पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गुरुद्वारा मेन सड़क समेत 18.92 लाख की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ विकास की रफ्तार बनी पहचान, हर वार्ड तक पहुंच रहा बदलाव बिना किसी भेदभाव के होगा शहर का विकास, जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं" — पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा गुरुद्वारा रोड समेत दो वार्डों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश स्थानीय लोगों ने जताया आभार, कहा— वर्षों पुरानी मांग अब हुई पूरी बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने लगभग 18 लाख 92 हजार रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर नगरवासियों को बड़ी सौगात दी। उद्घाटन के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव किए बिना पूरे शहर का समान रूप से विकास करना है और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सबसे पहले वार्ड संख्या-12 में मुख्तयार के मकान से मूलचन्द्र की चक्की तक बनने वाली 14 लाख 70 हजार रुपये लागत की सीसी सड़क निर्माण का फीता काटकर शुभारंभ किया। लंबे समय से जर्जर पड़े इस मार्ग के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या-22 के मोहल्ला काजीटोला में पंजाबी चौक से टिकटगंज चौराहे की ओर गुरुद्वारे के पास 4 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बनने वाली मेन सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ ही लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर रही है। सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है, ताकि शहर का प्रत्येक नागरिक विकास का लाभ समान रूप से प्राप्त कर सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है। नगर के किसी भी वार्ड की उपेक्षा नहीं की जाएगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन सड़कों और नालियों के निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी, वह अब पूरी हो रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी गति से विकास कार्य जारी रहेंगे और शहर की आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में सभासद किशोर कश्यप, अतुल रस्तोगी, कमलजीत कौर,विमला शर्मा, हेमा अरोरा, चरनजीत कौर, गुरदीप सिंह, मंजीत सिंह, छोटा भाई, रिजवान, परवेज, नसीम खा,अनवार अन्सारी, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, गजेन्द्र शाक्य सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गुरुद्वारा मेन सड़क समेत 18.92 लाख की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ विकास की रफ्तार बनी पहचान, हर वार्ड तक पहुंच रहा बदलाव बिना किसी भेदभाव के होगा शहर का विकास, जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं" — पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा गुरुद्वारा रोड समेत दो वार्डों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश स्थानीय लोगों ने जताया आभार, कहा— वर्षों पुरानी मांग अब हुई पूरी बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने लगभग 18 लाख 92 हजार रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर नगरवासियों को बड़ी सौगात दी। उद्घाटन के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव किए बिना पूरे शहर का समान रूप से विकास करना है और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सबसे पहले वार्ड संख्या-12 में मुख्तयार के मकान से मूलचन्द्र की चक्की तक बनने वाली 14 लाख 70 हजार रुपये लागत की सीसी सड़क निर्माण का फीता काटकर शुभारंभ किया। लंबे समय से जर्जर पड़े इस मार्ग के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या-22 के मोहल्ला काजीटोला में पंजाबी चौक से टिकटगंज चौराहे की ओर गुरुद्वारे के पास 4 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बनने वाली मेन सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद
क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ ही लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर रही है। सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है, ताकि शहर का प्रत्येक नागरिक विकास का लाभ समान रूप से प्राप्त कर सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है। नगर के किसी भी वार्ड की उपेक्षा नहीं की जाएगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन सड़कों और नालियों के निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी, वह अब पूरी हो रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी गति से विकास कार्य जारी रहेंगे और शहर की आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में सभासद किशोर कश्यप, अतुल रस्तोगी, कमलजीत कौर,विमला शर्मा, हेमा अरोरा, चरनजीत कौर, गुरदीप सिंह, मंजीत सिंह, छोटा भाई, रिजवान, परवेज, नसीम खा,अनवार अन्सारी, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, गजेन्द्र शाक्य सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
- जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के ग्राम बेरनी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई। जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के ग्राम बेरनी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई।1
- संभल में वंदे मातरम' बिल पर AIMIM का विरोध, बोले सय्यद असलम- देश में भाईचारे की जगह विवाद बढ़ाएगी सरकार राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के समान कानूनी संरक्षण देने से जुड़े प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर (संशोधन) बिल-2026 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर एआईएमआईएम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव सय्यद असलम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बिल का विरोध किया। सय्यद असलम ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे कानून लाकर देश में विवाद और सामाजिक तनाव बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उनका आरोप है कि किसी भी नागरिक पर किसी विशेष नारे या गीत को गाने के लिए कानूनी दबाव बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान और देश के कानून को देश के निर्माताओं ने व्यापक सोच-विचार के बाद तैयार किया था और उसमें इस प्रकार के बदलाव नहीं किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे कानून लाने के बजाय बेरोजगारी, रोजगार सृजन, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उनके मुताबिक देश को मजबूत बनाने का रास्ता हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे से होकर जाता है, न कि ऐसे विवादित मुद्दों से। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बिल से देश कमजोर होगा, तो उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि देश नहीं बल्कि समाज में अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी नागरिक पर किसी गीत को गाने की बाध्यता नहीं होनी चाहिए और सरकार को संविधान की मूल भावना का सम्मान करना चाहिए। AIMIM नेता ने अंत में इस प्रस्तावित संशोधन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कदम देश में भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए ठीक नहीं हैं।1
- कटिहार में मौलाना के बयान पर बढ़ा विवाद, भगवान शंकर पर कथित टिप्पणी बिहार के कटिहार में 22 जुलाई को एक तकरीर के दौरान मौलाना जर्जिश अंसारी के कथित बयान को लेकर विवाद गहरा गया है। इससे पहले 29 जून को भी उन्होंने श्रीकृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। अब भगवान शंकर पर कथित अभद्र टिप्पणी का आरोप लगने के बाद लखनऊ में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- kabulpura gotiya badayun pakdi wali jarat ke pass pura road gir Rakha Hai ise hatwaya jaaye bahut pareshani Hoti Hai sabko namajon ki bahut pareshani hoti hai1
- दिल्ली पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी1
- ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंपा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस गौतम हत्याकांड में मुख्य आरोपी समीर का कबूलनामा वायरल, कहा– "बहन के साथ गलत किया, इसलिए मारा" ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंपा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस शाहजहाँपुर के कांट थाना क्षेत्र में गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्य आरोपी बताए जा रहे समीर को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ रखा है। वीडियो में वह कथित तौर पर यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि, "उसने मेरी बहन के साथ गलत किया, इसलिए मैंने उसे मार दिया।" हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।1