Shuru
Apke Nagar Ki App…
जामताड़ा के मेंझिया में श्री राधाबल्लभ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 26 सितंबर को, 108 कलश के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 27 से चार दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन। ब्रेकिंग न्यूज: जामताड़ा के मयजिया में श्री राधाबल्लभ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री राधा वल्लभ सेवा कमेटी की ओर से 26 सितंबर को श्री राधाबल्लभ जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर 108 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 27 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे से चार दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।
यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
जामताड़ा के मेंझिया में श्री राधाबल्लभ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 26 सितंबर को, 108 कलश के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 27 से चार दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन। ब्रेकिंग न्यूज: जामताड़ा के मयजिया में श्री राधाबल्लभ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री राधा वल्लभ सेवा कमेटी की ओर से 26 सितंबर को श्री राधाबल्लभ जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर 108 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 27 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे से चार दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।
More news from झारखंड and nearby areas
- गणेश महोत्सव में उमड़ी भीड़ के बीच पुलिस ने संभाला ट्रैफिक मोर्चा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर सुभाष चौक-टावर चौक पर बैरिकेडिंग, शाम के समय बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक। जामताड़ा। गांधी मैदान में चल रहे 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के सातवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के बीच जामताड़ा पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष पहल की। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया गया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ के कारण सुभाष चौक से टावर चौक होते हुए स्टेशन रोड तक अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शाम के समय बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए सुभाष चौक और टावर चौक के आसपास बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी बड़े वाहनों को स्टेशन रोड की ओर जाने से रोक रहे हैं और आवश्यकता के अनुसार यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं। रविवार को सातवें दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी रही, जबकि दोपहर बाद मेला परिसर में भीड़ और अधिक बढ़ गई। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। पुलिस की इस व्यवस्था से सुभाष चौक, टावर चौक और स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति पर काफी हद तक नियंत्रण देखने को मिला। बड़े वाहनों को भीड़ वाले क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिए जाने से श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को आवागमन में अपेक्षाकृत सुविधा मिली। गणेश महोत्सव के दौरान लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।1
- नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प जामताड़ा:नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना दिवस जिला मुख्यालय स्थित संगठन के कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। संगठन ने अपने 11 वर्ष पूरे किए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने संगठन के उद्देश्यों और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए समाज में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। नारी शक्ति की जिला अध्यक्ष आभा आर्या ने कहा कि किसी भी समाज में जमीनी स्तर पर बदलाव की शुरुआत एक छोटे प्रयास या संगठन से होती है। नारी शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को उनका लाभ दिलाना तथा बच्चियों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी शक्ति की अध्यक्ष आभा आर्या ने की। मंच संचालन जिला प्रवक्ता मनीमाला डे एवं उपाध्यक्ष तारा देवी ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन टीया महत्ता ने किया। मौके पर मिठू महत्ता, लक्ष्मी मुखर्जी, झूमा गॉन, डॉ. आशा कुमारी, अरुणा बिहारी, सांपा मिश्रा, सीमा पोद्दार, रीना ठाकुर, पूजा देवी, रूपु देवी, दिया देवी सहित संगठन की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।1
- *“जिसे लोग सपना समझते थे, उसे मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हकीकत बना दिया—बीरबेंदिया पुल से मेडिकल कॉलेज तक: अजहरुद्दीन”* *करमा अखाड़ा में गूंजा आदिवासी एकजुटता और अधिकारों का संदेश* ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ मेझिया, जामताड़ा। मेझिया के सकरायडीह में संथाल परगना लोहरा आदिवासी समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य करमा अखाड़ा कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकजुटता और अधिकारों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में अजहरुद्दीन ने शिरकत की और उपस्थित लोगों को करमा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अजहरुद्दीन ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति, भाईचारे, प्रेम और खुशहाली का पर्व है। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा— *करम देव की छांव में खुशियों का संसार हो,* *हर घर में सुख-शांति और प्यार ही प्यार हो।* उन्होंने कहा कि करमा पर्व केवल एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को अपनी जड़ों, परंपराओं और सामुदायिक एकता से जोड़ने वाला पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और विरासत से जोड़ने का कार्य होता है। *आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए प्रतिबद्धता* अजहरुद्दीन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आदिवासी समाज के प्रति जुड़ाव और सभी जाति एवं समुदाय के लोगों के प्रति सम्मान की चर्चा करते हुए कहा कि मंत्री जी सामाजिक सौहार्द और सभी वर्गों के सम्मान की भावना के साथ काम करते हैं। उन्होंने कहा कि “हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं। आपके सुख-दुख में साथ देना और आपकी आवाज को मजबूती से उठाना हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने आदिवासी समाज से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, संगठित रहने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। *जामताड़ा के विकास कार्यों का किया उल्लेख* कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया। अजहरुद्दीन ने कहा कि मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व और प्रयासों से जामताड़ा में विकास को गति मिली है। उन्होंने सड़क, पुल-पुलिया, मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि विकास की इस प्रक्रिया में जनता की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है और समाज को अपने क्षेत्र के विकास के लिए जागरूक एवं सक्रिय रहना चाहिए। *“विश्वास और प्रेम बनाए रखें, मजबूती से साथ चलें”* अजहरुद्दीन ने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना विश्वास, प्रेम और सहयोग बनाए रखें तथा मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और जरूरतों को मजबूती से उठाने के लिए एकजुटता जरूरी है। *MMDR बिल और अधिकारों को लेकर जागरूक रहने की अपील* कार्यक्रम में MMDR बिल का भी मुद्दा उठाया गया। अजहरुद्दीन ने कहा कि आदिवासी समाज को अपने जल, जंगल, जमीन और संवैधानिक अधिकारों को लेकर सजग एवं जागरूक रहना होगा। