गोगरी अनुमंडलीय-अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार, मरीजों को संक्रमण का खतरा। गोगरी अनुमंडल अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। गंदगी और उससे निकलने वाली दुर्गंध के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस अस्पताल में लोग इलाज कराने आते हैं, वहां की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था से मरीजों के संक्रमण की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है। इस मामले को लेकर जब अस्पताल प्रबंधक पूजा कुमारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में कचरा पड़ा हुआ है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। सफाई कर्मी को कचरा उठाकर ले जाना चाहिए था। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सफाई कर्मियों से परिसर की सफाई करवाई जाएगी। वहीं, अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। सरकार अस्पतालों की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च करती है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में कमी के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। अब देखना यह है कि अस्पताल प्रबंधन परिसर की सफाई को लेकर कितनी तत्परता दिखाता है।
गोगरी अनुमंडलीय-अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार, मरीजों को संक्रमण का खतरा। गोगरी अनुमंडल अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। गंदगी और उससे निकलने वाली दुर्गंध के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस अस्पताल में लोग इलाज कराने आते हैं, वहां की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था से मरीजों के संक्रमण की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है। इस मामले को लेकर जब अस्पताल प्रबंधक पूजा कुमारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में कचरा पड़ा हुआ है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। सफाई कर्मी को कचरा उठाकर ले जाना चाहिए था। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सफाई कर्मियों से परिसर की सफाई करवाई जाएगी। वहीं, अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। सरकार अस्पतालों की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च करती है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में कमी के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। अब देखना यह है कि अस्पताल प्रबंधन परिसर की सफाई को लेकर कितनी तत्परता दिखाता है।
- दिनांक: 31 अक्टूबर 2026 ### 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खगड़िया के दो खिलाड़ियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित अंडर-17 में उज्ज्वल कुमार एवं अंडर-14 में रिमझिम कुमारी ने रग्बी प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक, जिलाधिकारी ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (70th National School Games 2026-27) में रग्बी खेल के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खगड़िया के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अंडर-17 वर्ग के 15 वर्षीय उज्ज्वल कुमार एवं अंडर-14 वर्ग में 12 वर्षीय रिमझिम कुमारी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर खगड़िया जिले को गौरवान्वित किया है। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बिहार की U-17 पुरुष टीम ने टीम ने फाइनल मैच में ओडिशा के विरुद्ध 17-7 से जीत दर्ज किया । वहीं बिहार के U-15 महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में पंजाब को 30-0 से पराजित कर जीत हासिल की । इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर एव पुलिस अधीक्षक खगड़िया श्री भानु प्रताप सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करना जिले के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है, ताकि वे अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर सकें। जिलाधिकारी महोदय ने दोनों खिलाड़ियों और उनके कोच कविता कुमारी से इस खेल के लिए आगे अभ्यास रहे खिलाड़ियों के लिए आने वाली परेशानियों के बारे में जाना और नए खेल को प्रोत्साहन देने सम्बन्धी बाते कही है ।1
- दीपावली,काली पूजा छठ पर्व को लेकर गोगरी थाना परिसर में शांति समिति बैठक आयोजित। गोगरी थाना परिसर में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सहित शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने पूजा एवं मेला समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों से पर्व के दौरान शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा सामाजिक कार्यक्रमों के नाम पर आर्केस्ट्रा सहित अन्य प्रतिबंधित कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी पूजा समितियों को लाइसेंस में निर्धारित शर्तों के अनुसार समय पर प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने की भी बात कही गई। बैठक में रामपुर के सरपंच नूर आलम, वार्ड पार्षद नीतीश कुमार, रुस्तम अली, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि फैजान आलम, गोपाल शाह, राकेश कुमार सहित मेला समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- खान एकेडमी के माध्यम से विज्ञानं एवं गणित के 231 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण।1
- 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video1
- मुंगेर में पांच पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले एसपी ने जारी किया जिला आदेश, वीरभद्र कुमार सिंह को मुफस्सिल और संजय आर्यिमान को बरियारपुर थाना की मिली कमान मुंगेर। पुलिस अधीक्षक ने जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पांच पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। इस संबंध में जिला आदेश संख्या 1996/2026 जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार ईस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह को मुफस्सिल थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार-1 को कासिमबाजार अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। कासिमबाजार अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार को खड़गपुर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार को पुलिस केंद्र, मुंगेर भेजा गया है। जबकि मुंगेर साइबर थाना में पदस्थापित संजय आर्यिमान को बरियारपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना योगदान देकर योगदान प्रतिवेदन समर्पित करें। आदेश एक नवंबर 2026 को जारी किया गया है। मुंगेर में पांच पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले एसपी ने जारी किया जिला आदेश, वीरभद्र कुमार सिंह को मुफस्सिल और संजय आर्यिमान को बरियारपुर थाना की मिली कमान मुंगेर। पुलिस अधीक्षक ने जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पांच पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। इस संबंध में जिला आदेश संख्या 1996/2026 जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार ईस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह को मुफस्सिल थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार-1 को कासिमबाजार अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। कासिमबाजार अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार को खड़गपुर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार को पुलिस केंद्र, मुंगेर भेजा गया है। जबकि मुंगेर साइबर थाना में पदस्थापित संजय आर्यिमान को बरियारपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना योगदान देकर योगदान प्रतिवेदन समर्पित करें। आदेश एक नवंबर 2026 को जारी किया गया है।1
- प्लस टू हाई स्कूल सिंघिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रेस विज्ञप्ति प्लस टू उच्च विद्यालय सिंघिया में प्रभारी प्रधानाचार्य मोहम्मद मुनाजिर हुसैन की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता श्री कमल किशोर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता श्री कमल किशोर ने स्कूल की छात्र-छात्राओं को पॉस्को एक्ट 2012 साइबर क्राइम आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जागरूकता शिविर में अधिवक्ता महोदय के द्वारा बच्चों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति आपको परेशान करे तो उसकी जानकारी घर में अपने प्रधानाध्यापक वर्ग शिक्षक को और घर में अपने अभिभावक को दें। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रेखा कुमारी द्वारा अच्छा तथा बेड की एक्टिविटी को बच्चों के सहयोग से करके बताया गया। जागरूकता शिविर का संचालन पुस्तकालय अध्यक्ष श्याम कुमार के द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कर्नल नीरज कुमार एवं सेवानिवृत शिक्षक नंदकिशोर कुमार विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद अकबर मनोहर कुमार विद्यालय की शिक्षिका रेखा कुमारी पीएल बी पल्लवी कुमारी आकर्षक कुमार प्रीतम कुमार इत्यादि मौजूद रहे।1
- दामाद ने ससुराल की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से ससुर पर किया जानलेवा हमला दामाद ने ससुराल की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से ससुर पर किया जानलेवा हमला1
- गोगरी अनुमंडलीय-अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार, मरीजों को संक्रमण का खतरा। गोगरी अनुमंडल अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। गंदगी और उससे निकलने वाली दुर्गंध के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस अस्पताल में लोग इलाज कराने आते हैं, वहां की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था से मरीजों के संक्रमण की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है। इस मामले को लेकर जब अस्पताल प्रबंधक पूजा कुमारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में कचरा पड़ा हुआ है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। सफाई कर्मी को कचरा उठाकर ले जाना चाहिए था। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सफाई कर्मियों से परिसर की सफाई करवाई जाएगी। वहीं, अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। सरकार अस्पतालों की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च करती है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में कमी के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। अब देखना यह है कि अस्पताल प्रबंधन परिसर की सफाई को लेकर कितनी तत्परता दिखाता है।1