logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुब्बी गांव के पास मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर हुई मौत लोगों ने लगाया जाम श्री महावीर जी बालघाट सडक मार्ग स्थित दुब्बी गांव के पास तेज रफ्तार मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और लोगों ने सड़क पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।पुलिस के समझाने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को सहमत हुए।बुधवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कसूरपुर निवासी भगवत राम पुत्र हरमुख कोली और उसकी पत्नि भगवानी कोली और उसका रिस्तेदार लक्ष्मी नारायण पुत्र सुखा कोली वाइक से पाडली रिस्तेदारी में जा रहे थे, तभी दुब्बी मोड पर एक निजी बस ने उनकी वाइक में टक्कर मार दी, जिससे वाइक सवार पति पत्नि और रिस्तेदार तीनों की मौके पर मौत हो गई।इस दौरान मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने सडक पर जाम लगा दिया।लोगों ने सडक पर मृतकों के शव को रखकर प्रदर्शन किया।लोगों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजा व परिजनों को सरकारी नौकरी और बस के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की।सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियो ने लोगों से समझाइश की, तब जाकर लोगों ने जाम खोला।एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1 hr ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
1 hr ago

दुब्बी गांव के पास मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर हुई मौत लोगों ने लगाया जाम श्री महावीर जी बालघाट सडक मार्ग स्थित दुब्बी गांव के पास तेज रफ्तार मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और लोगों ने सड़क पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।पुलिस के समझाने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को सहमत हुए।बुधवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कसूरपुर निवासी भगवत राम पुत्र हरमुख कोली और उसकी पत्नि भगवानी कोली और उसका रिस्तेदार लक्ष्मी नारायण पुत्र सुखा कोली वाइक से पाडली रिस्तेदारी में जा रहे थे, तभी दुब्बी मोड पर एक निजी बस ने उनकी वाइक में टक्कर मार दी, जिससे वाइक सवार पति पत्नि और रिस्तेदार तीनों की मौके पर मौत हो गई।इस दौरान मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने सडक पर जाम लगा दिया।लोगों ने सडक पर मृतकों के शव को रखकर प्रदर्शन किया।लोगों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजा व परिजनों को सरकारी नौकरी और बस के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की।सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियो ने लोगों से समझाइश की, तब जाकर लोगों ने जाम खोला।एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी-वजीरपुर में परखी चुनाव तैयारियां मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं, स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश गंगापुर सिटी। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को गंगापुर सिटी और वजीरपुर का दौरा कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। वजीरपुर में रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन तैयारियों, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों की जानकारी ली। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, बिजली, प्रवेश-निकास और दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति की भी समीक्षा की। राजकीय कन्या महाविद्यालय स्थित नगरपालिका के स्ट्रांग रूम और दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल सहित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। गंगापुर सिटी में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं देखीं। पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी-वजीरपुर में परखी चुनाव तैयारियां
मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं, स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश
गंगापुर सिटी। 
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को गंगापुर सिटी और वजीरपुर का दौरा कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
वजीरपुर में रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन तैयारियों, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों की जानकारी ली। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, बिजली, प्रवेश-निकास और दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति की भी समीक्षा की।
राजकीय कन्या महाविद्यालय स्थित नगरपालिका के स्ट्रांग रूम और दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल सहित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। गंगापुर सिटी में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं देखीं। पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की सुरक्षा पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पूर्व सरपंच प्रतिनिधि केदार लाल जाटव को श्रद्धांजलि,शोक सभा में पहुंचे विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किए पुष्प अर्पित... ​हिंडौन सिटी। खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. केदार लाल जाटव के निधन के पश्चात बुधवार को उनके निज निवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। ​सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. केदार लाल जाटव के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि केदार लाल जी का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ​शोक सभा में मौजूद खेड़ा के पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, ज्ञान सिंह चौधरी, भाजपा नेता मनोज तिवाडी, नरेश कुमार, पत्रकार कृष्ण मुरारी राजोरा सहित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्व. जाटव के किए गए विकास कार्यों और उनके जनसेवा से जुड़े संस्मरणों को याद किया। ​इस दौरान विधायक के साथ आए जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
    2
    पूर्व सरपंच प्रतिनिधि केदार लाल जाटव को श्रद्धांजलि,शोक सभा में पहुंचे विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किए पुष्प अर्पित...
