Shuru
Apke Nagar Ki App…
6 tarikh ka jankari news baitul ka
Premlal Dhurve
6 tarikh ka jankari news baitul ka
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आमला। शहर में मानवता को झकझोर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पिछले लगभग एक महीने से एक गौ माता गंभीर रूप से घायल अवस्था में शहर की सड़कों पर भटक रही थीं। उनके शरीर पर बने गहरे घाव देखकर हर संवेदनशील व्यक्ति का मन द्रवित हो जाए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी निर्दयी व्यक्ति द्वारा उनके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया गया, जिससे वे लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रही थीं। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि कई लोगों ने घायल गौ माता को देखा, लेकिन सहायता के लिए आगे नहीं आए। इसी बीच जैसे ही इस घटना की सूचना विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली, उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर गौ माता का रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित रूप से गौशाला पहुंचाया। गौशाला में शुरू हुआ उपचार, हालत में धीरे-धीरे सुधार गौशाला पहुंचाने के बाद जब उनका प्राथमिक उपचार किया गया, तब घावों की गंभीरता स्पष्ट रूप से सामने आई। इसके बाद गौ माता का नियमित उपचार प्रारंभ किया गया। वर्तमान में उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं और लगातार देखभाल की जा रही है। संगठन से जुड़े लोगों के अनुसार, उपचार के बाद अब उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग इस अमानवीय घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि शहर में इस प्रकार की क्रूर और अमानवीय घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो वे इसके विरोध में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आमजन से की संवेदनशील बनने की अपील संगठन के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बेज़ुबान पशुओं के प्रति संवेदनशील बनें और यदि कहीं कोई घायल, बीमार या पीड़ित पशु दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित संस्था, गौसेवकों या प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते उसका उपचार हो सके। “मानवता तभी पूर्ण होती है, जब हम बेज़ुबानों का दर्द भी समझें।”3
- बैतूल जिले के उप तहसील बोरदेही मे लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली ऑफिस का गहराव स्थिति में सुधार नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे बड़ा आंदोलन खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही मे बिजली विभाग के ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा जल्द से जल्द बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्थिति में सुधार किया जाना चाहिए जिससे होने वाली परेशानियों को सामना ग्रामीणों को नहीं करना पड़े लगातार बिजली विभाग के द्वारा बिजली कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उप तहसील बोरदेही व्यापारिक बस्ती होने के कारण व्यापारिक ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा सकता है बाइट ---- ग्रामीण मोंटी जैन संवाददाता संदीप वाईकर बैतूल3
- आदिवासी महिला से इलाज के दौरान चर्चा करने वाला आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार मूल्य क्षेत्रीय घटना1
- भोपाल। मध्य प्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों की सीमा के बाहर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों की उपलब्धता और उनके उपयोग पर होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों में बताया गया है कि 74वां संविधान संशोधन के तहत जोड़े गए अनुच्छेद 243 (डब्लू ) एवं अनुसूची-12 के क्रमांक 7 के अनुसार अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी नगरीय निकायों को सौंपी गई है। साथ ही मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 एवं मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत भी आग से बचाव एवं नियंत्रण का कार्य नगरीय निकायों द्वारा ही किया जाता है। राज्य शासन के दृष्टि पत्र 2018 के अनुसार ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में, जो नगरीय निकाय सीमा से बाहर आते हैं, वहां भी फायर सेवाएं उपलब्ध कराने की संस्थागत व्यवस्था का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में अब यह तय किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जिले के कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (SDO) नगरीय निकायों के वाहनों का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए निम्न दरें निर्धारित की गई हैं— फायर ब्रिगेड: ₹150 प्रति घंटा + ₹23 प्रति किलोमीटर आग बुझाने में उपयोग सामग्री (फोम/ड्राई केमिकल पाउडर): वास्तविक लागत के अनुसार एंबुलेंस: ₹6 प्रति किलोमीटर अन्य (रेस्क्यू) वाहन: ₹6 प्रति किलोमीटर निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त निर्धारित दरों के अनुसार संबंधित जिले द्वारा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी। यह आदेश विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा जारी किया गया है। इस फैसले से नगरी निकायों के बाहर के क्षेत्रों में भी आपातकालीन सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने में सहूलियत हो सके।3
