logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खान और खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन। देवघर जिला के मरगोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष शनिवार को jmm केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक (MMDR)-2026 के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया इस अवसर पर जल संसाधन विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी शामिल हुए ओर झारखंड के हक, अधिकार तथा जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष को आगे बढ़ाना हेतु कई मुख्य बातें रखी

1 hr ago
user_Minhaj Akhtar
Minhaj Akhtar
Journalist Margo Munda, Deoghar•
1 hr ago

खान और खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन। देवघर जिला के मरगोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष शनिवार को jmm केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक (MMDR)-2026 के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया इस अवसर पर जल संसाधन विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी शामिल हुए ओर झारखंड के हक, अधिकार तथा जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष को आगे बढ़ाना हेतु कई मुख्य बातें रखी

More news from झारखंड and nearby areas
  • गणेश महोत्सव के सातवें दिन रक्तदान का महाअभियान, 25 यूनिट रक्त संग्रह। श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति जामताड़ा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। जामताड़ा न्यूज:- जामताड़ा के गांधी मैदान में चल रहे 23वें गणेश महोत्सव के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी बीच श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति जामताड़ा की ओर से समिति कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खबर चलाए जाने तक 25 यूनिट रक्त लोगों ने स्वेच्छा से दान किया।
    1
    गणेश महोत्सव के सातवें दिन रक्तदान का महाअभियान, 25 यूनिट रक्त संग्रह।
श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति जामताड़ा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।
जामताड़ा न्यूज:-
जामताड़ा के गांधी मैदान में चल रहे 23वें गणेश महोत्सव के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी बीच श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति जामताड़ा की ओर से समिति कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खबर चलाए जाने तक 25 यूनिट रक्त लोगों ने स्वेच्छा से दान किया।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • टूटी दीवार पर अबुआ आवास का कैलेंडर, पक्की छत के इंतजार में सोहागी जामताड़ा। एक तरफ टूटी दीवार पर अबुआ आवास योजना का कैलेंडर टंगा है, दूसरी तरफ उसी दीवार के नीचे एक गरीब परिवार अपनी पक्की छत का इंतजार कर रहा है। जामताड़ा सदर प्रखंड के चेंगाईडीह पंचायत अंतर्गत धोबना जिलिमटांड़ गांव की यह तस्वीर सरकारी आवास योजना की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। गांव की रहने वाली सोहागी सोरेन का मिट्टी का घर मूसलाधार बारिश के दौरान ढह गया। घर गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पांच बच्चों की मां सोहागी अब झारखंड सरकार और स्थानीय मुखिया से अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगा रही हैं। घर की टूटी दीवार पर टंगा अबुआ आवास से जुड़ा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कैलेंडर इस पूरी तस्वीर को और मार्मिक बना देता है। योजना का संदेश दीवार पर मौजूद है, लेकिन परिवार के सिर पर पक्की छत अब भी नहीं है। यही विरोधाभास सवाल खड़ा करता है कि जरूरतमंद परिवार तक योजना का लाभ आखिर कब और कैसे पहुंचेगा। सोहागी सोरेन ने अपनी स्थानीय भाषा में बताया कि पिछले दिनों बारिश से रात के अंधेरे में उनका मिट्टी का मकान अचानक गिर गया। घर गिरने के दौरान परिवार के सदस्य अंदर होते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। यह कहते-कहते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सोहागी का कहना है कि उन्हें सरकार से काफी उम्मीद थी।