बीसीकेयू नेताओं ने मंटू दूबे के मनोनयन पर बधाई संदेश में नाम देने को लेकर जताई आपत्ति बाघमारा में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) के स्थानीय नेताओं ने मजदूर नेता रविंद्र कुमार दूबे उर्फ मंटू दूबे के मनोनयन पर उठे विवाद को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। रविवार को मधुबन वाशरी में जानकारी देते हुए बीसीकेयू के ब्लॉक-2 एरिया सेक्रेटरी धनंजय महतो और अध्यक्ष सीताराम कर्मकार ने स्पष्ट किया कि मंटू दूबे को ब्लॉक-2 क्षेत्रीय कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने की उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। नेताओं ने मुख्य रूप से आपत्ति जताते हुए कहा कि बधाई संदेशों में उनलोगो का नाम मनमाने ढंग से जोड़ा गया है। उन्होंने अपनी तरफ से ऐसी कोई भी बधाई प्रेषित नहीं की है। इस पूरे मामले को लेकर यूनियन के नेताओं ने उच्च स्तर पर बात करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में जल्द ही यूनियन के महामंत्री से बातचीत करेंगे। इस अवसर पर वाशरी सचिव मनोज सेन, नकुल महतो, दिलीप नोनिया, सुनील मांझी, सुबोध रवानी, सरयू सिंह और खीरू महतो सहित कई अन्य यूनियन प्रतिनिधि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बीसीकेयू नेताओं ने मंटू दूबे के मनोनयन पर बधाई संदेश में नाम देने को लेकर जताई आपत्ति बाघमारा में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) के स्थानीय नेताओं ने मजदूर नेता रविंद्र कुमार दूबे उर्फ मंटू दूबे के मनोनयन पर उठे विवाद को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। रविवार को मधुबन वाशरी में जानकारी देते हुए बीसीकेयू के ब्लॉक-2 एरिया सेक्रेटरी धनंजय महतो और अध्यक्ष सीताराम कर्मकार ने स्पष्ट किया कि मंटू दूबे को ब्लॉक-2 क्षेत्रीय कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने की उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। नेताओं ने मुख्य रूप से आपत्ति जताते हुए कहा कि बधाई संदेशों में उनलोगो का नाम मनमाने ढंग से जोड़ा गया है। उन्होंने अपनी तरफ से ऐसी कोई भी बधाई प्रेषित नहीं की है। इस पूरे मामले को लेकर यूनियन के नेताओं ने उच्च स्तर पर बात करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में जल्द ही यूनियन के महामंत्री से बातचीत करेंगे। इस अवसर पर वाशरी सचिव मनोज सेन, नकुल महतो, दिलीप नोनिया, सुनील मांझी, सुबोध रवानी, सरयू सिंह और खीरू महतो सहित कई अन्य यूनियन प्रतिनिधि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- लोयाबाद में बड़ा भू-धंसान: तेज धमाके के साथ दो मकान समाए मलबे में, इलाके में दहशत लोयाबाद में बड़ा भू-धंसान: तेज धमाके के साथ दो मकान समाए मलबे में, इलाके में दहशत लोयाबाद थाना क्षेत्र के सात नंबर मुस्लिम मुहल्ले में रविवार की सुबह अचानक भारी भू-धंसान की खबर है। इस भू-धंसान की चपेट में आए तीन घर, जिनमें से दो मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए और घरों में रखा सारा सामान मलबे में समा गया। इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर दी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लगातार जायजा लिया जा रहा है।1
- बगोदर बस स्टैंड में गूंजा करम गीत, ढोल-मांदर की थाप पर झूमे लोग, विराट करम महोत्सव का हुआ आयोजन लविधायक नागेन्द्र महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह, डुमरी विधायक जयराम महतो समेत कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में हुए शरीक बगोदर। झारखंड की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने के उद्देश्य से रविवार को बगोदर बस स्टैंड परिसर में विराट करम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में लोक संस्कृति का ऐसा रंग देखने को मिला कि ढोल-मांदर की थाप और खोरठा करम गीतों पर महिलाएं, युवतियां, युवक और जनप्रतिनिधि घंटों झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अखड़ा जगाकर की गई। इसके बाद विभिन्न टोलियों ने पारंपरिक परिधानों में करम गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं और युवतियों की नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों का विशेष ध्यान खींचा, वहीं पुरुषों ने मांदर की थाप से माहौल को और जीवंत बना दिया। कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में लोग छतरी लेकर महोत्सव का आनंद लेते नजर आए। महोत्सव में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह,डुमरी विधायक जयराम महतो, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव और प्रमुख आशा राज समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधि भी कलाकारों के साथ झूमते नजर आए। अतिथियों ने कहा कि करम पर्व झारखंड की पहचान और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अपनी भाषा, कला और परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने में मदद मिलती है। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि विभिन्न प्रतिभागी टीमों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- आजाद नगर मैथन में देर रात आगजनी से सनसनी, स्कॉर्पियो और बाइक में लगाई आग; बाल-बाल बचा परिवार मैथन: आजाद नगर, मैथन में 19 सितंबर 2026 की देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच आगजनी की गंभीर घटना सामने आई। प्रदीप बाउरी के घर के बाहर खड़े Mahindra Scorpio वाहन और बाइक में आग लगा दी गई। परिजनों के अनुसार, घटना के दौरान घर के दोनों ओर के दरवाजों की कुंडी लगी हुई थी। आग की लपटें और धुआं देखकर घर के लोगों ने खिड़की से बाहर देखा और शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। हल्ला होने के बाद किसी तरह दरवाजे खोले गए, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी रंजीत महतो देर रात मौके पर पहुंचे और तत्काल थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आगजनी की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मैथन पुलिस जांच में जुट गई है5
