logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं न्यूज़: करौरी सैदपुर में लगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला, पशुपालकों को मिली बीमारी और उपचार की जानकारी संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 म्याऊं (बदायूं)। म्याऊं ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम करौरी सैदपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। यह इस क्रम का दूसरा शिविर रहा। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान ने फीता काटकर किया। शिविर में पशुपालकों को पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बीमारियों से संबंधित दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को पशुओं के बेहतर उपचार के प्रति जागरूक किया जा सके। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पशुपालकों ने पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की और शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी म्याऊं डॉ. योगेश कुमार, फार्मासिस्ट सतीश चंद्र सैनी और पशुधन प्रसार अधिकारी राजीव कुमार सहित संबंधित टीम मौजूद रही। शिविर के दौरान 1921 एंबुलेंस सेवा भी जुड़ी रही। फार्मासिस्ट सतीश चंद्र सैनी अपनी पूरी टीम के साथ शिविर में मौजूद रहे। वह लंबे समय तक ब्लॉक उसावां में सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में ब्लॉक म्याऊं में तैनात हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं की बीमारियों, समय पर उपचार और बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा।

1 day ago
user_Pravendra Singh
Pravendra Singh
Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

बदायूं न्यूज़: करौरी सैदपुर में लगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला, पशुपालकों को मिली बीमारी और उपचार की जानकारी संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 म्याऊं (बदायूं)। म्याऊं ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम करौरी सैदपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। यह इस क्रम का दूसरा शिविर रहा। शिविर का उद्घाटन

ग्राम प्रधान ने फीता काटकर किया। शिविर में पशुपालकों को पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बीमारियों से संबंधित दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को पशुओं के बेहतर उपचार के प्रति जागरूक किया जा सके। शिविर में बड़ी संख्या

में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पशुपालकों ने पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की और शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी म्याऊं डॉ. योगेश कुमार, फार्मासिस्ट सतीश चंद्र सैनी और पशुधन प्रसार अधिकारी राजीव कुमार सहित संबंधित टीम मौजूद रही। शिविर के दौरान 1921 एंबुलेंस सेवा भी जुड़ी रही। फार्मासिस्ट सतीश

चंद्र सैनी अपनी पूरी टीम के साथ शिविर में मौजूद रहे। वह लंबे समय तक ब्लॉक उसावां में सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में ब्लॉक म्याऊं में तैनात हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं की बीमारियों, समय पर उपचार और बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं के रहने वाले आराम सिंह गुर्जर समाज सेवी बने इंसानियत की मिसाल लाखों लोगों का दिल जीत रहें हैं आराम सिंह गुर्जर बदायूं के रहने वाले आराम सिंह गुर्जर समाज सेवी आगरा मथुरा अलीगढ़ कानपुर लखनऊ लखीमपुर-खीरी मुरैना बस्ती शाहजहांपुर फिरोजाबाद में ई रिक्शा निःशुल्क सेवा चला रहे हैं चार साल से
    4
    बदायूं के रहने वाले आराम सिंह गुर्जर समाज सेवी बने इंसानियत की मिसाल लाखों लोगों का दिल जीत रहें हैं आराम सिंह गुर्जर 
बदायूं के रहने वाले आराम सिंह गुर्जर समाज सेवी आगरा मथुरा अलीगढ़ कानपुर लखनऊ लखीमपुर-खीरी मुरैना बस्ती शाहजहांपुर फिरोजाबाद में ई रिक्शा निःशुल्क सेवा चला रहे हैं चार साल से
    user_Aram singh gurjar samaj sevi a
    Aram singh gurjar samaj sevi a
    Voice of people दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम बदायूं: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम संवाददाता हुकुम सिंह हजरतपुर थाना क्षेत्र में जमालपुर के आगे ब्रह्मदेव स्थान के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा बदायूं। जनपद के हजरतपुर थाना क्षेत्र में जमालपुर गांव से आगे ब्रह्मदेव स्थान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, सैंजनी की ओर से आ रहे साइकिल सवार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पीआरबी-7849 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी हजरतपुर पुष्पेंद्र सिंह को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक की पहचान पिंकू पुत्र अजय प्रताप सिंह, निवासी ग्राम चरखोला, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहांपुर के रूप में की। बताया गया कि पिंकू अपनी ससुराल ग्राम जमालपुर में राजबाबू ठाकुर पुत्र सिपस्टर सिंह के यहां जन्मदिन की दावत में शामिल होने आया था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
    3
    अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत परिवार में  मचा कोहराम
बदायूं: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
संवाददाता हुकुम सिंह
हजरतपुर थाना क्षेत्र में जमालपुर के आगे ब्रह्मदेव स्थान के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बदायूं। जनपद के हजरतपुर थाना क्षेत्र में जमालपुर गांव से आगे ब्रह्मदेव स्थान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, सैंजनी की ओर से आ रहे साइकिल सवार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पीआरबी-7849 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी हजरतपुर पुष्पेंद्र सिंह को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक की पहचान पिंकू पुत्र अजय प्रताप सिंह, निवासी ग्राम चरखोला, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहांपुर के रूप में की।
बताया गया कि पिंकू अपनी ससुराल ग्राम जमालपुर में राजबाबू ठाकुर पुत्र सिपस्टर सिंह के यहां जन्मदिन की दावत में शामिल होने आया था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
    user_Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    19 hrs ago
  • बदायूं न्यूज़: करौरी सैदपुर में लगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला, पशुपालकों को मिली बीमारी और उपचार की जानकारी संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 म्याऊं (बदायूं)। म्याऊं ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम करौरी सैदपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। यह इस क्रम का दूसरा शिविर रहा। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान ने फीता काटकर किया। शिविर में पशुपालकों को पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बीमारियों से संबंधित दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को पशुओं के बेहतर उपचार के प्रति जागरूक किया जा सके। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पशुपालकों ने पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की और शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी म्याऊं डॉ. योगेश कुमार, फार्मासिस्ट सतीश चंद्र सैनी और पशुधन प्रसार अधिकारी राजीव कुमार सहित संबंधित टीम मौजूद रही। शिविर के दौरान 1921 एंबुलेंस सेवा भी जुड़ी रही। फार्मासिस्ट सतीश चंद्र सैनी अपनी पूरी टीम के साथ शिविर में मौजूद रहे। वह लंबे समय तक ब्लॉक उसावां में सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में ब्लॉक म्याऊं में तैनात हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं की बीमारियों, समय पर उपचार और बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा।
    4
    बदायूं न्यूज़: 