लेकिन अब तक उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। घर गिरने के बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई है। सोहागी सोरेन के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। उनके पति बादल मरांडी पिछले कई वर्षों से टीबी की बीमारी से जूझ रहे हैं। परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पति के बीमार रहने के कारण परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक सोहागी के कंधों पर है। वह मजदूरी कर किसी तरह बच्चों का पेट पालती हैं। ऐसे में मिट्टी का घर गिर जाने के बाद उनके सामने सिर्फ रहने की समस्या नहीं, बल्कि परिवार को संभालने की चुनौती भी खड़ी हो गई है। मौके पर मौजूद फूलमोनी सोरेन ने भी गरीब परिवारों की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जब किसी गरीब का घर गिर जाता है और उसके पास रहने के लिए सुरक्षित जगह नहीं होती, तब सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले ऐसे परिवारों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने गांव में पेयजल की समस्या का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि गांव में चापाकल की पर्याप्त सुविधा नहीं है और लोगों को दूर से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ती है। अब सवाल यह है कि क्या सोहागी सोरेन अबुआ आवास योजना की पात्रता पूरी करती हैं? यदि पात्र हैं तो अब तक उन्हें योजना का लाभ क्यों नहीं मिला? क्या उनका नाम आवास की सूची में शामिल है? अगर नाम शामिल नहीं है तो इसकी वजह क्या है? इस मामले में जिले के डीडीसी असीम किस्पोट्टा ने बताया कि बारिश के दौरान जिन लोगों के कच्चे मकान गिरे हैं, उनका सभी प्रखंडों में सर्वे कराया जा रहा है। संबंधित बीडीओ अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की जानकारी जुटा रहे हैं। डीडीसी के अनुसार, सर्वे के बाद बीडीओ की ओर से ग्राम सभा से अनुमोदित प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर पात्र परिवारों को सरकारी आवास उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
    1
    टूटी दीवार पर अबुआ आवास का कैलेंडर, पक्की छत के इंतजार में सोहागी
जामताड़ा। एक तरफ टूटी दीवार पर अबुआ आवास योजना का कैलेंडर टंगा है, दूसरी तरफ उसी दीवार के नीचे एक गरीब परिवार अपनी पक्की छत का इंतजार कर रहा है। जामताड़ा सदर प्रखंड के चेंगाईडीह पंचायत अंतर्गत धोबना जिलिमटांड़ गांव की यह तस्वीर सरकारी आवास योजना की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है।
गांव की रहने वाली सोहागी सोरेन का मिट्टी का घर मूसलाधार बारिश के दौरान ढह गया। घर गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पांच बच्चों की मां सोहागी अब झारखंड सरकार और स्थानीय मुखिया से अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगा रही हैं।
घर की टूटी दीवार पर टंगा अबुआ आवास से जुड़ा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कैलेंडर इस पूरी तस्वीर को और मार्मिक बना देता है। योजना का संदेश दीवार पर मौजूद है, लेकिन परिवार के सिर पर पक्की छत अब भी नहीं है। यही विरोधाभास सवाल खड़ा करता है कि जरूरतमंद परिवार तक योजना का लाभ आखिर कब और कैसे पहुंचेगा।
सोहागी सोरेन ने अपनी स्थानीय भाषा में बताया कि पिछले दिनों बारिश से रात के अंधेरे में उनका मिट्टी का मकान अचानक गिर गया। घर गिरने के दौरान परिवार के सदस्य अंदर होते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। यह कहते-कहते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
सोहागी का कहना है कि उन्हें सरकार से काफी उम्मीद थी।लेकिन अब तक उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। घर गिरने के बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
सोहागी सोरेन के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। उनके पति बादल मरांडी पिछले कई वर्षों से टीबी की बीमारी से जूझ रहे हैं। परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं।
पति के बीमार रहने के कारण परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक सोहागी के कंधों पर है। वह मजदूरी कर किसी तरह बच्चों का पेट पालती हैं। ऐसे में मिट्टी का घर गिर जाने के बाद उनके सामने सिर्फ रहने की समस्या नहीं, बल्कि परिवार को संभालने की चुनौती भी खड़ी हो गई है।
मौके पर मौजूद फूलमोनी सोरेन ने भी गरीब परिवारों की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जब किसी गरीब का घर गिर जाता है और उसके पास रहने के लिए सुरक्षित जगह नहीं होती, तब सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले ऐसे परिवारों तक पहुंचना चाहिए।
उन्होंने गांव में पेयजल की समस्या का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि गांव में चापाकल की पर्याप्त सुविधा नहीं है और लोगों को दूर से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ती है।
अब सवाल यह है कि क्या सोहागी सोरेन अबुआ आवास योजना की पात्रता पूरी करती हैं? यदि पात्र हैं तो अब तक उन्हें योजना का लाभ क्यों नहीं मिला? क्या उनका नाम आवास की सूची में शामिल है? अगर नाम शामिल नहीं है तो इसकी वजह क्या है?
