नगर निकाय चुनाव में ‘जिताऊ और टिकाऊ’ दावेदार को मिलेगा टिकट खानपुर। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस खानपुर की आवश्यक बैठक डूंडी रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक विधायक सुरेश गुर्जर की अगुवाई में तथा विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक रामराज यादव के मुख्य आतिथ्य में हुई। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बालचंद मीणा ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में भवानीशंकर गुर्जर, राजेंद्र गुप्ता, शिवराज सिंह गुर्जर, कोटा ग्रामीण एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निरंजन ढोढ़ी, बिरधिलाल सुमन और अमीनुद्दीन कुरैशी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी का सर्वे युद्धस्तर पर जारी है। सर्वे के आधार पर दावेदारों का पैनल तैयार किया जाएगा। पार्टी की प्राथमिकता चुनाव में जीत दर्ज कराने वाले दावेदार को टिकट देने की रहेगी। उन्होंने कहा कि कोई किसी का खास हो, लेकिन टिकट के लिए जनता की राय और स्वीकार्यता को ही प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दे, सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ उसे जिताने में जुट जाएं। पार्टी हित में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का संगठन की ओर से उचित सम्मान किया जाएगा। विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक रामराज यादव ने कहा कि स्थानीय स्तर से केवल दावेदारों का पैनल तैयार किया जाएगा। पार्टी की ओर से ‘जिताऊ और टिकाऊ’ दावेदार को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की जीत ही प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है।बैठक को नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, जनपद सदस्य अमरलाल जादम, ब्लॉक प्रवक्ता हनुमान रामावत, पूर्व सरपंच रघु मालव, पूर्व उपसरपंच आमिर खान, जाकिर बोहरा और पूर्व उपसरपंच रिंकू गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
नगर निकाय चुनाव में ‘जिताऊ और टिकाऊ’ दावेदार को मिलेगा टिकट खानपुर। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस खानपुर की आवश्यक बैठक डूंडी रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक विधायक सुरेश गुर्जर की अगुवाई में तथा विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक रामराज यादव के मुख्य आतिथ्य में हुई। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बालचंद मीणा ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में भवानीशंकर गुर्जर, राजेंद्र गुप्ता, शिवराज सिंह गुर्जर, कोटा ग्रामीण एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निरंजन ढोढ़ी, बिरधिलाल सुमन और अमीनुद्दीन कुरैशी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि नगर
निकाय चुनाव को लेकर पार्टी का सर्वे युद्धस्तर पर जारी है। सर्वे के आधार पर दावेदारों का पैनल तैयार किया जाएगा। पार्टी की प्राथमिकता चुनाव में जीत दर्ज कराने वाले दावेदार को टिकट देने की रहेगी। उन्होंने कहा कि कोई किसी का खास हो, लेकिन टिकट के लिए जनता की राय और स्वीकार्यता को ही प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दे, सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ उसे जिताने में जुट जाएं। पार्टी हित में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का संगठन की ओर से उचित सम्मान
किया जाएगा। विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक रामराज यादव ने कहा कि स्थानीय स्तर से केवल दावेदारों का पैनल तैयार किया जाएगा। पार्टी की ओर से ‘जिताऊ और टिकाऊ’ दावेदार को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की जीत ही प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है।बैठक को नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, जनपद सदस्य अमरलाल जादम, ब्लॉक प्रवक्ता हनुमान रामावत, पूर्व सरपंच रघु मालव, पूर्व उपसरपंच आमिर खान, जाकिर बोहरा और पूर्व उपसरपंच रिंकू गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
- भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन छीपाबड़ौद / बारां भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार *कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा* में प्रदेश आमंत्रित सदस्य *रामनाथ मालव* की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील संरक्षक *जगदीश प्रसाद घुसड़िया* ने प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर करवाया। तहसील अध्यक्ष *ओम आचोलिया ढोलम* ने बताया कि कार्यक्रम *दो सत्रों* में चला। *प्रथम सत्र - संगठन और आदर्श ग्राम पर चर्चा* बारां जिला अध्यक्ष *अमृत छजावा*, संभागीय उपाध्यक्ष *मोहन मीणा* व प्रांतीय मंत्री *जगदीश खाती* ने संगठन के मूल स्वरूप, क्रियाकलापों, संगठन की आवश्यकता और आदर्श ग्राम समितियों के विषय में विस्तृत संबोधन दिया। *द्वितीय सत्र - किसान समस्याओं और जैविक खेती पर मंथन* राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य *कैलाश गंदोलिया*, प्रांत अध्यक्ष *शंकर लाल नागर* ने किसानों की समस्याओं एवं उनके निराकरण, किसान हितों एवं मानव कल्याण की भावनाओं पर पाथेय दिया। जिला उपाध्यक्ष *बंसीलाल नागर* ने जैविक खेती के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में तहसील अध्यक्ष ओम आचोलिया ढोलम ने सभी का आभार व्यक्त कर वन विहार कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान जिला मंत्री व तहसील प्रभारी *देवकिशन नागर*, जिला उपाध्यक्ष *लक्ष्मी नारायण शर्मा*, कवाई तहसील अध्यक्ष *द्वारका लाल मोठपुर*, जिला सदस्य *सुरेश चंद्र, गोविंद सनोठिया*, छीपाबड़ौद तहसील कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम समितियों के सदस्य व सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।4
- एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की झालावाड़। जिला परिषद सभागार में जिले के सभी एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए आगामी त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रि गश्त को मजबूत करने और परिवादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के साथ लोकल एवं स्पेशल एक्ट, विशेषकर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिकाधिक कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने गलियों और मोहल्लों में नशा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत रखने तथा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामलों में पीआईटी एनडीपीएस की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शराब के ठेकों पर अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने को भी कहा गया। बैठक में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, लंबित चालान एवं एफआर का त्वरित निस्तारण तथा मामलों में बरामदगी प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ छह से अधिक प्रकरण दर्ज हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों पर आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही थानों एवं पुलिस लाइन के प्रशासनिक तथा आवासीय भवनों में साफ-सफाई, बेहतर रिकॉर्ड संधारण एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना अथवा आपराधिक गतिविधि की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वर्तमान में चल रहे वर्षा ऋतु को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।1
- कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा झालावाड़। जिला परिषद सभागार में जिले के सभी एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए आगामी त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रि गश्त को मजबूत करने और परिवादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के साथ लोकल एवं स्पेशल एक्ट, विशेषकर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिकाधिक कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने गलियों और मोहल्लों में नशा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत रखने तथा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामलों में पीआईटी एनडीपीएस की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शराब के ठेकों पर अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने को भी कहा गया। बैठक में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, लंबित चालान एवं एफआर का त्वरित निस्तारण तथा मामलों में बरामदगी प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ छह से अधिक प्रकरण दर्ज हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों पर आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही थानों एवं पुलिस लाइन के प्रशासनिक तथा आवासीय भवनों में साफ-सफाई, बेहतर रिकॉर्ड संधारण एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना अथवा आपराधिक गतिविधि की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वर्तमान में चल रहे वर्षा ऋतु को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।1