​हिंडौन सिटी। खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. केदार लाल जाटव के निधन के पश्चात बुधवार को उनके निज निवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। ​सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. केदार लाल जाटव के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि केदार लाल जी का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ​शोक सभा में मौजूद खेड़ा के पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, ज्ञान सिंह चौधरी, भाजपा नेता मनोज तिवाडी, नरेश कुमार, पत्रकार कृष्ण मुरारी राजोरा सहित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्व. जाटव के किए गए विकास कार्यों और उनके जनसेवा से जुड़े संस्मरणों को याद किया। ​इस दौरान विधायक के साथ आए जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी के ऑफिस चकाचक महादेव बेस्ट मारट साधना कालोनी 8080878430 प्राTAP जी PARDEASH PABHARI डॉ दयानंद चदीला ने कहा वार्ड 1 से लक्ष्मी नारायण को टिकट देकर झाडु बटन दबाने और विजय हिण्डौन सिटी मजबूती से लड़ने कहा है #Nagar परिषद चुनाव हिण्डौन करौली #SNG NEWS LIVE RAJSTHAN SNG NEWS LIVE RAJSTHAN 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏LIKE👍 SHYAR👉 followar
    1
    आम आदमी पार्टी के ऑफिस  चकाचक महादेव बेस्ट मारट साधना  कालोनी  
8080878430 प्राTAP जी  PARDEASH PABHARI डॉ दयानंद चदीला ने कहा वार्ड 1 से लक्ष्मी नारायण को टिकट देकर झाडु बटन दबाने और  विजय  हिण्डौन सिटी मजबूती से लड़ने कहा है 
#Nagar परिषद चुनाव  हिण्डौन  करौली 
#SNG NEWS LIVE RAJSTHAN 
SNG NEWS LIVE RAJSTHAN 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏LIKE👍 SHYAR👉 followar
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पूर्व सरपंच प्रतिनिधि केदार लाल जाटव को श्रद्धांजलि,शोक सभा में पहुंचे विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किए पुष्प अर्पित.... ​हिंडौन सिटी। खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. केदार लाल जाटव के निधन के पश्चात बुधवार को उनके निज निवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। ​सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. केदार लाल जाटव के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि केदार लाल जी का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ​शोक सभा में मौजूद खेड़ा के पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, ज्ञान सिंह चौधरी, भाजपा नेता मनोज तिवाडी, नरेश कुमार, पत्रकार कृष्ण मुरारी राजोरा सहित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्व. जाटव के किए गए विकास कार्यों और उनके जनसेवा से जुड़े संस्मरणों को याद किया। ​इस दौरान विधायक के साथ आए जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
    2
    पूर्व सरपंच प्रतिनिधि केदार लाल जाटव को श्रद्धांजलि,शोक सभा में पहुंचे विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किए पुष्प अर्पित....
​हिंडौन सिटी। खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. केदार लाल जाटव के निधन के पश्चात बुधवार को उनके निज निवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। ​सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. केदार लाल जाटव के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि केदार लाल जी का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ​शोक सभा में मौजूद खेड़ा के पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, ज्ञान सिंह चौधरी, भाजपा नेता मनोज तिवाडी, नरेश कुमार, पत्रकार कृष्ण मुरारी राजोरा सहित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्व. जाटव के किए गए विकास कार्यों और उनके जनसेवा से जुड़े संस्मरणों को याद किया। ​इस दौरान विधायक के साथ आए जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बेंगलुरु कर्नाटक शिक्षा विभाग के अधिकारी रिटायर होकर अपने गृह जिला करौली आए खेड़ा गांव के रोयल इंटरनेशनल विद्यालय स्टाफ और गांव खेड़ा के लोगों ने किया भव्य स्वागत सम्मान सीबीएसई जॉइंट सेक्रेटरी के सेवा निवृत्त लखन सिंह मीणा का रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा में भव्य स्वागत सम्मान
    2
    बेंगलुरु कर्नाटक शिक्षा विभाग के अधिकारी रिटायर होकर अपने गृह जिला करौली आए खेड़ा गांव के रोयल इंटरनेशनल विद्यालय स्टाफ और गांव खेड़ा के लोगों ने किया भव्य स्वागत सम्मान
सीबीएसई जॉइंट सेक्रेटरी के सेवा निवृत्त लखन सिंह मीणा का रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा में भव्य स्वागत सम्मान
