Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरियाली अमावस्या पर खंडेश्वर महादेव को चढ़ाई ध्वजा हरियाली अमावस्या के अवसर पर श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज की ओर से बुधवार को सीमलवाड़ा हरियाली अमावस्या के अवसर पर श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज की ओर से बुधवार को सीमलवाड़ा से खांडिया खंडेश्वर महादेव मंदिर तक धार्मिक यात्रा निकाली गई। समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर पहुंचकर समाजजनों ने भगवान खंडेश्वर महादेव को ध्वजा चढ़ाई तथा भजन-कीर्तन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान देवेंद्र दर्जी, मोहनलाल दर्जी, सागरमल दर्जी, सुखलाल दर्जी, शंकरलाल दर्जी, मांगीलाल दर्जी, सुनील, हेमंत, पवन, गोपाल, नितेश, दिनेश, हार्दिक, राजा एवं कुंदन सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
मुकेश कुमार आर. पंड्या
हरियाली अमावस्या पर खंडेश्वर महादेव को चढ़ाई ध्वजा हरियाली अमावस्या के अवसर पर श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज की ओर से बुधवार को सीमलवाड़ा हरियाली अमावस्या के अवसर पर श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज की ओर से बुधवार को सीमलवाड़ा से खांडिया खंडेश्वर महादेव मंदिर तक धार्मिक यात्रा निकाली गई। समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर पहुंचकर समाजजनों ने भगवान खंडेश्वर महादेव को ध्वजा चढ़ाई तथा भजन-कीर्तन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान देवेंद्र दर्जी, मोहनलाल दर्जी, सागरमल दर्जी, सुखलाल दर्जी, शंकरलाल दर्जी, मांगीलाल दर्जी, सुनील, हेमंत, पवन, गोपाल, नितेश, दिनेश, हार्दिक, राजा एवं कुंदन सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- किशोर-किशोरी युवा दिवस पर 93 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच एवं एनीमिया स्क्रीनिंग किशोर किशोरी युवा दिवस कार्यक्रम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बथड़ी में आज क्लास छठी से आठवीं तक के छात्र व छात्राओं का स्वास्थ्य जांच करते हुए स्क्रीनिंग हुई जिसमें हेल्थ वेलनेस सेंटर सेCHO जन्मेय डामोर एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रीति भट्ट जिनके द्वारा 93 बच्चों की स्क्रीनिंग हुई जिनमें सामान्य से कम हीमोग्लोबिन होने पर उन्हें नीली ब्लू टैबलेट खाना खाने के पश्चात खिलाते हुए विद्यालय में नीली ब्लू टैबलेट संख्या (450)अध्यापकों को दी गई जिसे सप्ताह में एक बार खाना खाने के पश्चात खिलाने को बताया गया साथी स्वास्थ को और भी बेहतर करने के लिए खाने में मौसम अनुसार हरी सब्जियां एवं फलों का साथ ही अंकुरित दालों का सेवन करने को कहा गया इस प्रकार इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिग्पाल सिंह चौहान, मंगल राम पारगी और अन्य अध्यापकों द्वारा भी इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया गया.1
- डूंगरपुर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, सीमलवाड़ा में दिनभर बरसे बादल काले बादलों ने दिन में कर दिया रात जैसा एहसास, सड़कें जलमग्न; गलियाकोट में 43 एमएम बारिश, किसानों को बांध-तालाबों में पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद डूंगरपुर। जिले में बुधवार को सुबह से ही मौसम ने करवट ली और बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह दिन खुलने के साथ रिमझिम फुहारें शुरू हुईं, जिसके बाद करीब 7 बजे से बारिश ने जोर पकड़ लिया। दोपहर तक जिले के कई हिस्सों में रुक-रुककर हल्की से तेज बारिश होती रही। आसमान में दिनभर घने काले बादल छाए रहने से कई इलाकों में दिन में भी अंधेरा छाया रहा। बारिश के कारण सड़कें पानी से लबालब हो गईं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सीमलवाड़ा में दिनभर चलता रहा बारिश का दौर सीमलवाड़ा क्षेत्र में बुधवार को सुबह से लेकर दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होने से मौसम पूरी तरह बदल गया। लगातार बारिश के कारण कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया। बारिश के बीच बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम नजर आई। हालांकि, गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहने और बारिश के चलते मौसम सुहावना बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेतों में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लगातार बारिश से क्षेत्र के तालाबों, नालों और छोटे जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने जारी किया था येलो अलर्ट मौसम विभाग ने बुधवार को डूंगरपुर जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। अलर्ट के बीच सुबह से ही जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। कई इलाकों में बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गलियाकोट में सर्वाधिक 43 एमएम बारिश जिले में बुधवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 43 एमएम बारिश गलियाकोट में दर्ज की गई। इसके अलावा सागवाड़ा में 22 एमएम, चिखली में 19 एमएम, धंबोला में 18 एमएम और निठाउवा में 11 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं। निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर भी बारिश का असर दिखाई दिया। उमस से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ ही लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सुबह से बादलों के छाए रहने और बारिश होने के कारण मौसम सुहावना हो गया। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। जलस्रोतों में बढ़ेगी पानी की आवक जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से तालाबों और बांधों में पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का पानी खेतों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा तो क्षेत्र के जलस्रोतों में पर्याप्त पानी जमा हो सकेगा। फिलहाल जिले के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर हल्की से तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम के बदले मिजाज ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं अच्छी बारिश की उम्मीद से किसानों में भी उत्साह है।1
- हरियाली अमावस्या पर खंडेश्वर महादेव को चढ़ाई ध्वजा हरियाली अमावस्या के अवसर पर श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज की ओर से बुधवार को सीमलवाड़ा हरियाली अमावस्या के अवसर पर श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज की ओर से बुधवार को सीमलवाड़ा से खांडिया खंडेश्वर महादेव मंदिर तक धार्मिक यात्रा निकाली गई। समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर पहुंचकर समाजजनों ने भगवान खंडेश्वर महादेव को ध्वजा चढ़ाई तथा भजन-कीर्तन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान देवेंद्र दर्जी, मोहनलाल दर्जी, सागरमल दर्जी, सुखलाल दर्जी, शंकरलाल दर्जी, मांगीलाल दर्जी, सुनील, हेमंत, पवन, गोपाल, नितेश, दिनेश, हार्दिक, राजा एवं कुंदन सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।2
- डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश गिरोह के सदस्य को कुटा गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश गिरोह के सदस्य को कुटा गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट राकेश कलाल कुआं हर खबर वागड़ कुआं डूंगरपुर। डूंगरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत एक अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने राजस्थान और गुजरात में कई चोरी व नकबजनी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद अहमदाबाद सहित कई स्थानों पर चोरी की वारदातों का खुलासा डूंगरपुर के माड़ा गामड़ी में ज्वेलर्स की दुकान से करीब 500 ग्राम चांदी चोरी का भी खुलासा गिरोह दिन में करता था रैकी, रात में देता था वारदात को अंजाम पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार अन्य साथियों और वारदातों को लेकर पूछताछ जारी पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके साथियों द्वारा व्यापारी प्रतिष्ठानों व सूने मकानों को निशाना बनाया जाता था।1
- डूंगरपुर में हरियाली अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाए पार्क और चौराहे डूंगरपुर में हरियाली अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाए पार्क और चौराहे गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर सम्पर्क 9636980959 डूंगरपुर। शहर में हरियाली अमावस्या का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर परिषद डूंगरपुर द्वारा शहर के प्रमुख पार्कों और चौराहों पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई। विशेष रूप से नाना भाई पार्क, फतेहगढ़ी, ऐतिहासिक बादल महल और गैप सागर की पाल पर की गई जगमग लाइटिंग शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शाम ढलते ही इन स्थानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नागरिकों और बच्चों ने रंग-बिरंगी रोशनी के बीच खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाया और इस खास मौके को यादगार बनाया।4
- बाल कवयित्री किम भारतीय की कविता यूँ ही नहीं मिली आज़ादी का एसपी ने किया विमोचन जिले के सभी विद्यालयों और विद्यार्थियों तक पहुँचेगा शहीदों की शहादत का संदेश संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अमर शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को समर्पित डूंगरपुर की बाल कवयित्री व जनजागरूकता प्रेरक किम भारतीय की स्वरचित देशभक्ति कविता यूँ ही नहीं मिली आज़ादी का विमोचन जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने किया। कक्षा 8 की छात्रा किम द्वारा रचित यह कविता देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है। साथ ही, यह नई पीढ़ी को शहीदों की शहादत याद रखने और मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का सशक्त संदेश देती है। - रचनात्मक पहल की एसपी ने की सराहना विमोचन के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बाल कवयित्री किम की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा राष्ट्र और समाज से जुड़े विषयों पर इस प्रकार की सकारात्मक व रचनात्मक पहल करना अत्यंत प्रेरणादायी है। ऐसे प्रयास भावी पीढ़ी में देशभक्ति के संस्कारों को सिंचित करते हैं। कविता में शहीदों के बलिदान, तिरंगे के सम्मान, मातृभूमि के प्रति निष्ठा और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को बेहद सरल एवं मर्मस्पर्शी शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। - हर विद्यालय तक पहुँचेगा देशभक्ति का संदेश कविता की प्रेरणा के संबंध में किम