Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर देहात: मंगलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में फल विक्रेता की मौत हो गई। झींझक–कंचौसी कैनाल रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के सहायल निवासी राजेश (45) पुत्र अगनू बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर राहगीरों ने एंबुलेंस को बुलाया और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात वाहन और चालक की तलाश भी की जा रही है।
Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
कानपुर देहात: मंगलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में फल विक्रेता की मौत हो गई। झींझक–कंचौसी कैनाल रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के सहायल निवासी राजेश (45) पुत्र अगनू बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर राहगीरों ने एंबुलेंस को बुलाया और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात वाहन और चालक की तलाश भी की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- ईरान में क्या हुआ देखे पूरी रिपोर्ट1
- औरैया। सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने कस्बा फफूँद की आराजी दरगाह स्थित गाटा संख्या 1414 से अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व अभिलेखों में इस भूमि को नाला के रूप में दर्ज किया गया है, लेकिन स्थानीय निवासी सहदेव पुत्र बच्चनलाल निवासी -बाबा का पुरवा, कस्बा फफूँद ने यहां अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया था। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जे.सी.बी. की मदद से इस अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान हल्का लेखपाल विमलेश, थाना फफूँद के प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस बल, साथ ही नगर पंचायत का स्टाफ भी मौजूद रहा।1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से फल विक्रेता की मौत झींझक कंचौसी कैनाल रोड पर शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फल विक्रेता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के सहायल निवासी राजेश (45) पुत्र अगनू बाइक से जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।2
- औरैया के अछल्दा कस्बे में होली मिलन में सपा विधायक कार्यकर्ताओं के साथ नाचे। शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली और सभी को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। समारोह में आसपास के क्षेत्रों से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बज रहे होली गीतों पर कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रदीप यादव को भी नाचने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य किया, जिससे माहौल पूरी तरह रंग और उमंग से भर गया। विधायक ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का त्योहार है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव, कमलेश यादव, प्रमोद यादव, डायरेक्टर सुभाष यादव, हीरो यादव, रामवीर यादव, सर्वेश यादव, राजेश सेंगर, अंशू कठेरिया, आशीष यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- औरैया। कस्बा फफूँद के आराजी दरगाह स्थित गाटा संख्या 1414, जो राजस्व अभिलेखों में नाला दर्ज है, वहां बने अवैध पक्के निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के निर्देश पर जेसीबी से कार्रवाई की गई। बताया गया कि बाबा का पुरवा निवासी सहदेव पुत्र बच्चनलाल द्वारा नाले की भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान हल्का लेखपाल विमलेश, थाना फफूँद पुलिस बल और नगर पंचायत की टीम मौके पर मौजूद रही।2
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक-कंचौसी कैनाल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को तत्काल झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र निवासी राजेश पुत्र अग्नू के रूप में हुई है। बताया गया कि राजेश शुक्रवार को अपने गांव सहायल से अपनी बहन के घर झींझक आ रहे थे। इसी दौरान सदरपुर गांव के सामने शुक्रवार रात करीब 8 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजेश को झींझक सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार राजेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और शुक्रवार को ही घर आए थे। वहां से वह अपनी बहन के घर झींझक जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। राजेश अपने पीछे पत्नी मिथिलेश, तीन बेटियां रश्मि, काके और अंजलि तथा एक बेटा अंकुश को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। झींझक चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- कमरे में फाँसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा औरैया के कोतवाली अजीतमल क्षेत्र युवक ने घर के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर में शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1