- पालकी में सवार महाकाल ने जाने प्रजा के हाल, डमरू-ताशों की धुन पर थिरके युवा हरि-हर मिलन रहा आकर्षण का केन्द्र, झांकियों और कलाकारों ने बांधा समां कवाई. श्रावण के चौथे सोमवार को कवाई कस्बा शिवभक्ति में डूबा नजर आया। शिव शांति आश्रम स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से भगवान महाकाल की भव्य शाही पालकी सवारी निकली। पालकी में नर्मदेश्वर भगवान महाकाल मनमहेश स्वरूप में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले तो दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। डमरू, ढोल-ताशों और भजनों की धुन पर युवा थिरकते रहे और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। पालकी सवारी में उज्जैन की महाकाल नगरी और काशी की शिवभक्ति की झलक देखने को मिली। महाकाल भक्तों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से निकली पालकी सवारी दोपहर 3.30 बजे शंखनाद के साथ नर्मदेश्वर मंदिर से रवाना हुई। सवारी स्टेट हाईवे से बनारसी चौराहा, सेन मोहल्ला, माली मोहल्ला, कोली मोहल्ला, पटेल चौक होते हुए छोटे तालाब पहुंची। यहां घाट पर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। इसके बाद नन्हे कांवड़ियों ने तालाब से जल भरकर कांवड़ यात्रा के साथ पालकी में सहभागिता की। सवारी तेजाजी चौक, खानपुर रोड और मुख्य चौराहे से होते हुए वापस शिव शांति आश्रम पहुंची। यहां कांवड़ के जल से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। ''''''''मुख्य चौराहे पर हुआ हरि-हर मिलन'''''''''' इस बार पालकी सवारी का सबसे खास आकर्षण कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुआ हरि-हर मिलन रहा। नगर भ्रमण करते हुए भगवान महाकाल की पालकी जैसे ही मुख्य चौराहे पर पहुंची, इसी दौरान राज मंदिर की ओर से भगवान मुरलीमनोहर का विमान भी वहां पहुंचा। भगवान विष्णु के स्वरूप मुरलीमनोहर और भगवान शिव के स्वरूप महाकाल का मिलन हुआ तो श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। दोनों देव स्वरूपों के मिलन के दौरान पूरा चौराहा हर-हर महादेव और जय श्री हरि के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत धार्मिक दृश्य के दर्शन किए। इस दौरान भव्य आतिशबाजी की गई और ड्रोन से पुष्प वर्षा कर हरि-हर मिलन का स्वागत किया गया। ''''''''''ये रहीं प्रमुख झांकियां व प्रस्तुतियां'''''''''' पालकी सवारी के साथ महाकाल अघोरी, भव्य आतिशबाजी के साथ बूंदी एवं हरियाणवी इवेंट, राजस्थानी इवेंट, हिरण्यकश्यप झांकी, बाहुबली हनुमान झांकी, कोटा की गर्जना मंडली, जगन्नाथ रथ, काली माता की झांकी, राधा-कृष्ण इवेंट, शिव-पार्वती झांकी, स्थानीय ढोल वादक मंडली, कांवड़ यात्रा तथा महाकाल धुन ढोल शामिल रहे। छीपाबड़ौद, अटरू, बारां, कोटा, बूंदी, हरियाणा, उज्जैन एवं कवाई से आए कलाकारों और युवाओं ने प्रस्तुतियां दीं। पांच डीजे और दर्जनों झांकियों के साथ निकली सवारी में कलाकार भजनों की धुन पर नृत्य करते रहे। महिलाएं निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार केसरिया, हल्दी, मेहंदी और लाल रंग की पोशाक में शामिल हुईं। '''''''''नन्हे कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक'''''''''' छोटे तालाब से जल भरकर नन्हे कांवड़िए पालकी के साथ रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के शिव शांति आश्रम पहुंचने पर कांवड़ के जल से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। '''''''हर गली-मोहल्ला हुआ शिवमय'''''''' पालकी सवारी को लेकर शिव शांति आश्रम सहित कस्बे के विभिन्न गली-मोहल्लों में विशेष साज-सज्जा की गई। ध्वजा-पताकाओं से मार्ग सजाए गए। पालकी के दर्शन के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु खड़े रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भी सवारी में सहभागिता की। ''''''''जगह-जगह हुआ स्वागत'''''''' पालकी का कस्बे में विभिन्न समाजों, व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों की ओर से स्वागत किया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को शरबत एवं छाछ पिलाई। सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने भी स्टॉल लगाकर सवारी में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी और जलपान की व्यवस्था की। ''''''''सुरक्षा में तैनात रहा अतिरिक्त पुलिस जाब्ता''''''' भगवान महाकाल के नगर भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कवाई एवं मोठपुर थाना पुलिस के साथ पुलिस लाइन का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था संभाली।4