इस मामले में जिले के डीडीसी असीम किस्पोट्टा ने बताया कि बारिश के दौरान जिन लोगों के कच्चे मकान गिरे हैं, उनका सभी प्रखंडों में सर्वे कराया जा रहा है। संबंधित बीडीओ अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की जानकारी जुटा रहे हैं।
डीडीसी के अनुसार, सर्वे के बाद बीडीओ की ओर से ग्राम सभा से अनुमोदित प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर पात्र परिवारों को सरकारी आवास उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • आजाद नगर मैथन में देर रात आगजनी से सनसनी, स्कॉर्पियो और बाइक में लगाई आग; बाल-बाल बचा परिवार मैथन: आजाद नगर, मैथन में 19 सितंबर 2026 की देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच आगजनी की गंभीर घटना सामने आई। प्रदीप बाउरी के घर के बाहर खड़े Mahindra Scorpio वाहन और बाइक में आग लगा दी गई। परिजनों के अनुसार, घटना के दौरान घर के दोनों ओर के दरवाजों की कुंडी लगी हुई थी। आग की लपटें और धुआं देखकर घर के लोगों ने खिड़की से बाहर देखा और शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। हल्ला होने के बाद किसी तरह दरवाजे खोले गए, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी रंजीत महतो देर रात मौके पर पहुंचे और तत्काल थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आगजनी की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मैथन पुलिस जांच में जुट गई है
    5
    आजाद नगर मैथन में देर रात आगजनी से सनसनी, स्कॉर्पियो और बाइक में लगाई आग; बाल-बाल बचा परिवार
मैथन: आजाद नगर, मैथन में 19 सितंबर 2026 की देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच आगजनी की गंभीर घटना सामने आई। प्रदीप बाउरी के घर के बाहर खड़े Mahindra Scorpio वाहन और बाइक में आग लगा दी गई।
परिजनों के अनुसार, घटना के दौरान घर के दोनों ओर के दरवाजों की कुंडी लगी हुई थी। आग की लपटें और धुआं देखकर घर के लोगों ने खिड़की से बाहर देखा और शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। हल्ला होने के बाद किसी तरह दरवाजे खोले गए, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी रंजीत महतो देर रात मौके पर पहुंचे और तत्काल थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आगजनी की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मैथन पुलिस जांच में जुट गई है
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • धनबाद के कतरास स्थित लिलोरी स्थान में मां तारा मंदिर की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद धनबाद जिले के कतरास लिलोरी स्थान श्मशान घाट में मां तारा मंदिर की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। राजेश स्वर्णकार ने निर्माण के तरीके पर सवाल उठाते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि बाउंड्री बनने से आने वाले समय में लोगों के बैठने की जगह कम हो जाएगी, छांव की समस्या बढ़ेगी और अतिक्रमण को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थल की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य होना चाहिए। #dhanbad__jharkhand
    1
    धनबाद के कतरास स्थित लिलोरी स्थान में मां तारा मंदिर की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद

धनबाद जिले के कतरास लिलोरी स्थान श्मशान घाट में मां तारा मंदिर की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। राजेश स्वर्णकार ने निर्माण के तरीके पर सवाल उठाते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि बाउंड्री बनने से आने वाले समय में लोगों के बैठने की जगह कम हो जाएगी, छांव की समस्या बढ़ेगी और अतिक्रमण को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थल की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य होना चाहिए।
#dhanbad__jharkhand
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • चाँदन-दो स्कार्पियो की आमन -सामने की टक्कर में कोई हताहत नहीं कटोरिया भैरोगंज मुख्य सड़क मार्ग के खरना मोड़ के समीप दो स्कार्पियो वैन की आमने सामने की टक्कर में कोई हताहत नहीं। जानकारी के अनुसार खरना मोड़ के समीप उस समय अफ़रा-तफ़री का माहौल हो गया जब तिखी मोड़ पर विपरित दिशा से आ रही दो स्कार्पियो आपस में टकरा कर एक स्कार्पियो वैन गड्ढे में समा गई।गणीमत रहा कि इस स्कार्पियो वैन में सवार कोई लोग हताहत नहीं हुआ।कड़ी मुशक्कत के बाद खायी में समायी स्कॉर्पियो को जेसीबी मशीन से बाहर निकाला। घटना की सुचना पर पहुंचे आनंदपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    चाँदन-दो स्कार्पियो की आमन -सामने की  टक्कर में कोई हताहत नहीं 