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का किया आयोजन लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधि में शुरुआत की गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का किया आयोजन लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधि व शुरुआत की गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा दिनांक 1 सितंबर 2026 को ऐतिहासिक रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम हायर सेकेंडरी पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। जिलाध्यक्ष डॉक्टर कुसुम गुप्ता ने बताया कि आज का यह उत्सव हमारे आपसी प्रेम आनंद और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। जिस तरह आज हम सब ने पीले वस्त्र पहनकर लड्डू गोपाल जी को सभी महिलाओं ने वारी --वारी से झूला झूलाकर पुण्य लाभ कमाया। सभी ने जोश के साथ "हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की" जयकारे लगाए जिससे कि पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें यही सिखाता है की परिस्थितियों चाहे जैसी भी हो हमें अपने कर्तव्य के पद से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए एवं श्री कृष्ण के दिखाए धर्म,सत्य, एवं निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलेंगे, आपस में प्रेम सहयोग की भावना को बढ़ाते हुए समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। संयोजक मंडल सुषमा जैन, सीमा गुप्ता, ममता सैनी ने बताया कि इस पावन अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। सभी से प्रश्नोत्तरी पूछी गई। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं भजनों का आनंद लिया। महामंत्री अर्चना गोयल एवं मंत्री सोना सिंघल ने बताया कि लोकतंत्र की असली ताकत अपना वोट है। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में मतदान करके अपना कर्तव्य निभाये। सही प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान जरूर करें। सभी को मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया गया। मंच संचालन इंजीनियर महेश गुप्ता सर्वेयर ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित ---- आकांक्षा अग्रवाल, अर्चना गोयल,सोना सिंघल, सुषमा जैन,सीमा गुप्ता,ममता सैनी, मीना गुप्ता अंजली दुबे, महादेवी वर्मा, ,लक्ष्मी जोशी, सीमा गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा,नूतन गुप्ता, दिव्या,गायत्री जोशी, ममता गुप्ता, सीमा सिंघल,आशा सिंघल तारा देवी वंदना सिंघल,निधि,सुरभी, प्रज्ञा ,ममता , सुनीता, सीमा, मेघा जायसवाल, ममता सैनी, सुपिता मांझ़ीवाल रेनू , रानी,वीना पटेल,सुमन बंसल, चंचल देवी गुप्ता, मोना बिंदल,पुष्पा बंसल, तुलसी खंडेलवाल, कृष्णा सैनी सुषमा,आदि सैकड़ो महिला उपस्थित रही
    1
    गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का किया आयोजन लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधि में शुरुआत की
गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का किया आयोजन लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधि व शुरुआत की गंगापुर सिटी में
महिला जागृति संस्थान द्वारा दिनांक 1 सितंबर 2026 को ऐतिहासिक रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम हायर सेकेंडरी पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से लड्डू गोपाल जी एवं  गणेश जी की  आरती करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
जिलाध्यक्ष डॉक्टर कुसुम गुप्ता ने बताया कि आज का यह उत्सव हमारे आपसी प्रेम आनंद और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। जिस तरह आज हम सब ने पीले वस्त्र पहनकर लड्डू गोपाल जी को सभी महिलाओं ने वारी --वारी से झूला झूलाकर पुण्य लाभ कमाया।
सभी ने जोश के साथ "हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की" जयकारे लगाए जिससे कि पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।
भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें यही सिखाता है की परिस्थितियों चाहे जैसी भी हो हमें अपने कर्तव्य के पद से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए एवं श्री कृष्ण के दिखाए धर्म,सत्य, एवं निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलेंगे, आपस में प्रेम सहयोग की भावना को बढ़ाते हुए समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
संयोजक मंडल सुषमा जैन, सीमा गुप्ता, ममता सैनी ने बताया कि इस पावन अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए।
सभी से प्रश्नोत्तरी पूछी गई।
सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सभी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं भजनों का आनंद लिया।
महामंत्री अर्चना गोयल एवं मंत्री सोना सिंघल ने बताया कि लोकतंत्र की असली ताकत अपना वोट है।
11 सितंबर को होने वाले चुनाव में  मतदान करके अपना कर्तव्य निभाये।
सही प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान जरूर करें।
सभी को मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया गया।
