logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जट्टारी में कैंटर कि टक्कर से एक महिला कि मौत दूसरी घायल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा कैंटर की टक्कर से महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल जट्टारी/टप्पल। कस्बा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैंटर की टक्कर से एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, होली वाला मोहल्ला निवासी रामवती उर्फ प्रेमवती (60 वर्ष) पत्नी हरिश्चंद्र तथा सुनीता (32 वर्ष) पत्नी ओमवीर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे मजदूरी के पैसे लेने घर से निकली थीं। बताया जाता है कि पालीवाल अस्पताल के पास टप्पल की ओर से पाइप से भरे एक कैंटर (ट्रक) ने सड़क किनारे खड़ी दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनीता के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल सुनीता का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि टप्पल इंटरचेंज पर सुबह से शाम तक भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू होने के बावजूद कस्बा क्षेत्र में भारी वाहन धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया। चालक की पहचान रिशिपाल पुत्र हरभजन सिंह निवासी हिजरावा कला, थाना फतेहाबाद, जनपद झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और यातायात बहाल कर दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी खैर व थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है। मृतका के पुत्र अमित की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

11 hrs ago
user_DHARAMPAL SHARMA
DHARAMPAL SHARMA
Khair, Aligarh•
11 hrs ago

जट्टारी में कैंटर कि टक्कर से एक महिला कि मौत दूसरी घायल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा कैंटर की टक्कर से महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल जट्टारी/टप्पल। कस्बा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैंटर की टक्कर से एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, होली वाला मोहल्ला निवासी रामवती उर्फ प्रेमवती (60 वर्ष) पत्नी हरिश्चंद्र तथा सुनीता (32 वर्ष) पत्नी ओमवीर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे मजदूरी के पैसे लेने घर से निकली थीं। बताया जाता है कि पालीवाल अस्पताल के पास टप्पल की ओर से पाइप से

भरे एक कैंटर (ट्रक) ने सड़क किनारे खड़ी दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनीता के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल सुनीता का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि टप्पल इंटरचेंज पर सुबह से शाम तक भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू होने के बावजूद कस्बा क्षेत्र में भारी वाहन धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने

कैंटर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया। चालक की पहचान रिशिपाल पुत्र हरभजन सिंह निवासी हिजरावा कला, थाना फतेहाबाद, जनपद झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और यातायात बहाल कर दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी खैर व थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है। मृतका के पुत्र अमित की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by डॉ राहुल कुमार
    4
    Post by डॉ राहुल कुमार
    user_डॉ राहुल कुमार
    डॉ राहुल कुमार
    Local News Reporter इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by AP NEWS NEWS
    1
    Post by AP NEWS NEWS
    user_AP NEWS NEWS
    AP NEWS NEWS
