धूमकुड़ियां भवन बना गौशाला और पुआल का भंडार मनिका, लातेहार:-मनिका प्रखंड क्षेत्र के रांकीकला पंचायत के कुई गांव में धूमकुड़िया भवन बना गौशाला और पुआल भंडार जबकि कल्याण विभाग से धूमकुड़िया भवन का निर्माण आदिवासी समाज के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यों जैसे सरहुल और कर्मा पर्व के लिए समर्पित कर आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के ख्याल करते हुए निर्माण कराया गया था| धूमकुड़िया भवन आदिवासी समाज के लोगों के लिए मिलन स्थल के रूप में उपयोग करना था| जिससे आदिवासी समाज एक दूसरे से जुड़ सके| पारंपरिक धूम कुड़िया प्रथम के अनुरूप युवा पीढ़ी को अपनी परंपरा, सामाजिक संस्कारों और जीवन शैली से परिचित कराना था लेकिन आप देख सकते हैं कि यह धूमकुड़िया भवन को गौशाला और पुआल का गोदाम बना दिया गया है, जो स्थानीय लोगों की उदासीनता को दर्शाता है, जो अपनी परंपराओं को धीरे-धीरे भूलते जा रहे हैं|ऐसा लगता है कि उन्हें धमकुडिया भवन निर्माण के उद्देश्यों के बारे में जानकारी ही नहीं है|

- महुआडांड़ (लातेहार): प्रखंड में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर अब लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में महुआडांड़ उत्थान समिति के सदस्यों ने बिजली आपूर्ति में जल्द सुधार की मांग करते हुए प्रशासन और विद्युत विभाग को कड़ा अल्टीमेटम दिया है।समिति के सदस्यों का कहना है कि हर साल गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती की समस्या विकराल रूप ले लेती है, लेकिन इस बार स्थिति और भी ज्यादा खराब है। दिन-रात अनियमित बिजली आपूर्ति से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी के कारण जहां लोग परेशान हैं, वहीं पानी की आपूर्ति, छोटे व्यवसाय, पढ़ाई कर रहे छात्र और अस्पताल जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।समिति ने स्पष्ट कहा है कि अगर जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध तरीके से महुआडांड़ बंदी का आह्वान करेंगे। इसके साथ ही उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।सदस्यों ने बताया कि कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने मांग की है कि नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदला जाए और कटौती का स्पष्ट समय निर्धारित किया जाए।समिति ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसमें सड़क जाम, धरना-प्रदर्शन और प्रखंड बंद जैसे कदम शामिल होंगे।1
- Post by MUKESH NATH1
- Post by AAM JANATA1
- गुमला जिले के चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का आज विधिवत निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामों का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, विद्युत आपूर्ति और अग्निशमन प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण मानकों की बारीकी से समीक्षा की गई।1
- Post by Sunil singh1
- रांची/सैन फ्रांसिस्को: झारखंड की राजधानी रांची के रातू निवासी युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनीत शाहदेव ने अपनी पुस्तक Digital Footprint for Software Engineers के जरिए तकनीकी जगत में एक सराहनीय पहल की है। यह पुस्तक वर्तमान में Amazon और Flipkart जैसे प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। हाल ही में उन्होंने भारत सरकार में रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद Sanjay Seth से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी पुस्तक की प्रति भेंट की। इस अवसर पर यश सिंह परमार भी मौजूद रहे। रांची/सैन फ्रांसिस्को: झारखंड की राजधानी रांची के रातू निवासी युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनीत शाहदेव ने अपनी पुस्तक Digital Footprint for Software Engineers के जरिए तकनीकी जगत में एक सराहनीय पहल की है। यह पुस्तक वर्तमान में Amazon और Flipkart जैसे प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। हाल ही में उन्होंने भारत सरकार में रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद Sanjay Seth से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी पुस्तक की प्रति भेंट की। इस अवसर पर यश सिंह परमार भी मौजूद रहे।1
- महुआडांड़ प्रखंड स्थित पोस्ट ऑफिस में खाताधारकों से अवैध वसूली और दलालों के बढ़ते हस्तक्षेप की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार ने तत्काल जांच के निर्देश जारी किए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, India Post के अंतर्गत संचालित इस पोस्ट ऑफिस में लंबे समय से दलाल सक्रिय थे, जो India Post Payments Bank (IPPB) से जुड़े खाताधारकों से पैसे निकासी, खाता संचालन, आधार अपडेट, मोबाइल नंबर जोड़ने और अन्य सेवाओं के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही पोस्ट ऑफिस में औचक निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें कर्मचारियों की भूमिका, दलालों की संलिप्तता और खाताधारकों से हुए लेन-देन की बारीकी से जांच की जाएगी।1
- Post by MUKESH NATH1
- Post by Sunil singh1