Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई: हरियावां विकास खंड के अंतर्गत आने वाले कुरसेली (सुमई) गांव में आखिरकार मानसून की मेहरबानी बरस ही गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बेहाल ग्रामीणों को आखिरकार झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। #svbharatnew #Rambaboo #HardoiNews #Hariyawan #KurseliSumai #RainRelief #Monsoon2026 #UttarPradesh #FarmersJoy
SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
हरदोई: हरियावां विकास खंड के अंतर्गत आने वाले कुरसेली (सुमई) गांव में आखिरकार मानसून की मेहरबानी बरस ही गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बेहाल ग्रामीणों को आखिरकार झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। #svbharatnew #Rambaboo #HardoiNews #Hariyawan #KurseliSumai #RainRelief #Monsoon2026 #UttarPradesh #FarmersJoy
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने के आरोप में चार पर मुकदमा दर्ज हरपालपुर (हरदोई)। थाना हरपालपुर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, ग्राम बहेलियन पुरवा मजरा बरनई चतरखा निवासी रूबी पत्नी इंद्रजीत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 25 जुलाई 2026 की शाम करीब आठ बजे गांव में उसकी मुलाकात गांव के रामू,विद्यासागर व वीरेश पुत्रगण रामसरन तथा हीरालाल पुत्र जगराम से हुई। आरोप है कि चारों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़िता की तहरीर पर थाना हरपालपुर पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।यह खबर एफआईआर में दर्ज आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि पुलिस विवेचना के बाद ही होगी।1
- असम में बाढ़ का कहर 😢 | सरकार से बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील Writing Description: असम में आई भीषण बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। मैं सरकार से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि बाढ़ पीड़ित लोगों तक जल्द से जल्द राहत सामग्री, भोजन, दवाइयाँ और हर संभव सहायता पहुँचाई जाए। आइए, हम सभी भी मानवता के नाते ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएँ। यदि आपको यह संदेश महत्वपूर्ण लगे, तो वीडियो को शेयर करें ताकि यह अपील अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके। Hashtags: #AssamFlood #Assam #FloodRelief #FloodVictims #HelpAssam #India #Humanity #ReliefWork #BreakingNews #SupportAssam #PrayForAssam #YouTubeShorts #Shorts #Viral #Trending1
- सावन के प्रथम सोमवार पर 71 लीटर की कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त, दोपहर 3 बजे संकट हरण सकाहा पहुंचने का लक्ष्य सावन के प्रथम सोमवार पर 71 लीटर की कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त, दोपहर 3 बजे संकट हरण सकाहा पहुंचने का लक्ष्य पाली (हरदोई)। सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर शिवभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। सचिन कश्यप के नेतृत्व में 25 शिवभक्तों की टीम ने 71 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए यात्रा निकाली। शिवभक्तों का यह जत्था पांचाल घाट, फर्रुखाबाद से सोमवार तड़के रात्रि 1:00 बजे पवित्र गंगाजल लेकर संकट हरण सकाहा मंदिर के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। सुबह लगभग 9:00 बजे कांवड़ यात्रा पाली पहुंची, जहां श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इसके बाद जत्था अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ गया। शिवभक्तों ने दोपहर 3:00 बजे तक संकट हरण सकाहा मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सावन के प्रथम सोमवार पर निकली इस कांवड़ यात्रा से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई1