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *बुलंदशहर ब्रेकिंग* बुलंदशहर : 50 हज़ार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश विनोद शर्मा को किया गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुआ इनामी बदमाश विनोद शर्मा पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा, खोखा और मोटर साइकिल किए बरामद घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती इनामी विनोद पर दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक मुकदमें जनपद बुलंदशहर की अनूपशहर पुलिस और इनामी बदमाश विनोद शर्मा के बीच अनूपशहर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ बुलंदशहर से मंडल प्रभारी इरफान तोमर की खास खबर #BreakingNews #HindiNews #Indianews #ReelsIndia #ViralNews #TrendingNews #AligarhNews #YouTubeShorts #TrendingNow #ViralVideo #BreakingNews #ViralNews #&tvindia # andtvindia#CrimeNews#DelhiCrime #UPNews #PoliceReport #BreakingCrime #TrendingNow #WhatsAppUpdate #InstagramReels #ViralPost #InternetNews #&tvindia @&tvindia #andtvindia #&tvindia_khurja @&tvindia_khurja #andtvindia_khurja #&टीवी_इंडिया_खुर्जा @&टीवी_इंडिया_खुर्जा #shamshad_khan @shamshad_khan डायरेक्टर #Zoya_khan @zoya_khan हर एक ख़ास ख़बर को देखने एवम् भेजने के लिए हमारा WhatsApp number सेव करें - +919152526261 CEO/ News Editor in Chief Dr.Shamshad Khan
    1
    *बुलंदशहर ब्रेकिंग*
बुलंदशहर : 50 हज़ार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश विनोद शर्मा को किया गिरफ्तार
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुआ इनामी बदमाश विनोद शर्मा
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा, खोखा और मोटर साइकिल किए बरामद
घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
इनामी विनोद पर दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक मुकदमें
जनपद बुलंदशहर की अनूपशहर पुलिस और इनामी बदमाश विनोद शर्मा के बीच अनूपशहर क्षेत्र में हुई मुठभेड़
बुलंदशहर से मंडल प्रभारी इरफान तोमर की खास खबर 
#BreakingNews #HindiNews #Indianews #ReelsIndia #ViralNews #TrendingNews #AligarhNews #YouTubeShorts #TrendingNow #ViralVideo #BreakingNews #ViralNews #&tvindia # andtvindia#CrimeNews#DelhiCrime #UPNews #PoliceReport  #BreakingCrime  #TrendingNow  #WhatsAppUpdate  #InstagramReels #ViralPost #InternetNews
#&tvindia @&tvindia #andtvindia 
#&tvindia_khurja @&tvindia_khurja #andtvindia_khurja
#&टीवी_इंडिया_खुर्जा 
@&टीवी_इंडिया_खुर्जा
#shamshad_khan @shamshad_khan
डायरेक्टर
#Zoya_khan
@zoya_khan
हर एक ख़ास ख़बर को देखने एवम् भेजने के लिए हमारा WhatsApp number सेव करें - +919152526261
CEO/ News Editor in Chief
Dr.Shamshad Khan
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    3 hrs ago
  • ​मथुरा जनपद की मांट तहसील में इन दिनों पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। इसका मुख्य कारण क्षेत्र के सार्वजनिक हैंडपंपों का खराब होना और समय पर उनकी मरम्मत न होना है। भीषण गर्मी हो या सामान्य मौसम, पानी की बुनियादी जरूरतों के लिए आज भी यहाँ की एक बड़ी आबादी इन्हीं हैंडपंपों पर निर्भर है। ​प्रमुख समस्याएँ: क्या हैं जमीनी हालात? ​मैकेनिकल खराबी: अधिकांश हैंडपंपों के वाशर कट गए हैं या उनकी चैन टूट गई है, जिससे वे हफ्तों से 'शोपीस' बने हुए हैं। ​प्रशासनिक जिम्मेदारी और प्रक्रिया ​हैंडपंपों की मरम्मत की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ग्राम पंचायत और जल निगम की होती है। नियमानुसार, प्रत्येक ग्राम पंचायत के पास हैंडपंपों की मरम्मत के लिए बजट आवंटित होता है।सचिव ​सुधार के लिए सुझाव मांट​ तहसील प्रशासन को ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित कर खराब पड़े हैंडपंपों का सर्वे कराना चाहिए और उन्हें युद्धस्तर पर ठीक कराना चाहिए। ​पानी जीवन की मौलिक आवश्यकता है। मांट तहसील में खराब पड़े हैंडपंप न केवल सरकारी धन की बर्बादी को दर्शाते हैं, बल्कि आम जनमानस की मुश्किलों को भी बढ़ाते हैं। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए ताकि 'हर घर जल' का संकल्प धरातल पर सच हो सके। संवाददाता मुकेश अग्रवाल
    2
    ​मथुरा जनपद की मांट तहसील में इन दिनों पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। इसका मुख्य कारण क्षेत्र के सार्वजनिक हैंडपंपों का खराब होना और समय पर उनकी मरम्मत न होना है। भीषण गर्मी हो या सामान्य मौसम, पानी की बुनियादी जरूरतों के लिए आज भी यहाँ की एक बड़ी आबादी इन्हीं हैंडपंपों पर निर्भर है।
​प्रमुख समस्याएँ: क्या हैं जमीनी हालात?