करौरी सैदपुर में लगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला, पशुपालकों को मिली बीमारी और उपचार की जानकारी
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोन 8650252442
म्याऊं (बदायूं)। म्याऊं ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम करौरी सैदपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। यह इस क्रम का दूसरा शिविर रहा। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान ने फीता काटकर किया।
शिविर में पशुपालकों को पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बीमारियों से संबंधित दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को पशुओं के बेहतर उपचार के प्रति जागरूक किया जा सके।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पशुपालकों ने पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की और शिविर का लाभ उठाया।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी म्याऊं डॉ. योगेश कुमार, फार्मासिस्ट सतीश चंद्र सैनी और पशुधन प्रसार अधिकारी राजीव कुमार सहित संबंधित टीम मौजूद रही। शिविर के दौरान 1921 एंबुलेंस सेवा भी जुड़ी रही।
फार्मासिस्ट सतीश चंद्र सैनी अपनी पूरी टीम के साथ शिविर में मौजूद रहे। वह लंबे समय तक ब्लॉक उसावां में सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में ब्लॉक म्याऊं में तैनात हैं।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं की बीमारियों, समय पर उपचार और बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को 18 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को 18 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 29.10.2026 को थाना फैजगंज बेहटा पर एक व्यक्ति द्वारा अपने लगभग 03 वर्षीय पुत्र के लापता होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 255/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर बालक की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, पतारसी-सुरागरसी एवं स्थानीय स्तर पर पूछताछ की गई। पुलिस के निरन्तर प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 30.10.2026 को मात्र 18 घंटे के अन्दर ग्राम ओरछी से इस्लामनगर जाने वाले मार्ग से गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। *बदायूँ पुलिस आमजन से अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहें तथा किसी भी बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बदायूँ पुलिस बच्चों की सुरक्षा एवं सकुशल बरामदगी हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।* *अपहर्त की बरामदगी टीम का विवरण -* 1.उ0नि0 श्री रवेन्द्र सिंह राणा-टीम प्रभारी 2.उ0नि0 श्री मनोज कुमार-सह टीम प्रभारी/सदस्य 3.उ0नि0 श्री मुनाजिर खाँ-मिशन शक्ति टीम प्रभारी 4.हे0का0 882 अवधेश कुमार-टीम सदस्य 5.हे0का0 795 संजय कुमार-टीम सदस्य 6.का0 39 विनित कुमार-टीम सदस्य 7.का0 1110 राहुल कुमार -टीम सदस्य 8.का0 753 कलीम खान-टीम सदस्य
    1
    थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को 18 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया
थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को 18 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 29.10.2026 को थाना फैजगंज बेहटा पर एक व्यक्ति द्वारा अपने लगभग 03 वर्षीय पुत्र के लापता होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 255/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर बालक की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, पतारसी-सुरागरसी एवं स्थानीय स्तर पर पूछताछ की गई। पुलिस के निरन्तर प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 30.10.2026 को मात्र 18 घंटे के अन्दर ग्राम ओरछी से इस्लामनगर जाने वाले मार्ग से गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
