logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टैंट के बर्तन अब सिर्फ पूड़ी-सब्ज़ी के लिए नहीं, डीजल–पेट्रोल स्टोरेज के लिए भी काम आते हैं !! "हमें कोरोना की तरह तैयार रहने की जरूरत है" वाले इस बयान से ज्यादा पेनिक क्रिएट हुआ है। लोगों में लॉकडाउन तक की अफवाह है। जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश

14 hrs ago
user_Rakesh Rawat
Rakesh Rawat
गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

टैंट के बर्तन अब सिर्फ पूड़ी-सब्ज़ी के लिए नहीं, डीजल–पेट्रोल स्टोरेज के लिए भी काम आते हैं !! "हमें कोरोना की तरह तैयार रहने की जरूरत है" वाले इस बयान से ज्यादा पेनिक क्रिएट हुआ है। लोगों में लॉकडाउन तक की अफवाह है। जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Rakesh Rawat
    1
    Post by Rakesh Rawat
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने चैत्र नवरात्रि के अन्तिम दिन देवी पाटन मन्दिर में कन्या पूजन तथा भण्डारे का आयोजन किया जिसमें डा अजय अग्रहरि फूल चन्द कसौधन नगर पंचायत अध्यक्ष अन्जू कसौधन सहित हजारों लोगों ने बाढ़ तथा सैकड़ों लोग शामिल हुए
    2
    जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने चैत्र नवरात्रि के अन्तिम दिन देवी पाटन मन्दिर में कन्या पूजन तथा भण्डारे का आयोजन किया जिसमें डा अजय अग्रहरि फूल चन्द कसौधन नगर पंचायत अध्यक्ष अन्जू कसौधन सहित हजारों लोगों ने बाढ़ तथा सैकड़ों लोग शामिल हुए
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ATM तोड़ने आए थे, पुलिस ने घेरकर दबोच लिया! ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 3 शातिर गिरफ्तार  आज की बड़ी खबर आ रही है उत्तर प्रदेश के अमेठी से, जहाँ थाना गौरीगंज पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। दरअसल, 24 और 25 मार्च 2026 की रात, बैंक ऑफ बड़ौदा की ऐंधी शाखा के ATM बूथ में चोरी की कोशिश की गई। अज्ञात बदमाशों ने ATM मशीन को तोड़ने का प्रयास किया और साथ ही वहां लगे CCTV कैमरों और मशीन के कीबोर्ड को भी नुकसान पहुँचाया। इस घटना के बाद बैंक मैनेजर जितेंद्र कुमार की तहरीर पर थाना गौरीगंज में मामला दर्ज किया गया। एसपी अमेठी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इस मामले के जल्द खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद शुरू हुआ “ऑपरेशन चक्रव्यूह”। पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से बाबूगंज बाजार क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वे भागने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान हुई सोनू गुप्ता, कपिल गुप्ता और करन पासवान। जब पुलिस ने इनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें से चोरी के 2 CCTV कैमरे, ATM मशीन का कीबोर्ड और घटना में इस्तेमाल किए गए स्टाल कपड़े बरामद हुए। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पहचान छिपाने के लिए स्टाल ओढ़कर ATM मशीन तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस की गाड़ियों की आवाजाही के चलते वे मशीन को पूरी तरह नहीं खोल सके। इसके बाद उन्होंने कैमरे और कीबोर्ड तोड़कर चोरी कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की पाइप और हथौड़ी भी बरामद कर ली, जो रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में छिपाई गई थी। इस शानदार और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पूरी टीम को ₹15,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
    1
    ATM तोड़ने आए थे, पुलिस ने घेरकर दबोच लिया! ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 3 शातिर गिरफ्तार 
आज की बड़ी खबर आ रही है उत्तर प्रदेश के अमेठी से, जहाँ थाना गौरीगंज पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है।
दरअसल, 24 और 25 मार्च 2026 की रात, बैंक ऑफ बड़ौदा की ऐंधी शाखा के ATM बूथ में चोरी की कोशिश की गई। अज्ञात बदमाशों ने ATM मशीन को तोड़ने का प्रयास किया और साथ ही वहां लगे CCTV कैमरों और मशीन के कीबोर्ड को भी नुकसान पहुँचाया।
इस घटना के बाद बैंक मैनेजर जितेंद्र कुमार की तहरीर पर थाना गौरीगंज में मामला दर्ज किया गया। एसपी अमेठी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इस मामले के जल्द खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
इसके बाद शुरू हुआ “ऑपरेशन चक्रव्यूह”। पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से बाबूगंज बाजार क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वे भागने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान हुई सोनू गुप्ता, कपिल गुप्ता और करन पासवान। जब पुलिस ने इनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें से चोरी के 2 CCTV कैमरे, ATM मशीन का कीबोर्ड और घटना में इस्तेमाल किए गए स्टाल कपड़े बरामद हुए।
कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पहचान छिपाने के लिए स्टाल ओढ़कर ATM मशीन तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस की गाड़ियों की आवाजाही के चलते वे मशीन को पूरी तरह नहीं खोल सके। इसके बाद उन्होंने कैमरे और कीबोर्ड तोड़कर चोरी कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की पाइप और हथौड़ी भी बरामद कर ली, जो रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में छिपाई गई थी।
