पीलीभीत में सपा का जोरदार प्रदर्शन, जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान की गिरफ्तारी पर कलेक्ट्रेट घेराव सपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, प्रशासन पर मंत्री के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप | जमकर हुई नारेबाजी पीलीभीत में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद सपा नेताओं ने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सपा जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान की गिरफ्तारी को राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई बताया गया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद में एक राज्य मंत्री के इशारे पर जिला प्रशासन और पुलिस समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी की रात मखदूम खान को जिस तरह से उठाया गया और उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धाराएं लगाई गईं, वह लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है। सपा नेताओं ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से दमनकारी नीति का हिस्सा है और यदि इस तरह का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। पार्टी ने राज्यपाल से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है

- बाजारघाट में घर से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, तीन दिन में तीसरी घटना से दहशत पीलीभीत। हजारा थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बाजारघाट गांव निवासी एक युवक का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव बाजारघाट निवासी 26 वर्षीय सुरेंद्र सिंह उर्फ बंटी पुत्र बलजिंदर सिंह मंगलवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की और बुधवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि हजारा क्षेत्र में तीन दिनों में यह तीसरी बड़ी घटना है, हाल ही मे वृद्ध महिला की हत्या, दुसरी मिट्टी खनन में लगी ट्राली ने युवक को कुचला, तीसरी घटना पेड़ पर लटका मिला युवक का शव।1
- भुता थाना क्षेत्र के गंगापुर डबौरा स्थित सहोद्रा देवी हायर सेकेंडरी/इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने फीस लेने के बावजूद आधा दर्जन से अधिक छात्राओं को यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र नहीं दिए, जिससे वे परीक्षा देने से वंचित रह गईं। पुलिस ने प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने कक्षा 10 की छात्राओं से 4500 रुपये और कक्षा 12 की छात्राओं से 7200 रुपये फीस ली थी। इसके बावजूद उन्होंने छात्राओं को प्रवेश पत्र नहीं दिए और लगातार टालमटोल करते रहे। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो गई हैं। प्रवेश पत्र न मिलने के कारण कक्षा 12 की छात्राएं नेहा, प्रियंका, नैंसी और कक्षा 10 की छात्राएं चांदनी, कुसुम, मोहिनी, खुशी सहित आधा दर्जन से अधिक छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गईं। जब छात्राएं और उनके अभिभावक प्रवेश पत्र लेने स्कूल पहुंचे, तो प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की। अभिभावकों का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उन्हें धक्के मारकर स्कूल से बाहर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद सभी छात्राएं और अभिभावक भुता थाने पहुंचे और प्रधानाचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया है कि प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने इन छात्राओं का यूपी बोर्ड में रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया था। वह पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान धोखाधड़ी से फीस वसूलते रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य कमलेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विद्यालय प्रबंधक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बौधिया कलां में गौकशी की घटना निकली फर्जी नौगवां संवाददाता अशोक राठौर मझगई थाना क्षेत्र में बिते दिनो एक गाय का मिला था शव वही ग्रामीणों ने गौकशी होने की जताई थी आशंका जानकारी के अनुसार एक किसान ने बताया की बीमारी से मरी थी गाय की बछिया मरने के बाद किसान ने अपने ही डनलप पर लाद कर नहर किनारे डाल आया था वहां जानवरों ने बछिया का पेट दिया था फाड़ छत विक्षत शव को देख कर कुछ लोगों ने गौकशी होने की फैलाई थी आशंका किसान दुंदी यादव ने कहा कि बीमारी से मरी थी बछिया, गौकशी की नहीं हुई घटना।डुडी यादव पुत्र हंसराम निवासी बौधिया कलां थाना मझगई जिसकी बछिया 16/02/2026 दिन सोमवार को बिमारी के चलते खत्म हो गई थी जिको अपने डलनप से उसके साथी मंजीत पुत्र दर्वेश व गुरमीत पुत्र जसवंत के साथ डलनप मे लादकर नहर किनारे डाल आया थे जिसका शव छत विछत नहर किनारे देख कर ग्रामीणों गौकशी की जताई थी असंका जानकारी करने पर ग्रामीणों ने बताया की डुडी यादव की थी बछाया नही हुई गौकशी।3
- पीलीभीत के ब्लॉक बिलसंडा के अंतर्गत गांव बेटहा में आर आर सी सेंटर में लगा रहता है ताला1
- Post by Ashutosh Mishra1
- इस्लाम के सबसे पवित्र महीने रमजान की शुरुआत होते ही बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। जगह-जगह लोग सेवइयां, खजूर और फल बेचते नजर आ रहे हैं, तो वहीं कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इबादत और अकीदत का महीना आपको बता दें कि इस्लाम में रमजान का महीना सबसे मुकद्दस (पवित्र) माना जाता है। इस पूरे महीने इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रोजे रखते हैं। इसी क्रम में, बृहस्पतिवार को अकीदतमंदों द्वारा पहला रोजा रखा गया और मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ी गई। रोजों की अहमियत इस्लाम में रोजों का अत्यधिक महत्व है। हर साल रमजान के महीने में स्वस्थ और सक्षम मुसलमान पूरे 30 दिनों तक रोजे रखते हैं, क्योंकि इस्लाम में रोजा रखना 'फर्ज' यानी अनिवार्य है। यह महीना आत्म-संयम, दान-पुण्य और अल्लाह की इबादत के लिए समर्पित होता है।1
- गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न होने पर भाकियू ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन पूरनपुर गन्ना किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में गन्ना किसानों की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन गुरुवार दोपहर 12 बजे एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौपा। ज्ञापन में गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान, घटतौली और अवैध वसूली जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। पूरनपुर चीनी मिल गन्ना किसानों का भुगतान गन्ना अधिनियम के अनुसार समय से नहीं कर रही हैं। इसके चलते किसान बैंक ऋण चुकाने, अगली फसल की तैयारी, गन्ने की बुवाई और बच्चों की स्कूल फीस जमा करने में असमर्थ हो रहे हैं। होली पर्व नजदीक होने के कारण किसानों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। संगठन ने मांग की है कि किसानों का समस्त बकाया गन्ना मूल्य होली से पहले तत्काल दिलाया जाए। इसके साथ ही गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली और गन्ना उतारने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। किसानों का कहना है कि चीनी मिलों के गेट पर भी घटतौली हो रही है, लेकिन वर्तमान पेराई सत्र में अब तक किसी भी स्तर पर प्रभावी छापेमारी या जांच अभियान नहीं चलाया गया, जिससे दोषियों के हौसले बुलंद हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर के गेट पर भारी वाहनों का लंबा जाम लगा रहता है। गन्ना वाहनों को 72 से 80 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और मिल की रिकवरी भी प्रभावित हो रही है। भाकियू ने प्रशासन से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, घटतौली रोकने के लिए विशेष अभियान और किसानों का शोषण तत्काल बंद कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।1
- सदन में विपक्ष पर जमकर बरसे गाना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार और उन्होंने कहा कि सपा सरकार में किसानों को खाद के बदले मिलता था पिछवाड़े में डंडा1
- Post by Firdosh journalist1