Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरएसके रस की पद संचलनयात्राअसतो माशाल्लाहतमसो मा ज्योतिर्लिंग
District.reporter.babulaljogaw
आरएसके रस की पद संचलनयात्राअसतो माशाल्लाहतमसो मा ज्योतिर्लिंग
More news from Rajasthan and nearby areas
- पाली,मनीष राठौड़। शहर में बुधवार शाम को परंपरागत 'गांवशाही गेर' गाजे-बाजे और भारी उत्साह के साथ निकाली गई। जोधपुरिया बारी से रवाना हुई यह गेर करीब ढाई घंटे का सफर तय कर प्यारा चौक पहुंची, जहाँ इसका भव्य समापन हुआ। गेर के सकुशल संपन्न होने के साथ ही अब गुरुवार, 5 मार्च की शाम को शहर में 'श्याम के संग होली' की सवारी निकाली जाएगी। *सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल* इस आयोजन के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा नजारा देखने को मिला। मुस्लिम समाज की ओर से सदर हकीम भाई और मेहबूब टी के नेतृत्व में वरिष्ठ जनों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, जांगिड़ समाज के रामचंद्र पिड़वा की अगुआई में गेर में शामिल लोगों के लिए शीतल पेयजल और शर्बत की व्यवस्था की गई। *देशभक्ति और संस्कृति का संगम* गेर की शुरुआत शाम करीब 5:15 बजे जोधपुरिया बारी से हुई। सबसे आगे ध्वज थामे प्रबुद्धजन चल रहे थे, जिनके पीछे युवाओं की टोलियां 'जय श्रीराम', 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ थिरक रही थीं। ढोल की गूंज और पारंपरिक फाग गीतों ने पूरे माहौल को फाल्गुनी रंग में सराबोर कर दिया। *कड़े सुरक्षा घेरे में रहा आयोजन* सुरक्षा की दृष्टि से एसपी आदर्श सिधु और एएसपी जयसिंह तंवर सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। ड्रोन और सीसीटीवी के साथ-साथ मकानों की छतों पर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। *तणी खुलने का मार्ग हुआ प्रशस्त* मान्यता के अनुसार, गांवशाही गेर के पास होने के बाद ही धानमंडी में बांधी गई 'तणी' को खोला जाता है और श्याम संग होली का भव्य आयोजन किया जाता है। शाम 7:30 बजे प्यारा चौक पर गेर के पहुंचने के साथ ही अगले दिन के कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा की गई।1
- नाडोल सर्व प्रथम होली की पूजा अर्चना कर होली का दहन किया गया होली चौक चौधरियो के दरवाजे पर पंडित नटवर लाल त्रिवेदी एवं पंच गणो ने पूजा कर होली का दहन पर सैकड़ कि तादाद में नये परिधान मे गेरिये धम चक मचा रहे, महिलाये लुम्बर लेती, सिद्धी विनायक मित्र मण्डल,पुलिस चौकी प्रभारी चन्द्रविर सिंह, व्यवस्था बनाये रखने मे सहयोग रहा राठौड़ी गैर मण्डल अध्यक्ष पुनाराम काग,देवाराम घांची,व्यवस्थापक जितेन्द्र सिरवी, मोडाराम,एन एस राव एण्ड पाट्री द्वारा राठौड़ी गैर नृत्य में संग थारो गेरो बाजे आदि फागुन के गीतो से भाव विभोर कर दिया। 0 से 1वर्ष के नन्ने मुन्नों को पुरानी परम्परा के अनुसार होली के फेरे फिराये जाते हैं। महिलाये गीत गाती इसी के साथ दुसरे दिन ऐक दुसरे पर गुलाल, रंग डाल कर होली के पर्व को मनाया गया। नाडोल कस्बा बड़ा होने के कारण अपने अपने मोहल्लों में होली का दहन किया जाता है1
- Jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, कल दिनांक 4 मार्च 2026 को आईं आई टी करवड़ जोधपुर में सभी स्टुडेंट ने मनाया होली का पर्व ।1
- Post by Nihal Khan1
- पाली जीले के रानी थाना क्षेत्र में स्थित श्री हनुमान मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी हुआ शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। यह घटना 2-3 मार्च 2026 की मध्यरात्रि को प्रताप बाजार, रानी में हुई थी।1
- चामुंडेरी में शीतला सप्तमी महोत्सव से पूर्व चला स्वच्छता अभियान बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में आगामी शीतला सप्तमी महोत्सव को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव की गली-मोहल्लों, मुख्य सड़कों एवं नालियों की व्यापक साफ-सफाई की गई, जिससे महोत्सव से पहले पूरे गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। यह स्वच्छता अभियान ग्राम पंचायत चामुंडेरी के सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा एवं ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल के निर्देशन में शुरू किया गया। अभियान में सफाई कर्मियों सहित ग्रामीणों ने भी भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान एकत्रित प्लास्टिक कचरे को अलग से संग्रहित कर उसे मौके पर ही नष्ट किया गया, ताकि गांव में स्वच्छ वातावरण बना रहे और प्रदूषण कम किया जा सके। ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों से महोत्सव के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक उपयोग कम करने की अपील भी की।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- उम्मेदाबाद के पुलिस चौकी परिसर में होली का त्यौहार इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस चौकी परिसर में पुलिस जवानों ने भी होली इस अवसर खेताराम व विरमसिंह व नैनाराम हनुमानराम ग्रामीण सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। चौकी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे गुलाल लगाकर होली शुभकामनाएं दी। सभी ने मिलकर रंग गुलाल से होली खेली और त्योहारों की खुशी साझा की। आपसे प्रेम एकता और सद्भाव का प्रतीक होली कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि होली आपसे प्रेम एकता और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों का कार्य क्षेत्र चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन ऐसे त्यौहार उन्हें तनावमुक्त होने और आपसी समन्वय बढ़ाने का अवसर प्रदान करते है। जवानों ने डीजे की धुन पर उत्सवपूर्णक होली मनाई मिठाइयां बताकर एक दूसरे को मुंह मीठा करवाया यह आयोजन पुलिसकर्मियों के बीच भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने का माध्यम बना इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देशन दिए गए ताकि आमजन शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का आनन्द ले सकें। अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की1
- कोठार गांव काम्बेश्वर महादेव 36 कोम की गैर रबारी समाज की वेशभूषा मे नृत्य*कोठार गांव काम्बेश्वर महादेव की गैर रबारी समाज की वेशभूषा मे नृत्य कोठार की प्रसिद्ध गैर नृत्य है1