बकवा रपटा पुल पर भरा बाढ़ का पानी, आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित।। सदरपुर सीतापुर। अगेंथुवा से राजापुर जाने वाले मार्ग पर बकवा रपटा पुल पर बाढ़ का पानी भरने से करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब एक सप्ताह से लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। सुहेला, राजापुर, शिवपुर देवरिया, रघुनंदनपुर और पासिनपुरवा समेत कई गांवों के लोगों का बकहुआं बाजार आने-जाने के लिए इसी मार्ग पर निर्भरता है। ग्रामीणों के अनुसार, जलभराव के बावजूद स्कूली बच्चे साइकिल से इसी रास्ते से गुजरते हैं। इससे अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बढ़ रहे पानी से आसपास के खेतों में खड़ी धान की फसल भी जलमग्न हो गई है। अगेंथुवा निवासी सोहनलाल, रामनरेश, फूल कुमार व किशोर, रघुनंदनपुर निवासी सोहनलाल व आशाराम और राजापुर निवासी जीत बहादुर व रामानंद ने बताया कि करीब एक सप्ताह से जलस्तर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रपटा पुल पर जलभराव को देखते हुए सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने और फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित सहायता दिलाने की मांग की है।
बकवा रपटा पुल पर भरा बाढ़ का पानी, आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित।। सदरपुर सीतापुर। अगेंथुवा से राजापुर जाने वाले मार्ग पर बकवा रपटा पुल पर बाढ़ का पानी भरने से करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब एक सप्ताह से लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर पानी से होकर स्कूल
जाने को मजबूर हैं। सुहेला, राजापुर, शिवपुर देवरिया, रघुनंदनपुर और पासिनपुरवा समेत कई गांवों के लोगों का बकहुआं बाजार आने-जाने के लिए इसी मार्ग पर निर्भरता है। ग्रामीणों के अनुसार, जलभराव के बावजूद स्कूली बच्चे साइकिल से इसी रास्ते से गुजरते हैं। इससे अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बढ़ रहे पानी से आसपास के खेतों में खड़ी धान की फसल
भी जलमग्न हो गई है। अगेंथुवा निवासी सोहनलाल, रामनरेश, फूल कुमार व किशोर, रघुनंदनपुर निवासी सोहनलाल व आशाराम और राजापुर निवासी जीत बहादुर व रामानंद ने बताया कि करीब एक सप्ताह से जलस्तर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रपटा पुल पर जलभराव को देखते हुए सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने और फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित सहायता दिलाने की मांग की है।
- बकवा रपटा पुल पर भरा बाढ़ का पानी, आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित।। सदरपुर सीतापुर। अगेंथुवा से राजापुर जाने वाले मार्ग पर बकवा रपटा पुल पर बाढ़ का पानी भरने से करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब एक सप्ताह से लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। सुहेला, राजापुर, शिवपुर देवरिया, रघुनंदनपुर और पासिनपुरवा समेत कई गांवों के लोगों का बकहुआं बाजार आने-जाने के लिए इसी मार्ग पर निर्भरता है। ग्रामीणों के अनुसार, जलभराव के बावजूद स्कूली बच्चे साइकिल से इसी रास्ते से गुजरते हैं। इससे अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बढ़ रहे पानी से आसपास के खेतों में खड़ी धान की फसल भी जलमग्न हो गई है। अगेंथुवा निवासी सोहनलाल, रामनरेश, फूल कुमार व किशोर, रघुनंदनपुर निवासी सोहनलाल व आशाराम और राजापुर निवासी जीत बहादुर व रामानंद ने बताया कि करीब एक सप्ताह से जलस्तर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रपटा पुल पर जलभराव को देखते हुए सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने और फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित सहायता दिलाने की मांग की है।3
- खतरे में घाघरा नदी कई गांव दुबे barabanki Social media 11
- क्या हटाए जाएंगे: कांग्रेस अध्यक्ष 2 बड़े नेताओं के बीच 'कुर्सी' की खींचतान; आखिरी फैसला राहुल गांधी लेंगे या फिर1
- अमित रस्तोगी पत्रकार 19/09/2026 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री अरविंद पांडे जी के द्वारा आयोजित श्री राम कथा की कलश यात्रा/शुभारंभ में अमित रस्तोगी पत्रकार 19/09/2026 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री अरविंद पांडे जी के द्वारा आयोजित श्री राम कथा की कलश यात्रा/शुभारंभ में आए भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य आदरणीय श्री संतोष सिंह और निवर्तमान क्षेत्र महामंत्री विजय प्रताप सिंह का कार्यक्रम स्थल पर स्वागत और अभिनंदन किया गया | श्री नव मां दुर्गा महोत्सव समिति रेउसा के अध्यक्ष श्री राजकुमार मिश्रा जी जो कि वर्तमान समय में गोविंद ऑटो सेल्स के ओनर हैं वो भी कलश यात्रा में सम्मिलित हुए, वही किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री लोकेश कुमार मिश्रा जी कलश यात्रा में सम्मिलित हुए |1