*बदायूँ पुलिस आमजन से अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहें तथा किसी भी बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बदायूँ पुलिस बच्चों की सुरक्षा एवं सकुशल बरामदगी हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।*
*अपहर्त की बरामदगी टीम का विवरण -*
1.उ0नि0 श्री रवेन्द्र सिंह राणा-टीम प्रभारी
2.उ0नि0 श्री मनोज कुमार-सह टीम प्रभारी/सदस्य
3.उ0नि0 श्री मुनाजिर खाँ-मिशन शक्ति टीम प्रभारी
4.हे0का0 882 अवधेश कुमार-टीम सदस्य
5.हे0का0 795 संजय कुमार-टीम सदस्य
6.का0 39 विनित कुमार-टीम सदस्य
7.का0 1110 राहुल कुमार -टीम सदस्य
8.का0 753 कलीम खान-टीम सदस्य
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • "2014 के पहले का भारत कैसा था..गंदगी थी, गरीबी थी, अराजकता थी, भ्रष्टाचार था..."- योगी आदित्यनाथ
    1
    "2014 के पहले का भारत कैसा था..गंदगी थी,
गरीबी थी, अराजकता थी, भ्रष्टाचार था..."- योगी आदित्यनाथ
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बदायूँ: भाकियू (चढूनी) का अनिश्चितकालीन धरना 22वें दिन भी जारी, प्रशासनिक उपेक्षा से किसानों में आक्रोश। बदायूँ भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले और जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 22वें दिन भी लगातार जारी रहा। गत 9 अक्टूबर से शुरू हुए इस आंदोलन के तीन सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से कार्यकर्ताओं, किसानों और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। सरकारी नाले की पैमाइश और खाते की जांच की मांग धरने की अगुवाई कर रहे सदर तहसील अध्यक्ष दिलशाद हुसैन ने बताया कि बदायूं शहर में डॉ. शरीक जनाब द्वारा आम रास्ते और नाले को बंद कर दीवार बनाई जा रही है, जिससे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। संगठन की प्रमुख मांग है कि इस नाले के सरकारी खाते की गहन निष्पक्ष जांच की जाए और राजस्व टीम भेजकर मौके पर पक्की पैमाइश कराई जाए। नाला बंद होने से मोहल्लेवासियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और आने वाले समय में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। ग्राम जनुइया में जमीन के बैनामे में धांधली का आरोप आंदोलनकारियों ने सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुटला दौलत के मजरा जनुइया से जुड़ा एक अन्य मामला भी उठाया है। आरोप है कि प्रेमवती व भगवान दास ने रामदुलार आदि से जमीन खरीद का इकरारनामा किया था। मामला न्यायालय में विचारधीन होने के बावजूद फर्जीवाड़े के जरिए उक्त जमीन का बैनामा गजराज के नाम कर दिया गया। संगठन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ितों को हक दिलाने की मांग की है। जिला मुख्यालय के घेराव की चेतावनी भाकियू (चढूनी) के जिला प्रवक्ता राशिद अब्बासी ने प्रशासनिक मौन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अधिकारी पूरी तरह संवेदनहीन बने हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सरकारी नाले की पैमाइश और भूमि फर्जीवाड़े की जांच के लिखित आदेश जारी नहीं किए गए, तो किसान यूनियन जिला मुख्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में किसान व स्थानीय उपस्थित रहे। भगवान दास, राशिद अब्बासी, बीयीशुदास, यादवेंद्र यादव, शरीफ अब्बासी, महेंद्र पाल, ओमकार शाक्य, छत्रपाल, रामवीर, दिलशाद हुसैन, प्रेमवती, दीनदयाल पटेल, कल्लू जाटव, सहित दर्जनभर रहे मौजूद।
    1
    बदायूँ: भाकियू (चढूनी) का अनिश्चितकालीन धरना 22वें दिन भी जारी, प्रशासनिक उपेक्षा से किसानों में आक्रोश।