- *ट्रैक्टर लेकर महाराष्ट्र में बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश* भैंसदेही भैंसदेही पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर धोखाधड़ी कर महाराष्ट्र में बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 07 फरवरी को फरियादियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी राजेश विजयकर निवासी कौडीढाना द्वारा ट्रैक्टर को कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में चलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर लिया गया तथा बाद में धोखाधड़ी कर उसे महाराष्ट्र में बेच दिया गया। शिकायत पर धारा 318(2), 314 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेश विजयकर पिता प्रहलाद विजयकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 कौडीढाना, भैंसदेही,योगेश पाटिल उर्फ उमेश खरण पिता गंगाधर राव खरड, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बडुरा, थाना खल्लार, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर न्यायालय भैंसदेही में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। प्रकरण में अन्य 03 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश संभावित स्थानों पर की जा रही है। पुलिस द्वारा अब तक कुल 4 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक बलीराम बम्नेले, आरक्षक मनोज इवने, तनवीर खान, नरेन्द्र ढोके, साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र धाडसे एवं नगर रक्षा समिति सदस्य अलकेश उर्फ मोनू बाथरी, राहुल धोटे, महेश वाईकर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।1
- नासिक के 'कैप्टन' और ज्योतिषी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, जानें स्वयंभू भगवान अशोक खरात की कहां कितनी प्रॉपर्टी ? क्या ज्योतिषी बदनाम हुई? देश विदेश के जाने माने ज्योतिषाचार्य- डॉ.जीएस ढिल्लों, डॉ.पुनीत भोला और डॉ पुष्पलता जायसवाल से जानिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- आमला, 4 अप्रैल 2026। “स्कूल चले हम अभियान 2026-27” के अंतर्गत शासकीय सांदीपनि विद्यालय आमला में शनिवार को एक प्रेरणादायी शिक्षण-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे अनुविभागीय अधिकारी (SDM) आमला श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया, जिन्होंने मोबाइल/वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व को सरल, प्रेरक और प्रभावी तरीके से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने जीवन का लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। SDM श्री बड़ोनिया ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को JEE-NEET की निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं, CUET, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी अभी से अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के साथ अध्ययन करें, तो वे बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार खैरवाल ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ 01 अप्रैल 2026 से हो चुका है और विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन कार्य नियमित रूप से संचालित हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नियमित रूप से विद्यालय आएं और अपने साथियों को भी विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें, ताकि पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण हो सके और बेहतर शैक्षणिक परिणाम प्राप्त हों। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकगण श्री प्रदीप नागले, श्री गुणवंत देशमुख, श्री प्रतीक दुबे, श्री बलिराम साहू, श्रीमती वंदना पवार, श्री अमित सोनी एवं श्री धनराज कहार ने भी विद्यार्थियों को पढ़ाई, अनुशासन, समय प्रबंधन और करियर निर्माण को लेकर उपयोगी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और इसे अपने भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया। विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम “स्कूल चले हम अभियान” के उद्देश्य को सार्थक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना गया।3
- पुजा चौहान के लिए वह बेहद सौभाग्य का क्षण था, जब हमें जामसांवली हनुमान मंदिर में स्वस्ति मेहुल जी के लिए रंगोली बनाने का अवसर मिला। हमारी यह यात्रा सुबह 9:00 बजे शुरू हुई। सूरज की तेज़ तपिश और गर्मी के बावजूद हमारा उत्साह कम नहीं हुआ। हमने एक छोटा सा टेंट लगाया और अगले 10 घंटों तक अपना पूरा दिल उस रंगोली की हर लकीर और हर रंग में पिरो दिया। दोपहर तक आसमान में अंधेरा छा गया और हवा बोझिल हो गई। जो शुरुआत धीमी बूंदों से हुई थी, वह देखते ही देखते एक भयानक तूफान में बदल गई। समय और प्राकृतिक चुनौतियों से मुकाबला करते हुए हमने तय समय से पहले ही रंगोली पूरी कर ली। लेकिन टेंट की ऊंचाई कम होने के कारण हम अपनी 10 घंटे की मेहनत की तस्वीर तक नहीं ले पाए। जैसे-जैसे तूफान बढ़ा और हवाएं गरजने लगीं, हमने अपनी पूरी ताकत झोंक दी ताकि उन रंगों को बारिश से बचा सकें। अंततः बारिश ने हमारी रचना को मिटा दिया। भले ही रंगोली वहां स्थायी रूप से नहीं रह सकी, लेकिन उन 10 घंटों की भक्ति और समर्पण की यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। मेरे दिल की बस एक ही तमन्ना है कि काश स्वस्ति जी उस सुंदरता को देख पातीं जिसे हमने इतने प्यार से सजाया था। शायद, रूहानी तौर पर हमारे वो रंग उन तक पहुंच ही गए होंगे।1
- सोहागपुर नगर में नर्मदा जल सप्लाई में नहीं आ रहा घरों में पर्याप्त पानी सोहागपुर में नर्मदा जल परियोजना द्वारा नगरीय क्षेत्र में जल की आपूर्ति की जाती है परंतु घरों में नर्मदा जल का पर्याप्त पानी पर्याप्त प्रेशर कैसे नहीं पहुंच पा रहा है जिससे लोगों को पानी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगर के अंबेडकर वार्ड और सुभाष वार्ड में तो पानी की गंभीर समस्या है जहां पर 45 मिनट चलने वाली सप्लाई के दौरान मात्र 10 से 15 मिनट पानी आता है वह भी बहुत कम मात्रा में पतली धार के रूप में पानी पहुंच रहा है जिससे लोगों के घरों की पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। अंबेडकर वार्ड के नागरिकों ने बताया कि उनके यहां जब से नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई शुरू हुई है तभी से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।1