रायगढ़ में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को बेचकर कराई शादी, फिर देह व्यापार में झोंका” छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मामला रायगढ़ जिला के छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच सक्रिय एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 17 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार दलालों और एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के अनुसार, 26 नवंबर 2025 को उसकी एक परिचित महिला उसे नौकरी का झांसा देकर रायगढ़ लाई। यहां से गिरोह के सदस्यों ने उसे सागर (मध्य प्रदेश) ले जाकर 1.5 लाख रुपए में सुनील नामक व्यक्ति को बेच दिया और उसकी जबरन शादी करा दी। किसी तरह वहां से भागकर जब पीड़िता वापस रायगढ़ पहुंची, तो आरोपी बिंदिया रात्रे ने उसे बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेल दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह ने और कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। मध्यप्रदेश तक फैला गिरोह, 5 गिरफ्तार पुलिस ने छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य प्रदेश के छतरपुर तक छापेमारी कर संगठित गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में रिन बानू उर्फ पूजा, बिंदिया रात्रे, मोहम्मद दानिश उर्फ चीकू, खरीदार सुनील दीक्षित और एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) शामिल है। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभय यादव फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। भागकर लौटने के बाद फिर फंसी काफी संघर्ष के बाद लड़की वहां से निकलने में सफल रही और ट्रेन से वापस रायगढ़ पहुंची। लेकिन घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई और फिर उसी व्यक्ति के संपर्क में आ गई जिसने उसे पहले धोखा दिया था। इस बार उसे सुरक्षा का भरोसा दिया गया, लेकिन धीरे-धीरे उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया। लगातार अत्याचार सहने के बाद आखिरकार 11 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने कोतरारोड थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। नौकरी के नाम पर सौदे की साजिश रायगढ़ पहुंचने के बाद उसे एक संगठित गिरोह के संपर्क में लाया गया। अगले ही दिन आरोपियों ने उसे मध्य प्रदेश के सागर ले जाकर एक व्यक्ति को 1.5 लाख रुपये में बेच दिया। खरीदार ने उससे जबरन शादी कर ली और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यह पूरा घटनाक्रम सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।

- हर माता-पिता बच्चों को School भेजने से पहले इस video को जरुर देखें- ख़बर पुरानी है लेकिन बेहद महत्वपूर्ण!1
- परशुराम जयंती पर विप्र समाज का सराहनीय सामाजिक प्रयास, कार्यक्रम में पत्रकारों का किया गया सम्मान गोबरा नवापारा, परशुराम जयंती के पावन अवसर पर नवापारा राजिम इकाई विप्र समाज द्वारा रायपुर रोड स्थित विप्र भवन में समाज हित में एक अनुकरणीय कार्य किया गया। समाज के उत्थान और मानवीय सेवा की भावना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में विप्र समाज ने दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शव रथ (मोक्ष रथ) तथा शव फ्रीजर का शुभारंभ किया गया, जो अंतिम यात्रा के समय समाज के अंतिम संस्कार में सहायता प्रदान करेगा। इन सुविधाओं से आम जनमानस को विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहुत लाभ मिलेगा। इसी कार्यक्रम के दौरान नगर के समस्त पत्रकारों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनके समाज सेवा और जागरूकता फैलाने के योगदान को सराहा गया। विप्र समाज नवापारा राजिम की यह पहल सामाजिक सद्भाव, सेवा और एकता का सुंदर उदाहरण है। भगवान परशुराम जी के आदर्शों — धर्म, न्याय और सेवा — को चरितार्थ करने वाला यह प्रयास पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। समाज के ऐसे सराहनीय कार्य निश्चित रूप से भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर राज भाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, सुनील शर्मा समाज सेवी, आर बी शर्मा, सनत शर्मा, श्याम किशोर शर्मा पत्रकार, प्रसन्न शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, रमेश तिवारी, कैलाश तिवारी, पूनम पांडे, रुचि शर्मा , शिव शर्मा ,मधुरानी शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, अंजय शर्मा , उज्जवल तिवारी, मनहरण शर्मा, गुड्डा शर्मा, अजय शर्मा, रेखा तिवारी , पुराणिक शर्मा, महेश तिवारी, रूपेश तिवारी , राम शर्मा, श्याम शर्मा, मकसूदन शर्मा , संजय शर्मा, अंकित शर्मा, आशीष दीवान सहित अन्य विप्र बंधुओं के साथ नगर के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश तिवारी, आलोक पहाड़िया,विनोद जैन, प्रवीण साहू, लीलाराम साहू, युवराज साहू, तुका राम कंसारी, खिलेश्वर शर्मा, नागेन्द्र निषाद कार्यक्रम में शामिल हुए l4
- कल खुर्सीपार मे एक घटना घटी एक व्यक्ति जो बहुत शराब के नशे मे था नहर मे नहाने गया और फिर डूब गया नशे मे वो बेह गया खोज बिन चालू हैं किन्तु अभी तक कोई भी पता नहीं लगा रहा हैं....1
- आज महतारी अंगना, बाजार चौक सांकरा धरसीवा में छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ के सभी भाईयों का भव्य आगमन1
- रायपुर ग्रामीण जिले के मढ़ी गांव स्थित बंजारी दाई मंदिर में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाई-बहिनी, दीदी-महतारी एवं संगवारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नेतृत्व में मिला मार्गदर्शन बैठक में विशेष रूप से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव (भइया जी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। संगठन मजबूती और विकास पर चर्चा रायपुर ग्रामीण जिला के गुड़ी पार क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और क्षेत्रीय विकास जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एकता का दिया संदेश कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया और “एकता में ही ताकत है” का संदेश देते हुए समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। गूंजे जयकारे अंत में सभी ने एक स्वर में जयकारा लगाया— जोहार छत्तीसगढ़, जय छत्तीसगढ़ महतारी, जय बूढ़ादेव, जय सतनाम, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय दुर्गा दाई, काली दाई, सरस्वती दाई, तेलीन दाई, बिलासा दाई, महामाया दाई।2
- Post by गोविंद राम 92947315371
- युवा मोर्चा कसडोल मंडल को मिला नया अध्यक्ष शनि यादव को सौंपी गई कमान1
- मुंगेली में पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार व सेवन में लिप्त लोगों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। बीएनएसएस की धाराओं के तहत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। एसएसपी भोजराम पटेल ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई है। #OperationBaaz #MungeliPolice #DrugFreeIndia #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #CrimeNews #AntiDrug #HindiNews #BigAction1