- इटौंजा स्कूली बस में अचानक लगी भीषण आग, दो मासूम झुलसे स्कूली बस में अचानक लगी भीषण आग, दो मासूम झुलसे शॉर्ट सर्किट से इंजन में भड़की आग, ग्रामीणों ने बाल्टियों से बुझाई आग; एआरटीओ ने 14 वाहनों का किया चालान, तीन सीज संवाददाता,, नरेश गुप्ता इटौंजा/लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब सात बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मानपुर स्थित शर्पा ग्लोबल स्कूल के बच्चों को लेने जा रही एक निजी स्कूल बस में अचानक आग लग गई। बस में बच्चे सवार थे। आग लगने के बाद चालक ने बस रोककर बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान दो बच्चे झुलस गए। जानकारी के अनुसार बगहा गांव निवासी अनिल कुमार अवस्थी के पांच वर्षीय पुत्र तथा सृष्टि अवस्थी (9), कक्षा चार की छात्रा बस में सवार थे। आग की चपेट में आने से दोनों बच्चे झुलस गए। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि बस जमखनवा गांव की ओर से आ रही थी और बगहा पुरवा के पास पहुंचते ही इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते इंजन से तेज लपटें उठने लगीं और बस धू-धूकर जलने लगी। बस चालक सुरेश कुमार ने तत्काल बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने समरसेबल चलाकर बाल्टियों से पानी डालते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते बच्चों को बस से बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद निजी स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है और कुछ वाहन जरूरी फिटनेस मानकों के बिना भी संचालित हो रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस के साथ एसीपी और एआरटीओ आलोक यादव भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्कूल वाहनों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान 14 वाहनों का चालान किया गया, जबकि तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा संबंधित स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में लिखित तहरीर दी गई है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से बस को मौके से हटाकर संस्थान ले जाने की बात भी सामने आई है। अधिकारियों ने स्कूल वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है।1
- नहीं कम हुई बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां ईदगाह और मस्जिद का आधा हिस्सा नदी में समाया सूरतगंज,बाराबंकी।हेतमापुर में सरयू नदी के कटान ने अब नया रुख ले लिया है। मंदिर के समीप बाढ़ खंड की ओर से बनाई गई ठोकर से एक दिशा में कटान थमा है, लेकिन नदी की धारा दूसरी ओर मुड़ गई है। अब जलधारा खेतों को काटते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। केदारीपुर के बाद बाबा पुरवा गांव भी नदी की जद में आता दिखाई दे रहा है। सरयू नदी के कटान से हेतमापुर में अब तक दूरसंचार भवन, एक प्राचीन मंदिर समेत 33 घर नदी में समा चुके हैं। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों के सामने घर और जमीन बचाने का संकट खड़ा हो गया है। नदी की धारा अब केदारीपुर और हेतमापुर के बीच उपजाऊ कृषि भूमि को तेजी से काट रही है। हेतमापुर निवासी सुरेश, रियाज, रफीक, जान मोहम्मद, निसार, यार मोहम्मद, राधेश्याम, राजेश और नरेश की धान की फसल के साथ खेत भी नदी में समाते जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब पांच सौ बीघे जमीन नदी में समा चुकी है। खड़ी धान की फसल नष्ट होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने भी हेतमापुर पहुचकर कटान की स्थिति देखी और बाढ़ खण्ड को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समाया नदी की धारा तेजी से ईदगाह की ओर बढ़ रही है। ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समा चुका है, जबकि शेष हिस्सा नदी की कगार पर लटका हुआ है। कटान की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों में ईदगाह के अस्तित्व को लेकर चिंता बढ़ गई है। उप स्वास्थ्य केंद्र से नदी की दूरी महज तीन मीटर और पशु अस्पताल से करीब पांच मीटर रह गई है। नदी का रुख इसी तरह आबादी की ओर बढ़ा तो इन महत्वपूर्ण स्थानों पर भी खतरा बढ़ सकता है। फिर गिरा मस्जिद का हिस्सा, बचाव कार्य शुरू हेतमापुर में कटान की चपेट में आई मस्जिद की स्थिति भी गंभीर हो गई है। दो दिन पहले मस्जिद की सीढ़ी नदी में समा गई थी। शनिवार सुबह वजूखाने का लटका हुआ हिस्सा भी नदी में गिर गया। अब मस्जिद का शेष भवन ही सुरक्षित बचा है, लेकिन उसमें भी कई जगह दरारें पड़ गई हैं। मस्जिद का हिस्सा गिरने के बाद बाढ़ खंड ने शेष भवन को बचाने के लिए नदी की धारा के किनारे बचाव कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की टीम कटान को रोकने और नदी की धारा को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है। बाबा पुरवा में कटान तेज, तोड़े जा रहे आशियाने बाबा पुरवा में सरयू नदी के कटान ने भीषण रूप ले लिया है। श्रीकेशन, बनवारी और लालमती के घर नदी में समा चुके हैं। राम आशीष का घर और शौचालय भी नदी की जद में आ गया है। रामकरन, राजू, रामनिवास, महेश, कदमावती समेत कई ग्रामीणों के घर कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। कदमावती के घर के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी कटान की भेंट चढ़कर नदी में समा गया। खतरा बढ़ने पर प्रभावित परिवार घर तोड़कर सामान समेट रहे हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच कर बांटी दवाएं बाढ़ राहत केंद्र पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अब्दुल रहमान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच की। जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। शिविर में फार्मासिस्ट विनय वर्मा, लैब टेक्नीशियन अर्चना तिवारी और स्टाफ नर्स अनामिका ने स्वास्थ्य सेवाएं दीं। स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को साफ-सफाई रखने और दूषित पानी से बचने की सलाह दी। "सरयू नदी की कटान में अब तक करीब 31 पक्के मकान और दो झोंपड़ियां नदी में समा चुकी हैं। प्रभावित परिवारों के खातों में सहायता राशि भेज दी गई है। मस्जिद की तरह अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया है। बाबा पुरवा गांव के पास हो रही कटान पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। आकांक्षा गुप्ता एसडीएम रामनगर4
- सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, तत्काल कराया अंत्योदय कार्ड का निस्तारण एक सप्ताह में अंत्योदय कार्ड के सभी लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश बाराबंकी, तहसील फतेहपुर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनीं। पति की मृत्यु के बाद कई माह से अंत्योदय कार्ड के स्थानांतरण के लिए भटक रही ग्राम दोहई निवासी रसुला पत्नी स्व. गुलाम की फरियाद पर डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आवेदिका का अंत्योदय कार्ड संशोधित कर तत्काल जारी कराया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि अंत्योदय कार्ड के स्थानांतरण और संशोधन से जुड़े सभी लंबित मामलों का एक सप्ताह में निस्तारण कराया जाए। उन्होंने चेताया कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी दौरान ग्राम थनैतपुर निवासी संतोष कुमार की खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत पर डीएम ने संबंधित राजस्व निरीक्षक को बुलाकर तत्काल सुधार कराया और आवेदक को संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई। विद्युत संबंधी शिकायतों पर भी जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में विभागीय टीम भेजकर मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण नहीं, बल्कि स्थलीय सत्यापन के साथ वास्तविक समाधान होना चाहिए। समाधान दिवस में विभिन्न तहसीलों में कुल 478 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 43 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- अमित रस्तोगी पत्रकार-14-09-2026 श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति रेउसा समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र पोरवाल अमित रस्तोगी पत्रकार-14-09-2026 श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति रेउसा समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र पोरवाल के द्वारा हनुमान मंदिर से चहलारी घाट तक कलश यात्रा निकाली गई इसमें स्थानीय महिलाएं कलश सर पर रख करके हनुमान मंदिर तक पैदल चलकर कलश की स्थापना की गई | इसमें सेउता के पूर्व विधायक के पुत्र पवन सिंह और उनके धर्मपत्नी कलश यात्रा में सम्मिलित हुई सीमित के उच्च पदाधिकारी में प्रियांशु श्रीवास्तव राहुल शुक्ला,हर्षित पोरवाल,गुंजन यज्ञ सैनी, ने मिलकर के कलश यात्रा की व्यवस्था पूरी की गई |4