और मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उसे धर्म, सेवा और सदाचार के पथ पर आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि जिन श्रद्धालुओं ने पूर्व में दीक्षा प्राप्त की है, वे प्रातःकाल से व्रत एवं उपवास रखते हुए गुरुपूजन करेंगे। वहीं नए श्रद्धालु, जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे प्रातः 8 बजे से पण्डोखर धाम कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकेंगे। प्रातः 10 बजे से अभिषेक पूजन प्रारंभ होगा, जिसके उपरांत गुरुपूजन, मंत्र दीक्षा तथा वैदिक हवन का क्रम देर रात्रि तक अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर सभी श्रद्धालु भक्तों के लिए अखंड भण्डारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है। पण्डोखर धाम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं गुरुजनों से इस दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में सहभागी बनकर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के इस महान उत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।।1
- कोंच,बिजली संकट और बारिश की बेरुखी से कोंच तहसील क्षेत्र में सूख रही धान की फसल, किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में बिजली संकट और बारिश की कमी ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी धान की फसल पर्याप्त सिंचाई न मिलने से सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसल बचाना मुश्किल हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की थी मंगलवार की सुबह 9,30 बजे किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद में उन्होंने बड़े पैमाने पर धान की खेती की थी, लेकिन न तो समय पर बारिश हो रही है और न ही पर्याप्त बिजली मिल रही है। ग्राम अटा और भदेवरा में करीब 1200 बीघा तथा कौशलपुर, मंगरा, परेथा, पहाड़गांव, भेपता, कमतरी, बदनपुरा मौजा, मेहलुआ, टोपोर, नरी, ज़रा और चचेडा सहित अन्य गांवों में लगभग 1000 बीघा भूमि पर धान की फसल लगी हुई है, जो सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है। किसान आशीष कुमार, सुभाष पटेल मनोज, सौरभ पटेल, अनिल कुमार, नरेश, राजू और भगतराम रावत ने बताया कि उन्हें 24 घंटे में केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी फसल बचाई जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।1
- उपचुनाव 2026: 4 विशेष पुलिस टीमें मैदान में, होटल-ढाबों और धर्मशालाओं की होगी सघन जांच ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दतिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले में 4 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें दतिया अनुभाग के सभी थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की सघन जांच करेंगी। जांच के दौरान ठहरे हुए लोगों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार बिना वैध कारण जिले में ठहरे बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक जिला सीमा से बाहर किया जा सकता है। दतिया पुलिस ने होटल, ढाबा और धर्मशाला संचालकों से अपील की है कि वे अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वैध पहचान पत्र दर्ज करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उद्देश्य है कि विधानसभा उपचुनाव-2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।1
- टीकमगढ़ में 55 सरकारी दुकानों पर चला प्रशासन का डंडा | अवैध कब्जे हटे, अब होगी किराया वसूली टीकमगढ़ में 55 सरकारी दुकानों पर चला प्रशासन का डंडा | अवैध कब्जे हटे, अब होगी किराया वसूली #Tags #Tikamgarh #BreakingNews #MPNews #Collector #VivekShrotiya #MunicipalCouncil #IllegalEncroachment #GovernmentShops #Action #NB17 #MadhyaPradeshNews #HindiNews1
- दतिया में चुनावी शोर हुआ बंद, कलेक्टर-एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किए दिशा-निर्देश हैशटैग: #DatiaByElection #दतियाउपचुनाव #Election2026 #DatiaNews #MadhyaPradesh #Collector #SP #VotingDay #LakshyaNews #BreakingNews1
- किसानों को रोकने हेतु पुलिस द्वारा भोपाल जाने को लगाए गए बैरिकेट्स को किसानों ने तोड़ा रायसेन के ओबैदुल्लाह गंज में किसान आंदोलन में आया नया मोड़। किसानों ने भोपाल को जाने के लिए लगे सड़क पर बेरिकेटो को तोड़ा। किसान बेरिकेट तोड़ भोपाल के लिए हुए रवाना। सैकड़ों की संख्या में किसानो को रोका गया था ओबैदुलाहगंज में। किसानों और जिला प्रशासन के बीच चली थी कई घंटों की बातचीत। किसानों का आज भोपाल में है मूँग खरीदी और ई टोकन को लेकर बड़ा आंदोलन। सुरक्षा के बड़े इंतजाम होने के बाद भी किसानों ने तोड़े बेरिकेट। आज सुबह से ही पुलिस द्वारा कई जगह की जा रही थी नाकाबंदी।।1
- स्टंट के आगे जान की कीमत बहुत छोटी है जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल, मृगननाथ पहाड़ी पर बाइक लेकर खाई के मुहाने तक पहुंचा युवक जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल, मृगननाथ पहाड़ी पर बाइक लेकर खाई के मुहाने तक पहुंचा युवक सोशल मीडिया पर जल्दी मशहूर होने और लाइक्स-व्यूज पाने की होड़ युवाओं को लगातार खतरनाक स्टंट करने के लिए प्रेरित कर रही है। चलती गाड़ियों पर स्टंट, हाईवे पर करतब, रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाना और पुलों से पानी में छलांग लगाने जैसी घटनाओं के बीच अब बुधनी से भी एक चिंताजनक मामला सामने आया है। बुधनी स्थित विंध्याचल पर्वत पर विराजमान बाबा मृगननाथ की पहाड़ी पर एक युवक का जान जोखिम में डालकर बाइक से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 'नर्मदापुरम सिटी' नामक सोशल मीडिया पेज पर साझा किया गया है। वीडियो में युवक बाइक लेकर पहाड़ी के बिल्कुल मुहाने तक पहुंच जाता है और वहीं खड़े होकर रील बनवाता दिखाई देता है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर यह स्टंट किया गया, उसके ठीक नीचे गहरी खाई है। ऐसे में जरा-सी चूक या बाइक का संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता था। यह स्टंट न केवल युवक के लिए जानलेवा साबित हो सकता था, बल्कि वहां मौजूद अन्य पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता था। गौरतलब है कि बारिश के मौसम में बुधनी की मृगननाथ पहाड़ी और आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय एवं बाहरी क्षेत्रों से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में इस तरह के खतरनाक स्टंट दूसरों को भी गलत संदेश देते हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा देते हैं। हालांकि, मृगननाथ पहाड़ी का यह पूरा क्षेत्र वन परिक्षेत्र बुधनी के अंतर्गत आता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वायरल वीडियो कब का है और किस तारीख को बनाया गया था। वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो को लेकर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी क्या कदम उठाते हैं और इस तरह के जानलेवा स्टंट पर रोक लगाने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और वन विभाग से पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा जान जोखिम में डालकर स्टंट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही युवाओं से भी अपील की है कि कुछ पल की सोशल मीडिया लोकप्रियता के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।1