logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चडुआल क्रिकेट टूर्नामेंट: पहला मैच देलदर ने जीता*कालंद्री परगना के 11 गांवों के क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच *देलदर व वलदरा* के बीच खेला गया। *चडुआल क्रिकेट टूर्नामेंट: पहला मैच देलदर ने जीता* *चडुआल |* कालंद्री परगना के 11 गांवों के क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच *देलदर व वलदरा* के बीच खेला गया। जिसमें *देलदर की टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।* टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में श्रीमान संजय सिंह देवड़ा, प्रधानाचार्य उमाराम जी मीणा PTI लक्ष्मण जी व पूर्व जिला परिषद सदस्य पुष्पा कुंवर मौजूद रहीं सताजी कालंद्री रविराम वलदरा नवाजी चडुआल बिजाजी मो.नगर अशोक चडुआल भील समाज के पंच पटेल युवा साथि व खिलाड़ी व मंच संचालन अशोक आलिका मंडवाड़ा प्रताप भाई कालंद्री ने किया

8 hrs ago
user_अशोक आलिका राणा
अशोक आलिका राणा
Local News Reporter सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
8 hrs ago
f8f96f02-693a-480c-a47c-c156f1b5485e
6d725b8e-95b8-402d-be0e-b24e139087cc

चडुआल क्रिकेट टूर्नामेंट: पहला मैच देलदर ने जीता*कालंद्री परगना के 11 गांवों के क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच *देलदर व वलदरा* के बीच खेला गया। *चडुआल क्रिकेट टूर्नामेंट: पहला मैच देलदर ने जीता* *चडुआल |* कालंद्री परगना के 11 गांवों के क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच *देलदर व वलदरा* के बीच खेला गया। जिसमें *देलदर की टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।* टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में श्रीमान संजय सिंह देवड़ा, प्रधानाचार्य उमाराम जी मीणा PTI लक्ष्मण जी व पूर्व जिला परिषद सदस्य पुष्पा कुंवर मौजूद रहीं सताजी कालंद्री रविराम वलदरा नवाजी चडुआल बिजाजी मो.नगर अशोक चडुआल भील समाज के पंच पटेल युवा साथि व खिलाड़ी व मंच संचालन अशोक आलिका मंडवाड़ा प्रताप भाई कालंद्री ने किया

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रानीवाड़ा से जसोल धाम के लिए पैदल संघ रवाना, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य यात्रा रानीवाड़ा से जसोल धाम के लिए पैदल संघ रवाना, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य यात्रा चार दिवसीय पैदल यात्रा के बाद पांचवें दिन जसोल धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु, जगह-जगह माला व गुलाल से हुआ स्वागत रानीवाड़ा। रानीवाड़ा से जसोल धाम के लिए आज समस्त माहेश्वरी युवा मंडल की ओर से भव्य पैदल संघ रवाना हुआ। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर माता रानी को भोग लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गाजे-बाजे और जयकारों के साथ पैदल जातरुओं को जसोल धाम की ओर रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई यात्रा पैदल संघ के प्रस्थान से पहले माता रानी को भोग अर्पित किया गया तथा विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से यात्रा की सफलता, सुख-शांति और सभी यात्रियों के सकुशल जसोल धाम पहुंचने की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद भक्तिमय माहौल में पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे की धुन और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ जसोल धाम की ओर रवाना हुए। पैदल संघ के प्रस्थान के समय उपस्थित लोगों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और यात्रा मंगलमय होने की कामना की। चार दिन की पैदल यात्रा, पांचवें दिन पहुंचेंगे जसोल धाम रानीवाड़ा से रवाना हुआ यह पैदल संघ चार दिनों तक पैदल यात्रा करेगा तथा पांचवें दिन जसोल धाम पहुंचेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु धार्मिक भावना के साथ पैदल मार्ग तय करेंगे। जसोल धाम पहुंचकर माता के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। यात्रा में शामिल जातरु भक्ति भाव के साथ आगे बढ़े। इस दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया। जगह-जगह माला और गुलाल से हुआ स्वागत पैदल संघ के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने यात्रियों को माला पहनाकर और गुलाल लगाकर सम्मानित किया। स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। लोगों ने पैदल यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत और सम्मान से माहौल और भी भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों और समाजबंधुओं ने पैदल संघ के प्रति अपनी श्रद्धा और सहयोग की भावना प्रकट की। बोहरा परिवार की ओर से यात्रियों का स्वागत पैदल संघ के रवाना होने के अवसर पर बोहरा परिवार की ओर से भी यात्रियों का स्वागत किया गया। बोहरा परिवार ने पैदल जातरुओं का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के प्रति श्रद्धा और अपनत्व का भाव देखने को मिला। बोहरा परिवार की ओर से किए गए स्वागत के बाद पैदल संघ जसोल धाम की ओर रवाना हुआ। इस अवसर पर समाज के कई लोग मौजूद रहे और यात्रियों का उत्साह बढ़ाया। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग भी हुए शामिल इस धार्मिक पैदल यात्रा में बड़े-बुजुर्गों के साथ महिलाएं और युवा भी शामिल हुए। सभी श्रद्धालु मिलकर भक्ति और उत्साह के साथ यात्रा में भाग ले रहे हैं। पैदल संघ के प्रस्थान के दौरान समाज के लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम में रौनक देखने को मिली। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मौजूद लोगों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस यात्रा को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल बना रहा। ये श्रद्धालु हुए पैदल यात्रा में शामिल समस्त माहेश्वरी युवा मंडल की ओर से रवाना हुए पैदल संघ में गिरीश गीगल, भरत गीगल, पिंटू भाई, कल्पेश शारदा, विनोद लधड़, भाविक चांडक, अभिषेक चांडक सहित कई श्रद्धालु शामिल हैं। पैदल यात्रियों ने धार्मिक भावना और श्रद्धा के साथ जसोल धाम की ओर प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु मिलकर आगे बढ़ेंगे और पांचवें दिन जसोल धाम पहुंचकर माता के दर्शन करेंगे। कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद पैदल संघ के शुभारंभ अवसर पर रिडमल सिंह डाभी, भाना राम बोहरा, तनु सिंह, कांति शारदा, नरेश भाई राठी, नारायण माहेश्वरी, हरीश माहेश्वरी सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे। सभी ने पैदल यात्रियों का उत्साह बढ़ाया तथा यात्रा की सफलता की कामना की। कार्यक्रम में समाज के लोगों की उपस्थिति और सहयोग से पैदल संघ का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समस्त माहेश्वरी युवा मंडल की ओर से आयोजन यह पैदल संघ समस्त माहेश्वरी युवा मंडल की ओर से रवाना हुआ। मंडल की ओर से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में समाज के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु धार्मिक आस्था और भक्ति के साथ जसोल धाम की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। पैदल यात्रा के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और यात्रा मंगलमय होने की कामना की। चार दिवसीय पैदल यात्रा के बाद पांचवें दिन जसोल धाम पहुंचकर श्रद्धालु माता के दर्शन करेंगे। रानीवाड़ा से जसोल धाम के लिए रवाना हुआ यह पैदल संघ धार्मिक आस्था, श्रद्धा और समाज की एकजुटता का प्रतीक बना। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत और सहयोग से सभी में उत्साह देखने को मिला।
    4
    रानीवाड़ा से जसोल धाम के लिए पैदल संघ रवाना, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य यात्रा

रानीवाड़ा से जसोल धाम के लिए पैदल संघ रवाना, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य यात्रा
चार दिवसीय पैदल यात्रा के बाद पांचवें दिन जसोल धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु, जगह-जगह माला व गुलाल से हुआ स्वागत
रानीवाड़ा। रानीवाड़ा से जसोल धाम के लिए आज समस्त माहेश्वरी युवा मंडल की ओर से भव्य पैदल संघ रवाना हुआ। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर माता रानी को भोग लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गाजे-बाजे और जयकारों के साथ पैदल जातरुओं को जसोल धाम की ओर रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई यात्रा
