भीषण सड़क हादसा: कोरिया में दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत।,,,, महेन्द्र शुक्ला एमसीबी। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जमगहना बाजार के पास आमने-सामने की टक्कर। यह भीषण दुर्घटना पटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जमगहना बाजार के पास हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण दो वाहन आपस में अनियंत्रित होकर टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम इस दर्दनाक भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद वाहन के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक दो व्यक्तियों की सांसें थम चुकी थीं। एक घायल की स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उच्च संस्थान रिफर करने की तैयारी की जा रही है। पटना थाना पुलिस मौके पर मौजूद घटना की सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मृतकों और घायल की शिनाख्त करने में जुटी है।
भीषण सड़क हादसा: कोरिया में दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत।,,,, महेन्द्र शुक्ला एमसीबी। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जमगहना बाजार के पास आमने-सामने की टक्कर। यह भीषण दुर्घटना पटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जमगहना बाजार के पास हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण दो वाहन आपस में अनियंत्रित होकर टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम इस दर्दनाक भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद वाहन के भीतर फंसे लोगों को बाहर
निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक दो व्यक्तियों की सांसें थम चुकी थीं। एक घायल की स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उच्च संस्थान रिफर करने की तैयारी की जा रही है। पटना थाना पुलिस मौके पर मौजूद घटना की सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मृतकों और घायल की शिनाख्त करने में जुटी है।
- मनेन्द्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेलबहरा तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी की वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है।1
- मनेन्द्रगढ़ के बेलबाहरा ग्राम पंचायत में बड़ा हादसा! विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) की तेज रफ्तार ब्रेज़ा (CG 29A 3414) ने बाइक सवार ग्रामीण कमलेश को मारी जोरदार टक्कर। 💥 मंजर देख कांप जाएगी रूह: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधिकारी की गाड़ी का अगला हिस्सा पिचक गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। कमलेश अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। क्या 'लाल प्लेट' वालों को सड़क पर आम आदमी की जान लेने का लाइसेंस मिल गया है? प्रशासन कब तक मौन रहेगा? #MCBNews #Manendragarh #AccidentNews #BEO #ChhattisgarhNews #JusticeForKamlesh #ExploreCGIndiaNews1
- कोरिया/ब्राह्मण समाज के द्वारा आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर प्रेमाबाग स्थित परशुराम मंदिर में बड़े धूमधाम से पूजन संपन्न किया गया इसके बाद रामायण पाठ की प्रारंभ की गई इस कार्यक्रम में ब्राह्मण संस्कार समिति के सभी सदस्य गण विप्र गण उपस्थित रहे आईए देखते हैं वीडियो1
- yuva utasav 2025 pg College Ambikapur1
- :- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही। :- आरोपी द्वारा पीड़िता कों बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर जम्मू ले जाकर कारित की गई थीं घटना, नाबालिग को पुलिस टीम द्वारा किया गया बरामद। :- नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 09/04/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया कि नाबालिग लड़की दिनांक 24/01/26 को किराये के रूम से बिना बताये कही चली गयी है, आस पास एवं रिश्तेदारों मे पत्ता तलाश किये लेकिन नहीं मिल रही है, मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 70/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम का गठन कर नाबालिग को बरामद करने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पत्ता तलाश किया जा रहा था, जो पुलिस टीम को सूचना मिला कि पीड़िता संदेही अजय शंकर तिवारी के साथ जम्मू के विजयपुर मे है। नाबालिग की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम को जम्मू रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका को जम्मू के विजयपुर से संदेही अजय शंकर तिवारी के कब्जे से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी अजय शंकर तिवारी पीड़िता को बहला फुसला कर जम्मू भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी अजय शंकर तिवारी को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *अजय शंकर तिवारी आत्मज स्व भागवत तिवारी उम्र 26 वर्ष साकिन डोरला थाना बलौदा जिला जांजगीर चापा* का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे धारा 64(2)(ड़) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, राजेंद्र लकड़ा, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा, रामकेश्वर सक्रिय रहे।1