भारतीय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें यह पंक्तियाँ लिखने की प्रेरणा मिली। उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्य को समझाना और उनके भीतर राष्ट्रप्रेम का संकल्प जगाना है। किम ने बताया कि इस कविता को जिले के अधिकाधिक विद्यालयों, विद्यार्थियों, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं तक पहुँचाया जाएगा, ताकि हर बच्चे तक शहीदों की गाथा और देशभक्ति की चेतना पहुँच सके। उल्लेखनीय है कि किम भारतीय न केवल कविता लेखन में रुचि रखती हैं, बल्कि वे विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान, मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया है। विमोचन के इस विशेष अवसर पर किम के माता-पिता ब्रिजेश कुमार सोमपुरा और नीता सोमपुरा भी उपस्थित रहे।1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन विधायक गणेश गोगरा का बड़ा बयान राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मागे माफी जनता से लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन विधायक गणेश गोगरा का बड़ा बयान राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मागे माफी जनता से एंकर इंट्रो आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा ने आज जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर राजस्थान के जलियांवाला बाग के रूप में विख्यात मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर कथित बयान को लेकर मदन राठौड़ का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर आसपुर विधायक प्रत्याशी राकेश रोत, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवशंकर ननोमा, जिला परिषद सदस्य गुलशन मनात, गोकुलपुरा सरपंच हरीश डेंडोर एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बाइट काग्रेस विधायक गणेश गोगरा4
- 26 घंटे बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, सात दिन में जांच का आश्वासन गर्भवती महिला और अजन्मे शिशु की मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश, दोषी डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई और 11 लाख मुआवजे की मांग सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव से पहले गर्भवती महिला की मौत के मामले में बुधवार को भी अस्पताल परिसर में दिनभर गहमागहमी रही। मृतका के परिजन, रिश्तेदार, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आक्रोश जताया। करीब 26 घंटे बाद प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनने पर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के साथ उसके पेट में पल रहे अजन्मे शिशु की भी मौत हो गई। मामले की जानकारी लेने के लिए उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा, तहसीलदार राजकुमार सारेल, सीएमएचओ डॉ. अलंकार गुप्ता और बीसीएमएचओ डॉ. नरेंद्र प्रजापत अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। जनप्रतिनिधियों ने रखीं कई मांगें इस दौरान समाजसेवी पोपट खोखरिया, दिनेश रोत घुवेड़, कमलेश डेंडोर, शांतिलाल रोत, रामलाल रोत, सरपंच प्रतिनिधि धूलेश्वर रोत, पूर्व सरपंच रूपचंद भगोरा,रणछोड़ रोत, ललित रोत, दिलीप रोत, भरत डामोर सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को लिखित पत्र सौंपा। इसमें उपचार में लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को निलंबित करने, मृतका के परिजनों को 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने, संबंधित डॉक्टरों के निजी अस्पताल को बंद कराने तथा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने सहित विभिन्न मांगें रखी गईं। सात दिन में जांच रिपोर्ट का आश्वासन एसडीएम, तहसीलदार, चौरासी थानाधिकारी रतनलाल जटिया और कुंआ थानाधिकारी रघुवीर सिंह सहित अधिकारियों ने परिजनों और जनप्रतिनिधियों से काफी देर तक समझाइश की। इसके बाद परिजन और जनप्रतिनिधि सात दिन के भीतर जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिखित आश्वासन पर सहमत हुए। सीएमएचओ डॉ. अलंकार गुप्ता ने तत्काल छह सदस्यीय मेडिकल टीम गठित कर मामले की जांच कराने तथा सात दिन में कार्रवाई रिपोर्ट तैयार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार को लेबर टेबल पर बिगड़ी थी हालत गौरतलब है कि मंगलवार को नागरिया पंचेला निवासी निरमली पत्नी दिनेश ताबियाड डिलीवरी का समय नजदीक होने के कारण सामान्य जांच के लिए सीमलवाड़ा सीएचसी पहुंची थी। परिजनों के अनुसार महिला को भर्ती करने के बाद लेबर टेबल पर ले जाया गया, जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस सीमलवाड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे और उपचार में लापरवाही की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। बुधवार को भी अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। चार थानों का पुलिस जाब्ता तैनात मामले को देखते हुए अस्पताल परिसर में धंबोला, चौरासी, कुंआ और रामसागड़ा थाने का पुलिस जाब्ता तैनात रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे। अब छह सदस्यीय मेडिकल टीम की जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही महिला और उसके अजन्मे शिशु की मौत के वास्तविक कारण तथा किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं, इसकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।2