पैदल संघ के प्रस्थान से पहले माता रानी को भोग अर्पित किया गया तथा विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से यात्रा की सफलता, सुख-शांति और सभी यात्रियों के सकुशल जसोल धाम पहुंचने की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद भक्तिमय माहौल में पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे की धुन और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ जसोल धाम की ओर रवाना हुए। पैदल संघ के प्रस्थान के समय उपस्थित लोगों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और यात्रा मंगलमय होने की कामना की।
चार दिन की पैदल यात्रा, पांचवें दिन पहुंचेंगे जसोल धाम
रानीवाड़ा से रवाना हुआ यह पैदल संघ चार दिनों तक पैदल यात्रा करेगा तथा पांचवें दिन जसोल धाम पहुंचेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु धार्मिक भावना के साथ पैदल मार्ग तय करेंगे। जसोल धाम पहुंचकर माता के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।
पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। यात्रा में शामिल जातरु भक्ति भाव के साथ आगे बढ़े। इस दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया।
जगह-जगह माला और गुलाल से हुआ स्वागत
पैदल संघ के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने यात्रियों को माला पहनाकर और गुलाल लगाकर सम्मानित किया। स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। लोगों ने पैदल यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत और सम्मान से माहौल और भी भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों और समाजबंधुओं ने पैदल संघ के प्रति अपनी श्रद्धा और सहयोग की भावना प्रकट की।
बोहरा परिवार की ओर से यात्रियों का स्वागत
पैदल संघ के रवाना होने के अवसर पर बोहरा परिवार की ओर से भी यात्रियों का स्वागत किया गया। बोहरा परिवार ने पैदल जातरुओं का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के प्रति श्रद्धा और अपनत्व का भाव देखने को मिला।
बोहरा परिवार की ओर से किए गए स्वागत के बाद पैदल संघ जसोल धाम की ओर रवाना हुआ। इस अवसर पर समाज के कई लोग मौजूद रहे और यात्रियों का उत्साह बढ़ाया।
महिलाएं, युवा और बुजुर्ग भी हुए शामिल
इस धार्मिक पैदल यात्रा में बड़े-बुजुर्गों के साथ महिलाएं और युवा भी शामिल हुए। सभी श्रद्धालु मिलकर भक्ति और उत्साह के साथ यात्रा में भाग ले रहे हैं। पैदल संघ के प्रस्थान के दौरान समाज के लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम में रौनक देखने को मिली।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मौजूद लोगों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस यात्रा को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल बना रहा।
ये श्रद्धालु हुए पैदल यात्रा में शामिल
समस्त माहेश्वरी युवा मंडल की ओर से रवाना हुए पैदल संघ में गिरीश गीगल, भरत गीगल, पिंटू भाई, कल्पेश शारदा, विनोद लधड़, भाविक चांडक, अभिषेक चांडक सहित कई श्रद्धालु शामिल हैं।
पैदल यात्रियों ने धार्मिक भावना और श्रद्धा के साथ जसोल धाम की ओर प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु मिलकर आगे बढ़ेंगे और पांचवें दिन जसोल धाम पहुंचकर माता के दर्शन करेंगे।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
पैदल संघ के शुभारंभ अवसर पर रिडमल सिंह डाभी, भाना राम बोहरा, तनु सिंह, कांति शारदा, नरेश भाई राठी, नारायण माहेश्वरी, हरीश माहेश्वरी सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।
सभी ने पैदल यात्रियों का उत्साह बढ़ाया तथा यात्रा की सफलता की कामना की। कार्यक्रम में समाज के लोगों की उपस्थिति और सहयोग से पैदल संघ का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
समस्त माहेश्वरी युवा मंडल की ओर से आयोजन
यह पैदल संघ समस्त माहेश्वरी युवा मंडल की ओर से रवाना हुआ। मंडल की ओर से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में समाज के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु धार्मिक आस्था और भक्ति के साथ जसोल धाम की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।