​मैकेनिकल खराबी: अधिकांश हैंडपंपों के वाशर कट गए हैं या उनकी चैन टूट गई है, जिससे वे हफ्तों से 'शोपीस' बने हुए हैं।
​प्रशासनिक जिम्मेदारी और प्रक्रिया
​हैंडपंपों की मरम्मत की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ग्राम पंचायत और जल निगम की होती है। नियमानुसार, प्रत्येक ग्राम पंचायत के पास हैंडपंपों की मरम्मत के लिए बजट आवंटित होता है।सचिव 
​सुधार के लिए सुझाव
मांट​ तहसील प्रशासन को ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित कर खराब पड़े हैंडपंपों का सर्वे कराना चाहिए और उन्हें युद्धस्तर पर ठीक कराना चाहिए।
​पानी जीवन की मौलिक आवश्यकता है। मांट तहसील में खराब पड़े हैंडपंप न केवल सरकारी धन की बर्बादी को दर्शाते हैं, बल्कि आम जनमानस की मुश्किलों को भी बढ़ाते हैं। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए ताकि 'हर घर जल' का संकल्प धरातल पर सच हो सके।
संवाददाता मुकेश अग्रवाल
    user_Mukesh Agrawal पत्रकार
    Mukesh Agrawal पत्रकार
    Local News Reporter मांट, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देश भर में गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने के लिए 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' शुरू किया गया है। इसी कड़ी में हाथरस के सासनी क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत आगामी 27 तारीख को पूरे भारत में गौ सेवक और सनातनी एकजुट होकर 'गौ सम्मान दिवस' मनाएंगे। इस दिन सभी गौ प्रेमी अपनी-अपनी तहसील पर जाकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। सासनी में इस अभियान की कमान मोहित भाई और कृष्ण गोपाल शास्त्री को सौंपी गई है। स्थानीय मंदिरों के महंत और साधु-संतों को अग्रणी भूमिका में रखा गया है, जिनके मार्गदर्शन में गौ सेवक कार्य करेंगे। अभियान को व्यापक समर्थन दिलाने के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर (9015777723) भी जारी किया गया है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पंपलेट बांट रहे हैं और लोगों से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील कर रहे हैं।
    2
    देश भर में गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने के लिए 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' शुरू किया गया है। इसी कड़ी में हाथरस के सासनी क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत आगामी 27 तारीख को पूरे भारत में गौ सेवक और सनातनी एकजुट होकर 'गौ सम्मान दिवस' मनाएंगे। इस दिन सभी गौ प्रेमी अपनी-अपनी तहसील पर जाकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। सासनी में इस अभियान की कमान मोहित भाई और कृष्ण गोपाल शास्त्री को सौंपी गई है। स्थानीय मंदिरों के महंत और साधु-संतों को अग्रणी भूमिका में रखा गया है, जिनके मार्गदर्शन में गौ सेवक कार्य करेंगे। अभियान को व्यापक समर्थन दिलाने के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर (9015777723) भी जारी किया गया है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पंपलेट बांट रहे हैं और लोगों से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील कर रहे हैं।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हाथरस में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी पत्रकार हत्याकांड में पुलिस का एक्शन 25-25 हजार के दो इनामी मुठभेड़ में घायल पैर में गोली लगने से घायल हुए शौर्य और कृष्णा 2 तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद अलीगढ़ आगरा बाईपास के नहरोई रोड पर हुई मुठभेड़ हत्याकांड के 8 आरोपियों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
    2
    हाथरस में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी
पत्रकार हत्याकांड में पुलिस का एक्शन
25-25 हजार के दो इनामी मुठभेड़ में घायल
पैर में गोली लगने से घायल हुए शौर्य और कृष्णा
2 तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
अलीगढ़ आगरा बाईपास के नहरोई रोड पर हुई मुठभेड़
हत्याकांड के 8 आरोपियों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by डॉ राहुल कुमार
    1
    Post by डॉ राहुल कुमार
    user_डॉ राहुल कुमार
    डॉ राहुल कुमार
