logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद गाजीपुर के गौरवशाली गांव राजापुर के लिए बहुत बड़ी अपडेट खुशी की लहर दौड़ी ग्रामीणों में 👉👉 👉राजापुर की स्मार्ट लाइब्रेरी बनी सफलता की सीढ़ी, साधारण परिवार के त्रिभुवन प्रजापति बने लोको पायलट..... 👉गाजीपुर। मुहम्मदाबाद विकासखंड क्षेत्र कि ग्राम पंचायत राजापुर में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार की धनराशि से निर्मित स्मार्ट लाइब्रेरी एक बार फिर युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र साबित हुई है। इसी लाइब्रेरी में नियमित अध्ययन कर रहे राजापुर गांव के साधारण परिवार से आने वाले त्रिभुवन प्रजापति का भारतीय रेल सेवा में लोको पायलट पद पर चयन होने से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। 👉त्रिभुवन प्रजापति की इस उपलब्धि को ग्राम पंचायत राजापुर के विकासात्मक प्रयासों की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट लाइब्रेरी ने गांव के नौजवानों को न सिर्फ बेहतर अध्ययन का वातावरण दिया, बल्कि उनके सपनों को नई दिशा और आत्मविश्वास भी प्रदान किया। 👉इस अवसर पर ग्रामीणों ने त्रिभुवन प्रजापति को बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि यह सफलता राजापुर के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी और गांव शिक्षा व प्रगति की नई पहचान बनाएगा।

on 11 January
user_Krishna Kumar Mishra
Krishna Kumar Mishra
Court reporter मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
on 11 January
93adeec8-e894-461a-9d58-1780da616fe4

जनपद गाजीपुर के गौरवशाली गांव राजापुर के लिए बहुत बड़ी अपडेट खुशी की लहर दौड़ी ग्रामीणों में 👉👉 👉राजापुर की स्मार्ट लाइब्रेरी बनी सफलता की सीढ़ी, साधारण परिवार के त्रिभुवन प्रजापति बने लोको पायलट..... 👉गाजीपुर। मुहम्मदाबाद विकासखंड क्षेत्र कि ग्राम पंचायत राजापुर में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार की धनराशि से निर्मित स्मार्ट लाइब्रेरी एक बार फिर युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र साबित हुई है। इसी लाइब्रेरी में नियमित अध्ययन कर रहे राजापुर गांव के साधारण परिवार से आने वाले त्रिभुवन प्रजापति का भारतीय रेल सेवा में लोको पायलट पद पर चयन होने से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। 👉त्रिभुवन प्रजापति की इस उपलब्धि को ग्राम पंचायत राजापुर के विकासात्मक प्रयासों की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट लाइब्रेरी ने गांव के नौजवानों को न सिर्फ बेहतर अध्ययन का वातावरण दिया, बल्कि उनके सपनों को नई दिशा और आत्मविश्वास भी प्रदान किया। 👉इस अवसर पर ग्रामीणों ने त्रिभुवन प्रजापति को बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि यह सफलता राजापुर के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी और गांव शिक्षा व प्रगति की नई पहचान बनाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजीपुर। मोहम्मदाबाद-कासिमाबाद मार्ग पर यूसुफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। यह गड्ढा न सिर्फ आम लोगों की आवाजाही में बाधा बन रहा है, बल्कि कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना भारी वाहनों का आवागमन होता है, जो मऊ, गोरखपुर और आजमगढ़ की ओर जाते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति और यह गड्ढा दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। खासकर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक हो गया है। राहगीरों का कहना है कि आए दिन लोग इस गड्ढे में फंसकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़े नेता भी गुजरते हैं, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? लोगों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढे को भरने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों की मांग: गड्ढे की तत्काल मरम्मत हो सड़क की नियमित निगरानी की जाए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह गड्ढा किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
    1
    गाजीपुर। मोहम्मदाबाद-कासिमाबाद मार्ग पर यूसुफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। यह गड्ढा न सिर्फ आम लोगों की आवाजाही में बाधा बन रहा है, बल्कि कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना भारी वाहनों का आवागमन होता है, जो मऊ, गोरखपुर और आजमगढ़ की ओर जाते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति और यह गड्ढा दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। खासकर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक हो गया है।
राहगीरों का कहना है कि आए दिन लोग इस गड्ढे में फंसकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़े नेता भी गुजरते हैं, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? लोगों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढे को भरने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
स्थानीय लोगों की मांग:
गड्ढे की तत्काल मरम्मत हो
