logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गल्ला मंडी गेट के अंदर शाम करीब 7 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान ताहरपुरा निवासी जितेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह और दशरथ पुत्र चरण सिंह के रूप में हुई है। वे दोनों गल्ला मंडी कोंच में गेहूं बेचने आए थे। मंडी से बाहर निकलते समय मंडी गेट पर सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया।

17 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गल्ला मंडी गेट के अंदर शाम करीब 7 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान ताहरपुरा निवासी जितेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह और दशरथ पुत्र चरण सिंह के रूप में हुई है। वे दोनों गल्ला मंडी कोंच में गेहूं बेचने आए थे। मंडी से बाहर निकलते समय मंडी गेट पर सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चैत्र मास की पूर्णिमा पर रामभक्त हनुमानजी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर आकर्षक ढंग से हनुमान मंदिरों सजाया गया था और मूर्तियों का भव्य श्रृंगार किया गया। नगर के पेट्रोल पंप स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर, 21 फुटा हनुमान मदिर, फाटक वाले हनुमान मंदिर, दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, बिरिया खेड़ा हनुमान मंदिर, बालाजी मंदिर उरई मार्ग पर विधि विधान से हवन पूजन किया गया। बिरिया खेड़ा हनुमानजी के मंदिर में भजन संध्या, श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। फाटक वाले मंदिर में संगीतमय सुदंरकांड पाठ का आयोजन किया गया। लहचूरा में भक्तों द्वारा शोभा यात्रा निकाल कर हनुमान मंदिर पर पताका चढ़ाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। घरों पर भी लोगों ने हनुमानजी का दरबार लगाकर पूजा अर्चना की। पंडित देवेंद्र दीक्षित ने भक्तों को सत्य के मार्ग पर चलने और भगवत भजन कर ईश्वर की प्राप्ति का सुगम मार्ग बताया। इसके अलावा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों पर रात्रि जागरण, हनुमान चालीसा का पाठ, अखंड रामायण पाठ, हवन पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। अनुराग श्रीवास्तव के आवास पर शुभ मुहूर्त में विशेष पूजा कर हनुमानजी को तेल व सिंदूर का लेप लगाकर नया चोला अर्पित किया। इसके अलावा हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाकर जगत के कल्याण की प्रार्थना की और प्रसाद वितरण किया।
    3
    चैत्र मास की पूर्णिमा पर रामभक्त हनुमानजी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर आकर्षक ढंग से हनुमान मंदिरों सजाया गया था और मूर्तियों का भव्य श्रृंगार किया गया। नगर के पेट्रोल पंप स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर, 21 फुटा हनुमान मदिर, फाटक वाले हनुमान मंदिर, दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, बिरिया खेड़ा हनुमान मंदिर, बालाजी मंदिर उरई मार्ग पर विधि विधान से हवन पूजन किया गया। बिरिया खेड़ा हनुमानजी के मंदिर में भजन संध्या, श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। फाटक वाले मंदिर में संगीतमय सुदंरकांड पाठ का आयोजन किया गया। लहचूरा में भक्तों द्वारा शोभा यात्रा निकाल कर हनुमान मंदिर पर पताका चढ़ाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। घरों पर भी लोगों ने हनुमानजी का दरबार लगाकर पूजा अर्चना की। पंडित देवेंद्र दीक्षित ने भक्तों को सत्य के मार्ग पर चलने और भगवत भजन कर ईश्वर की प्राप्ति का सुगम मार्ग बताया। इसके अलावा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों पर रात्रि जागरण, हनुमान चालीसा का पाठ, अखंड रामायण पाठ, हवन पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। अनुराग श्रीवास्तव के आवास पर शुभ मुहूर्त में विशेष पूजा कर हनुमानजी को तेल व सिंदूर का लेप लगाकर नया चोला अर्पित किया। इसके अलावा हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाकर जगत के कल्याण की प्रार्थना की और प्रसाद वितरण किया।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जालौन : आस्था से खिलवाड़, नशे में युवक ने देव स्थान को किया क्षतिग्रस्त जालौन के ग्राम सारंगपुर में बीती रात आस्था को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। गांव निवासी राजेंद्र दोहरे पुत्र मेवालाल ने कथित तौर पर शराब के नशे में देव स्थान को नुकसान पहुंचा दिया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जालौन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि गांव के माहौल को भी बिगाड़ती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है...!!!!!!
