logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसानों को जैविक खेती की जानकारी को लेकर आत्मा बिदुपुर द्वारा किसान संगोष्ठी आयोजित

1 hr ago
user_Vaanishree News
Vaanishree News
Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
1 hr ago

किसानों को जैविक खेती की जानकारी को लेकर आत्मा बिदुपुर द्वारा किसान संगोष्ठी आयोजित

More news from Vaishali and nearby areas
  • किसानों को जैविक खेती की जानकारी को लेकर आत्मा बिदुपुर द्वारा किसान संगोष्ठी आयोजित
    1
    किसानों को जैविक खेती की जानकारी को लेकर आत्मा बिदुपुर द्वारा किसान संगोष्ठी आयोजित
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    1 hr ago
  • 🚨 जमुई के बाद अब समस्तीपुर में भी लड़कियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल! समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर में बांध बाइपास रोड पर एक लड़की के साथ कथित छेड़खानी, बदसलूकी, गाली-गलौज और हाथ मरोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर सामने आई है। अगर वायरल वीडियो में दिख रही घटना सही है, तो यह सिर्फ एक लड़की के साथ बदसलूकी नहीं, बल्कि समाज के सामने कानून और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल है। सबसे बड़ा सवाल है— सुनसान सड़क पर युवकों को एक बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करने की हिम्मत आखिर कैसे हुई? लड़की किसी के साथ जा रही थी या अकेली—इससे किसी को भी उसे रोकने, गाली देने, छेड़ने या हाथ लगाने का अधिकार नहीं मिल जाता। पुलिस से मांग है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर निष्पक्ष जांच, तत्काल गिरफ्तारी और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़िता की पहचान और निजता की पूरी सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। बेटियों की सुरक्षा किसी राजनीति का मुद्दा नहीं, समाज की जिम्मेदारी है। अपराधी कोई भी हो—कानून का डर होना चाहिए। #Samastipur #SamastipurPolice #Karpoorigram #WomenSafety #JusticeForWomen #StopHarassment #Bihar #LawAndOrder #GirlsSafety #WomenSafetyFirst
    1
    🚨 जमुई के बाद अब समस्तीपुर में भी लड़कियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल!

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर में बांध बाइपास रोड पर एक लड़की के साथ कथित छेड़खानी, बदसलूकी, गाली-गलौज और हाथ मरोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर सामने आई है।

अगर वायरल वीडियो में दिख रही घटना सही है, तो यह सिर्फ एक लड़की के साथ बदसलूकी नहीं, बल्कि समाज के सामने कानून और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल है।

सबसे बड़ा सवाल है—
सुनसान सड़क पर युवकों को एक बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करने की हिम्मत आखिर कैसे हुई?

लड़की किसी के साथ जा रही थी या अकेली—इससे किसी को भी उसे रोकने, गाली देने, छेड़ने या हाथ लगाने का अधिकार नहीं मिल जाता।

पुलिस से मांग है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर निष्पक्ष जांच, तत्काल गिरफ्तारी और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़िता की पहचान और निजता की पूरी सुरक्षा भी सुनिश्चित हो।

बेटियों की सुरक्षा किसी राजनीति का मुद्दा नहीं, समाज की जिम्मेदारी है।
अपराधी कोई भी हो—कानून का डर होना चाहिए।