कटोरिया भैरोगंज मुख्य सड़क मार्ग के खरना मोड़ के समीप दो स्कार्पियो वैन की आमने सामने की टक्कर में कोई हताहत नहीं। जानकारी के अनुसार खरना मोड़ के समीप उस समय अफ़रा-तफ़री का माहौल हो गया जब तिखी मोड़ पर विपरित दिशा से आ रही दो स्कार्पियो आपस में टकरा कर एक स्कार्पियो वैन गड्ढे में समा गई।गणीमत रहा कि इस स्कार्पियो वैन में सवार कोई लोग हताहत नहीं हुआ।कड़ी मुशक्कत के बाद खायी में समायी स्कॉर्पियो को जेसीबी मशीन से बाहर निकाला। घटना की सुचना पर पहुंचे आनंदपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
  • धनबाद। बाघमारा क्षेत्र के लोयाबाद 7 नंबर में रविवार को जोरदार आवाज के साथ कई घर जमीन में समा गए यह तो गनीमत रही कि जब भू धसान हो रहे थे उस समय घटनास्थल पर कोई उपस्थित नहीं थे नहीं तो एक बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है दरअसल बाघमारा क्षेत्र में रह रह कर हो रही है भू धसान 3 माह के अंदर लगभग एक दर्जन जगहों में भू धसान की घटनाएं घट गई है जिसमें कहीं कहीं तो लोगों की जान तक चली गई रविवार को लोयाबाद 7 नंबर में इस तरह की घटना घटने से वहां के लोग चिंतित नजर आ रहे हैं अब वह अपना सर कहां छुपाएंगे ये बात वहां रह रहे लोगों को सता रही है ऐसी घटनाओं में कौन जिम्मेदार है इसका जवाब कौन देगा आइए वहां पर रह रहे लोगों ने इस संबंध में क्या कुछ कहा जानते हैं।
    1
    धनबाद। बाघमारा क्षेत्र के लोयाबाद 7 नंबर में रविवार को जोरदार आवाज के साथ कई घर जमीन में समा गए यह तो गनीमत रही कि जब भू धसान हो रहे थे उस समय घटनास्थल पर कोई  उपस्थित नहीं थे नहीं तो एक बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है दरअसल बाघमारा क्षेत्र में रह रह कर हो रही है भू धसान 3 माह के अंदर लगभग एक दर्जन जगहों में भू धसान की घटनाएं घट गई है जिसमें कहीं कहीं तो लोगों की जान तक चली गई रविवार को लोयाबाद 7 नंबर में इस तरह की घटना घटने से वहां के लोग चिंतित नजर आ रहे हैं अब वह अपना सर कहां छुपाएंगे ये बात वहां रह रहे लोगों  को सता रही है ऐसी घटनाओं में कौन जिम्मेदार है इसका जवाब कौन देगा आइए वहां पर रह रहे लोगों ने इस संबंध में क्या कुछ कहा जानते हैं।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • जामताड़ा के मेंझिया में श्री राधाबल्लभ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 26 सितंबर को, 108 कलश के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 27 से चार दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन। ब्रेकिंग न्यूज: जामताड़ा के मयजिया में श्री राधाबल्लभ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री राधा वल्लभ सेवा कमेटी की ओर से 26 सितंबर को श्री राधाबल्लभ जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर 108 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 27 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे से चार दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।
    1
    जामताड़ा के मेंझिया में श्री राधाबल्लभ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 26 सितंबर को,

108 कलश के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 27 से चार दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन।
ब्रेकिंग न्यूज:
जामताड़ा के मयजिया में श्री राधाबल्लभ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री राधा वल्लभ सेवा कमेटी की ओर से 26 सितंबर को श्री राधाबल्लभ जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर 108 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 27 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे से चार दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • ईसीएल मुगमा क्षेत्र में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक, 22 सितंबर को मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी निरसा मुगमा: मुगमा प्रभात स्टेडियम में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक बिजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में खदानों की कार्यप्रणाली, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता तथा श्रमिकों की सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह ईसीएल रीजनल कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने आगामी 22 सितंबर को ईसीएल मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने यूनियन के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रदर्शन को सफल बनाने और श्रमिकों की मांगों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख मांगें आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता: यूनियन ने बरमुरी ओसीपी और राजपुरा ओसीपी में लंबे समय से इस्तेमाल की जा रही पुरानी सर्वे मशीनों को हटाकर नई तकनीक से लैस आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की। श्रमिकों की सुरक्षा: मुगमा क्षेत्र की खदानों में हाल के दिनों में कथित तौर पर अपराधियों के प्रवेश और श्रमिकों से मोबाइल, नकदी एवं सोने के लॉकेट आदि की छिनतई की घटनाओं का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। यूनियन ने ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए खदान परिसर और कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। बैठक में सत्येंद्र कुमार, अजय कुमार, सुदाम भंडारी, अरविंद घोष, निताई चक्रवर्ती, ईश्वर हांसदा, जाकिर हुसैन, अमन उपाध्याय सहित यूनियन के कई सदस्य मौजूद रहे।
