logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतहनगर क्षेत्र में लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम, लठ से वार कर बुजुर्ग की हत्या, महिलाओं से जेवर लुटे, पुलिस पहुंची मौके पर उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की नीयत से घर मे घुसे बदमाशों ने लठ से वार कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। साथ ही महिलाओं से जेवर लूटकर फरार हो गए। मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने भील समाज के घर मे घुसकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिवार पर हमला कर जमकर लूटपाट व मारपीट की।

7 hrs ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
7 hrs ago

फतहनगर क्षेत्र में लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम, लठ से वार कर बुजुर्ग की हत्या, महिलाओं से जेवर लुटे, पुलिस पहुंची मौके पर उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की नीयत से घर मे घुसे बदमाशों ने लठ से वार कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। साथ ही महिलाओं से जेवर लूटकर फरार हो गए। मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने भील समाज के घर मे घुसकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिवार पर हमला कर जमकर लूटपाट व मारपीट की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भटेवर में हाइवे रोड़ पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, आरोपी फरार वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेरोदा थाना पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। हालांकि तस्कर अंधेरे में मक्के की फसल व घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। ​जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई व वृत्ताधिकारी श्रवण दास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार की टीम ने भटेवर में खोखरवास मार्ग के सामने विशेष नाकाबंदी की।
    1
    भटेवर में हाइवे रोड़ पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, आरोपी फरार
वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेरोदा थाना पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। हालांकि तस्कर अंधेरे में मक्के की फसल व घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
​जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई व वृत्ताधिकारी श्रवण दास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार की टीम ने भटेवर में खोखरवास मार्ग के सामने विशेष नाकाबंदी की।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • चोरों ने लूट के बाद की बुजुर्ग की हत्याः पत्थर-डंडों से परिवार को मारा, 4 घायल; 2 महिलाओं के गहने छीनकर हुए फरार उदयपुर जिले के पुलिस थाना फतेहनगर में देर रात लूटपाट के दौरान चोरों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। वहीं परिवार के लोगों को पत्थर और डंडों से मारा। इससे 4 लोग घायल हो गए। घायलों को सनवाड़ हॉस्पिटल में रात को भर्ती कराया गया था। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। फतहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गांव में सोमवार रात करीब 1 बजे यह वारदात हुई। थानाधिकारी मदनलाल ने बताया- चोरों के हमले में सिर पर चोट लगने से देवीलाल गमेती (60) की मौत हो गई। चोरों ने घर की 2 महिलाओं के गहने उतरवाने की कोशिश की। इस पर उनके पति और बेटों ने विरोध किया तो चोरों ने उन्हें बुरी तरह मारा। उनके दो बेटे ओंकारलाल, शिवलाल और नाती अनिल बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। 7 से 8 नकबापोश बदमाश धमकी देकर भागे बताया जा रहा है कि 7 से 8 चोर नकाबपोश चोर थे। जिन्होंने पीड़ितों को बंधक बनाकर मारा और लूटपाट की। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सनवाड़ हॉस्पिटल के बाहर एकत्रित होकर घटना के खिलाफ विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने के बाद ही शव उठाने की चेतावनी दी। मौके पर डीएसपी चांदमल सिंगारिया, थानाधिकारी मदनलाल जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दो दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। "बेटों और उनके बच्चों को मारा, मां के गहने उतरवा ले गए" मृतक देवीलाल के घायल बेटे ओंकारलाल ने बताया- चोरों को मेरे बेटे अनिल और भाई शिवलाल ने रोका तो उन्हें पकड़कर पत्थर और डंडों से मारपीट की गई। सिर में चोट लगने से ओंकारलाल बुरी तरह घायल हो गया। पत्नी को घर से बाहर खींचकर लाए और गहने खोलने लगे। चोरों ने हमें धमकाया कि शोर किया तो जान से मार देंगे। फिर चोरों ने जबरन मां के गहने खोल लिए। किसी को नहीं बताने की धमकी देकर फरार हो गए। मैंने फोन कर आसपास ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया।
    4
    चोरों ने लूट के बाद की बुजुर्ग की हत्याः पत्थर-डंडों से परिवार को मारा, 4 घायल; 2 महिलाओं के गहने छीनकर हुए फरार
उदयपुर जिले के पुलिस थाना फतेहनगर में देर रात लूटपाट के दौरान चोरों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। वहीं परिवार के लोगों को पत्थर और डंडों से मारा। इससे 4 लोग घायल हो गए। घायलों को सनवाड़ हॉस्पिटल में रात को भर्ती कराया गया था। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। फतहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गांव में सोमवार रात करीब 1 बजे यह वारदात हुई।