पैदल यात्रा के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और यात्रा मंगलमय होने की कामना की। चार दिवसीय पैदल यात्रा के बाद पांचवें दिन जसोल धाम पहुंचकर श्रद्धालु माता के दर्शन करेंगे।
रानीवाड़ा से जसोल धाम के लिए रवाना हुआ यह पैदल संघ धार्मिक आस्था, श्रद्धा और समाज की एकजुटता का प्रतीक बना। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत और सहयोग से सभी में उत्साह देखने को मिला।
    user_Jitendra darji
    Jitendra darji
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मोहन भागवत ने संध्या आरती में शामिल होकर किए चारभुजा नाथ के दर्शन राजस्थान राजसमंद रिपोर्टर मीठालाल गुर्जर मोहन भागवत ने संध्या आरती में शामिल होकर किए चारभुजा नाथ के दर्शन संध्या आरती में शामिल हुए मोहन भागवत, चारभुजा नाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे RSS सरसंघचालक, पुजारियों ने मेवाड़ी पगड़ी एवं छवि भेट कर किया स्वागत आसमान जिले के चारभुजा। पांडवकालीन एवं मेवाड़ के आराध्य देव चारभुजा नाथ मंदिर में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने 7.35 बजे संध्या आरती में शामिल होकर भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने मंदिर की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। उन्हें पान बीड़ा, चरणामृत, इत्र व प्रसाद भेंट किया गया। पुजारियों ने उनके मस्तक पर केसर का लेपन कर माला पहनाई तथा मेवाड़ी पगड़ी एवं चारभुजा नाथ की छवि भेंट कर स्वागत किया। डॉ. भागवत ने भगवान के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सदियों पुरानी परंपराओं एवं पांडवकालीन इतिहास के बारे में भी जानकारी ली। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा भागवत के दौरे को लेकर मंदिर एवं कस्बे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मंदिर में ट्रस्टी, पुजारी, चोवटिया, भंडारी तथा 18 पासधारकों को ही प्रवेश एवं अंदर रुकने की अनुमति दी गई। अन्य लोगों को पुलिस प्रशासन ने पहले ही मंदिर परिसर से बाहर कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे और आने-जाने वालों पर नजर रखी गई। दर्शन के दौरान जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, एएसपी महेंद्र पारीक, कुंभलगढ़ डीएसपी जितेंद्र सिंह, कुंभलगढ़ एसडीएम एवं मेला मजिस्ट्रेट नरेश सोनी, तहसीलदार तोलाराम देवासी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बाजार में वाहनों की आवाजाही रोकी डॉ. भागवत के आगमन से पहले बस स्टैंड से बाजार तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई। रामदेवरा से लौट रहे दर्शनार्थी जातरुओं को भी कुछ समय के लिए कस्बे में प्रवेश नहीं दिया गया।। डॉ. भागवत कड़ी सुरक्षा के बीच कार से मंदिर चौक पहुंचे। यहां से उन्हें बारी वाले रास्ते से मंदिर ले जाया गया, जहां उन्होंने संध्या आरती में भाग लिया और चारभुजा नाथ के दर्शन किए। धनाईका पहुंचे भागवत दर्शन के बाद डॉ. भागवत मंदिर से भोपाजी की भागल मार्ग होते हुए बाईपास-बोरड़ तलाई के रास्ते अपनी कार एवं पुलिस काफिले के साथ साथिया ग्राम पंचायत के धनाईका पहुंचे। यहां वे आरएसएस के स्थानीय खंड प्रचारक श्रेणीदान सिंह चारण, पिता वासुदेव सिंह चारण के घर पहुंचे। भागवत के आगमन को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
    4
    मोहन भागवत ने संध्या आरती में शामिल होकर किए चारभुजा नाथ के दर्शन
राजस्थान राजसमंद 
रिपोर्टर मीठालाल गुर्जर
मोहन भागवत ने संध्या आरती में शामिल होकर किए चारभुजा नाथ के दर्शन
संध्या आरती में शामिल हुए मोहन भागवत, चारभुजा नाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे RSS सरसंघचालक, पुजारियों ने मेवाड़ी पगड़ी एवं छवि भेट कर किया स्वागत
आसमान जिले के
चारभुजा। पांडवकालीन एवं मेवाड़ के आराध्य देव चारभुजा नाथ मंदिर में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने 7.35 बजे संध्या आरती में शामिल होकर भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने मंदिर की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। उन्हें पान बीड़ा, चरणामृत, इत्र व प्रसाद भेंट किया गया। पुजारियों ने उनके मस्तक पर केसर का लेपन कर माला पहनाई तथा मेवाड़ी पगड़ी एवं चारभुजा नाथ की छवि भेंट कर स्वागत किया।
