Shuru
Apke Nagar Ki App…
अभी कुछ दिन पहले तक नोएडा में हो रहा श्रमिक आंदोलन की तरह ही अब उत्तराखंड के हल्द्वानी में मदर सन कंपनी के लिए आंदोलन शुरू हो गया है वहां की मजदूर संघ के सदस्य सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं
MOHD Ahsan. 9540623826
अभी कुछ दिन पहले तक नोएडा में हो रहा श्रमिक आंदोलन की तरह ही अब उत्तराखंड के हल्द्वानी में मदर सन कंपनी के लिए आंदोलन शुरू हो गया है वहां की मजदूर संघ के सदस्य सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं
More news from दिल्ली and nearby areas
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261
- कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- सोनिया विहार में शिकायत करना पड़ा भारी: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, तीन घायल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सोनिया विहार इलाके में चौथा पुस्ता स्थित दुर्गा मंदिर के पास जंगल वाले रोड पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशा करने का विरोध करना इस परिवार को भारी पड़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उसके बेटों को बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनके घर के पास एक खाली प्लॉट है, जहां कुछ युवक अक्सर नशा करते थे। करीब एक साल पहले इस संबंध में शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में दुश्मनी बढ़ गई। हाल ही में जब आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ की और उसे जलाने की कोशिश की, तो परिवार ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस बात से नाराज आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और चाकू लेकर पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अरुण और आर्यन के रूप में हुई है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर अभी भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- दिल्ली में नकली उत्पाद बनाने वाली दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान नकली Eno पाउडर और NESCAFE कॉफी तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। छापेमारी में करीब 1 लाख Eno शैशे, 50 हजार NESCAFE कॉफी शैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, 2 ड्रम एसिड समेत भारी मात्रा में कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में नितिन भारद्वाज, संजय बंसल, उत्तम दास और पापाई दास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और बाजार में पहुंचाए गए नकली माल की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली सामान ब्रांडेड पैकिंग में तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने लोगों से खरीदारी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।1
- गाजियाबाद :- थाना अंकुर विहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहनवाज और समीर के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने बाइक डीएलएफ अंकुर विहार इलाके से चोरी की थी और पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट बदल दी थी। आरोपी इस बाइक का इस्तेमाल अन्य चोरी की वारदातों में करने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस चेकिंग में पकड़ लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- Post by Pro hindustan tv1
- गाजियाबाद से धीरेंद्र त्रिपाठी की ख़ास रिपोर्ट2
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261