रामनवमी के शुभ अवसर पर कदना, गड़खा में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन रामनवमी पर कदना, गड़खा में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन छपरा (संवाददाता)। रामनवमी के पावन अवसर पर सारण जिले के गड़खा प्रखंड अंतर्गत कदना स्थित मां सती अनुसुईया कोल्ड स्टोरेज प्रांगण में पांच दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन संध्या में आयोजित होगा। इस अवसर पर परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य गोविंदाचार्य श्री गुप्तेश्वर पांडेय जी महाराज (पूर्व डीजीपी, बिहार) के श्रीमुख से राम कथा का रसपान श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजनकर्ताओं द्वारा बताया गया कि यह कथा केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं भगवान श्रीराम के आदर्शों के प्रसार का एक सशक्त माध्यम है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिनमें बैठने, प्रकाश, ध्वनि तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था शामिल है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजनकर्ताओं ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार पधारकर श्रीराम कथा का श्रवण करें और इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाएं।

- Post by Raman Kishor Chaubey1
- मंगलवार को दोपहर क़रीब 3 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान रोहतास जिले के डेहरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के इंटेक वेल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सोन नदी पर बन रहे WEIR निर्माण स्थल का भी जायजा लिया तथा वहां चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के 3D मॉडल का अवलोकन कर परियोजना की रूपरेखा को समझा। यह परियोजना क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।1
- कशिश न्यूज़ समृद्धि यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल को सीएम ने लिया जायजा1
- सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव से दहेज प्रताड़ना और दूसरी शादी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता कुंती देवी ने अपने पति अभय कुमार सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब दो बेटियों के रहते हुए भी उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति अभय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़िता ने अपने सास-ससुर, देवर और देवरानी पर भी मारपीट करने तथा दूसरी शादी में सहयोग करने का आरोप लगाया है, जिन्हें इस मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मंगलवार 02 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी कर त्वरित कार्रवाई की गई है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं पीड़िता कुंती देवी ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि लगातार हो रही प्रताड़ना और पति की दूसरी शादी ने उनके जीवन को संकट में डाल दिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- डेहरी में कल आ रहे सीएम नीतीश कुमार। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक। एसपी बोले- चैती छठ के संध्या अर्घ्य को लेकर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।1
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को रोहतास जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। डेहरी पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सोन नदी पर निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और प्रस्तावित वीयर स्थल का निरीक्षण कर कार्यों को समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। बस्तीपुर में भी योजनाओं का जायजा लिया और लाभुकों से संवाद किया। इस दौरान 158.59 करोड़ की 179 योजनाओं का उद्घाटन तथा 321.5 करोड़ की 129 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया। बीएमपी ग्राउंड-2 में आयोजित जनसंवाद में मुख्यमंत्री ने राज्य के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई।4
- Post by Suraj kumar1
- रामनवमी पर कदना, गड़खा में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन छपरा (संवाददाता)। रामनवमी के पावन अवसर पर सारण जिले के गड़खा प्रखंड अंतर्गत कदना स्थित मां सती अनुसुईया कोल्ड स्टोरेज प्रांगण में पांच दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन संध्या में आयोजित होगा। इस अवसर पर परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य गोविंदाचार्य श्री गुप्तेश्वर पांडेय जी महाराज (पूर्व डीजीपी, बिहार) के श्रीमुख से राम कथा का रसपान श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजनकर्ताओं द्वारा बताया गया कि यह कथा केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं भगवान श्रीराम के आदर्शों के प्रसार का एक सशक्त माध्यम है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिनमें बैठने, प्रकाश, ध्वनि तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था शामिल है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजनकर्ताओं ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार पधारकर श्रीराम कथा का श्रवण करें और इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाएं।1