#Samastipur #SamastipurPolice #Karpoorigram #WomenSafety #JusticeForWomen #StopHarassment #Bihar #LawAndOrder #GirlsSafety #WomenSafetyFirst
    user_पुष्पा सहनी
    पुष्पा सहनी
    Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बाउंड्री अधूरी, गेट पर ग्रिल पूरी… आखिर स्कूल में विकास कार्य की प्राथमिकता क्या है? 🔴 वैशाली के चेहरा कलां स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय बखरी दोआ में मुख्य गेट पर ग्रिल लगाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पहले बनी बाउंड्री का पूरब दिशा में लगभग 150 फीट हिस्सा अब भी अधूरा है। अब सवाल है—पहले अधूरी बाउंड्री पूरी क्यों नहीं? गेट-ग्रिल किस योजना और राशि से लग रही है? मामला जांच और विभागीय स्पष्टीकरण का विषय है। आपकी राय क्या है? कमेंट करें। 👇 📲 खबर पसंद आए तो Like ❤️ | Share 🔄 | Follow 🔔 जरूर करें। सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!
    1
    बाउंड्री अधूरी, गेट पर ग्रिल पूरी… आखिर स्कूल में विकास कार्य की प्राथमिकता क्या है?
🔴  वैशाली के चेहरा कलां स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय बखरी दोआ में मुख्य गेट पर ग्रिल लगाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पहले बनी बाउंड्री का पूरब दिशा में लगभग 150 फीट हिस्सा अब भी अधूरा है।
अब सवाल है—पहले अधूरी बाउंड्री पूरी क्यों नहीं? गेट-ग्रिल किस योजना और राशि से लग रही है?
मामला जांच और विभागीय स्पष्टीकरण का विषय है।
आपकी राय क्या है? कमेंट करें। 👇
📲 खबर पसंद आए तो Like ❤️ | Share 🔄 | Follow 🔔 जरूर करें।
सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!
    user_SATYAM GRAM NEWS
    SATYAM GRAM NEWS
    Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
    5 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में दो गिरफ्तार। घायल दो हुए घायल । जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कूरसाहा गांव में बीते मंगलवार की शाम सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायल व्यक्ति दोनों पक्षों के ओर से बताए जा रहे हैं। आनन फानन में लोगों ने स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उक्त सभी घायलों को इलाज किया गया, जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जबकि एक पक्ष के अजीत कुमार ने राम मोहन राय भुवनेश्वर राय सहित 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के संतोष कुमार ने भी अजीत कुमार, संजीत कुमार सहित 13 लोगों को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज के आधार पर पुलिस ने एक पक्ष के राममोहन राय व दूसरे पक्ष के संजीत कुमार को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गिरफ्तार हुए व्यक्ति की पहचान कुरसाहा गांव निवासी स्वर्गीय कामेश्वर राय के 38 वर्षीय पुत्र राममोहन राय तथा दूसरे पक्ष व्यक्ति का पहचान रामबाबू राय के 40 वर्षीय पुत्र संजीत राय के रूप में की गई है। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के विवाद को लेकर पूर्व से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था, जिसे हल करने का प्रयास स्थानीय प्रशासन की ओर से किया गया था , फिर भी सड़क निर्माण वाली जमीन पर अभय पक्ष के लोगों द्वारा अलग-अलग दावा करने की बात बताई जा रही हैं । इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि प्राथमिक दर्ज के आधार पर पुलिस से अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है । जबकि गिरफ्तार हुए दो लोगों को पुलिस अभी रक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
    1
    मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में दो गिरफ्तार।
घायल दो हुए घायल ।
जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कूरसाहा गांव में बीते मंगलवार की शाम सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायल व्यक्ति दोनों पक्षों के ओर से बताए जा रहे हैं।
आनन फानन में लोगों ने स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर लाया गया जहां चिकित्सकों ने
उक्त सभी घायलों को इलाज किया गया,  जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।
जबकि एक पक्ष के अजीत कुमार ने राम मोहन राय भुवनेश्वर राय सहित 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के संतोष कुमार ने भी अजीत कुमार, संजीत कुमार सहित 13 लोगों को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है।
प्राथमिकी दर्ज के आधार पर पुलिस ने एक पक्ष के राममोहन राय व दूसरे पक्ष के संजीत कुमार को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं घटना के बाद  गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