    3
    ईसीएल मुगमा क्षेत्र में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक, 22 सितंबर को मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी
निरसा मुगमा: मुगमा प्रभात स्टेडियम में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक बिजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में खदानों की कार्यप्रणाली, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता तथा श्रमिकों की सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह ईसीएल रीजनल कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने आगामी 22 सितंबर को ईसीएल मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने यूनियन के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रदर्शन को सफल बनाने और श्रमिकों की मांगों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखने का आह्वान किया।
बैठक में प्रमुख मांगें
आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता:
यूनियन ने बरमुरी ओसीपी और राजपुरा ओसीपी में लंबे समय से इस्तेमाल की जा रही पुरानी सर्वे मशीनों को हटाकर नई तकनीक से लैस आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की।
श्रमिकों की सुरक्षा:
मुगमा क्षेत्र की खदानों में हाल के दिनों में कथित तौर पर अपराधियों के प्रवेश और श्रमिकों से मोबाइल, नकदी एवं सोने के लॉकेट आदि की छिनतई की घटनाओं का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। यूनियन ने ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए खदान परिसर और कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
बैठक में सत्येंद्र कुमार, अजय कुमार, सुदाम भंडारी, अरविंद घोष, निताई चक्रवर्ती, ईश्वर हांसदा, जाकिर हुसैन, अमन उपाध्याय सहित यूनियन के कई सदस्य मौजूद रहे।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • बीसीकेयू नेताओं ने मंटू दूबे के मनोनयन पर बधाई संदेश में नाम देने को लेकर जताई आपत्ति बाघमारा में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) के स्थानीय नेताओं ने मजदूर नेता रविंद्र कुमार दूबे उर्फ मंटू दूबे के मनोनयन पर उठे विवाद को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ​रविवार को मधुबन वाशरी में जानकारी देते हुए बीसीकेयू के ब्लॉक-2 एरिया सेक्रेटरी धनंजय महतो और अध्यक्ष सीताराम कर्मकार ने स्पष्ट किया कि मंटू दूबे को ब्लॉक-2 क्षेत्रीय कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने की उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ​नेताओं ने मुख्य रूप से आपत्ति जताते हुए कहा कि बधाई संदेशों में उनलोगो का नाम मनमाने ढंग से जोड़ा गया है। उन्होंने अपनी तरफ से ऐसी कोई भी बधाई प्रेषित नहीं की है। ​इस पूरे मामले को लेकर यूनियन के नेताओं ने उच्च स्तर पर बात करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में जल्द ही यूनियन के महामंत्री से बातचीत करेंगे। ​इस अवसर पर वाशरी सचिव मनोज सेन, नकुल महतो, दिलीप नोनिया, सुनील मांझी, सुबोध रवानी, सरयू सिंह और खीरू महतो सहित कई अन्य यूनियन प्रतिनिधि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    1
    बीसीकेयू नेताओं ने मंटू दूबे के मनोनयन पर बधाई संदेश में नाम देने को लेकर जताई आपत्ति
बाघमारा में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) के स्थानीय नेताओं ने मजदूर नेता रविंद्र कुमार दूबे उर्फ मंटू दूबे के मनोनयन पर उठे विवाद को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।
​रविवार को मधुबन वाशरी में जानकारी देते हुए बीसीकेयू के ब्लॉक-2 एरिया सेक्रेटरी धनंजय महतो और अध्यक्ष सीताराम कर्मकार ने स्पष्ट किया कि मंटू दूबे को ब्लॉक-2 क्षेत्रीय कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने की उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
​नेताओं ने मुख्य रूप से आपत्ति जताते हुए कहा कि बधाई संदेशों में उनलोगो का नाम मनमाने ढंग से जोड़ा गया है। उन्होंने अपनी तरफ से ऐसी कोई भी बधाई प्रेषित नहीं की है।
​इस पूरे मामले को लेकर यूनियन के नेताओं ने उच्च स्तर पर बात करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में जल्द ही यूनियन के महामंत्री से बातचीत करेंगे।
​इस अवसर पर वाशरी सचिव मनोज सेन, नकुल महतो, दिलीप नोनिया, सुनील मांझी, सुबोध रवानी, सरयू सिंह और खीरू महतो सहित कई अन्य यूनियन प्रतिनिधि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.