डॉ. भागवत ने भगवान के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सदियों पुरानी परंपराओं एवं पांडवकालीन इतिहास के बारे में भी जानकारी ली।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
भागवत के दौरे को लेकर मंदिर एवं कस्बे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मंदिर में ट्रस्टी, पुजारी, चोवटिया, भंडारी तथा 18 पासधारकों को ही प्रवेश एवं अंदर रुकने की अनुमति दी गई। अन्य लोगों को पुलिस प्रशासन ने पहले ही मंदिर परिसर से बाहर कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे और आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।
दर्शन के दौरान जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, एएसपी महेंद्र पारीक, कुंभलगढ़ डीएसपी जितेंद्र सिंह, कुंभलगढ़ एसडीएम एवं मेला मजिस्ट्रेट नरेश सोनी, तहसीलदार तोलाराम देवासी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बाजार में वाहनों की आवाजाही रोकी
डॉ. भागवत के आगमन से पहले बस स्टैंड से बाजार तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई। रामदेवरा से लौट रहे दर्शनार्थी जातरुओं को भी कुछ समय के लिए कस्बे में प्रवेश नहीं दिया गया।।
डॉ. भागवत कड़ी सुरक्षा के बीच कार से मंदिर चौक पहुंचे। यहां से उन्हें बारी वाले रास्ते से मंदिर ले जाया गया, जहां उन्होंने संध्या आरती में भाग लिया और चारभुजा नाथ के दर्शन किए।
धनाईका पहुंचे भागवत
दर्शन के बाद डॉ. भागवत मंदिर से भोपाजी की भागल मार्ग होते हुए बाईपास-बोरड़ तलाई के रास्ते अपनी कार एवं पुलिस काफिले के साथ साथिया ग्राम पंचायत के धनाईका पहुंचे। यहां वे आरएसएस के स्थानीय खंड प्रचारक श्रेणीदान सिंह चारण, पिता वासुदेव सिंह चारण के घर पहुंचे।
भागवत के आगमन को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
    user_Mithalal Gurjar
    Mithalal Gurjar
    Local News Reporter गढ़बोर, राजसमंद, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • आज राजसमंद में बारिश का आगमन गणपति बप्पा इंद्रदेव को लेकर साथ बहुत दिनों से किसानों की नजर इंद्रदेव पर टिकी थी कि कब इंद्रदेव इस राजसमंद की धरती पर बरसेंगे आज बारिश का दौर शुरू हो गया गणपति जी के आगमन के साथ इंद्रदेव भी
    1
    आज राजसमंद में बारिश का आगमन गणपति बप्पा इंद्रदेव को लेकर साथ
बहुत दिनों से किसानों की नजर इंद्रदेव पर टिकी थी कि कब इंद्रदेव इस राजसमंद की धरती पर बरसेंगे आज बारिश का दौर शुरू हो गया गणपति जी के आगमन के साथ इंद्रदेव भी
    user_Meena Dave
    Meena Dave
    Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नगर परिषद राजसमंद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर महेश जी पालीवाल साहब से बात करते हैं
    1
    नगर परिषद राजसमंद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर महेश जी पालीवाल साहब से बात करते हैं
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पाली में गणेश उत्सव की धूम: BVM ग्रुप ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, आर्यन जोशी और प्रताप मारवाड़ी का हुआ नागरिक अभिनंदन ​पाली (राजस्थान)। धर्मनगरी पाली में इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के कोने-कोने में स्थापित पंडालों में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी पावन श्रृंखला में BVM ग्रुप द्वारा बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसके तहत एक विशाल स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​गणपति बप्पा के आगमन के अवसर पर BVM ग्रुप के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और बप्पा का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बप्पा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। ​कार्यक्रम के दौरान आयोजन के मुख्य प्रायोजक (स्पॉन्सर) आर्यन जोशी तथा विशेष अतिथि प्रताप मारवाड़ी का BVM ग्रुप की ओर से साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने BVM ग्रुप द्वारा समाज में इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ​बप्पा की स्थापना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के उपरांत सभी भक्तों में मोदक का प्रसाद वितरित किया गया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की मंगल कामना की गई। ​इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित BVM ग्रुप के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    4