गिरफ्तार हुए व्यक्ति की पहचान कुरसाहा गांव निवासी स्वर्गीय कामेश्वर राय के 38 वर्षीय पुत्र राममोहन राय तथा दूसरे पक्ष  व्यक्ति का पहचान रामबाबू राय के 40 वर्षीय पुत्र संजीत राय के रूप में की गई है।
इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के विवाद को लेकर पूर्व से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद  चला आ रहा था, जिसे हल करने का प्रयास स्थानीय प्रशासन की ओर से किया गया था , फिर भी सड़क निर्माण वाली जमीन पर अभय पक्ष के लोगों द्वारा अलग-अलग दावा करने की बात बताई जा रही हैं ।
इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि प्राथमिक दर्ज के आधार पर पुलिस से अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है । जबकि गिरफ्तार हुए दो लोगों को पुलिस अभी रक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • ओटो टोटो चालकों से अवैध उगाही बंद करें करना नही तो होगा महा आंदोलन परशुराम सेना ओटो टोटो चालकों से अवैध उगाही मामले पर जिला प्रशासन एक्शन मोड में लगातार समस्तीपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जगह जगह ओटो टोटो चालकों से अवैध उगाही को लेकर लङ रहे परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार ने आज बताया समस्तीपुर जिला प्रशासन इस मामले में सम्पूर्ण सहयोग करने का अश्वाषन दिए और दो तीन जगह पर प्रशासन द्वारा जांच अभियान भी चलाया गया वही राकेश कुमार द्वारा अनुमंडल अधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक को सोशलमीडिया के माध्यम से आवेदन दिया गया था जिस मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्वयं राकेश कुमार से सम्पूर्ण जानकारी और साक्ष्य मांग कर कारवाई शुरू कर दिया गया इधर राकेश कुमार द्वारा समस्तीपुर जिला के सम्पूर्ण ओटो टोटो चालकों से आवाह किया गया है कहीं भी अवैध पैसे का मांग किया जाए तो आप सम्पर्क करे हम आप सभी भाई के सेवा में हमेशा उपलब्ध है और उन्होंने दो नम्बर साक्षा की 9525624432/9525624637
    1
    ओटो टोटो चालकों से अवैध उगाही बंद करें करना नही तो होगा महा आंदोलन परशुराम सेना
ओटो टोटो चालकों से अवैध उगाही मामले पर जिला प्रशासन एक्शन मोड में
लगातार समस्तीपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जगह जगह ओटो टोटो चालकों से अवैध उगाही को लेकर लङ रहे परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार ने आज बताया समस्तीपुर जिला प्रशासन इस मामले में सम्पूर्ण सहयोग करने का अश्वाषन दिए और दो तीन जगह पर प्रशासन द्वारा जांच अभियान भी चलाया गया वही राकेश कुमार द्वारा अनुमंडल अधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक को सोशलमीडिया के माध्यम से आवेदन दिया गया था जिस मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्वयं राकेश कुमार से सम्पूर्ण जानकारी और साक्ष्य मांग कर कारवाई शुरू कर दिया गया इधर राकेश कुमार द्वारा समस्तीपुर जिला के सम्पूर्ण ओटो टोटो चालकों से आवाह किया गया है कहीं भी अवैध पैसे का मांग किया जाए तो आप सम्पर्क करे हम आप सभी भाई के सेवा में हमेशा उपलब्ध है और उन्होंने दो नम्बर साक्षा की 9525624432/9525624637
    user_राकेश कुमार
    राकेश कुमार
    Local Politician सराय रंजन, समस्तीपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • *जगतसिंहपुर छेड़खानी मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग, दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ऐपवा करेगी आंदोलन* समस्तीपुर, 24 सितंबर 2026 कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंह बांध पर युवती के साथ कथित छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में महिला संगठन ऐपवा ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन चलाया जाएगा। ऐपवा की समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की कहीं जाते दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें कुछ युवकों द्वारा रोककर पीछा करने, गाली-गलौज करने तथा युवती के साथ कथित रूप से बदसलूकी करने का दृश्य सामने आया है। उन्होंने कहा कि घटना के एक दिन बाद भी पुलिस द्वारा मामले का पर्दाफाश नहीं किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। बंदना सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए, प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़िता को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो ऐपवा इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
    1
    *जगतसिंहपुर छेड़खानी मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग, दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ऐपवा करेगी आंदोलन*