इस शानदार और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पूरी टीम को ₹15,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • अमेठी। जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल लेने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। भेलाई कला गांव स्थित पेट्रोल पंप पर ग्रामीणों और पंप कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालात तब और बिगड़ गए जब मौके पर पहुंची पुलिस से भी आक्रोशित लोगों की नोकझोंक और झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर रोड स्थित सुन्दरी नारायण फिलिंग स्टेशन (इंडियन ऑयल) पर पेट्रोल लेने के लिए लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान पूरे जमाल मजरे भेलाई कला निवासी अब्बू सैफ नामक युवक लाइन में लगा था और उसने 25 लीटर पेट्रोल की मांग की। आरोप है कि पंप कर्मचारियों ने उसे केवल 5 लीटर पेट्रोल दिया, जबकि कुछ अन्य लोगों को अधिक मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध किया और झड़प की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की सरकारी गाड़ी को भी घेर लिया, हालांकि पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को काबू में कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह के अनुसार, हल्का इंचार्ज की तहरीर पर 5 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही
    3
    अमेठी। जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल लेने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। भेलाई कला गांव स्थित पेट्रोल पंप पर ग्रामीणों और पंप कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालात तब और बिगड़ गए जब मौके पर पहुंची पुलिस से भी आक्रोशित लोगों की नोकझोंक और झड़प हो गई।
जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर रोड स्थित सुन्दरी नारायण फिलिंग स्टेशन (इंडियन ऑयल) पर पेट्रोल लेने के लिए लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान पूरे जमाल मजरे भेलाई कला निवासी अब्बू सैफ नामक युवक लाइन में लगा था और उसने 25 लीटर पेट्रोल की मांग की। आरोप है कि पंप कर्मचारियों ने उसे केवल 5 लीटर पेट्रोल दिया, जबकि कुछ अन्य लोगों को अधिक मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
सूचना मिलते ही मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध किया और झड़प की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की सरकारी गाड़ी को भी घेर लिया, हालांकि पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को काबू में कर लिया।
थानाध्यक्ष राकेश सिंह के अनुसार, हल्का इंचार्ज की तहरीर पर 5 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। सबसे पहले इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए मोहनगंज कोतवाल राकेश प्रताप सिंह ने MPLive न्यूज से बात करते हुए बताया कि उक्त प्रकरण में 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि क्षेत्र में अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर रोड स्थित सुंदरी नारायण फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर इकट्ठा हो गए और वहां काम कर रहे कर्मियों पर हमला बोल दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर अमेठी में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। सबसे पहले इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए मोहनगंज कोतवाल राकेश प्रताप सिंह ने MPLive न्यूज से बात करते हुए बताया कि उक्त प्रकरण में 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि क्षेत्र में अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर रोड स्थित सुंदरी नारायण फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर इकट्ठा हो गए और वहां काम कर रहे कर्मियों पर हमला बोल दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर अमेठी में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Adarsh pratap singh
    Adarsh pratap singh
    Local News Reporter तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़.... मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल संकट,किसानों में आक्रोश.... मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल न मिलने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में चल रहे कृषि कार्य के बीच अचानक डीजल की किल्लत से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.... सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे हैं, लेकिन डीजल उपलब्ध न होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे नाराज किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.... किसानों का कहना है कि इस समय फसल की सिंचाई और अन्य कार्यों के लिए डीजल बेहद जरूरी है, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से उनका काम ठप पड़ रहा है। यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं.....
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़....
मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल संकट,किसानों में आक्रोश....
मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल न मिलने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में चल रहे कृषि कार्य के बीच अचानक डीजल की किल्लत से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है....
सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे हैं, लेकिन डीजल उपलब्ध न होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे नाराज किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है....
किसानों का कहना है कि इस समय फसल की सिंचाई और अन्य कार्यों के लिए डीजल बेहद जरूरी है, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से उनका काम ठप पड़ रहा है। यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं.....