बदायूँ 
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले और जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 22वें दिन भी लगातार जारी रहा। गत 9 अक्टूबर से शुरू हुए इस आंदोलन के तीन सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से कार्यकर्ताओं, किसानों और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। सरकारी नाले की पैमाइश और खाते की जांच की मांग धरने की अगुवाई कर रहे सदर तहसील अध्यक्ष दिलशाद हुसैन ने बताया कि बदायूं शहर में डॉ. शरीक जनाब द्वारा आम रास्ते और नाले को बंद कर दीवार बनाई जा रही है, जिससे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। संगठन की प्रमुख मांग है कि इस नाले के सरकारी खाते की गहन निष्पक्ष जांच की जाए और राजस्व टीम भेजकर मौके पर पक्की पैमाइश कराई जाए। नाला बंद होने से मोहल्लेवासियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और आने वाले समय में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। ग्राम जनुइया में जमीन के बैनामे में धांधली का आरोप आंदोलनकारियों ने सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुटला दौलत के मजरा जनुइया से जुड़ा एक अन्य मामला भी उठाया है। आरोप है कि प्रेमवती व भगवान दास ने रामदुलार आदि से जमीन खरीद का इकरारनामा किया था। मामला न्यायालय में विचारधीन होने के बावजूद फर्जीवाड़े के जरिए उक्त जमीन का बैनामा गजराज के नाम कर दिया गया। संगठन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ितों को हक दिलाने की मांग की है। जिला मुख्यालय के घेराव की चेतावनी भाकियू (चढूनी) के जिला प्रवक्ता राशिद अब्बासी ने प्रशासनिक मौन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अधिकारी पूरी तरह संवेदनहीन बने हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सरकारी नाले की पैमाइश और भूमि फर्जीवाड़े की जांच के लिखित आदेश जारी नहीं किए गए, तो किसान यूनियन जिला मुख्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में किसान व स्थानीय  उपस्थित रहे। भगवान दास, राशिद अब्बासी, बीयीशुदास, यादवेंद्र यादव, शरीफ अब्बासी, महेंद्र पाल, ओमकार शाक्य, छत्रपाल, रामवीर, दिलशाद हुसैन, प्रेमवती, दीनदयाल पटेल, कल्लू जाटव, सहित दर्जनभर रहे मौजूद।
    user_सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    निशुल्क समाज सेवा करना 9759554360 बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उझानी में PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न | APS इंटरनेशनल स्कूल में उमड़े अभ्यर्थी | JANPAD NEWS 24 UP उझानी में PET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बदायूं रोड स्थित एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा का आयोजन किया गया, जहां अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रही। उझानी से जनपद न्यूज़ 24 यूपी के लिए विशेष रिपोर्ट। सच की आवाज़, जनता के साथ।
    1
    उझानी में PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न | APS इंटरनेशनल स्कूल में उमड़े अभ्यर्थी | JANPAD NEWS 24 UP
उझानी में PET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बदायूं रोड स्थित एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा का आयोजन किया गया, जहां अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रही।
उझानी से जनपद न्यूज़ 24 यूपी के लिए विशेष रिपोर्ट।
सच की आवाज़, जनता के साथ।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बक्सेना गांव में पांच दिवसीय रामलीला का समापन, दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम बक्सेना गांव में पांच दिवसीय रामलीला का समापन, दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज-बदायूं। दातागंज क्षेत्र के गांव बक्सेना स्थित देवी माता मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय रामलीला का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने कुश्ती कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल में हाथरस से आए प्रदेश स्तरीय पहलवान जितेंद्र पहलवान और जगदीश पहलवान सहित करीब दो दर्जन पहलवानों ने प्रतिभाग किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए आसपास के गांवों और क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक एवं श्रद्धालु पहुंचे। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। मेले के सफल आयोजन में मेला कमेटी के अध्यक्ष महेश पाल सिंह, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह तथा कमेटी सदस्य बंटी सिंह, सुमित कुमार सिंह, उपेंद्र मिश्रा और शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। पांच दिनों तक चले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का समापन श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के माहौल में हुआ।
    4
    बक्सेना गांव में पांच दिवसीय रामलीला का समापन, दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम

बक्सेना गांव में पांच दिवसीय रामलीला का समापन, दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम
संवाददाता हुकुम सिंह
दातागंज-बदायूं। दातागंज क्षेत्र के गांव बक्सेना स्थित देवी माता मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय रामलीला का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने कुश्ती कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया।
दंगल में हाथरस से आए प्रदेश स्तरीय पहलवान जितेंद्र पहलवान और जगदीश पहलवान सहित करीब दो दर्जन पहलवानों ने प्रतिभाग किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए आसपास के गांवों और क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक एवं श्रद्धालु पहुंचे। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
मेले के सफल आयोजन में मेला कमेटी के अध्यक्ष महेश पाल सिंह, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह तथा कमेटी सदस्य बंटी सिंह, सुमित कुमार सिंह, उपेंद्र मिश्रा और शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
पांच दिनों तक चले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का समापन श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के माहौल में हुआ।
    user_Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.