    1
    जालौन :  आस्था से खिलवाड़, नशे में युवक ने देव स्थान को किया क्षतिग्रस्त
जालौन के ग्राम सारंगपुर में बीती रात आस्था को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। गांव निवासी राजेंद्र दोहरे पुत्र मेवालाल ने कथित तौर पर शराब के नशे में देव स्थान को नुकसान पहुंचा दिया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जालौन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि गांव के माहौल को भी बिगाड़ती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है...!!!!!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हनुमान जन्मोत्सव पर चालीसा व महाआरती का हुआ भव्य कार्यक्रम। औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के हनुमान मैदान सब्जी मंडी सराफा बाजार स्थित प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के बीच मनाया गया। आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में 11000 दीपों का प्रजनन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव शक्ति अखाड़ा के संरक्षक मधुराम जी ने हिंदुओं को जगाने के लिए जहां कड़वे शब्दों का प्रयोग किया वहीं उन्हें चेताया भी है उन्होंने जहां एक तरफ संस्कारित शिक्षा की बात कही वहीं दूसरी तरफ अखंड रामायण देवी जागरण नवरात्रि महोत्सव और रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के तरीके पर सीधे प्रहार किया। उन्होंने कहा की जो लोग अपने देवताओं पर भरोसा नहीं करते देवता भी उनकी कभी रक्षा नहीं करते हैं। हिंदू जगाने के दौरान किए गए संबोधन को मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर जहां स्वागत किया वहीं उनके द्वारा बताई गई दिशा का अनुसरण करने का भी संकल्प लिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं युवतियां बच्चे और पुरुष मौजूद रहे। इस मौके पर हवन पूजन, हनुमान चालीसा, एवं हनुमान आरती श्रद्धाभाव से की गई। साथ ही प्रसाद वितरण के उपरांत धार्मिक कार्यक्रम का विराम कर दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रेम जी, शिव महेश दुवे विश्व हिंदू परिषद, सतीश प्रजापति एडवोकेट, लाल सिंह सेंगर, आशीष वर्मा, बंटू सेंगर, गुड्डू श्रीवास्तव, छुन्नू तिवारी, अवधेश मिश्रा के अलावा आयोजक टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
    1
    हनुमान जन्मोत्सव पर चालीसा व महाआरती का हुआ भव्य कार्यक्रम।
औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के हनुमान मैदान सब्जी मंडी सराफा बाजार स्थित प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव बड़े ही  हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के बीच मनाया गया। आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में 11000 दीपों का प्रजनन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव शक्ति अखाड़ा के संरक्षक मधुराम जी ने हिंदुओं को जगाने के लिए जहां कड़वे शब्दों का प्रयोग किया वहीं उन्हें चेताया भी है उन्होंने जहां एक तरफ संस्कारित शिक्षा की बात कही वहीं दूसरी तरफ अखंड रामायण देवी जागरण नवरात्रि महोत्सव और रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के तरीके पर सीधे प्रहार किया। उन्होंने कहा की जो लोग अपने देवताओं पर भरोसा नहीं करते देवता भी उनकी कभी रक्षा नहीं करते हैं। हिंदू जगाने के दौरान किए गए संबोधन को मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर जहां स्वागत किया वहीं उनके द्वारा बताई गई दिशा का अनुसरण करने का भी संकल्प लिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं युवतियां बच्चे और पुरुष मौजूद रहे। इस मौके पर हवन पूजन, हनुमान चालीसा, एवं हनुमान आरती श्रद्धाभाव से की गई। साथ ही प्रसाद वितरण के उपरांत धार्मिक कार्यक्रम का विराम कर दिया गया।  कार्यक्रम में
विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रेम जी, शिव महेश दुवे विश्व हिंदू परिषद, सतीश प्रजापति एडवोकेट, लाल सिंह सेंगर, आशीष वर्मा, बंटू सेंगर, गुड्डू श्रीवास्तव, छुन्नू तिवारी, अवधेश मिश्रा के अलावा आयोजक टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के भौनकपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।नवजात शिशु का शव खेत किनारे मिला,मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, मौके पर ही मौत,फसल काटने गए दंपत्ति ने देखा और पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस मामले की जांच में जुटी
    1
    औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के भौनकपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।नवजात शिशु का शव खेत किनारे मिला,मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, मौके पर ही मौत,फसल काटने गए दंपत्ति ने देखा और पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस मामले की जांच में जुटी
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 10.03.2026 को थाना रूरा पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी, कि दिनांक 05.03.2026 को मेरी दो नाबालिग पुत्रियां एक साथ कपड़ा खरीदने की बात कहकर एक साथ घर से निकली थी । जब देर शाम मेरी दोनो पुत्रियां वापस नही लौटी तो मैने अपनी बड़ी पुत्री के फोन पर सम्पर्क किया तो मुझे बताया हम दोनो बहनें सोनीपत जा रहे है, जब अगले दिन मेरी पुत्रियों द्वारा मुझे विवाह कर लेने के बारे में बताया गया । मेरी पुत्रियां नाबालिग है, मेरी पुत्रियां शिवली बाजार से कन्नौज निवासी विशाल व कृष्णा नाम के व्यक्ति जबरन ले गये है। जिसके सम्बन्ध में थाना रूरा पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम 1. विशाल पुत्र अज्ञात निवासी कन्नौज, 2. कृष्णा पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात पंजीकृत किया गया । थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए, पीड़िताओं की बरामदगी कर, पीड़िताओं के धारा 180/183 बीएनएसएस के बयान माननीय न्यायालय के समक्ष अंकित कराते हुए, बयान अवलोकन व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1)/65(1) बीएनएस व ¾ एवं ¾(2) पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्तगण 1. विशाल पुत्र देवदत्त निवासी ग्राम माधवपुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज, 2. कृष्णा पुत्र शिवदत्त निवासी ग्राम माधवपुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज को थाना रूरा गेट के पास से दिनांक 03.04.2026 को गिरफ्तार किया गया । थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    1
    जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 10.03.2026 को थाना रूरा पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी, कि दिनांक 05.03.2026 को मेरी दो नाबालिग पुत्रियां एक साथ कपड़ा खरीदने की बात कहकर एक साथ घर से निकली थी । जब देर शाम मेरी दोनो पुत्रियां वापस नही लौटी तो मैने अपनी बड़ी पुत्री के फोन पर सम्पर्क किया तो मुझे बताया हम दोनो बहनें सोनीपत जा रहे है, जब अगले दिन मेरी पुत्रियों द्वारा मुझे विवाह कर लेने के बारे में बताया गया । मेरी पुत्रियां नाबालिग है, मेरी पुत्रियां शिवली बाजार से कन्नौज निवासी विशाल व कृष्णा नाम के व्यक्ति जबरन ले गये है। जिसके सम्बन्ध में थाना रूरा पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम 1. विशाल पुत्र अज्ञात निवासी कन्नौज, 2. कृष्णा पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात पंजीकृत किया गया । थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए, पीड़िताओं की बरामदगी कर, पीड़िताओं के धारा 180/183 बीएनएसएस के बयान माननीय न्यायालय के समक्ष अंकित कराते हुए, बयान अवलोकन व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1)/65(1) बीएनएस व ¾ एवं ¾(2) पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्तगण 1. विशाल पुत्र देवदत्त निवासी ग्राम माधवपुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज,  2. कृष्णा पुत्र शिवदत्त निवासी ग्राम माधवपुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज को थाना रूरा गेट के पास से दिनांक 03.04.2026 को गिरफ्तार किया गया । थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी बीच शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और गरमा दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाए। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इसी बीच शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और गरमा दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाए।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन। चौकी परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना करने गया युवक वापस घर नहीं लौटा। बड़े भाई ने गुमशुदगी की सूचना कोतवाली में दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी ऋषभ पटेल बुधवार की सुबह चौकी परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गया था। दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात तक तलाश करने के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चला। सभी नाते, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां भी पता लगाया गया, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़ित बड़े भाई अभय पटेल ने कोतवाली में सूचना दी। भाई की सूचना पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
    1
    जालौन। चौकी परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना करने गया युवक वापस घर नहीं लौटा। बड़े भाई ने गुमशुदगी की सूचना कोतवाली में दर्ज कराई है। 
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी ऋषभ पटेल बुधवार की सुबह चौकी परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गया था। दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात तक तलाश करने के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चला। सभी नाते, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां भी पता लगाया गया, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़ित बड़े भाई अभय पटेल ने कोतवाली में सूचना दी। भाई की सूचना पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • औरैया जनपद में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान सदर तहसील के ग्राम राजंदाजपुर में चलाया गया, जहां सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। प्रशासनिक टीम ने थाना औरैया के पुलिस बल की मौजूदगी में खसरा संख्या 325, जो कि तालाब की भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0610 हेक्टेअर है, तथा खसरा संख्या 327, जो बंजर भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टेअर है, को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। जानकारी के अनुसार सर्वेश नामक व्यक्ति द्वारा इन दोनों भूखंडों पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गई। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही, जिसने भूमि की पैमाइश कर कब्जे की पुष्टि की। इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई इस सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। और जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और उनका सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।
    1
    औरैया जनपद में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान सदर तहसील के ग्राम राजंदाजपुर में चलाया गया, जहां सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया।
प्रशासनिक टीम ने थाना औरैया के पुलिस बल की मौजूदगी में खसरा संख्या 325, जो कि तालाब की भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0610 हेक्टेअर है, तथा खसरा संख्या 327, जो बंजर भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टेअर है, को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया।
जानकारी के अनुसार सर्वेश नामक व्यक्ति द्वारा इन दोनों भूखंडों पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गई। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही, जिसने भूमि की पैमाइश कर कब्जे की पुष्टि की।
इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई इस सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। और जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और उनका सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.