थानाधिकारी मदनलाल ने बताया- चोरों के हमले में सिर पर चोट लगने से देवीलाल गमेती (60) की मौत हो गई। चोरों ने
घर की 2 महिलाओं के गहने उतरवाने की कोशिश की। इस पर उनके पति और बेटों ने विरोध किया तो चोरों ने उन्हें बुरी तरह मारा। उनके दो बेटे ओंकारलाल, शिवलाल और नाती अनिल बुरी तरह घायल हो गए।
पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।
7 से 8 नकबापोश बदमाश धमकी देकर भागे बताया जा रहा है कि 7 से 8 चोर नकाबपोश चोर थे। जिन्होंने पीड़ितों को बंधक बनाकर मारा और लूटपाट की। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने सनवाड़ हॉस्पिटल के बाहर एकत्रित होकर घटना के खिलाफ विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने के बाद ही शव उठाने की चेतावनी दी।
मौके पर डीएसपी चांदमल सिंगारिया, थानाधिकारी मदनलाल जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दो दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया।
"बेटों और उनके बच्चों को मारा, मां के गहने उतरवा ले गए"
मृतक देवीलाल के घायल बेटे ओंकारलाल ने बताया- चोरों को मेरे बेटे अनिल और भाई शिवलाल ने रोका तो उन्हें पकड़कर पत्थर और डंडों से मारपीट की गई। सिर में चोट लगने से ओंकारलाल बुरी तरह घायल हो गया। पत्नी को घर से बाहर खींचकर लाए और गहने खोलने लगे। चोरों ने हमें धमकाया कि शोर किया तो जान से मार देंगे। फिर चोरों ने जबरन मां के गहने खोल लिए। किसी को नहीं बताने की धमकी देकर फरार हो गए। मैंने फोन कर आसपास ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया।
    user_पत्रकार आशीष कोदली
    पत्रकार आशीष कोदली
    Local News Reporter मावली, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • हिंदू नगरी सारंगपुरा का बोर्ड स्थापित, सनातन एकता और संगठन का दिया संदेश डूंगला उपखंड की पहली पहल, बजरंग दल के सानिध्य में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से लगाया बोर्ड — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- डूंगला उपखंड क्षेत्र के सारंगपुरा गांव में मंगलवार को हिंदू समाज की एकता, अखंडता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए गांव के प्रवेश स्थल पर "हिंदू नगरी सारंगपुरा" का बोर्ड स्थापित किया गया। श्री देवनारायण मंदिर परिसर में लगाए गए इस बोर्ड पर "मम दीक्षा हिंदू रक्षा, मम मंत्र सनातनता" तथा "देश का बल, बजरंग दल" जैसे संदेश अंकित किए गए हैं, जो हिंदू समाज को संगठित रहने और सनातन संस्कृति के संरक्षण का आह्वान करते हैं। ग्रामीणों ने इसे गांव की धार्मिक पहचान, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। सारंगपुरा गांव लंबे समय से सनातन परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के लिए अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। गांव में हिंदू समाज के अलावा अन्य किसी अन्य वर्ग का निवास नहीं है। यहां श्री देवनारायण मंदिर सहित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों पर समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सामूहिक आयोजन एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ग्रामीण सामूहिक रूप से इन आयोजनों में भाग लेकर सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए गांव को "हिंदू नगरी सारंगपुरा" के रूप में पहचान दिलाने के लिए यह बोर्ड स्थापित किया गया, जिसे ग्रामीणों ने ऐतिहासिक पहल बताया। मंगलवार को बजरंग दल चिकारड़ा के कार्यकर्ता सारंगपुरा पहुंचे, जहां उनके सानिध्य में "हिंदू नगरी सारंगपुरा" बोर्ड स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बजरंग दल अध्यक्ष गोपाल मेनारिया, उपाध्यक्ष सूरजमल तेली, सचिव सुरेश गुर्जर, सहसचिव जगदीश गुर्जर, सूचना प्रभारी अशोक माली एवं मदन मेनारिया की उपस्थिति में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बोर्ड लगाया। कार्यक्रम के दौरान गांव में सनातन संस्कृति के जयघोष गूंजे और उपस्थित लोगों ने हिंदू समाज की एकता एवं संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि मानवता, सेवा, त्याग, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का जीवन दर्शन है। अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों का संरक्षण प्रत्येक हिंदू का दायित्व है। जब समाज संगठित होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे बढ़ता है, तभी उसकी पहचान सुरक्षित रहती है। हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन है और यही संगठन राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बनता है। बजरंग दल चिकारड़ा अध्यक्ष गोपाल मेनारिया ने बताया कि डूंगला उपखंड क्षेत्र में "हिंदू नगरी" का बोर्ड स्थापित होने का यह पहला अवसर है। उन्होंने कहा कि यह पहल सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति गौरव की भावना विकसित करेगी। उन्होंने सभी हिंदुओं से आह्वान किया कि वे जाति, क्षेत्र और व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की शक्ति को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि "सनातन की एकता का मूल मंत्र संगठन है। जब तक हिंदू समाज संगठित नहीं होगा, तब तक एकता और अखंडता अधूरी रहेगी। प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है कि वह धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करे।" कार्यक्रम में ग्रामवासी नारायण जाट, मांगीलाल गुर्जर, गुड़ा गुर्जर, दुर्गाशंकर गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, राहुल गुर्जर, सुरेश गुर्जर, राजू गुर्जर, किशन गुर्जर, विनोद गुर्जर, पुष्कर गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, विष्णु गुर्जर एवं लक्ष्मीलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने "हिंदू नगरी सारंगपुरा" बोर्ड को सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और हिंदू संगठन की भावना का प्रतीक बताते हुए इसे गांव के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।
    3
    हिंदू नगरी सारंगपुरा का बोर्ड स्थापित, सनातन एकता और संगठन का दिया संदेश

डूंगला उपखंड की पहली पहल, बजरंग दल के सानिध्य में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से लगाया बोर्ड
— पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
चिकारड़ा- डूंगला उपखंड क्षेत्र के सारंगपुरा गांव में मंगलवार को हिंदू समाज की एकता, अखंडता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए गांव के प्रवेश स्थल पर "हिंदू नगरी सारंगपुरा" का बोर्ड स्थापित किया गया। श्री देवनारायण मंदिर परिसर में लगाए गए इस बोर्ड पर "मम दीक्षा हिंदू रक्षा, मम मंत्र सनातनता" तथा "देश का बल, बजरंग दल" जैसे संदेश अंकित किए गए हैं, जो हिंदू समाज को संगठित रहने और सनातन संस्कृति के संरक्षण का आह्वान करते हैं। ग्रामीणों ने इसे गांव की धार्मिक पहचान, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।
सारंगपुरा गांव लंबे समय से सनातन परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के लिए अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। गांव में हिंदू समाज के अलावा अन्य किसी अन्य वर्ग का निवास नहीं है। यहां श्री देवनारायण मंदिर सहित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों पर समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सामूहिक आयोजन एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ग्रामीण सामूहिक रूप से इन आयोजनों में भाग लेकर सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए गांव को "हिंदू नगरी सारंगपुरा" के रूप में पहचान दिलाने के लिए यह बोर्ड स्थापित किया गया, जिसे ग्रामीणों ने ऐतिहासिक पहल बताया।
मंगलवार को बजरंग दल चिकारड़ा के कार्यकर्ता सारंगपुरा पहुंचे, जहां उनके सानिध्य में "हिंदू नगरी सारंगपुरा" बोर्ड स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बजरंग दल अध्यक्ष गोपाल मेनारिया, उपाध्यक्ष सूरजमल तेली, सचिव सुरेश गुर्जर, सहसचिव जगदीश गुर्जर, सूचना प्रभारी अशोक माली एवं मदन मेनारिया की उपस्थिति में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बोर्ड लगाया। कार्यक्रम के दौरान गांव में सनातन संस्कृति के जयघोष गूंजे और उपस्थित लोगों ने हिंदू समाज की एकता एवं संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि मानवता, सेवा, त्याग, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का जीवन दर्शन है। अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों का संरक्षण प्रत्येक हिंदू का दायित्व है। जब समाज संगठित होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे बढ़ता है, तभी उसकी पहचान सुरक्षित रहती है। हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन है और यही संगठन राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बनता है।
बजरंग दल चिकारड़ा अध्यक्ष गोपाल मेनारिया ने बताया कि डूंगला उपखंड क्षेत्र में "हिंदू नगरी" का बोर्ड स्थापित होने का यह पहला अवसर है। उन्होंने कहा कि यह पहल सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति गौरव की भावना विकसित करेगी। उन्होंने सभी हिंदुओं से आह्वान किया कि वे जाति, क्षेत्र और व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की शक्ति को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि "सनातन की एकता का मूल मंत्र संगठन है। जब तक हिंदू समाज संगठित नहीं होगा, तब तक एकता और अखंडता अधूरी रहेगी। प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है कि वह धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करे।"
कार्यक्रम में ग्रामवासी नारायण जाट, मांगीलाल गुर्जर, गुड़ा गुर्जर, दुर्गाशंकर गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, राहुल गुर्जर, सुरेश गुर्जर, राजू गुर्जर, किशन गुर्जर, विनोद गुर्जर, पुष्कर गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, विष्णु गुर्जर एवं लक्ष्मीलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने "हिंदू नगरी सारंगपुरा" बोर्ड को सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और हिंदू संगठन की भावना का प्रतीक बताते हुए इसे गांव के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सुनो सफ़ल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में हो रहा आयुर्वेद से सफल ईलाज 8302083835