    पाली में गणेश उत्सव की धूम: BVM ग्रुप ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, आर्यन जोशी और प्रताप मारवाड़ी का हुआ नागरिक अभिनंदन
​पाली (राजस्थान)। धर्मनगरी पाली में इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के कोने-कोने में स्थापित पंडालों में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी पावन श्रृंखला में BVM ग्रुप द्वारा बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसके तहत एक विशाल स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​गणपति बप्पा के आगमन के अवसर पर BVM ग्रुप के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और बप्पा का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बप्पा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
​कार्यक्रम के दौरान आयोजन के मुख्य प्रायोजक (स्पॉन्सर) आर्यन जोशी तथा विशेष अतिथि प्रताप मारवाड़ी का BVM ग्रुप की ओर से साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने BVM ग्रुप द्वारा समाज में इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
​बप्पा की स्थापना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के उपरांत सभी भक्तों में मोदक का प्रसाद वितरित किया गया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की मंगल कामना की गई।
​इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित BVM ग्रुप के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Nurse पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी मारवाड़ जंक्शन,पाली क्षेत्र के ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को जानकारी दी खान पान पोषण टीकाकरण स्वास्थ्य जांच से संबंधित समझाया पीएमवाई के फॉर्म भरने के बारे में बताया गया। इस मौके कार्यकर्ता भगवती, माया देवी ,ऊषा कंवर, एएनएम मनीषा गुर्जर,दिव्या रांकावत , पुष्पा मीणा, महिलाएं,बच्चे मौजूद थे।
    1
    ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण  के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी
ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण  के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी
मारवाड़ जंक्शन,पाली
क्षेत्र के ठाकुरवास आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम में नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को जानकारी दी खान पान पोषण टीकाकरण स्वास्थ्य जांच  से संबंधित समझाया पीएमवाई के फॉर्म भरने के बारे में बताया गया। इस मौके  कार्यकर्ता भगवती, माया देवी ,ऊषा कंवर, एएनएम मनीषा गुर्जर,दिव्या रांकावत , पुष्पा मीणा, महिलाएं,बच्चे मौजूद थे।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • मां की आकृति में बैठे विद्यार्थियों ने दिया संस्कारों का संदेश मारवाड़ जंक्शन,पाली निर्मल शिक्षण संस्थान वोपारी में शिक्षा के साथ संस्कार,सृजनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है इसी कड़ी में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अनूठी रचनात्मक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने मां की आकृति में बैठकर "हे मात पिता तुम्हे वंदन मुझे इस दुनिया में लाया" प्रार्थना का सामूहिक गायन किया ।इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने माता पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और श्रद्धा का भाव व्यक्त किया। गतिविधि ने सृजनात्मकता के साथ पारिवारिक संस्कारों के महत्व का संदेश दिया ।विद्यालय में प्रतिदिन स्वास्तिक,आई लव इंडिया आदि विभिन्न आकृति बनाकर प्रार्थना कार्यक्रम को रोचक बनाया जा रहा है। प्रतिदिन हिंदी अंग्रेजी अखबार का वाचन भी कराया जाता है इससे विद्यार्थियों में समसामयिक घटनाओं की जानकारी के साथ भाषा कौशल,आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होता है विद्यालय प्रधानाध्यापक मांगीलाल राठौड़ ने विद्यार्थियों को माता पिता के संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर भरत वैष्णव, कैलाश कुमार, भरत बोस, हेमाराम ,ज्योति गोस्वामी, सोनू वैष्णव,भाग्य श्री,गायत्री राठौड़ आदि मौजूद थे।
