बच्छ बारस पर दिखी आस्था और वात्सल्य की अनूठी तस्वीर, महिलाओं ने की गाय-बछड़े की पूजाश्रीकोलायत/बीकानेर। गुरु तीर्थ नगरी श्रीकोलायत में बच्छ बारस का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने स्थानीय मंदिर पहुंचकर गाय एवं बछड़े की विधिवत पूजा-अर्चना की और अपने पुत्रों के सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए गाय और बछड़े को साड़ी ओढ़ाई तथा बाजरे की रोटी खिलाकर पूजा की। बच्छ बारस के दिन महिलाओं द्वारा विशेष परंपराओं का पालन किया जाता है। इस दिन चाकू से सब्जी नहीं काटी जाती तथा गेहूं और दाल का उपयोग भी नहीं किया जाता। महिलाएं बाजरे से बने पारंपरिक पकवानों का सेवन करती हैं। पर्व को लेकर मंदिर परिसर में दिनभर महिलाओं की भीड़ और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्छ बारस का यह पर्व मातृत्व, वात्सल्य और गौ-सेवा की भावना का प्रतीक माना जाता है।
बच्छ बारस पर दिखी आस्था और वात्सल्य की अनूठी तस्वीर, महिलाओं ने की गाय-बछड़े की पूजाश्रीकोलायत/बीकानेर। गुरु तीर्थ नगरी श्रीकोलायत में बच्छ बारस का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने स्थानीय मंदिर पहुंचकर गाय एवं बछड़े की विधिवत पूजा-अर्चना की और अपने पुत्रों के सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए गाय और बछड़े को साड़ी ओढ़ाई तथा बाजरे की रोटी खिलाकर पूजा की। बच्छ बारस के दिन महिलाओं द्वारा विशेष परंपराओं का पालन किया जाता है। इस दिन चाकू से सब्जी नहीं काटी जाती तथा गेहूं और दाल का उपयोग भी नहीं किया जाता। महिलाएं बाजरे से बने पारंपरिक पकवानों का सेवन करती हैं। पर्व को लेकर मंदिर परिसर में दिनभर महिलाओं की भीड़ और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्छ बारस का यह पर्व मातृत्व, वात्सल्य और गौ-सेवा की भावना का प्रतीक माना जाता है।
- शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने वार्ड नंबर 32 के बुनियादी विकास के लिए प्रेम प्रकाश को खत्री को जिताने की अपील की बीकानेर। वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम प्रकाश खत्री के पक्ष में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक रेवंत राम मेघवाल, कांग्रेस नेता गजेन्द्र सिंह सांखला, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अंजना खत्री, कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक , हनुमान चौधरी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने जनसंपर्क एवं 32 नम्बर वार्ड की जनता से संवाद कर वार्ड के बुनियादी विकास के लिए प्रेमप्रकाश खत्री को जिताने की अपिल की। इस अवसर पर सतीश कुमार खत्री, नरेंद्र खत्री,लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित मौजूद रहे।1
- अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा—जनसभा पर टिकीं सभी की नजरें। अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे घंटाघर, जोधपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।1
- 🌸🚩 आज गाँव-गाँव जनसंपर्क अभियान 🚩🌸 आज गाँव-गाँव जाकर हर वर्ग के लोगों से आत्मीय संवाद किया। 🙏❤️ हर चेहरे पर मुस्कान दिखी, बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार मिला, माताओं-बहनों का स्नेह मिला और युवाओं का भरपूर उत्साह देखने को मिला। 💪🌸 घर-घर जाकर कमल के फूल के निशान पर मतदान करने की अपील करते हुए सभी को जागरूक किया। 🪷🚩 आज गाँव-गाँव एक ही आवाज़ गूंज रही है— कमल का फूल, भाजपा की जीत! 🪷🚩 जय भाजपा! जय हिंद! 🇮🇳🚩 🌸🚩 आज गाँव-गाँव जनसंपर्क अभियान 🚩🌸 आज गाँव-गाँव जाकर हर वर्ग के लोगों से आत्मीय संवाद किया। 🙏❤️3
- वाटर बॉक्स वाले खुद ही टैंकर भरवा कर भेज रहे हैं टैंकरों की लाइन लगी हुई है तो फिर गांव के अंदर पाइपलाइन में कहां से आएगा पानी और गांव वाले कैसे पियेंगे सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही फिर कहता है पानी की वाटर बॉक्स वाले यही बोलते हैं आज पानी आया नहीं कल आया नहीं आने आएगा जब गांव में देंगे और यह तो टैंकर भरवा भरवा कर भेज रहे हैं और पैसे कमाने में लगे हुए हैं1
- *नगर निकाय आम चुनाव-2026* *लोकतंत्र के उत्सव में सहभागी बनें, मतदान अवश्य करें* *- जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से मतदान दिवस पर घरों से निकलकर मताधिकार का प्रयोग करने का किया आह्वान* जोधपुर, 7 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर), जोधपुर श्री आलोक रंजन ने जिलेवासियों से नगर निकाय आम चुनाव-2026 में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। श्री रंजन ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की जमीनी व्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्धारित मतदान दिवस पर अपने दैनिक कार्यों में से कुछ समय निकालकर मतदान केन्द्र पर पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। नगर पालिकाओं के लिए 9 सितंबर तथा जोधपुर नगर निगम के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागी बनें और अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें। आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र की आधारभूत संस्थाएं और अधिक सशक्त होंगी।1
