भुरकुली गांव में चंडक पूजा हर्षोल्लास से मनाया गया। ----------------------------------- सरायकेला/रवि गुप्ता की रिपोर्ट थाना अंतर्गत भुरकुली गांव में छऊ महोत्सव की पारंपरिक परंपरा है रात भर नित्य होता है एवं सुबह भोक्ता पूजा जिसे चंडक पूजा भी कहते हैं जो की 9 भोक्ता द्वारा या पूजा की जाती है सुबह से ही उपवास रहकर पूजा संपन्न की जाती है। 9 उपभोक्ता द्वारा 7 से 8 बैलगाड़ी में अपने पिठ पर लोहे के साल का हुक बनाकर पेठ में घोप कर उन बैलगाड़ियों को खींचते हैं एवं बाबा के मंदिर तक पहुंचते हैं यह परंपरा सन 1908 ई0 से चली आ रही है। भुरकुली गांव में इसमें लिखो आनंद उठाने के लिए तरह-तरह के दुकान लगती हैं जैसे खिलौने मिठाई इत्यादि दुकान लगती है एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं और मेले का आनंद उठाते हैं। बैलगाड़ी खींचने के बाद भोक्ता द्वारा अग्नि माड़ा पूजा होती है जिस पर दहकते अंगारों पर जो भोक्ता नंगे पांव चलते हैं और उसके बाद पूजा समाप्त होती है।
भुरकुली गांव में चंडक पूजा हर्षोल्लास से मनाया गया। ----------------------------------- सरायकेला/रवि गुप्ता की रिपोर्ट थाना अंतर्गत भुरकुली गांव में छऊ महोत्सव की पारंपरिक परंपरा है रात भर नित्य होता है एवं सुबह भोक्ता पूजा जिसे चंडक पूजा भी कहते हैं जो की 9 भोक्ता द्वारा या पूजा की जाती है सुबह से ही उपवास रहकर पूजा संपन्न की जाती है। 9 उपभोक्ता द्वारा 7 से 8 बैलगाड़ी में अपने पिठ पर लोहे के साल का हुक बनाकर पेठ में घोप कर उन बैलगाड़ियों को खींचते हैं एवं बाबा के मंदिर तक पहुंचते हैं यह परंपरा सन 1908 ई0 से चली आ रही है। भुरकुली गांव में इसमें लिखो आनंद उठाने के लिए तरह-तरह के दुकान लगती हैं जैसे खिलौने मिठाई इत्यादि दुकान लगती है एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं और मेले का आनंद उठाते हैं। बैलगाड़ी खींचने के बाद भोक्ता द्वारा अग्नि माड़ा पूजा होती है जिस पर दहकते अंगारों पर जो भोक्ता नंगे पांव चलते हैं और उसके बाद पूजा समाप्त होती है।
- उपायुक्त सरायकेला खरसावां श्री नीतीश कुमार सिंह के निर्देश एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां श्री क्षितिज विजय मिंज के मार्गदर्शन में दिनांक 16 अप्रैल 2026 को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंडाकाटी, विश्रामपुर तथा मंझगांव टोला जोगोडा में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया। छापामारी के क्रम में कुल तीन अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान लगभग 40 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 1100 किलोग्राम जावा महुवा बरामद किया गया। जिसे विधिसपन्त प्रक्रिया के तहत जब्त एवं नष्ट किया गया। छापामारी के दौरान संबंधित अभियुक्त मौके से फरार हो गए। सभी नामजद/ अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं से अंतर्गत प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।4
- आज सुबह जमशेदपुर के आसमान में अचानक एक लड़ाकू विमान की तेज गर्जना ने लोगों को चौंका दिया। सोनारी क्षेत्र के ऊपर तेज रफ्तार से उड़ते इस फाइटर जेट को देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए और मोबाइल से वीडियो व फोटो बनाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान ने सोनारी एयरपोर्ट के ऊपर दो बार चक्कर लगाया और फिर कुछ ही देर में आसमान से गायब हो गया। आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में दहशत और उत्सुकता दोनों का माहौल बन गया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह फाइटर जेट किस मिशन पर था या किसी एयरबेस से उड़ा था। प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 👉 क्या आपने भी इस फाइटर जेट को देखा या वीडियो बनाया? कमेंट में जरूर बताएं!1
- 40 साल पहले के डॉक्टर और वर्तमान डॉक्टर में फर्क समझिए बंदे ने क्या सही पकड़ा है🙏🏻1
- उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को वाहन मालिक को एक लाख रूपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया चाईबासा के जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दावा खारिज करने को मनमाना मानते हुए परिवादी बसंत कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने कंपनी को ₹1 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया, जिसमें दावा राशि, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय शामिल हैं। साथ ही 45 दिनों में भुगतान नहीं करने पर 9% ब्याज देने का निर्देश दिया गया है। #consumercourt #Chaibasanews #चाईबासान्यायव्यवस्था #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasacrimenews #lohanchalnews #BreakingNews1
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। अब महिलाएं सिर्फ भागीदारी नहीं, बल्कि देश के फैसलों की दिशा तय करेंगी। #NariShaktiVandan1
- चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा, स्व. सीताराम रुंगटा को किया गया याद चाईबासा। मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व संरक्षक, नगरपिता एवं समाजसेवी श्रद्धेय स्वर्गीय सीताराम जी रुंगटा की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. रुंगटा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके समाजसेवा और योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात आमपानी, आइसक्रीम, लस्सी एवं छाछ का वितरण कर जनसेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकुंद रुंगटा, सलाहकार सदस्य अनिल मुरारका, झारखंड प्रांत के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सह शाखा अध्यक्ष रमेश खिरवाल, जिला अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, महामंत्री निरंजन गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरदार गुरमुख सिंह खोखर, त्रिशानु राय, धीरज अग्रवाल, अमित मित्तल, शिव बजाज, नरेश सुल्तानिया, रितेश चिरानिया, गोपी, राकेश पोद्दार, प्रताप कटियार, जयकिशन बिरुली, संजय राम, कामेश्वर विश्वकर्मा, सुशील चौमाल, मनोज शर्मा, संजू गर्ग सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से स्व. सीताराम रुंगटा के समाजसेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।3
- Jharkhand | Jamshedpur : बहरागोड़ा में फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम, क्षेत्र सील... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) झारखंड के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा क्षेत्र में नदी से द्वितीय विश्व युद्ध का संदिग्ध जिंदा बम मिलने से दहशत फैल गई। मछली पकड़ने गए ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सील कर दिया और बम निरोधक दस्ते को तत्काल सूचना दिया। पूर्व में भी इसी क्षेत्र से ऐसा बम बरामद हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। JharkhandNews | WorldWarBomb | BreakingNews1
- राजनगर प्रखंड मुख्यालय का सबसे व्यस्त इलाका माने जाने वाला राजनगर बाजार आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यहां शुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण आम लोगों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह समस्या कोई नई नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही है, लेकिन प्रशासन अब तक आंखें मूंदे बैठा है। बाजार में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी और जरूरी कामों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में उन्हें मजबूरन इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई लोग खुले में जाने को मजबूर हैं, जिससे न सिर्फ असुविधा होती है बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, मगर जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बाहर से आने वाले लोगों को होती है, जिन्हें उचित स्थान न मिलने के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इससे राजनगर बाजार की छवि भी धूमिल हो रही है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक लोग इस बुनियादी सुविधा के लिए तरसते रहेंगे? क्या प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान देगा या फिर यूं ही जनता को परेशानियों के बीच जीने के लिए छोड़ देगा? स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द राजनगर बाजार में शुलभ शौचालय निर्माण की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।1