वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई महिला टीचर, मौत,प्लेटफॉर्म पार करते समय मोबाइल पर बात कर रही थी, किशनगढ़ में थी पोस्टेड बांदीकुई।। रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से सरकारी महिला टीचर की जान चली गई। देवतवाल कॉलोनी निवासी रेखा जांगिड़ जयपुर से पूजा एक्सप्रेस ट्रेन से बांदीकुई पहुंची थीं। स्टेशन पर उतरने के बाद जब वह अपने घर जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पार कर रही थीं, तभी दिल्ली से जयपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। जीआरपी एएसआई हनुमान सिंह ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला टीचर के कानों में मोबाइल लगा हुआ था। वह अपने देवर को स्टेशन लेने के लिए फोन कर रही थीं। इसी दौरान उनका ध्यान भटक गया और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं।मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया।किशनगढ़ में थीं कार्यरत, परिवार में शोक की लहर।रेखा जांगिड़ वर्ष 2019 से किशनगढ़ (अजमेर) में ग्रेड थ्री टीचर के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति योगेश जांगिड़ निजी कार्य करते हैं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। रविवार की छुट्टी के चलते वह शनिवार शाम को अजमेर-किशनगढ़ से अपने घर बांदीकुई आई थीं।पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

- बांदीकुई।।राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड बांदीकुई के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और धार्मिक उत्साह के साथ निकली इस शोभायात्रा का शहर में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा।शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा।शोभायात्रा बसवा रोड स्थित भक्ति आश्रम गोपाल बगीची से प्रारंभ हुई। इसके बाद यह बसवा रोड, आगरा रेलवे फाटक, राज बाजार और हाई स्कूल रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक भागचंद टांकड़ा भी यात्रा में शामिल रहे और श्रद्धालुओं के साथ कदम मिलाते नजर आए।शोभायात्रा में पुरुष भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए आगे चल रहे थे, जबकि महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर श्रद्धा के साथ पीछे चल रही थीं। यात्रा में भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी जीवंत झांकियां भी सजाई गई थीं, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं और लोगों का ध्यान खींचती नजर आईं।परशुराम भवन में महाआरती के साथ समापन।शोभायात्रा का समापन परशुराम भवन पहुंचकर हुआ, जहां भगवान परशुराम की विधिवत महाआरती की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष महेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष हनुमान मेहलूनी, विजेंद्र मूही, पूर्व अध्यक्ष राधारमण तिवारी, मनीष मिश्रा, कमल शर्मा, पंडित श्याम सुंदर जैमन, लक्ष्मी नारायण अगावली, राजेंद्र होदायली और पंडित पुरुषोत्तम गौड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 17 करोड़ 62 लाख 24 हजार 500 रुपए। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। गुरुवार को पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 11 करोड 11 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। शेष बची राशि की गणना शनिवार को दूसरे चरण के रुप में की गई। शनिवार को 06 करोड़ 51 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। दोनों चरणों की गणना करने के बाद ठाकुरजी के भंडार से अब तक कुल 17 करोड 62 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन कुमार, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व लेखाकार राजेंद्र सिंह, संपदा व गौशाला प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह सहित मंदिर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में बड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।2
- 251 कुंडीय रुद्र महा यज्ञ का भूमिपूजन यज्ञ स्थल गुढ़ा आशिकपूरा में किया गया। जिसका भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रवि कुमार पालीवाल एव साधु संतों के द्वारा भूमि पूजन किया गया।3
- दौसा। ग्राम पंचायत गुढ़ा आशिक पुरा में 251 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें यज्ञ कर्ता श्री श्री 108 बलराम दास जी महाराज जी ने सभी भक्त लोगो के साथ रुद्र यज्ञ का भूमि पूजन किया गया जिसमे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री रवि कुमार पालीवाल एव साधु संतों द्वारा भूमि पूजन किया गया श्री श्री 108 बलराम दास जी महाराज ने सभी भक्तों को यज्ञ मे आमंत्रित किया यक्ष में 12 मई को प्रातः सुबह 7 बजे से संत प्रवचन प्रारंभ होंगे एव 13 मई प्रातः कलश यात्रा निकाली जाएगी एव 14 मई को श्री मद भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ होगा जो 20 मई को सम्मन होगी जिसके साथ ही 21 मई से 30 मई तक यक्ष के साथ शिव पुराण कथा का आयोजन होगा महाराज जी ने कहा की सभी भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यज्ञ को सफल बनाएं इस मौके पर श्री श्री 108 जयराम दास जी महाराज आश्रम मंडावर, श्री श्री 108 आश्रम दुब्बी बिवाई, श्री श्री 108 मोहन दास जी महाराज आश्रम पापडाकी सहित सेकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे ।3
- premanand ji maharaj1
- 📰 खबर | जयपुर गोपालपुरा पुलिया के नीचे लगी आग, कचरे के ढेर बने खतरा गोपालपुरा पुलिया के नीचे आज अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिया के नीचे जमा कचरे में आग भड़कने से आसपास धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से यहां कचरे का ढेर लगा हुआ था और इसे लोगों ने डस्टबिन बना रखा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी की लापरवाही—जैसे जलती बीड़ी-सिगरेट फेंकने या जानबूझकर आग लगाने—के कारण यह घटना हुई। इस तरह की घटनाएं शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिकों की लापरवाही दोनों पर सवाल खड़े करती हैं। समय रहते अगर कचरे की सही व्यवस्था नहीं की गई, तो ऐसे हादसे आगे भी हो सकते हैं। #Jaipur #FireIncident #Gopalpura #CleanCity #VkNewsRajasthan1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- बांदीकुई।। रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से सरकारी महिला टीचर की जान चली गई। देवतवाल कॉलोनी निवासी रेखा जांगिड़ जयपुर से पूजा एक्सप्रेस ट्रेन से बांदीकुई पहुंची थीं। स्टेशन पर उतरने के बाद जब वह अपने घर जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पार कर रही थीं, तभी दिल्ली से जयपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। जीआरपी एएसआई हनुमान सिंह ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला टीचर के कानों में मोबाइल लगा हुआ था। वह अपने देवर को स्टेशन लेने के लिए फोन कर रही थीं। इसी दौरान उनका ध्यान भटक गया और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं।मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया।किशनगढ़ में थीं कार्यरत, परिवार में शोक की लहर।रेखा जांगिड़ वर्ष 2019 से किशनगढ़ (अजमेर) में ग्रेड थ्री टीचर के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति योगेश जांगिड़ निजी कार्य करते हैं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। रविवार की छुट्टी के चलते वह शनिवार शाम को अजमेर-किशनगढ़ से अपने घर बांदीकुई आई थीं।पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।1