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने और किसी भी परिस्थिति में अपने अधिकारों के प्रति उदासीन नहीं रहने की अपील की। उन्होंने भाजपा की आदिवासी नीतियों को लेकर भी सवाल उठाते हुए समाज से संबंधित मुद्दों पर सतर्क रहने और अपने अधिकारों एवं हितों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। *SIR प्रक्रिया को गंभीरता से लेने की अपील* कार्यक्रम में SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। अजहरुद्दीन ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया को गंभीरता से लें और यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज रहे। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान मांगे जा रहे आवश्यक दस्तावेजों और जानकारी को ध्यानपूर्वक देखें तथा किसी भी तरह की त्रुटि होने पर समय रहते उसका सुधार कराएं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और परिवार के सदस्यों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि करें। कार्यक्रम के अंत में करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अजहरुद्दीन ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, अधिकार और सम्मान की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर आगे बढ़ने और सामाजिक सद्भाव के साथ क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। करमा गीत, नृत्य और पारंपरिक उत्सव के बीच कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।1
- *नयाडांगा काली मंदिर ग्राउंड में करम महोत्सव की भव्य शुरुआत, लोकगीत और ढोल-मांदर की थाप से गूंजा पूरा इलाका* धनबाद, 20 सितंबर। धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नयाडांगा काली मंदिर प्रांगण स्थित ग्राउंड में घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा, धनबाद जिला कमिटी की ओर से भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन युवा नेता बिरबल राय ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशीनाथ सिंह, रामप्रसाद सिंह, सहदेव प्रसाद सिंह, सुभाष राय, गोपाल चंद्र राय, सपन राय, गंगाधर राय, विष्णु राय, पाराण राजू राय, भगत राय, राजन राय, शीतल राय, पुरण राय, किशोर राय और गोपाल राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करम पर्व के प्रतिभागियों और कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीतों तथा ढोल-मांदर की थाप के बीच अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। उद्घाटन के दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल करम पर्व की पारंपरिक संस्कृति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज, करम गीतों और कलाकारों की प्रस्तुतियों से माहौल पूरी तरह जीवंत हो उठा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने महोत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशीनाथ सिंह ने सभी को करम पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करम महोत्सव झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति के प्रति प्रेम, सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का अनूठा प्रतीक है। ऐसे आयोजन केवल पर्व-त्योहार मनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोक संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। वहीं रामप्रसाद सिंह ने कहा कि आधुनिकता के दौर में अपनी सांस्कृतिक जड़ों और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना बेहद जरूरी है। करम पर्व जैसे आयोजन युवाओं और आने वाली पीढ़ी को अपनी झारखंडी पहचान, लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सहदेव प्रसाद सिंह ने महोत्सव में जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कलाकारों, प्रतिभागियों और श्रद्धालुओं के उत्साह की सराहना की। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। वहीं सुभाष राय ने कहा कि महोत्सव में पारंपरिक सांस्कृतिक वातावरण और लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। आयोजन में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इनमें सुरेश राय, संजय राय, लालविहारी राय, दिनेश राय, मलीन्दर राय सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा धनबाद जिला कमिटी की ओर से आयोजित करम महोत्सव ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि झारखंड की लोक संस्कृति केवल अतीत की विरासत नहीं, बल्कि वर्तमान की जीवंत पहचान भी है। नयाडांगा काली मंदिर प्रांगण में करम गीतों और मांदर की थाप के बीच समाज के विभिन्न खेतियानधारी समुदायों—भुईयां, घटवार, घटवाल और क्षत्रिय—की उत्साहपूर्ण भागीदारी इस सांस्कृतिक एकजुटता की तस्वीर पेश करती नजर आई।5
- खान और खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन। देवघर जिला के मरगोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष शनिवार को jmm केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक (MMDR)-2026 के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया इस अवसर पर जल संसाधन विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी शामिल हुए ओर झारखंड के हक, अधिकार तथा जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष को आगे बढ़ाना हेतु कई मुख्य बातें रखी1
- सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की ओर से बेलियाजोड़ चबूतरा पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की ओर से बेलियाजोड़ चबूतरा पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ बेसरा ने की। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण व सामाजिक एकता पर चर्चा हुई। संगठन ने गांव-गांव जाकर संवाद व समाजहित में कार्य करने की बात कही। मौके पर कई सदस्य मौजूद थे।1
- गणेश महोत्सव के सातवें दिन रक्तदान का महाअभियान, 25 यूनिट रक्त संग्रह। श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति जामताड़ा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। जामताड़ा न्यूज:- जामताड़ा के गांधी मैदान में चल रहे 23वें गणेश महोत्सव के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी बीच श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति जामताड़ा की ओर से समिति कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खबर चलाए जाने तक 25 यूनिट रक्त लोगों ने स्वेच्छा से दान किया।1
- करमाटांड़ में बड़ा हादसा टला,खेत में पलटा चार पहिया वाहन, 3 युवक बाल-बाल बचे1