    1
    सुनो सफ़ल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में हो रहा आयुर्वेद से सफल ईलाज 8302083835
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Kapasan, Chittorgarh•
    4 hrs ago
  • समेला महादेव मंदिर विकास समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मंदिर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग समेला महादेव मंदिर विकास समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मंदिर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग रेलमगरा। समेला महादेव मंदिर विकास समिति, जगपुरा के अध्यक्ष योगेश दशोरा के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी रेलमगरा को ज्ञापन सौंपकर स्थान महादेवजी, जगपुरा की भूमि पर हुए कथित अवैध अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम जगपुरा, पटवार हल्का पनोतिया स्थित स्थान महादेवजी के नाम दर्ज कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर मकान बना लिए गए हैं। इस संबंध में तहसीलदार रेलमगरा के यहां प्रकरण विचाराधीन है। समिति का कहना है कि भूमि के एक हिस्से की नीलामी प्रक्रिया होने के बावजूद बोली के बाद बची भूमि से अब तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। समिति ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि बोली के बाद शेष बची भूमि से तत्काल अवैध कब्जे हटाए जाएं। साथ ही रजिस्टर्ड समेला महादेव मंदिर विकास समिति को विधिवत मान्यता प्रदान कर मंदिर की एकत्रित राशि समिति के खाते में जमा कराई जाए। इसके अतिरिक्त मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना प्रारंभ कराई जाए, मंदिर के पास लगाए गए कथित अवैध जालों को हटाया जाए, मंदिर परिसर एवं आसपास साफ-सफाई कराई जाए तथा मंदिर की डोली भूमि पर खड़े वृक्षों का सर्वे एवं गणना कराई जाए। समिति ने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं धार्मिक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष योगेश दशोरा, बद्रीलाल मेनारिया, सुरेशचंद्र विजयवर्गीय, विकास, हीरालाल (बड़ीवाला), भरत सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    3
    समेला महादेव मंदिर विकास समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मंदिर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग
समेला महादेव मंदिर विकास समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मंदिर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग
रेलमगरा। समेला महादेव मंदिर विकास समिति, जगपुरा के अध्यक्ष योगेश दशोरा के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी रेलमगरा को ज्ञापन सौंपकर स्थान महादेवजी, जगपुरा की भूमि पर हुए कथित अवैध अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम जगपुरा, पटवार हल्का पनोतिया स्थित स्थान महादेवजी के नाम दर्ज कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर मकान बना लिए गए हैं। इस संबंध में तहसीलदार रेलमगरा के यहां प्रकरण विचाराधीन है। समिति का कहना है कि भूमि के एक हिस्से की नीलामी प्रक्रिया होने के बावजूद बोली के बाद बची भूमि से अब तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।
समिति ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि बोली के बाद शेष बची भूमि से तत्काल अवैध कब्जे हटाए जाएं। साथ ही रजिस्टर्ड समेला महादेव मंदिर विकास समिति को विधिवत मान्यता प्रदान कर मंदिर की एकत्रित राशि समिति के खाते में जमा कराई जाए। इसके अतिरिक्त मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना प्रारंभ कराई जाए, मंदिर के पास लगाए गए कथित अवैध जालों को हटाया जाए, मंदिर परिसर एवं आसपास साफ-सफाई कराई जाए तथा मंदिर की डोली भूमि पर खड़े वृक्षों का सर्वे एवं गणना कराई जाए।
समिति ने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं धार्मिक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष योगेश दशोरा, बद्रीलाल मेनारिया, सुरेशचंद्र विजयवर्गीय, विकास, हीरालाल (बड़ीवाला), भरत सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • महाबलीदानी पन्नाधाय और चंदन का वर्ग बदलने को लेकर गुर्जर समाज में आक्रोश तरुण जोशी राजसमंद 9414239 644 राजस्थान के गौरवशाली इतिहास से छेड़छाड़ पर गुर्जर समाज का विरोध, महाबली दानी पन्नाधाय और चंदन के नाम बदलने को लेकर जताया आक्रोश, हजारों की संख्या में राजसमंद पहुंचे गुर्जर समाज के प्रतिनिधि, जल्द सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी,
    1
    महाबलीदानी पन्नाधाय और चंदन का वर्ग बदलने को लेकर गुर्जर समाज में आक्रोश
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414239 644 
राजस्थान के गौरवशाली इतिहास से छेड़छाड़ पर गुर्जर समाज का विरोध, 
महाबली दानी पन्नाधाय और चंदन के नाम बदलने को लेकर जताया आक्रोश, 
हजारों की संख्या में राजसमंद पहुंचे गुर्जर समाज के प्रतिनिधि, 
जल्द सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
    1
    उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
    user_आदर्श न्यूज़
    आदर्श न्यूज़
    Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.