Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्रामीण सड़क की जर्जर हालत पर नराजगी जताया ग्रामीणों श्रमदान व आर्थिक सहयोग से मरमती में जुटा उक्त जर्जर सड़क का मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत डांडु पंचायत के एकागुड़ी से बक्सीडीपा पथ का है। बताया जाता है सड़क जर्जर के कारण आये दिन छोटी-छोटी घटना होती रहती है। जिससे जिला प्रशासन को अवगत कराया गया परंतु आज तक जनता की समस्या पर विचार नही हुआ। जबकि क्षेत्र के विधायक भी ग्रामीणों की हाल सुनने नही आते इससे उनके कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है।
आलोक कुमार
ग्रामीण सड़क की जर्जर हालत पर नराजगी जताया ग्रामीणों श्रमदान व आर्थिक सहयोग से मरमती में जुटा उक्त जर्जर सड़क का मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत डांडु पंचायत के एकागुड़ी से बक्सीडीपा पथ का है। बताया जाता है सड़क जर्जर के कारण आये दिन छोटी-छोटी घटना होती रहती है। जिससे जिला प्रशासन को अवगत कराया गया परंतु आज तक जनता की समस्या पर विचार नही हुआ। जबकि क्षेत्र के विधायक भी ग्रामीणों की हाल सुनने नही आते इससे उनके कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है।
More news from झारखंड and nearby areas
- पुराने पोस्ट ऑफिस चंदवा के समीप मंगलवार की सुबह 7:30 बजे टाटा मैजिक और बाइक की हुई जोरदार टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई, वहीं बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायलहो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है की बाइक चालक पिंटू उरांव और उसकी पत्नी और आसिता देवी हिसरी गांव के रहने वाले थे ।दोनों करमा पर्व के अवसर पर अपनी बच्ची को कुरु लेने जा रहे थे ।इसी दौरान टाटा मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दिया। हुई टक्कर में बाइक चालक पिंटू उरांव की मौत हो गई घटनास्थल पर वही पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।1
- सदर अस्पताल परिसर में कचरे का लगा अंबार, मरीजों को हो रही परेशानी रूपेश कुमार, लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार परिसर में मंगलवार को अस्पताल गेट के समीप कचरा जमा होने से मरीजों और उनके स्वजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के ओटी में चल रहे कार्य के कारण निकले कचरे को परिसर में ही एक स्थान पर जमा कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में कई दिनों से कचरा पड़े रहने के कारण अब उसका अंबार लग गया है। अस्पताल आने वाले मरीजों और स्वजनों का कहना है कि परिसर में कचरा जमा रहने से गंदगी का माहौल बना हुआ है। हवा चलने पर कचरा इधर-उधर फैल रहा है। इससे अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह कचरा जमा रहने से संक्रमण और दुर्गंध की आशंका भी बनी रहती है। मरीजों के स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन से जल्द से जल्द कचरे का उठाव कराने और परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। मरीज प्रियंका कुमारी ,आरती कुमारी, सोनी देवी ने कहा की अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखना जरूरी है, ताकि मरीजों को इलाज के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी मिल सके।1
- लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू होगी।।2
- करमा पर्व के अवसर पर 22 गांव में साड़ी और मांदर का वितरण समाज सेवी अजय कच्छप उर्फ जेठा कच्छप और विजय बक्सी द्वारा किया गया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा प्रखंड क्षेत्रों में करम पर्व के अवसर पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश देखने को मिला। करम पर्व के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विजय बक्शी और अजय कच्छप उर्फ जेठा कच्छप के द्वारा 22 गांव के ग्रामीणों के बीच साड़ी एवं मांदर का वितरण किया गया। असहाय और वृद्ध महिलाओं ने साडी पाकर अत्यधिक खुश हुए। समाज सेवी अजय कच्छप उर्फ जेठा कच्छप एंव विजय बक्सी ने कहा की करमा पर्व हम आदिवासी, मूलवासियों का महत्वपूर्ण पर्व है। गरीब असहायों के बीच नये वस्त्र नहीं होता है जिसके कारण इन लोगों के चहरे में मायूसी झलकती है। दुसरी ओर करम पर्व प्रकृतिक एंव कृषी से जुड़ी पर्व है। अच्छी खेती बाड़ी करने के बाद हमलोग करमा पर्व में एकाठ्ठी होकर नाच गान मांदर की थाप में करते हैं इसलिए हमलोग मांदर का भी वितरण 22 गांव के ग्रामीणों के बीच किया। समाज सेवीयों ने कहा की हमलोग प्रत्येक लोगों का चेहरा में खुशी देखना चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साड़ी दी गई। वहीं करम पर्व की पारंपरिक सांस्कृतिक पहचान में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले मांदर का भी वितरण किया गया। ग्रामीणों क्षेत्र के वृद्ध महिलाओं ने समाजसेवी को दिल से आशीर्वाद देते हुए कही की हमलोगों का कमी को अपलोड पुरा किये इसके लिए भगवान आपलोगो के परिवारों को हमेशा सुख रखेंगे। वहीं मांदर पाकर पुरुष वर्ग भी फुले नहीं समाये और कहा इस बर्ष करम पर्व सभी गांव के लोग ख़ुशी और सौहार्द पूर्ण रूप से मनायेंगे।1
- सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के घाघरा में सड़क हादसे में 21 वर्षीय दीपक कुमार की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हादसे के जिम्मेदार अज्ञात कार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना था कि आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।1
- एक कविता.... वीर तेजाजी 🙏.... A poem of lokdevata VEER TEJAJI 🙏.1
- लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस1
- आर्म्स एक्ट के नामजद प्राथमिक अभियुक्त के घर चंदवा थाना पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे इश्तिहार चिपकाए। न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए चंदवा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के नामजद प्राथमिक अभियुक्त राहुल सिंह के घर पर इश्तेहार चिपका कर विधिवत तामिला कराया है। यह कार्यवाही चंदवा थाना कांड संख्या 112 / 2025 के मामले में की गई है।1
- सदर अस्पताल के प्रबंधक की तत्परता से शव के पोस्टमार्टम के बाद मोक्ष वाहन से पहुंचाया घर रूपेश कुमार लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के बानपुर में मंगलवार को महिला लालमणि देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की तत्परता से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मोक्ष वाहन की व्यवस्था कर शव को उसके घर तक पहुंचाया। इससे स्वजनों को शव ले जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिली। जानकारी के अनुसार, कर्मदेव सिंह करमा पर्व को लेकर करमदाही लेने जंगल गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने पत्नी लालमणि देवी को घर में फंदे से लटका पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल प्रबंधक की तत्परता से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया समय पर पूरी कराई गई। इसके बाद मोक्ष वाहन से शव को बानपुर स्थित घर पहुंचाया गया। घटना को लेकर स्वजनों में शोक का माहौल है।1