सड़क की नियमित निगरानी की जाए
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो
अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह गड्ढा किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
    user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    Farmer गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में आरक्षक अमित सिंह चौहान बीच सड़क महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता में भारी आक्रोश #rewa #sprewa #dgp #mohanyadav #vairalvideo❤️❤️
    1
    रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में आरक्षक अमित सिंह चौहान बीच सड़क महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता में भारी आक्रोश
#rewa #sprewa #dgp #mohanyadav #vairalvideo❤️❤️
    user_Tatkal News Bihar 24
    Tatkal News Bihar 24
    Local News Reporter बक्सर, बक्सर, बिहार•
    9 hrs ago
  • बलिया (रसड़ा):उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा बुधवार को जनपद के रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और वैश्विक चुनौतियों समेत विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। विद्यालय के वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए ए.के. शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों की सराहना की। उन्होंने कहा RSS की संस्थाएं बच्चों को आधुनिक ज्ञान तो देती ही हैं, साथ ही उन्हें भारतीय मूल्यों और सांस्कृतिक धरोहरों से भी जोड़े रखती हैं। यही हमारी वास्तविक शक्ति और पहचान है, जिसे हमें हर हाल में बनाए रखना है।" मंत्री ने समाज के प्रबुद्ध वर्ग से अपील की कि वे ऐसी संस्थाओं को अपना सहयोग और सहारा प्रदान करें। साथ ही, उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपस्थित अभिभावकों को भी बधाई दी। ईरान-इजराइल युद्ध और ऊर्जा क्षेत्र पर प्रभाव: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के भारत पर प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने आश्वस्त किया कि देश की बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा वर्तमान में बिजली के प्रोडक्शन पर युद्ध का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। आने वाले समय में जो भी चुनौतियां आएंगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके समाधान में सक्षम हैं। दुनिया में प्रधानमंत्री से बेहतर वैश्विक परिस्थितियों को समझने वाला दूसरा कोई नेतृत्व नहीं है। रसड़ा को सौगातों का आश्वासन जब ऊर्जा मंत्री से रसड़ा क्षेत्र के विकास और बिजली आपूर्ति की समस्याओं के समाधान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में जो भी संभव होगा, वह प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप हर संभव कदम उठाए जाएंगे। स्थान: नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर, रसड़ा, बलिया। मुख्य अतिथि: ए.के. शर्मा (ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री, UP)
    1
    बलिया (रसड़ा):उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा बुधवार को जनपद के रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और वैश्विक चुनौतियों समेत विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
विद्यालय के वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए ए.के. शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों की सराहना की। उन्होंने कहा RSS की संस्थाएं बच्चों को आधुनिक ज्ञान तो देती ही हैं, साथ ही उन्हें भारतीय मूल्यों और सांस्कृतिक धरोहरों से भी जोड़े रखती हैं। यही हमारी वास्तविक शक्ति और पहचान है, जिसे हमें हर हाल में बनाए रखना है।"
मंत्री ने समाज के प्रबुद्ध वर्ग से अपील की कि वे ऐसी संस्थाओं को अपना सहयोग और सहारा प्रदान करें। साथ ही, उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपस्थित अभिभावकों को भी बधाई दी।
ईरान-इजराइल युद्ध और ऊर्जा क्षेत्र पर प्रभाव:
वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के भारत पर प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने आश्वस्त किया कि देश की बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा वर्तमान में बिजली के प्रोडक्शन पर युद्ध का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
आने वाले समय में जो भी चुनौतियां आएंगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके समाधान में सक्षम हैं। दुनिया में प्रधानमंत्री से बेहतर वैश्विक परिस्थितियों को समझने वाला दूसरा कोई नेतृत्व नहीं है।
रसड़ा को सौगातों का आश्वासन
जब ऊर्जा मंत्री से रसड़ा क्षेत्र के विकास और बिजली आपूर्ति की समस्याओं के समाधान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में जो भी संभव होगा, वह प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
स्थान: नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर, रसड़ा, बलिया।
मुख्य अतिथि: ए.के. शर्मा (ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री, UP)
    user_Sadik Ahmed
    Sadik Ahmed