- सचिन पायलट एवं विनोद जाखड़ के जन्मदिवस पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर संपन्न रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर राजस्थान सचिन पायलट एवं विनोद जाखड़ के जन्मदिवस पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर संपन्न जोधपुर। रक्तकोष फाउंडेशन जोधपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय महासचिव AICC एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री जननेता श्री सचिन पायलट तथा NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ के जन्मदिवस के अवसर पर आरती ग्रीन सिटी, नांदड़ा कल्ला में आयोजित विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 187 यूनिट रक्तदान हुआ, वहीं 251 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गीता जी बरवड़, महेंद्र जी बिश्नोई, नीरज जी गुर्जर, राजेंद्र जी चौधरी, मुकेश मेघवंशी, रतनाराम जी ठोलिया, रविंद्र सिंह जी राणावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल सिंह जी भाटी, गोपाराम डोली, श्रवण सिंह जोधा, दिव्या जी चौधरी, मोनालिसा जी पुरोहित एवं विजयलक्ष्मी जी पटेल सहित सभी अतिथियों ने शिरकत की। शिविर में चिकित्सा टीम के रूप में जीत हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा। डेंटल विभाग में कृष्णा डेंटल हॉस्पिटल, पाल रोड एवं डॉ. राजेश विश्नोई के सहयोग से मरीजों का दंत परीक्षण एवं परामर्श किया गया। वहीं रक्त संग्रहण में मथुरादास माथुर हॉस्पिटल एवं उम्मेद हॉस्पिटल की टीमों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। शिविर के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अतिथियों एवं आयोजकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। आयोजक एवं झ, अभिषेक मेहरा, कैलाश मेहरा, जितेंद्र बांता, भरत मेहरा, बबलू निम्बडिया, राहुल सिंह चौहान, एवं समस्त कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।4
- किसानों के लिए जरूरी खबर फार्मर रजिस्ट्री और खरीफ गिरदावरी शुरू तहसीलदार ने किसा किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री (Farmer ID) एवं खरीफ फसल गिरदावरी अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूरी करवाएं तथा भूमि एवं फसल संबंधी रिकॉर्ड में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका सुधार करवाएं। श्रीकोलायत क्षेत्र में खरीफ संवत 2083 की गिरदावरी का कार्य निर्धारित अवधि में किया जा रहा है। वहीं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी प्राथमिकता से करवाया जा रहा है। किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री के लिए संबंधित पटवारी, सर्वेयर अथवा CSC सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री में किसान की जमीन, खसरा सहित अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए जाते हैं। फार्मर आईडी बनने से किसानों को PM किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। तहसीलदार प्रभात कुमार शर्मा ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूरी करवाएं और भूमि एवं फसल संबंधी जानकारी सही दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। राजस्थान में खरीफ 2026-27 के डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत गिरदावरी का कार्य भी जारी है।1
- स्वतंत्र भारद्वाज को जज के आवास पर किया गया पेश, एक दिन की न्यायिक हिरासत नई दिल्ली: जंतरमंतर प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता के पिता से कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली लाया था। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया।5 सितंबर को जज के आवास पर पेशी: शनिवार को स्वतंत्र भारद्वाज को नियमित अदालत के बजाय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के आवास पर पेश किए जाने की जानकारी सामने आई। रिपोर्टों के मुताबिक, उनके कानूनी सहायता वकील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही में हिस्सा लिया और अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। मामले में पुलिस ने पहले मारपीट से जुड़ी धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं और आपराधिक धमकी से संबंधित प्रावधान जोड़े। इसके अलावा नाबालिग छात्र कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत अलग मामला दर्ज किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।6 सितंबर को फिर अदालत में पेशी: एक दिन की पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद रविवार को स्वतंत्र भारद्वाज को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत ने उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संबंधित मामले में आगे की सुनवाई के लिए उन्हें सोमवार को संबंधित अदालत के समक्ष पेश किया जाना था।#दिल्लीपुलिस #स्वतंत्रभारद्वाज1
- राष्ट्रीय महासचिव एवं उपमुख्यमंत्री जन नेता श्री सचिन पायलट साहब एवं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर राजस्थान राष्ट्रीय महासचिव एवं उपमुख्यमंत्री जन नेता श्री सचिन पायलट साहब एवं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर पौधारोपण व चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में काफी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया गया और सघन पौधारोपण किया गया और काफी मात्रा में युवाओं महिलाओं व बड़े बुजुर्गों आदि ने चिकित्सा जांच शिविर का लाभ लिया। रक्तदान करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वह मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया समाज सेवी नरपत राम मेहरा पुखराज मेहरा अशोक मेहरा वीरेंद्र रोलन अभिषेक मेहरा व कैलाश मेहरा आदि जनों का कार्यक्रम में सहयोग रहा।4