Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सवारियों से भरी एक वोल्वो बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। यह घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक्सप्रेसवे किलोमीटर 35 की है। दुर्घटना के समय इस बस में कुल 60 लोग सवार थे, जिनमें से 6 सवारियां घायल हो गई हैं। यह वोल्वो बस लखनऊ से आगरा की तरफ आ रही थी। हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक को अचानक झपकी आ गई, जिसके कारण बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में जा उतरी। दुर्घटना के बाद सभी घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया है।
विद्याराम वर्मा पत्रकार
उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सवारियों से भरी एक वोल्वो बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। यह घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक्सप्रेसवे किलोमीटर 35 की है। दुर्घटना के समय इस बस में कुल 60 लोग सवार थे, जिनमें से 6 सवारियां घायल हो गई हैं। यह वोल्वो बस लखनऊ से आगरा की तरफ आ रही थी। हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक को अचानक झपकी आ गई, जिसके कारण बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में जा उतरी। दुर्घटना के बाद सभी घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भिंड के अटेर क्षेत्र के नावली वृंदावन गांव के पास एक कुएं में तेंदुए का तैरता हुआ शव मिला है। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकाला। इस घटना में तेंदुए की मौत कुएं में गिरने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा।2
- फिरोजाबाद की रिजर्व पुलिस लाइन में दिनांक 17-07-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण की गई। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए उन्होंने परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही करवाई। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई। उन्होंने यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके पश्चात पुलिस लाइन स्थित सभागार में अर्दली कक्ष का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त शाखा प्रभारियों को संबंधित रजिस्टर पूर्ण एवं अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने पुलिस मेस, रेडियो शाखा, यातायात शाखा व अन्य कार्यालयों का गहनता से निरीक्षण किया। इस परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मुख्य रूप से मौजूद रहे।1
- मध्य प्रदेश के भिंड में कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।1
- मध्य प्रदेश के भिंड जिला अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहाँ एक रेप पीड़िता रात 1 बजे से मेडिकल परीक्षण कराने के लिए दर-दर भटक रही है। सुरपुरा थाना पुलिस पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आई थी, लेकिन 7 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला का परीक्षण नहीं हो सका। अस्पताल में किसी महिला डॉक्टर की उपस्थिति न होने के कारण पीड़िता लगातार परेशान होती रही। इस मामले की कलेक्टर से शिकायत किए जाने के बाद अस्पताल का स्टाफ आनन-फानन में वहाँ पहुँचा। इस बड़ी लापरवाही पर जब सिविल सर्जन डॉ. आर. के. मिश्रा से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने पूरी तरह चुप्पी साध ली और वे कैमरे के सामने से भागते हुए नजर आए। पुलिस के अनुसार, तीन लोगों ने मिलकर इस महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया था, और पुलिस फिलहाल मामले की जाँच में जुटी हुई है।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा के कागरौल स्थित नगला हीरा सिंह में एफएसडीए टास्क फोर्स ने दो डेयरियों पर बड़ी छापेमारी की है। लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के दौरान डेयरियों में भारी गंदगी के बीच दूध के उत्पाद तैयार होते मिले। इस कार्रवाई के दौरान मिलावट की आशंका जताते हुए टीम ने करीब ₹6 लाख की कीमत का 10.50 क्विंटल घी सीज कर दिया है। इसके अलावा जांच के लिए घी, दूध और अन्य उत्पादों के 3 नमूने लैब भेजे गए हैं। दोनों डेयरियों में साफ-सफाई की गंभीर कमियां पाए जाने पर संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इस बड़ी कार्रवाई की भनक लगते ही आसपास के कई अन्य डेयरी संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर बंद कर दिए।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सवारियों से भरी एक वोल्वो बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। यह घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक्सप्रेसवे किलोमीटर 35 की है। दुर्घटना के समय इस बस में कुल 60 लोग सवार थे, जिनमें से 6 सवारियां घायल हो गई हैं। यह वोल्वो बस लखनऊ से आगरा की तरफ आ रही थी। हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक को अचानक झपकी आ गई, जिसके कारण बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में जा उतरी। दुर्घटना के बाद सभी घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया है।4