    Local News Reporter Rasra, Ballia•
    21 hrs ago
  • लखनऊ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों का मुद्दा आज चर्चा में बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कॉल सेंटर में काम करने वाली कई महिलाओं ने अपने कामकाज की परिस्थितियों को लेकर नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि वे पूरे प्रदेश के लोगों की शिकायतें सुनती हैं और समाधान दिलाने का काम करती हैं, लेकिन जब बात उनकी खुद की समस्याओं की आती है तो उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें लंबे समय तक काम करना पड़ता है, काम का दबाव ज्यादा रहता है और कई बार उनके साथ व्यवहार भी ठीक नहीं किया जाता। कुछ कर्मचारियों का यह भी कहना है कि वे अपनी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं, लेकिन उन्हें अनदेखा कर दिया जाता है। इसी वजह से उन्होंने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन उन्हें प्रदर्शन करने से भी रोका गया। यह मामला धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि जब शिकायत निवारण प्रणाली में काम करने वाले ही अपनी समस्या को लेकर परेशान हैं, तो आम जनता की शिकायतों का समाधान कितना प्रभावी होगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई बड़ा आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थिति पर नजर बनी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि संबंधित अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर समाधान निकालेंगे।
    1
    लखनऊ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों का मुद्दा आज चर्चा में बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कॉल सेंटर में काम करने वाली कई महिलाओं ने अपने कामकाज की परिस्थितियों को लेकर नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि वे पूरे प्रदेश के लोगों की शिकायतें सुनती हैं और समाधान दिलाने का काम करती हैं, लेकिन जब बात उनकी खुद की समस्याओं की आती है तो उनकी कोई सुनवाई नहीं होती।
महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें लंबे समय तक काम करना पड़ता है, काम का दबाव ज्यादा रहता है और कई बार उनके साथ व्यवहार भी ठीक नहीं किया जाता। कुछ कर्मचारियों का यह भी कहना है कि वे अपनी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं, लेकिन उन्हें अनदेखा कर दिया जाता है। इसी वजह से उन्होंने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन उन्हें प्रदर्शन करने से भी रोका गया।
यह मामला धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि जब शिकायत निवारण प्रणाली में काम करने वाले ही अपनी समस्या को लेकर परेशान हैं, तो आम जनता की शिकायतों का समाधान कितना प्रभावी होगा।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई बड़ा आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थिति पर नजर बनी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि संबंधित अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर समाधान निकालेंगे।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • Premchand Umra Ganj mardhad ki Chaku ki vardat location Mini CSC bank of badauda date 23 /03 /26 time 2:30 pm Mohammed Shabbir ahamad so shahaduin parmandapur ballia 277001
    2
    Premchand Umra Ganj mardhad ki Chaku ki vardat location Mini CSC bank of badauda  date 23 /03 /26 time 2:30 pm Mohammed Shabbir ahamad so shahaduin parmandapur ballia 277001
    user_F A KHAN (PSO)
    F A KHAN (PSO)
    Police Officer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मऊ : अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी...! इस घटना का खुलासा करने के लिए मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर जी द्वारा 4 टीमों का गठन किया गया है जो मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।
    1
    मऊ : अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी...!
इस घटना का खुलासा करने के लिए मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर जी द्वारा 4 टीमों का गठन किया गया है जो मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Golubabu
    4
    Post by Golubabu
    user_Golubabu
    Golubabu
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सोनाडी मेला में जमकर चला लात घुसा एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया बताया जा रहा है कि चरखी वाले स्थानीय युवकों को पिट रहे थे,, इस वायरल विडियो की पुष्टि तत्काल न्यूज़ बिहार 24 नहीं करता है...
    1
    सोनाडी मेला में जमकर चला लात घुसा एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया बताया जा रहा है कि चरखी वाले स्थानीय युवकों को पिट रहे थे,, इस वायरल विडियो की पुष्टि तत्काल न्यूज़ बिहार 24 नहीं करता है...
    user_Tatkal News Bihar 24
    Tatkal News Bihar 24
    Local News Reporter बक्सर, बक्सर, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.