logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तराखंड के चंपावत जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों को गड्ढामुक्त बनाने और मानसून के दौरान सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के गड्ढामुक्त सड़क अभियान के निर्देशों के क्रम में, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय राजमार्गों पर पॉटहोल और पैचवर्क का कार्य किया जा रहा है। सड़कों के क्षतिग्रस्त हिस्सों को कंक्रीट से भरा जा रहा है ताकि मरम्मत अधिक टिकाऊ रहे और लगातार हो रही बारिश के बाद भी सड़कें सुरक्षित बनी रहें। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क मरम्मत के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। इस संबंध में एनएच के अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए कंक्रीट से पॉटहोल्स भरने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है और काम की गुणवत्ता व गति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

5 hrs ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
5 hrs ago
ba3769db-867b-4de6-bdb2-189d9a516f09

उत्तराखंड के चंपावत जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों को गड्ढामुक्त बनाने और मानसून के दौरान सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के गड्ढामुक्त सड़क अभियान के निर्देशों के क्रम में, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार

773e3148-a849-4f95-8c6b-cd6742c67667

के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय राजमार्गों पर पॉटहोल और पैचवर्क का कार्य किया जा रहा है। सड़कों के क्षतिग्रस्त हिस्सों को कंक्रीट से भरा जा रहा है ताकि मरम्मत अधिक टिकाऊ रहे और लगातार हो रही बारिश के बाद भी सड़कें सुरक्षित बनी रहें। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने

3a4268e0-5cb0-4770-8f0d-a1ac80034fa5

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क मरम्मत के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न

5b4ff092-7dcc-411d-9e7e-ab5ff099126f

हो। इस संबंध में एनएच के अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए कंक्रीट से पॉटहोल्स भरने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है और काम की गुणवत्ता व गति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • चम्पावत में लगातार हो रही बारिश के कारण 9 जुलाई 2026 को देवीधुरा–कनबाड़ा–बैड़ मोटर मार्ग पर जमनपौड़ स्थित गधेरा अचानक तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया। गधेरे के उफनाने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना पाटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए राहगीरों तथा वाहन चालकों को उफनते गधेरे को पार करने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मुस्तैद रहकर लोगों से सुरक्षित स्थान पर रुकने तथा पानी का बहाव कम होने तक धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने की अपील की। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर लगातार मौजूद रहकर स्थिति की सतत निगरानी की गई, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने पाई। जलस्तर सामान्य होने के बाद ही लोगों को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत के मीडिया सेल द्वारा जारी संदेश में आमजन से अपील की गई है कि लगातार बारिश के दौरान उफनते नालों, गधेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।
    1
    चम्पावत में लगातार हो रही बारिश के कारण 9 जुलाई 2026 को देवीधुरा–कनबाड़ा–बैड़ मोटर मार्ग पर जमनपौड़ स्थित गधेरा अचानक तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया। गधेरे के उफनाने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना पाटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए राहगीरों तथा वाहन चालकों को उफनते गधेरे को पार करने से रोक दिया।

पुलिसकर्मियों ने मौके पर मुस्तैद रहकर लोगों से सुरक्षित स्थान पर रुकने तथा पानी का बहाव कम होने तक धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने की अपील की। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर लगातार मौजूद रहकर स्थिति की सतत निगरानी की गई, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने पाई। जलस्तर सामान्य होने के बाद ही लोगों को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने दिया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत के मीडिया सेल द्वारा जारी संदेश में आमजन से अपील की गई है कि लगातार बारिश के दौरान उफनते नालों, गधेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • उत्तराखंड के चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का दौरा किया। उन्होंने चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती बीमार लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।
    1
    उत्तराखंड के चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का दौरा किया। उन्होंने चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती बीमार लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    17 min ago
  • उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में टिकट को लेकर चल रहे भारी सस्पेंस के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश शर्मा ने एक बड़ी बात कह दी है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद से अब पूरे क्षेत्र में सियासी सस्पेंस और ज्यादा गहरा गया है।
    1
    उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में टिकट को लेकर चल रहे भारी सस्पेंस के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश शर्मा ने एक बड़ी बात कह दी है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद से अब पूरे क्षेत्र में सियासी सस्पेंस और ज्यादा गहरा गया है।
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    43 min ago
  • उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से पहले माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। बलिया दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध किया। काले झंडे दिखाए जाने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने मंच से समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे दोनों पक्षों के बीच सियासी जंग और तेज हो गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से पहले माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। बलिया दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध किया।

काले झंडे दिखाए जाने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने मंच से समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे दोनों पक्षों के बीच सियासी जंग और तेज हो गई है।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित हो गया है।
    1
    उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित हो गया है।
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.