समस्तीपुर, 24 सितंबर 2026

   कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंह बांध पर युवती के साथ कथित छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में महिला संगठन ऐपवा ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन चलाया जाएगा।
  ऐपवा की समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की कहीं जाते दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें कुछ युवकों द्वारा रोककर पीछा करने, गाली-गलौज करने तथा युवती के साथ कथित रूप से बदसलूकी करने का दृश्य सामने आया है। उन्होंने कहा कि घटना के एक दिन बाद भी पुलिस द्वारा मामले का पर्दाफाश नहीं किया जाना गंभीर चिंता का विषय है।
बंदना सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए, प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो ऐपवा इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    1 hr ago
  • यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में गेट मीटिंग व धरना-प्रदर्शन कर रेल कर्मचारियों ने उठाई लंबित मांगें, खाली पदों पर भर्ती और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में गेट मीटिंग व धरना-प्रदर्शन कर रेल कर्मचारियों ने उठाई लंबित मांगें, खाली पदों पर भर्ती और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग नमस्कार! आप सुन रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ । समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन यानी ईसीआरईयू ने 23 सितंबर 2026 को यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में बोनस ध्यानाकर्षण दिवस मनाया। इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन और ईसीआरईयू के राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेल कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कारखाना गेट पर गेट मीटिंग और धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 15 मिनट तक चला। सभा में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने और खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग उठाई। इसके साथ ही पद सरेंडर पर रोक लगाने, सातवें वेतन आयोग के आधार पर बोनस में बढ़ोतरी और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। कारखाना कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण समस्या BRN वैगन निर्माण को लेकर भी आवाज उठाई गई। कर्मचारियों ने मांग की कि वैगन निर्माण से जुड़े अधिक से अधिक कार्य स्थानीय रेल कर्मचारियों से कराया जाए, ताकि उन्हें नियमित रूप से इंसेंटिव का लाभ मिलता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारखाना स्टोर शाखा के शाखा अध्यक्ष फुलेन्द्र पासवान ने की। वहीं ECREU के महासचिव मृत्युंजय कुमार मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कारखाना स्टोर शाखा की ओर से विपिन जी ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में समस्तीपुर मंडल के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष रिषिकेश कुमार, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, संयुक्त सचिव रोशन कुमार सिंह, संगठन सचिव दीपक जी, सहायक सचिव अविनाश कुमार रंजन और संयुक्त सचिव सोहन कुमार यादव समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं कारखाना स्टोर शाखा के सचिव चंद्रप्रकाश, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, संयुक्त सचिव लक्ष्मण जी, संतोष कुमार निराला, कार्यकारिणी अध्यक्ष अरविन्द जी, संगठन मंत्री विपिन जी सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। समस्तीपुर से जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन के लिए इतना ही। ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन के साथ।
    1
    यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में गेट मीटिंग व धरना-प्रदर्शन कर रेल कर्मचारियों ने उठाई लंबित मांगें, खाली पदों पर भर्ती और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग
यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में गेट मीटिंग व धरना-प्रदर्शन कर रेल कर्मचारियों ने उठाई लंबित मांगें, खाली पदों पर भर्ती और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग
नमस्कार! आप सुन रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ ।
समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन यानी ईसीआरईयू ने 23 सितंबर 2026 को यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में बोनस ध्यानाकर्षण दिवस मनाया।
इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन और ईसीआरईयू के राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेल कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कारखाना गेट पर गेट मीटिंग और धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 15 मिनट तक चला।
सभा में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने और खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग उठाई। इसके साथ ही पद सरेंडर पर रोक लगाने, सातवें वेतन आयोग के आधार पर बोनस में बढ़ोतरी और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
कारखाना कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण समस्या BRN वैगन निर्माण को लेकर भी आवाज उठाई गई। कर्मचारियों ने मांग की कि वैगन निर्माण से जुड़े अधिक से अधिक कार्य स्थानीय रेल कर्मचारियों से कराया जाए, ताकि उन्हें नियमित रूप से इंसेंटिव का लाभ मिलता रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कारखाना स्टोर शाखा के शाखा अध्यक्ष फुलेन्द्र पासवान ने की। वहीं ECREU के महासचिव मृत्युंजय कुमार मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कारखाना स्टोर शाखा की ओर से विपिन जी ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में समस्तीपुर मंडल के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष रिषिकेश कुमार, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, संयुक्त सचिव रोशन कुमार सिंह, संगठन सचिव दीपक जी, सहायक सचिव अविनाश कुमार रंजन और संयुक्त सचिव सोहन कुमार यादव समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।
वहीं कारखाना स्टोर शाखा के सचिव चंद्रप्रकाश, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, संयुक्त सचिव लक्ष्मण जी, संतोष कुमार निराला, कार्यकारिणी अध्यक्ष अरविन्द जी, संगठन मंत्री विपिन जी सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
समस्तीपुर से जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन के लिए इतना ही। ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन के साथ।
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी शुभकामनाएं
    1
    राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी शुभकामनाएं
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.