    1
    मां की आकृति में बैठे विद्यार्थियों ने दिया संस्कारों का संदेश

मारवाड़ जंक्शन,पाली
निर्मल शिक्षण संस्थान वोपारी में शिक्षा के साथ संस्कार,सृजनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है इसी कड़ी में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अनूठी रचनात्मक प्रस्तुति दी।
विद्यार्थियों ने मां की आकृति में बैठकर "हे मात पिता तुम्हे वंदन मुझे इस दुनिया में लाया" प्रार्थना का सामूहिक गायन किया ।इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने माता पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और श्रद्धा का भाव व्यक्त किया। गतिविधि ने सृजनात्मकता के साथ पारिवारिक संस्कारों के महत्व का संदेश दिया ।विद्यालय में प्रतिदिन स्वास्तिक,आई लव इंडिया आदि विभिन्न आकृति बनाकर प्रार्थना कार्यक्रम को रोचक बनाया जा रहा है। प्रतिदिन हिंदी अंग्रेजी अखबार का वाचन भी कराया जाता है इससे विद्यार्थियों में समसामयिक घटनाओं की जानकारी के साथ भाषा कौशल,आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होता है विद्यालय प्रधानाध्यापक मांगीलाल राठौड़ ने विद्यार्थियों को माता पिता के संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर भरत वैष्णव, कैलाश कुमार, भरत बोस, हेमाराम ,ज्योति गोस्वामी, सोनू वैष्णव,भाग्य श्री,गायत्री राठौड़ आदि मौजूद थे।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन विविध प्रतियोगिताओं एवं साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा पाली ।जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 1 से 15 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का आज विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भव्य समापन हुआ। पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजभाषा हिंदी के प्रति गौरव की भावना विकसित करने तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 1 सितंबर को विद्यालय के प्राचार्य श्री डालचंद गुर्जर द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को विद्यालय में **विशेष पुस्तक प्रदर्शनी** का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उपाचार्य श्री राजपाल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व तथा हिंदी साहित्य के समृद्ध इतिहास से परिचित कराया। श्री सौरभ श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित दुर्लभ पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के लिए **काव्य-पाठ, निबंध लेखन, कविता लेखन, नारा लेखन, हिंदी कंप्यूटर टंकण (टाइपिंग), आशुभाषण एवं वाद-विवाद** सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक एवं भाषाई प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों के सफल संचालन में हिंदी व्याख्याता श्रीमती सीमा मल्लाकार, हिंदी अध्यापक श्री शिवनारायण काकड़ा एवं श्रीमती सुमित्रा मीणा का विशेष सहयोग रहा। हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
    4
    जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन
विविध प्रतियोगिताओं एवं साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
पाली ।जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 1 से 15 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का आज विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भव्य समापन हुआ। पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजभाषा हिंदी के प्रति गौरव की भावना विकसित करने तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 1 सितंबर को विद्यालय के प्राचार्य श्री डालचंद गुर्जर द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया।
हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को विद्यालय में **विशेष पुस्तक प्रदर्शनी** का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उपाचार्य श्री राजपाल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व तथा हिंदी साहित्य के समृद्ध इतिहास से परिचित कराया। श्री सौरभ श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित दुर्लभ पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया।
पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के लिए **काव्य-पाठ, निबंध लेखन, कविता लेखन, नारा लेखन, हिंदी कंप्यूटर टंकण (टाइपिंग), आशुभाषण एवं वाद-विवाद** सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक एवं भाषाई प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रमों के सफल संचालन में हिंदी व्याख्याता श्रीमती सीमा मल्लाकार, हिंदी अध्यापक श्री शिवनारायण काकड़ा एवं श्रीमती सुमित्रा मीणा का विशेष सहयोग रहा। हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
    user_Khushveer singh
    Khushveer singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पाली नगर में नागा बाबा मंदिर में गणेश चतुर्थी पर दर्शन के लिए भक्तों की लाईन।(छगन लाल भारद्वाज) पाली १४सितंबर। पाली नगर का सुप्रसिद्ध रिद्धि सिद्धि गजानन मंदिर, नागा बाबा की बगेची, स्टेशन रोड़,पाली पर‌ गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सनातनी हिन्दू धर्म का मैला लगातार कतारबद्ध आयोजित किया गया।जिसमे‌ मंदिर में जाने व आने का रास्ता अलग-अलग रखा गया।तथा पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र द्वारा पुलिस की माकुल व्यवस्था देखने को मिली।इस बार नगर निगम चुनाव और आज के दिन ही मतगणना तथा आज की जिला कलेक्टर के द्वारा छुट्टी को अनन्त चतुर्दशी पर रखने की घौषणा से गणेश चतुर्थी का मैला फीका दिखाई दिया गया है।और वैसे भी महंगाई की मार भी आम गरीब आदमी की कमर तोड रखी है,तो उसका असर तो देखने को अवश्य ही मिलेगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर मंदिर दर्शन के बाद बाहर निकालते समय प्रसाद वितरण किया जाता है,जो अभी सांय 7-00बजे तक नहीं देखा गया। नागाबाबा बगेची का सिद्धी गणेश का सुप्रसिद्ध मैला में अगर भक्तों को बिना प्रसाद के खाली जाना पड़े तो यह बहुत ही कैद का विषय है।जो प्रसाद चढ़ाने, मन्नत मांगने जाते हैं,उसमे‌ से‌ आधा प्रसाद ही वापिस करते पाया गया है।यानी हमने देखा गरीब आदमी को तो गणेशजी का दर्शन-पूजन तो दूर की बात है,मगर दर्शन करनै में भी मंदिर पुजारी, व्यवस्था करवाने वाले वहां से जल्दी निकालनै में कौताही बरतते हैं। (छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक)
    1
    पाली नगर में नागा बाबा मंदिर में गणेश चतुर्थी पर दर्शन के लिए भक्तों की लाईन।(छगन लाल भारद्वाज)
पाली १४सितंबर। पाली नगर का सुप्रसिद्ध रिद्धि सिद्धि गजानन मंदिर, नागा बाबा की बगेची, स्टेशन रोड़,पाली पर‌ गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सनातनी हिन्दू धर्म का मैला लगातार कतारबद्ध आयोजित किया गया।जिसमे‌ मंदिर में जाने  व आने का रास्ता अलग-अलग रखा गया।तथा पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र द्वारा पुलिस की माकुल व्यवस्था देखने को मिली।इस  बार नगर निगम चुनाव और आज के दिन ही मतगणना तथा आज की जिला कलेक्टर के द्वारा छुट्टी को अनन्त चतुर्दशी पर रखने की घौषणा से गणेश चतुर्थी का मैला फीका दिखाई दिया गया है।और वैसे भी महंगाई की मार भी आम गरीब आदमी की कमर तोड रखी है,तो उसका असर तो देखने को अवश्य ही मिलेगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर मंदिर दर्शन के बाद बाहर निकालते समय प्रसाद वितरण किया जाता है,जो  अभी सांय 7-00बजे तक नहीं देखा गया। नागाबाबा बगेची का सिद्धी गणेश का सुप्रसिद्ध मैला में अगर भक्तों को बिना प्रसाद के खाली जाना पड़े तो यह बहुत ही कैद का विषय है।जो प्रसाद चढ़ाने, मन्नत मांगने जाते हैं,उसमे‌ से‌ आधा प्रसाद ही वापिस करते पाया गया है।यानी हमने देखा गरीब आदमी को तो गणेशजी का दर्शन-पूजन तो दूर की बात है,मगर दर्शन करनै में भी मंदिर पुजारी, व्यवस्था करवाने वाले वहां से जल्दी निकालनै में कौताही बरतते हैं।
(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक)
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.