- 14 वर्षीय यह बालिका बनना चाहती है इंडियन आईडल बचपन से ही है सिंगिंग का शो गरीब परिवार से करती है बिलॉन्ग अटरू के पिपलोद गांव की यह 14 वर्षीय बालिका गरीब परिवार में रह गुजर कर रही है बच्चों की आवाज में बहुत ज्यादा दाम है बनना चाहती है इंडियन आईडल1
- कार ने सवार सवार को पीछे से मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल शाहाबाद उपखण्ड के कस्बाथाना थाना क्षेत्र के फरेदुआ तलहटी गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मंगलवार देर शाम को पुराने फरेदुआ निवासी युवक दिनेश पुत्र सुआलाल सहरिया उम्र करीब 22 साल अपनी वाईक से देवरी की तरफ आ रहा था वहीं फरेदुआ तलहटी पर तेज गति से आ रही कार ने पीछे से वाईक सवार युवक को टक्कर मारी जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। वहीं दुर्घटना में क्षति ग्रस्त हुई वाईक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घायल को लोगों की मदद से एम्वुलेस बुलाकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद भेजा गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।3
- अमझार नदी से पवित्र जल लेकर ढाबादेह पहुंची कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से ज़ोरदार स्वागत मोड़क क्षेत्र के अमझार नदी से सावन माह के पवित्र माह में पवित्र जल लेकर ढाबादेह चौराहे पर पहुंची कांवड़ यात्रा का कस्बे के दुकानदार और ग्रामीणों ने किया कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से ज़ोरदार स्वागत , कांवड़ यात्रा अमझार नदी से जल भरकर असकली जा रहीं थी,इस बीच ढाबादेह में कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से ज़ोरदार स्वागत किया गया,साथ हीं सभी कांवड़ियों के लिए फल फूट जल कि सेवा रखीं गई, कस्बे में पहुंचती है, बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा कस्बा,हर तरफ सब भक्ती में डूबा हुआ था,खूब बजे डिजे और जमकर भजनों पर झूमते गाते हुएं आंनद लेते नज़र आएं भक्त इसके बाद कांवड़ यात्रा आनंद पूर्व असकली के लिए रवाना हो गई, असकली पहुंचनें पर ग्रामीणों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया, इसके बाद कांवड़ यात्रा शिव मंदिर पहुंची जहां भोले बाबा का जल अभिषेक किया गया,इस अवसर पर मौजूद रहें, मोहनलाल मेघवाल राजू सुमन रोहित शर्मा पीरु जाट राजू बना हरिश रायका लालचंद सेन पदम जाट मनोज सुमन शुभम् गुप्ता नीरज बंजारा मनोज धाकड़ चंचल धाकड़ छोटू धाकड़ शंकर सुमन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित रहें।4
- ट्रोला ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से मारी टक्कर ट्रैक्टर चालक हुआ घायल ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल शाहाबाद उपखंड मुख्यालय से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर सुबह लगभग 5:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली एवं ट्रोला में भीषण भिड़न्त हो गई जिससे ट्रैक्टर सवार चालक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मुंगावली रोड अंडरपास के ऊपर समरानिया से चने की बोरियां भरकर ट्रेक्टर शिवपुरी ले जा रहा था ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे ट्रोला ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली का मुंह वापस कोटा की तरफ हो गया तथा ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर पलट गए जिसमें चने की बोरियां भरी हुई थी जो रोड पर बिखर गई। ट्रैक्टर चालक बोरियों के नीचे दब गया जिसे मौके पर पहुंचे लोगों ने निकालकर शाहाबाद राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया ट्रैक्टर चालक के सर में चोट एवं हाथ में फ्रैक्चर है। कुछ देर के लिए एक तरफ का यातायात बाधित हो गया बाद में बोरिया हटाकर यातायात सुचारू किया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रोला चालक को नींद का झोंका आ जाने से यह हादसा हुआ है वहीं ट्रोला चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।4