नापतौल विभाग की कार्रवाई : इस सप्ताह 54 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार नापतौल विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस सप्ताह सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत मिठाई, नमकीन, हार्डवेयर, फल एवं ज्वैलरी व्यवसाय से संबंधित कुल 54 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009, पैकेज्ड कमोडिटीज से संबंधित प्रावधानों तथा मध्यप्रदेश विधिक माप विज्ञान नियम, 2011 के अनुपालन की जांच की गई। अनियमितताएं पाए जाने पर 05 व्यापारिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तथा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अधिनियम के अंतर्गत विधिक माप विज्ञान अधिनियम में किए गए संशोधनों के अनुसार पैकेज्ड कमोडिटीज के संबंध में अनिवार्य घोषणाओं के उल्लंघन पर प्रथम अपराध होने पर इंप्रूवमेंट नोटिस एवं इंप्रूवमेंट नोटिस में दिए गए समय में सुधार न करने पर दूसरी गलती के लिए ₹25,000 तक के जुर्माने का प्रावधान है। तीसरी बार गलती होने पर ₹25,000 से ₹1,00,000 तक के जुर्माने का प्रावधान है। बार-बार उल्लंघन की स्थिति में ₹5,00,000 का जुर्माना एवं 1 वर्ष की सजा सहित कठोर दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। नापतौल विभाग ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले सभी बाट-माप एवं तौल उपकरणों का समय-समय पर सत्यापन कराएं तथा केवल नियमानुसार प्रमाणित उपकरणों का ही उपयोग करें। साथ ही, पैकेज्ड वस्तुओं पर निर्धारित घोषणाओं एवं अन्य विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण सुनिश्चित करें। विभाग द्वारा जिले में आगामी दिनों में भी निरीक्षण एवं प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।
नापतौल विभाग की कार्रवाई : इस सप्ताह 54 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार नापतौल विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस सप्ताह सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत मिठाई, नमकीन, हार्डवेयर, फल एवं ज्वैलरी व्यवसाय से संबंधित कुल 54 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009, पैकेज्ड कमोडिटीज से संबंधित प्रावधानों तथा मध्यप्रदेश विधिक माप विज्ञान नियम, 2011 के अनुपालन की जांच की गई। अनियमितताएं पाए जाने पर 05 व्यापारिक प्रतिष्ठानों
के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तथा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अधिनियम के अंतर्गत विधिक माप विज्ञान अधिनियम में किए गए संशोधनों के अनुसार पैकेज्ड कमोडिटीज के संबंध में अनिवार्य घोषणाओं के उल्लंघन पर प्रथम अपराध होने पर इंप्रूवमेंट नोटिस एवं इंप्रूवमेंट नोटिस में दिए गए समय में सुधार न करने पर दूसरी गलती के लिए ₹25,000 तक के जुर्माने का प्रावधान है। तीसरी बार गलती होने पर ₹25,000 से ₹1,00,000 तक के जुर्माने का प्रावधान है। बार-बार उल्लंघन की स्थिति में
₹5,00,000 का जुर्माना एवं 1 वर्ष की सजा सहित कठोर दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। नापतौल विभाग ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले सभी बाट-माप एवं तौल उपकरणों का समय-समय पर सत्यापन कराएं तथा केवल नियमानुसार प्रमाणित उपकरणों का ही उपयोग करें। साथ ही, पैकेज्ड वस्तुओं पर निर्धारित घोषणाओं एवं अन्य विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण सुनिश्चित करें। विभाग द्वारा जिले में आगामी दिनों में भी निरीक्षण एवं प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।
- गणेश चतुर्थी को लेकर छिंदवाड़ा में उत्साह, मूर्तिकार परिवारों में खास रौनक गणेश चतुर्थी को लेकर छिंदवाड़ा में उत्साह, मूर्तिकार परिवारों में खास रौनक छिंदवाड़ा में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आज मंगलवार दोपहर 1 बजे बताया गया की भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार करने वाले मूर्तिकार परिवार दिन-रात प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। खास बात यह है कि बच्चे भी अपने परिवार के साथ इस पारंपरिक कला में सहयोग कर रहे हैं। कई मूर्तिकार परिवार पीढ़ियों से गणेश प्रतिमाएं बनाने की परंपरा निभा रहे हैं। उनका कहना है कि गणेश उत्सव उनके लिए सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि आस्था और कला-परंपरा से जुड़ा पर्व है। वहीं, गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ने लगी है।1
- संत रविदास कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत। तामिया से पत्रकार आकाश मंडराह की खबर 7879061414 *संत रविदास कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत* *तामिया से पत्रकार आकाश मंडराह की खबर 7879061414*1
- Seoni News: 12 ज्योतिर्लिंग स्तोत्र और रुद्राष्टकम से गूंजा सिद्ध पीठ मठ मंदिर1
- बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी ,सांसद भारती पारधी बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी सांसद भारती पारधी के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को मिली निर्णायक मंजूरी बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लगभग 91.64 किलोमीटर लंबे बालाघाट-सिवनी मार्ग को फोरलेन हाईवे के रूप में विकसित करने के लिए ₹3,458 करोड़ की अनुमानित लागत को मंजूरी प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय से बालाघाट और सिवनी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। सांसद श्रीमती पारधी ने क्षेत्र की इस वर्षों पुरानी मांग को लगातार शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और इसके शीघ्र निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर निरंतर प्रयास किए। दिल्ली से लेकर भोपाल तक उन्होंने इस परियोजना की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास में इसके महत्व को मजबूती से रखा। उनके इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को कैबिनेट की निर्णायक मंजूरी मिल सकी है। आवागमन होगा आसान, यात्रा समय में आएगी कमी फोरलेन सड़क के निर्माण से बालाघाट और सिवनी के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। वर्तमान में जहां इस मार्ग पर यात्रा में लगभग 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं फोरलेन निर्माण के बाद यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। इससे दोनों जिलों के बीच आवागमन के साथ ही महाराष्ट्र तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। व्यापार, कृषि और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा बालाघाट-सिवनी फोरलेन केवल आवागमन की सुविधा बढ़ाने वाली परियोजना नहीं है, बल्कि इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों, उद्योगों और स्थानीय व्यवसायों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं। सांसद भारती पारधी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार परियोजना को मंजूरी मिलने पर सांसद श्रीमती भारती पारधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बालाघाट-सिवनी फोरलेन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी। इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए और शासन के समक्ष इस विषय को प्राथमिकता से रखा। कैबिनेट से मंजूरी मिलना बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद श्रीमती पारधी ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बालाघाट-सिवनी फोरलेन की मंजूरी को सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।1
- उफनते नाले पर जान हथेली पर रखकर सफर, पुल की मांग के बावजूद नहीं जागा प्रशासन सिवनी जिले के धोरिया और धाधर टोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है। एसडीएम और जनपद सीईओ ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया, जबकि आरईएस विभाग को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले पर जनपद सदस्य जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार आवेदन निवेदन किया पर कोई कार्रवाई नहीं लगता है किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा1
- जनसुनवाई में विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं, बुजुर्ग ने सुनाया मधुर गीत सिवनी। विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है और जनता की हर समस्या का समाधान हमारी जिम्मेदारी है। इसी दौरान ग्राम बाँकी से पहुंचे एक बुजुर्ग ने विधायक के समक्ष मधुर गीत प्रस्तुत किया। बुजुर्ग के गीत ने जनसुनवाई के माहौल को भावुक और आत्मीय बना दिया। विधायक ने भी बुजुर्ग का उत्साहवर्धन किया।1
- आगामी त्योहारों को लेकर छिंदवाड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। लिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन में पुलिस बल ने पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च शुरू कर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन मार्ग सहित संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल, मोबाइल पेट्रोलिंग और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।4
- मोहगांव में तेंदुआ और दो शावक दिखे, खेतों में दहशत मोहगांव क्षेत्र के पंढरी इलाके में मोहगांव में तेंदुआ और दो शावक दिखे, खेतों में दहशत मोहगांव क्षेत्र के पंढरी इलाके में मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे खेतों के बीच तेंदुआ और उसके दो शावक दिखाई देने से किसानों और मजदूरों में दहशत फैल गई। किसान अनिल वनकर के मुताबिक, उन्होंने तेंदुए को एक जंगली सुअर को करीब 500 फीट तक घसीटकर दूसरे खेत की ओर ले जाते देखा। तेंदुए की मौजूदगी के चलते लोग खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद टीम मौके पर नहीं पहुंची। किसानों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर तेंदुए की निगरानी और सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।1
- Seoni News: छोटीकाशी आदेगांव में अनोखा आयोजन, रक्षा सूत्र के साथ शिक्षा का बड़ा संदेश1