Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सोनकच्छ। परिवहन विभाग ने की कार्रवाई स्कूल बसों की जाँच में कमियां मिलने पर 18 हजार का जुर्माना, एक बस का फिटनेस रद्द
Sajid Pathan
*सोनकच्छ। परिवहन विभाग ने की कार्रवाई स्कूल बसों की जाँच में कमियां मिलने पर 18 हजार का जुर्माना, एक बस का फिटनेस रद्द
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- देवास में सड़क सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर लाइसेंस होगा निलंबित।1
- 15 अगस्त पर 100 गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग की अपील 🇮🇳 इस स्वतंत्रता दिवस आइए, शिक्षा के माध्यम से बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने का संकल्प लें। KCS (कृष्णा छात्र शक्ति) द्वारा 100 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को किताबें, कॉपियाँ और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का अभियान चलाया जा रहा है। 🇮🇳 आपका छोटा-सा सहयोग भी किसी बच्चे की पढ़ाई जारी रखने में मदद कर सकता है। 💙 Donate Now: coment me link hai 🙏 जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳 – KCS (कृष्णा छात्र शक्ति)1
- बृह्माकुमारीज़दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा बृह्माकुमारीज़ शांति सरोवर आष्टा में दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में आयोजित नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ विधायक श्री गोपाल सिंह इंजिनियर ने कर लोगो से नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ, संस्कारित और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलवाया आइए, हम सभी मिलकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।1
- भूमि पर कब्जे के प्रयास और जान से मारने की धमकी का आरोप । देवास जिले के ग्राम बुदनगांव, तहसील सोनकच्छ के बलाई समाज के कुछ ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उनकी कृषि भूमि पर कथित रूप से कब्जा करने के प्रयास, जबरन सोयाबीन की फसल बोने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत की है। ज्ञापन के अनुसार, प्रार्थी रामसिंह, शांतिलाल एवं राजेश ने बताया कि उनकी कृषि भूमि सर्वे क्रमांक 108, 109 एवं 110, कुल रकबा 2.88 हेक्टेयर, ग्राम बुदनगांव में स्थित है। उनका आरोप है कि पड़ोसी भूमि से जुड़े कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से उन पर भूमि छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से सोयाबीन की फसल बोने का प्रयास किया गया तथा विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। ज्ञापन में शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें उनकी जाति के आधार पर अपमानित किया जाता है तथा पूर्व में भी सामाजिक भेदभाव की घटनाएं सामने आई थीं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने, उनकी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। जिला प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- जनपद पंचायत के पास स्थित शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सामने कचरा मुक्त अभियान सफल, बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ नगर पालिका परिषद की जन जागरूकता टीम ने वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 में जनपद पंचायत के पास स्थित शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सामने लंबे समय से बने कचरे के ढेर को वार्ड दरोगा श्री मनोज घेंघट एवं उनकी टीम के सहयोग से पूर्णतः साफ कराया। अभियान के दौरान क्षेत्र को स्वच्छ बनाकर नागरिकों के लिए प्रेरणादायक वातावरण तैयार कियाl इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. राजकुमार मालवीय तथा वार्ड क्रमांक 2 के लोकप्रिय पार्षद श्री कमलेश जैन ने अभियान की सराहना करते हुए नगर पालिका की जन जागरूकता टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। सफाई कार्य पूर्ण होने के पश्चात जन जागरूकता टीम द्वारा स्थल पर स्वच्छता संबंधी प्रेरक स्लोगन लिखे गए तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मे का प्रतीकात्मक चित्र बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा सभी ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। जन जागरूकता टीम ने बताया कि इस स्थान को स्थायी रूप से स्वच्छ बनाए रखने तथा नागरिकों को निरंतर प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी एक सप्ताह तक यहां वॉल पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता एवं अन्य स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान कुछ लोग उक्त स्थान पर कचरा डालने पहुंचे, जिन्हें जन जागरूकता टीम ने विनम्रतापूर्वक समझाइश देकर वापस भेजा। टीम ने नागरिकों से अपील की कि जब नगर पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ी घर-घर पहुंच रही है, तब सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और स्वच्छ शहर के निर्माण में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. राजकुमार मालवीय, वार्ड क्रमांक 2 के लोकप्रिय पार्षद श्री कमलेश जैन, सफाई दरोगा श्री मनोज घेंघट, नगर पालिका परिषद आष्टा की जन जागरूकता टीम से राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद आष्टा की जन जागरूकता टीम द्वारा अब तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक गार्बेज पॉइंट हटाकर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा चुका है। इन स्थानों पर नियमित साफ-सफाई, जनजागरूकता गतिविधियों एवं स्वच्छता संदेशों के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान कचरा मुक्त एवं स्वच्छ आष्टा के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। उक्त सभी कार्यक्रम नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिकाधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री विनोद कुमार सांगते के मार्गदर्शन एवं निगरानी में निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।3
- देवास ,देर रात पेट्रोल पंप पर हंगामा आयशर वाहन रोककर मारपीट, VIDEO वायर सतवास थाना क्षेत्र के बाईजगवाड़ा स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास देर रात ट्रक चालक के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार ट्रक में गेहूं और आटा लोड था। गोवंश ले जाए जाने की आशंका को लेकर कुछ लोगों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि वाहन नहीं रुकने पर चालक के साथ मारपीट की गई और वाहन में तोड़फोड़ की गई सतवास थाना प्रभारी के मुताबिक 10से 12लोगों पर मारपीट, तोड़फोड़, हंगामा और बलवा व वसूली सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज।1