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • संवाददाता प्रतापगढ़ पट्टी - धूई गांव में पुवाल फेंकने का विरोध करने पर पक्ष ने घर में घुस कर मार्ग जिसमें एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए घायलों ने थाने पर इलाज के बाद प्रार्थना पत्र दिया है। गांव निवासी दुर्गावती पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 23 मार्च को सुबह करीब 10:00 बजे पड़ोसी पशु चारा पुआल फेंकने लगे। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी महिला की पिटाई शुरू कर दिए बीच बचाव को पहुंची बेटी तनु बेटा प्रिंस को भी मारपीट कर घायल कर दिया तीनों लोग जान बचाने के लिए घर में भेज तो आरोपी घर में घुसकर मारपीट हुआ तोड़फोड़ की इस घटना में तनु को गंभीर छोटी आ गई जिसे इलाज के लिए ले जाया गया था जहां से गंभीर हालत में तनु को लेकर परिजन गुरुवार की शाम 5:30 बजे पट्टी कोतवाली आए पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मां की है पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
    1
    संवाददाता
प्रतापगढ़ पट्टी - धूई गांव में पुवाल फेंकने का विरोध करने पर पक्ष ने घर में घुस कर मार्ग जिसमें एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए घायलों ने थाने पर इलाज के बाद प्रार्थना पत्र दिया है। 
गांव निवासी दुर्गावती पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 23 मार्च को सुबह करीब 10:00 बजे पड़ोसी पशु चारा पुआल फेंकने लगे। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी महिला की पिटाई शुरू कर दिए बीच बचाव को पहुंची बेटी तनु बेटा प्रिंस को भी मारपीट कर घायल कर दिया तीनों लोग जान बचाने के लिए घर में भेज तो आरोपी घर में घुसकर मारपीट हुआ तोड़फोड़ की इस घटना में तनु को गंभीर छोटी आ गई जिसे इलाज के लिए ले जाया गया था जहां से गंभीर हालत में तनु को लेकर परिजन गुरुवार की शाम 5:30 बजे पट्टी कोतवाली आए पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मां की है पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
    user_अनिल कुमार पत्रकार
    अनिल कुमार पत्रकार
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर अमेठी टाउन स्थित ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी मंदिर में आयोजित भव्य कार्यक्रम ने आस्था के साथ-साथ जनशक्ति और सामाजिक एकजुटता का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। रामनवमी आयोजन समिति, अमेठी के तत्वावधान में सम्पन्न इस आयोजन में समिति के समर्पित सदस्यों, निर्माण में जुटे कर्मयोगियों, अमेठी टाउन के नागरिकों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं हजारों श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। पूरे नगर में उमड़ा जनसैलाब यह स्पष्ट संकेत देता नजर आया कि अमेठी की जनता अब हर स्तर पर एकजुट और सजग है। हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में गूंजते "जय श्री राम" के उद्घोष के बीच यह आयोजन केवल भक्ति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक समरसता के साथ-साथ जनविश्वास की एक मजबूत अभिव्यक्ति बनकर उभरा। इस अवसर पर युवराज अनन्त विक्रम सिंह एवं बहुरानी शाम्भवी सिंह व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी सपा महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह अम्बिका पाण्डेय शुशील जायसवाल सोनू कसौधन आनन्द बरनवाल गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऊर्जा प्रदान की। सभी को हनुमान गढ़ी के पुजारी प्रदीप ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया भव्य शोभायात्रा में उमड़ी भारी भीड़, जगह-जगह हुआ स्वागत और पुष्पवर्षा है, रामनवमी आयोजन समिति, अमेठी ने इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अमेठी की जनता की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी का परिचायक है। केंद्र नहीं, बल्कि जागरूक, संगठित और सशक्त जनशक्ति का प्रतीक बन चुकी है — जो अपने नेतृत्व के साथ मिलकर विकास और गौरव की नई दिशा तय करने के लिए तैयार है।
    3
    अमेठी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर अमेठी टाउन स्थित ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी मंदिर में आयोजित भव्य कार्यक्रम ने आस्था के साथ-साथ जनशक्ति और सामाजिक एकजुटता का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।  
रामनवमी आयोजन समिति, अमेठी के तत्वावधान में सम्पन्न इस आयोजन में समिति के समर्पित सदस्यों, निर्माण में जुटे कर्मयोगियों, अमेठी टाउन के नागरिकों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं हजारों श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। पूरे नगर में उमड़ा जनसैलाब यह स्पष्ट संकेत देता नजर आया कि अमेठी की जनता अब हर स्तर पर एकजुट और सजग है।
हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में गूंजते "जय श्री राम" के उद्घोष के बीच यह आयोजन केवल भक्ति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक समरसता के साथ-साथ जनविश्वास की एक मजबूत अभिव्यक्ति बनकर उभरा।
इस अवसर पर युवराज अनन्त विक्रम सिंह एवं बहुरानी शाम्भवी सिंह व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी सपा महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह अम्बिका पाण्डेय शुशील जायसवाल सोनू कसौधन आनन्द बरनवाल गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को  ऊर्जा प्रदान की। सभी को हनुमान गढ़ी के पुजारी प्रदीप ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया  
भव्य शोभायात्रा में उमड़ी भारी भीड़, जगह-जगह हुआ स्वागत और पुष्पवर्षा 
है,  
रामनवमी आयोजन समिति, अमेठी ने इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अमेठी की जनता की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी का परिचायक है।  केंद्र नहीं, बल्कि जागरूक, संगठित और सशक्त जनशक्ति का प्रतीक बन चुकी है — जो अपने नेतृत्व के साथ मिलकर विकास और गौरव की नई दिशा तय करने के लिए तैयार है।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.