- कल से शुरू होगा कांवड़ सेवा शिविर व विशाल भंडारा, वॉटरप्रूफ पंडाल में मिलेगी हर सुविधा कल से शुरू होगा कांवड़ सेवा शिविर व विशाल भंडारा, वॉटरप्रूफ पंडाल में मिलेगी हर सुविधा पिहानी, हरदोई। सावन माह में भगवान शिव के भक्तों की सेवा के उद्देश्य से पिहानी-हरदोई मार्ग स्थित बाबा तीन नंबर/चार नंबर मुख्य गेट के निकट सोमवार से कांवड़ सेवा शिविर एवं विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा। शिविर में कांवड़ यात्रियों के विश्राम, भोजन, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। इस बार पूरे शिविर को वॉटरप्रूफ पंडाल से तैयार किया गया है, जिससे बरसात के दौरान भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रविवार को आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में रहीं। स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पंडाल, भोजनशाला, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। आयोजन में समाजसेवी जोगराज सिंह के साथ भारतीय किसान यूनियन अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, शिक्षक आशीष श्रीवास्तव (पीला महुआ), आशु ब्याला, गुरप्रीत उर्फ गोपी, उमाशंकर राठौर (सिमौर) तथा राजकिशोर सिंह सहित अनेक लोग तैयारियों में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। आयोजक जोगराज सिंह ने बताया कि शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारा एवं विश्राम की व्यवस्था निरंतर संचालित रहेगी। महिलाओं के ठहरने के लिए अलग एवं सुरक्षित व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शिविर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिहानी कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने आयोजन स्थल पर पिकेट ड्यूटी तैनात करा दी है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। सावन के पावन अवसर पर आयोजित यह सेवा शिविर क्षेत्र के कांवड़ यात्रियों के लिए आस्था, सेवा और समर्पण का केंद्र बनेगा। श्रद्धालुओं को विश्वास है कि शिवभक्तों की सेवा का यह पुण्य कार्य पूरे सावन माह तक निरंतर चलता रहेगा।1
- समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 02.08.2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के लिए संकट है। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट दूर होगा। तभी प्रदेश की समस्याओं का समाधान होगा। इस सरकार ने छात्रों, नौजवानों, बेटियों के साथ अत्याचार समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 02.08.2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के लिए संकट है। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट दूर होगा। तभी प्रदेश की समस्याओं का समाधान होगा। इस सरकार ने छात्रों, नौजवानों, बेटियों के साथ अत्याचार किया। पुलिस से बर्बरता करायी। यह सरकार आज भी बेटियों के साथ अन्याय कर रही है। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार, मंत्रियों, नेताओं ने आन्दोलनकारी छात्रों के साथ समझौता किया। कहा गया कि छात्रों, नौजवानों के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं दर्ज होगा, उत्पीड़न नहीं होगा लेकिन अब छात्रांे को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिस तरह का व्यवहार हो रहा है, उससे सरकार की क्या क्रेडिबिलिटी रह गई है। आखिर लोकतंत्र में किस पर भरोसा किया जाए? श्री यादव ने कहा कि फतेहपुर में स्कूल के बच्चों की मांग पीने का पानी और पंखे लगाने की थी। जब मांग मान ली गयी तो बच्चो के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए, लेकिन बच्चों और उनके परिवारों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायक, पीड़ित छात्रों के परिवार से मिलेंगे और मदद करेंगे। छात्र और उसके परिवार पर अन्याय नहीं होने देंगे। श्री यादव ने कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का दावा करते हैं, उन्हें सरकारी स्कूलों में बिजली, पानी और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। श्री अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के लोग सरकारी तालाबों, जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। 2017 के पहले जितने महत्वपूर्ण तालाब थे, सबको भाजपा के लोगों ने भूमाफियाओं से मिलकर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि जितने भ्रष्ट जुल्म और पाप करने वाले लोग है, सब भाजपा में है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। इस सरकार में जितने एक्सप्रेस-वे बने सब में भ्रष्टाचार हुआ। एक्सप्रेस-वे बनते ही कई जगह, धंस गये, टूट गये। कहने को माडर्न टेक्नालाजी के साथ लखनऊ-कानपुर सड़क बनायी। लेकिन उद्घाटन के 13 दिन में ही धंस गयी। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे प्रधानमंत्री जी के जाने के बाद ही टूट गया था। भाजपा के लोगों ने प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा की चोरी करने का पाप किया है। अयोध्या में राम धन की लूट हुई। सरकार ने दिल्ली में छात्रों, नौजवानों के साथ जुल्म किया है। जिन पर लाठी पड़ी उन्हें पता है किसने चलवाई है लेकिन जिन्होंने मारा है, उन्हें नहीं पता किसके आदेश से लाठी चली। भाजपा किसी की सगी नहीं है। जो अधिकारी आज अन्याय कर रहे हैं वे भी जान लें, भाजपा जब फंसेगी तो उन्हीं को आगे कर देगी, अधिकारियों का साथ नहीं देगी। भाजपा हमेशा साजिश-षड्यंत्र करती है। उत्तर प्रदेश के जेन जी और जेन एल्फा पीढ़ी के लोग देख रहे है जो पेपर लीक कराते है, वहीं लोग भाजपा की सरकार में बैठे हैं। श्री यादव ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर कलाकारों को सम्मान दिया जाएगा। जो हमारी हिन्दुस्तानियत की परम्पराओं को बढ़ावा देते है, ऐसे लोगों का हम लोग सम्मान करने का काम करेंगे। वैसे भी समाजवादी पार्टी की सरकार में हमने विविध क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए यश भारती सम्मान दिया था।1
- 3 साल की नौकरी ने मुझे ज़िंदगी का सबसे बड़ा सच सिखाया | Job Experience Reality 💯 मैं आप लोगों के साथ अपनी 3 साल की नौकरी का अनुभव साझा करना चाहता हूँ। इन 3 सालों में मैंने एक बात बहुत अच्छी तरह समझी है कि हर जगह आपको अच्छे लोग नहीं मिलते। कुछ जगह ऐसे लोग मिलते हैं जो न तो आपकी बात सुनना चाहते हैं और न ही आपकी सलाह मानना चाहते हैं। अगर आप कुछ अच्छा बताने की कोशिश करें, तो उसे भी नज़रअंदाज़ कर देते हैं और कहते हैं, "ये सही नहीं है, ऐसा होना चाहिए था, वैसा होना चाहिए था।" ऐसे लोग अक्सर दूसरों को नीचे दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि किसी को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए। क्योंकि "छोटा मुँह, बड़ी बात" कई बार सच साबित होती है। मैंने अपने अनुभव से यह भी सीखा है कि कुछ लोग आपको कभी अपने बराबर नहीं मानते। वे हमेशा आपको कम दिखाने की कोशिश करेंगे और आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई करेंगे। सबसे दुख की बात यह है कि जो इंसान मेहनती, काबिल और ईमानदार होता है, उसी की सबसे ज़्यादा आलोचना होती है। क्योंकि काबिल लोगों से ही लोगों को चुनौती महसूस होती है। जो कुछ करना ही नहीं चाहता, उसकी आलोचना भी कौन करेगा? इसलिए किसी की बातों से टूटिए मत। अपनी मेहनत, अपने व्यवहार और अपने काम से जवाब दीजिए। समय सबसे बड़ा फैसला करता है।#JobExperience #WorkLife #OfficeReality #CareerLessons #Motivation LifeLessons EmployeeLife SuccessMindset RealityCheck HindiShorts YouTubeShorts ViralShorts TrendingShorts1
- हरदोई: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो युवक गिरफ्तार हरदोई: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो युवक गिरफ्तार हरदोई। थाना कछौना क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में कथित लूट की घटना पूरी तरह मनगढ़ंत निकली, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 01 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे अरुण पुत्र शिव प्यारे, निवासी ग्राम कलौली, थाना कछौना ने डायल-112 पर सूचना दी कि मथुरा गांव के पास रानू निवासी बघौली तथा पांच अज्ञात लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल और नकदी लूट ली है। सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि अरुण आसपास के लोगों से रुपये लेकर बीसी (कमेटी) चलाता है। इसी क्रम में रानू के लगभग 42 हजार रुपये अरुण पर बकाया थे। पुलिस जांच में सामने आया कि रुपये के विवाद के चलते अरुण और उसके मित्र देशराज पुत्र मेवालाल, निवासी ग्राम बरौली, थाना बघौली ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की झूठी कहानी गढ़कर डायल-112 पर फर्जी सूचना दी थी। जांच में अरुण की मोटरसाइकिल भी उसके पास ही बरामद हुई और किसी प्रकार की लूट की घटना नहीं पाई गई। पुलिस ने झूठी सूचना देकर पुलिस तंत्र को गुमराह करने के आरोप में अरुण और देशराज को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बघौली द्वारा बताया गया कि जांच में लूट की सूचना पूरी तरह असत्य पाई गई है और झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई1
- हरदोई: हरियावां विकास खंड के अंतर्गत आने वाले कुरसेली (सुमई) गांव में आखिरकार मानसून की मेहरबानी बरस ही गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बेहाल ग्रामीणों को आखिरकार झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। #svbharatnew #Rambaboo #HardoiNews #Hariyawan #KurseliSumai #RainRelief #Monsoon2026 #UttarPradesh #FarmersJoy1