बुलंदशहर के शिकारपुर नगर में जहांगीराबाद चुंगी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान एक चालक सड़क पर गिरकर सामने से आ रही जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के अनुसार एक मोटरसाइकिल डिबाई की दिशा से आ रही थी जबकि दूसरी बुलन्दशहर की तरफ से आ रही थी, तभी जहांगीराबाद चुंगी के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायल चालकों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद एक घायल की स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बुलंदशहर के शिकारपुर नगर में जहांगीराबाद चुंगी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान एक चालक सड़क पर गिरकर सामने से आ रही जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के अनुसार एक मोटरसाइकिल डिबाई की दिशा से आ रही थी जबकि दूसरी बुलन्दशहर की तरफ से आ रही थी, तभी जहांगीराबाद चुंगी के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायल चालकों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद एक घायल की स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
- भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू गुर्जर ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सद्दाम कुरैशी को बुलंदशहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। सद्दाम कुरैशी लंबे समय से सामाजिक एवं किसान हितों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उन्हें एक मिलनसार, मेहनती तथा समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी सक्रिय कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और किसानों के बीच मजबूत पकड़ से जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू गुर्जर ने कहा कि सद्दाम कुरैशी की लगन, अनुशासन और निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सद्दाम कुरैशी किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए संगठन का विस्तार करेंगे और किसानों के अधिकारों के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सद्दाम कुरैशी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसानों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करेंगे। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- nannu Pradhan bahut acche khabar Hai jab Delhi khul jayegi1
- अतरौली में गनियावली रोड पर नगर पालिका द्वारा खुले में कूड़ा फेंके जाने से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार सुबह 9 बजे जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान गनियावली प्रशांत मुद्गल के नेतृत्व में गांव के लोग डंपिंग ग्राउंड के पास सड़क पर इकट्ठा होकर धरने पर बैठ गए और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्राम प्रधान प्रशांत मुद्गल ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका को डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह दी थी, लेकिन सफाई कर्मचारी कूड़ा वहां डालने के बजाय सड़कों पर ही फेंक देते हैं। इस संबंध में नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सड़कों पर कूड़ा फेंकने से स्कूल जाने वाले बच्चों सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर पालिका के एसआई और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराया और कूड़ा सड़कों पर न डालने का आश्वासन दिया। इस प्रदर्शन में ठाकुर दास शर्मा, कौशल कुमार मुद्गल और सिद्धांत मुद्गल समेत सैकड़ों ग्रामवासियों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या जस की तस रही तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।1
- बुलंदशहर में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर जगवीर भाटी को स्थानीय प्रशासन द्वारा उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे जिलाध्यक्ष को 23 जुलाई से लगातार पुलिस की नजरबंदी में रखा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताते हुए महासभा के संरक्षक ठाकुर उदयपाल सिंह और जिला प्रवक्ता नरेंद्र प्रताप सिंह ने इसे मौलिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन बताया है। उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से रखने के लिए दिल्ली जा रहे संगठन के प्रमुख को इस प्रकार रोकना पूरी तरह गलत है और इससे पूरे समाज में गहरा रोष व्याप्त है। मामले में संगठन के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे कदमों से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने वाला नहीं है। उन्होंने जिलाध्यक्ष ठाकुर जगवीर भाटी को जल्द से जल्द मुक्त करने की मांग की है और कहा है कि यदि उन्हें रिहा नहीं किया गया, तो क्षत्रिय महासभा जिला स्तर पर व्यापक आंदोलन करने के लिए विवश होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।4
- बुलन्दशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान अपहरण और हत्या की वारदात में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में यह बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।1
- बुलंदशहर के शिकारपुर नगर में जहांगीराबाद चुंगी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान एक चालक सड़क पर गिरकर सामने से आ रही जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के अनुसार एक मोटरसाइकिल डिबाई की दिशा से आ रही थी जबकि दूसरी बुलन्दशहर की तरफ से आ रही थी, तभी जहांगीराबाद चुंगी के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायल चालकों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद एक घायल की स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।1