    Local News Reporter इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सासनी। कस्बे में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भीम अनुयायियों ने भाग लेकर बाबा साहेब के आदर्शों को याद किया। प्रभात फेरी का शुभारंभ सासनी के पारस सिनेमा हॉल से हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई इगलास रोड स्थित पानी की टंकी पर जाकर संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से हाथरस विधानसभा बसपा प्रभारी संजय सिंह उर्फ संजय भैया के छोटे भाई विनोद कुमार ने शिरकत की और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल एडवोकेट वतन सिंह, एडवोकेट मधुकर नगायच, एडवोकेट संजीव कुमार और डॉ. सत्यप्रकाश सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रभात फेरी में सासनी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल 'जय भीम' के नारों से गुंजायमान हो उठा। सुरक्षा की दृष्टि से सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे और पूरी यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी। समापन स्थल पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
    3
    सासनी। कस्बे में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भीम अनुयायियों ने भाग लेकर बाबा साहेब के आदर्शों को याद किया। प्रभात फेरी का शुभारंभ सासनी के पारस सिनेमा हॉल से हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई इगलास रोड स्थित पानी की टंकी पर जाकर संपन्न हुई।
इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से हाथरस विधानसभा बसपा प्रभारी संजय सिंह उर्फ संजय भैया के छोटे भाई विनोद कुमार ने शिरकत की और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल एडवोकेट वतन सिंह, एडवोकेट मधुकर नगायच, एडवोकेट संजीव कुमार और डॉ. सत्यप्रकाश सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रभात फेरी में सासनी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल 'जय भीम' के नारों से गुंजायमान हो उठा। सुरक्षा की दृष्टि से सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे और पूरी यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी। समापन स्थल पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हाथरस में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में समस्त अम्बेडकर अनुयायियों के नेतृत्व में लोगों द्वारा आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्वा अम्बेडकर शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार व संरक्षक गिर्राज सिंह फ़ौजी, पंकज प्रेमाकर व समाज के प्रबुद्धजनों ने किया, प्रभातफेरी की शुरुआत बौद्ध भिक्षु व अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पंचशील का ध्वज लहराकर की गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी में शामिल लोग हाथों में बाबा साहब के झंडे,तस्वीर आदि लेकर बाइक और पैदल चलते उनके जयकारे लगाते रहे। यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब अन्य महापुरषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से सीयल खेड़ा स्थित बगीची से बाबा साहब की विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। प्रभात फेरी के दौरान पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, गिर्राज फ़ौजी, शम्मी गौतम, योगेश केसरी ,सरदार सुरजीत सिंह, पप्पू प्रकाश, संजय सेठ, सुषमा सिंह, सुनीता सिंह, योगेंद्र कांटे वाले, राजू भैया, गयाप्रसाद बाबा,रत्नेश रत्न, बिजेंद्र चौधरी, सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे,
    4
    हाथरस में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में समस्त अम्बेडकर अनुयायियों के नेतृत्व में  लोगों द्वारा आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्वा अम्बेडकर  शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार व संरक्षक गिर्राज सिंह फ़ौजी, पंकज प्रेमाकर व समाज के प्रबुद्धजनों  ने किया, प्रभातफेरी की शुरुआत बौद्ध भिक्षु व अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पंचशील का ध्वज लहराकर की गई,  जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभात फेरी में शामिल लोग हाथों में बाबा साहब के झंडे,तस्वीर आदि लेकर बाइक और पैदल चलते उनके जयकारे लगाते रहे। यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब अन्य महापुरषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया।
शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से सीयल खेड़ा स्थित बगीची से बाबा साहब की विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।
प्रभात फेरी के दौरान पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, गिर्राज फ़ौजी, शम्मी गौतम, योगेश केसरी ,सरदार सुरजीत सिंह, पप्पू प्रकाश, संजय सेठ, सुषमा सिंह, सुनीता सिंह, योगेंद्र कांटे वाले, राजू भैया, गयाप्रसाद बाबा,रत्नेश रत्न, बिजेंद्र चौधरी, सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे,
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.