- गणेश महोत्सव में उमड़ी भीड़ के बीच पुलिस ने संभाला ट्रैफिक मोर्चा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर सुभाष चौक-टावर चौक पर बैरिकेडिंग, शाम के समय बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक। जामताड़ा। गांधी मैदान में चल रहे 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के सातवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के बीच जामताड़ा पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष पहल की। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया गया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ के कारण सुभाष चौक से टावर चौक होते हुए स्टेशन रोड तक अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शाम के समय बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए सुभाष चौक और टावर चौक के आसपास बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी बड़े वाहनों को स्टेशन रोड की ओर जाने से रोक रहे हैं और आवश्यकता के अनुसार यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं। रविवार को सातवें दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी रही, जबकि दोपहर बाद मेला परिसर में भीड़ और अधिक बढ़ गई। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। पुलिस की इस व्यवस्था से सुभाष चौक, टावर चौक और स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति पर काफी हद तक नियंत्रण देखने को मिला। बड़े वाहनों को भीड़ वाले क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिए जाने से श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को आवागमन में अपेक्षाकृत सुविधा मिली। गणेश महोत्सव के दौरान लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।1
- खान और खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन। देवघर जिला के मरगोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष शनिवार को jmm केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक (MMDR)-2026 के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया इस अवसर पर जल संसाधन विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी शामिल हुए ओर झारखंड के हक, अधिकार तथा जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष को आगे बढ़ाना हेतु कई मुख्य बातें रखी1
- खरखरी बचाओ आंदोलन: जल उठी मशालें!खरखरी की माटी, अस्मिता और वजूद को बचाने के लिए अब खरखरी बचाओ आंदोलन: जल उठी मशालें! "ले मशालें चल पड़े हैं लोग मेरे गाँव के..." खरखरी की माटी, अस्मिता और वजूद को बचाने के लिए अब इंकलाब का बिगुल बज चुका है! खरखरी में निकाले गए ऐतिहासिक मशाल जुलूस के साथ ही इस जन-आंदोलन का जोरदार आगाज़ हो चुका है। गाँव के युवाओं, बुजुर्गों और हर एक नागरिक का यह जनसैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि अब खरखरी के अधिकार और विकास पर आंच नहीं आने दी जाएगी। आंदोलन की मुख्य बातें: संकल्प: खरखरी के अस्तित्व और हितों की रक्षा के लिए हरसंभव संघर्ष। एकता: जात-पात और भेदभाद से ऊपर उठकर पूरा गाँव एक मंच पर। हुंकार: अन्याय और उपेक्षा के खिलाफ अब चुप नहीं बैठेंगे ग्रामीण। अगला कदम: प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों तक अपनी आवाज़ को पूरी मजबूती से पहुँचाना। एक जन-जुमला (नारा): "जब-जब खरखरी पर संकट आएगा, गाँव का बच्चा-बच्चा मशाल लेकर आएगा!" 1
- जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिए, आज उन्हीं हाथों में ‘छाताबाद बचाओ संघर्ष मोर्चा’ का बैनर नजर आ रहा है।1
- ईसीएल मुगमा क्षेत्र में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक, 22 सितंबर को मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी निरसा मुगमा: मुगमा प्रभात स्टेडियम में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक बिजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में खदानों की कार्यप्रणाली, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता तथा श्रमिकों की सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह ईसीएल रीजनल कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने आगामी 22 सितंबर को ईसीएल मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने यूनियन के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रदर्शन को सफल बनाने और श्रमिकों की मांगों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख मांगें आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता: यूनियन ने बरमुरी ओसीपी और राजपुरा ओसीपी में लंबे समय से इस्तेमाल की जा रही पुरानी सर्वे मशीनों को हटाकर नई तकनीक से लैस आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की। श्रमिकों की सुरक्षा: मुगमा क्षेत्र की खदानों में हाल के दिनों में कथित तौर पर अपराधियों के प्रवेश और श्रमिकों से मोबाइल, नकदी एवं सोने के लॉकेट आदि की छिनतई की घटनाओं का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। यूनियन ने ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए खदान परिसर और कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। बैठक में सत्येंद्र कुमार, अजय कुमार, सुदाम भंडारी, अरविंद घोष, निताई चक्रवर्ती, ईश्वर हांसदा, जाकिर हुसैन, अमन उपाध्याय सहित यूनियन के कई सदस्य मौजूद रहे।3
- करमाटांड़ में बड़ा हादसा टला,खेत में पलटा चार पहिया वाहन, 3 युवक बाल-बाल बचे1