- अग्नि सुरक्षा हेतु फायर सेप्टी मॉक ड्रिल का आयोजन, पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को आग से बचाव और नियंत्रण का दिया गया प्रशिक्षण। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे अधिकारियो/कर्मचारियों को आग बुझाने, नियंत्रण करने और आपात स्थिति मे त्वरित कार्यवाही के सिखाए गए गुर। रक्षित केंद्र अंबिकापुर मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के उपस्थिति मे मॉकड्रिल किया गया आयोजित। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के दौरान पुलिस की क्षमता को मजबूत करना और विपरीत परिस्थितियों के लिए तैयार करना था। अधिकारियो/कर्मचारियों को आग लगने के कारण एवं शुरुआती स्तर पर आग को नियंत्रित करने के उपायों की विस्तार से दीं गई जानकारी। दिनांक 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिले मे अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे आपदा प्रबंधन के दौरान पुलिस की कार्यक्षमता को मजबूत करने और आगजनी जैसी विपरीत परिस्थितियों मे भी अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा मौक़े पर त्वरित कार्यवाही कर आमनागरिकों को राहत दिलाये के उद्देश्य से मॉकड्रिल का आयोजन कर उपलब्ध आधुनिक उपयोगी संसाधनों से प्रशिक्षित किये जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य मे रक्षित केंद्र अंबिकापुर मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लो एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के उपस्थिति मे अग्निशमन दस्ता द्वारा अग्नि सुरक्षा का मॉकड्रिल आयोजित किया गया। मॉकड्रिल की शुरुवात से पूर्व वर्ष 1944 में अग्नि हादसे के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 66 फायर कर्मियों को सरगुजा पुलिस द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गर्ईु। उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर बलिदान को याद किया गया तथा कृतज्ञता अर्पित की गई। तत्पश्चात अग्निशमन विभाग की फायर टीम द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर समेत अन्य उपकरणों कें इस्तेमाल का लाईव डेमो देकर अधिकारियो/कर्मचारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, गैस सिलेंडर की आग को बुझाने के तरीको का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, अधिकारियो/कर्मचारियों मे मौक़े पर गैस सिलेंडर की आग को बुझाकर देखा, प्रशिक्षण में बताया गया कि आग लगने पर सबसे पहले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना चाहिए और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देनी चाहिए शुरुआती स्तर पर ही आग पर काबू पा लिया जाए तो बड़े हादसे से बचा जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आग से बचाव के लिए जागरूकता और त्वरित निर्णय बेहद जरूरी है छोटी-छोटी लापरवाही बड़ी घटनाओं का कारण बनती है। ऐसे में सुरक्षा मानकों का पालन करना और आपात स्थिति में सूझबूझ से काम लेना जरुरी है। इस तरह के मॉकड्डिल से अधिकारियो/कर्मचारियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और आपदा प्रबंधन की स्थिति मे की बेहतर ढंग से कार्यवाही कर नागरिकों को राहत दिलाई जा सकती है। अधिकारी कर्मचारी इस प्रशिक्षण का लाभ ले एवं आपदा प्रबंधन के समय प्राप्त सीखलाई का बेहतर ढंग से उपयोग करें। मॉकड्रिल के दौरान रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत, नगर सेना उप निरीक्षक (एम) संजय गुप्ता, फायरमैन अंजनी तिवारी, फायर टीम से चंद्रप्रताप सिंह, गुलशन तिवारी, सुशील खलखो सैनिक अनवर साय, अजय लकड़ा एवं काफी संख्या मे पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।1
- महतारी वंदना शिविर , सभी महिलाओं को eKYC करवाना जरूरी है ।1
- ग्राम परसगढ़ी में डीवी प्रोजेक्ट के वाहन से हुई दुर्घटना में बंजी निवासी राजभान सिंह की मौत के बाद जनआक्रोश बढ़ गया। मुआवजे की मांग पर परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। कांग्रेस के दबाव और ग्रामीणों के विरोध के बीच करीब तीन घंटे बाद कंपनी प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सौरव मिश्रा के नेतृत्व में हुई वार्ता के बाद कंपनी ने मृतक के पिता को 3 लाख रुपये नगद सहायता दी और जल्द इंश्योरेंस क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि यह प्रारंभिक मदद है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पूर्ण मुआवजा जरूरी है, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।1