मंच संचालन इंजीनियर महेश गुप्ता सर्वेयर ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित ----
आकांक्षा अग्रवाल, अर्चना गोयल,सोना सिंघल, सुषमा जैन,सीमा गुप्ता,ममता सैनी, मीना गुप्ता अंजली दुबे, महादेवी वर्मा, ,लक्ष्मी जोशी, सीमा गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा,नूतन गुप्ता, दिव्या,गायत्री जोशी, ममता गुप्ता, सीमा सिंघल,आशा सिंघल तारा देवी वंदना सिंघल,निधि,सुरभी, प्रज्ञा ,ममता , सुनीता, सीमा, मेघा जायसवाल, ममता सैनी, सुपिता मांझ़ीवाल रेनू , रानी,वीना पटेल,सुमन बंसल, चंचल देवी गुप्ता, मोना बिंदल,पुष्पा बंसल, तुलसी खंडेलवाल, कृष्णा सैनी सुषमा,आदि सैकड़ो महिला उपस्थित रही
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था रहेगी दुरुस्त: एएसपी रामकुमार कस्वां करौली। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी हैं। करौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराए जाएंगे। एएसपी कस्वां ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों और चुनाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार गश्त, निगरानी और आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मतदान के दौरान भी पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा, ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। एएसपी ने आमजन से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
    1
    नगर निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था रहेगी दुरुस्त: एएसपी रामकुमार कस्वां
करौली। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी हैं। करौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराए जाएंगे।
एएसपी कस्वां ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों और चुनाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार गश्त, निगरानी और आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मतदान के दौरान भी पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा, ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
एएसपी ने आमजन से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • दुब्बी गांव के पास मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर हुई मौत लोगों ने लगाया जाम श्री महावीर जी बालघाट सडक मार्ग स्थित दुब्बी गांव के पास तेज रफ्तार मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और लोगों ने सड़क पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।पुलिस के समझाने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को सहमत हुए।बुधवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कसूरपुर निवासी भगवत राम पुत्र हरमुख कोली और उसकी पत्नि भगवानी कोली और उसका रिस्तेदार लक्ष्मी नारायण पुत्र सुखा कोली वाइक से पाडली रिस्तेदारी में जा रहे थे, तभी दुब्बी मोड पर एक निजी बस ने उनकी वाइक में टक्कर मार दी, जिससे वाइक सवार पति पत्नि और रिस्तेदार तीनों की मौके पर मौत हो गई।इस दौरान मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने सडक पर जाम लगा दिया।लोगों ने सडक पर मृतकों के शव को रखकर प्रदर्शन किया।लोगों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजा व परिजनों को सरकारी नौकरी और बस के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की।सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियो ने लोगों से समझाइश की, तब जाकर लोगों ने जाम खोला।एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    दुब्बी गांव के पास मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर हुई मौत लोगों ने लगाया जाम
श्री महावीर जी बालघाट सडक मार्ग स्थित दुब्बी गांव के पास तेज रफ्तार मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे से गुस्साए परिजनों और लोगों ने सड़क पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।पुलिस के समझाने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को सहमत हुए।बुधवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कसूरपुर निवासी भगवत राम पुत्र हरमुख कोली और उसकी पत्नि भगवानी कोली और उसका रिस्तेदार लक्ष्मी नारायण पुत्र सुखा कोली वाइक से पाडली रिस्तेदारी में जा रहे थे, तभी दुब्बी मोड पर एक निजी बस ने उनकी वाइक में टक्कर मार दी, जिससे वाइक सवार पति पत्नि और रिस्तेदार तीनों की मौके पर मौत हो गई।इस दौरान मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने सडक पर जाम लगा दिया।लोगों ने सडक पर मृतकों के शव को रखकर प्रदर्शन किया।लोगों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजा व परिजनों को सरकारी नौकरी और बस के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की।सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियो ने लोगों से समझाइश की, तब जाकर लोगों ने जाम खोला।एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.