logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यह देखिए, होटलों का हाल जहां अब अय्याशी के अड्डे बने हुए हैं। इन होटलों में स्कूल ड्रेस पहने नाबालिग छात्र-छात्राएँ कमरा लेने आते-जाते देखे गए हैं। कई होटलों में खुलेआम सेक्स रैकेट फल-फूल रहे हैं, और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह भी सामने आया है कि कुछ होटल सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करके बनाए गए हैं, और उन्हीं होटलों में सेक्स रैकेट संचालित हो रहे हैं। जल्द ही ऐसे होटलों के वीडियो और नाम सार्वजनिक किए जाएंगे, जो सरकारी ज़मीन पर बने हैं और जिनमें सेक्स रैकेट चल रहे हैं; इन नामों को जल्द ही सोशल मीडिया पर उजागर किया जाएगा।

19 hrs ago
user_Monu sharma
Monu sharma
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

यह देखिए, होटलों का हाल जहां अब अय्याशी के अड्डे बने हुए हैं। इन होटलों में स्कूल ड्रेस पहने नाबालिग छात्र-छात्राएँ कमरा लेने आते-जाते देखे गए हैं। कई होटलों में खुलेआम सेक्स रैकेट फल-फूल रहे हैं, और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह भी सामने आया है कि कुछ होटल सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करके बनाए गए हैं, और उन्हीं होटलों में सेक्स रैकेट संचालित हो रहे हैं। जल्द ही ऐसे होटलों के वीडियो और नाम सार्वजनिक किए जाएंगे, जो सरकारी ज़मीन पर बने हैं और जिनमें सेक्स रैकेट चल रहे हैं; इन नामों को जल्द ही सोशल मीडिया पर उजागर किया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ रील बनाकर प्रसारित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। आरोपी की पहचान आकाश बघेल, पुत्र मोहर सिंह बघेल (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम दौहर के रूप में हुई है। इंदरगढ़ पुलिस द्वारा आकाश बघेल पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। दिनांक 06.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर उसे टंचिंग ग्राउंड के पास दतिया-सेवढ़ा रोड, इंदरगढ़ से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा, एक 315 बोर का जीवित कारतूस, एक 12 बोर का जीवित कारतूस और तीन 315 बोर के खाली खोखे जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना इंदरगढ़ में अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 25(1-A) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर प्रसारित करने की बात स्वीकार की और अपने कृत्य पर खेद व्यक्त किया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे और एसडीओपी सेवढ़ा श्री अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में प्रधान आरक्षक 187 रामनिवास गुर्जर, आरक्षक 268 प्रवीण परिहार, आरक्षक 470 केशव रजक, आरक्षक 764 भानु दुबे, आरक्षक 863 मंजेश त्यागी और आरक्षक 783 मुनैन्द्र रावत शामिल थे।
    1
    दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ रील बनाकर प्रसारित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

आरोपी की पहचान आकाश बघेल, पुत्र मोहर सिंह बघेल (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम दौहर के रूप में हुई है। इंदरगढ़ पुलिस द्वारा आकाश बघेल पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। दिनांक 06.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर उसे टंचिंग ग्राउंड के पास दतिया-सेवढ़ा रोड, इंदरगढ़ से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा, एक 315 बोर का जीवित कारतूस, एक 12 बोर का जीवित कारतूस और तीन 315 बोर के खाली खोखे जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना इंदरगढ़ में अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 25(1-A) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर प्रसारित करने की बात स्वीकार की और अपने कृत्य पर खेद व्यक्त किया।

इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे और एसडीओपी सेवढ़ा श्री अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में प्रधान आरक्षक 187 रामनिवास गुर्जर, आरक्षक 268 प्रवीण परिहार, आरक्षक 470 केशव रजक, आरक्षक 764 भानु दुबे, आरक्षक 863 मंजेश त्यागी और आरक्षक 783 मुनैन्द्र रावत शामिल थे।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दतिया पुलिस ने एक दृढ़ संकल्प लिया है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जाता है, तो उसका सार्वजनिक जुलूस निकाला जाएगा। इस कसम के साथ, पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है।
    1
    दतिया पुलिस ने एक दृढ़ संकल्प लिया है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जाता है, तो उसका सार्वजनिक जुलूस निकाला जाएगा। इस कसम के साथ, पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है।
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के '12 साल बेमिसाल' के तारतम्य में, सेवढ़ा ग्रामीण मंडल के थाना भउआपुरा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण एवं जीव-जंतु संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम का आरंभ पार्टी के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री शाकिर खान जी, जिला मंत्री दतिया एवं सेवढ़ा विधानसभा प्रभारी हरिकिसन कुशवाहा जी सहित विभिन्न वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता का संदेश साझा किया। उन्होंने प्रकृति, पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता को एक बेहतर और संतुलित भविष्य की आधारशिला बताते हुए सभी से मिलकर पौधारोपण करने, पौधों को अपने पुत्र या पुत्री की तरह मानकर उनका संरक्षण करने और धरती को हरा-भरा बनाने का आह्वान किया। साथ ही, भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए जल एवं दाना उपलब्ध कराने का संकल्प लेने का आग्रह भी किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री श्री कुलदीप चौहान जी, महामंत्री श्री संजीव जाटव जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर जी, श्री विजय गुप्ता जी, श्री रमाशंकर शर्मा जी, श्री रोहित कुशवाहा जी, श्री कमलेश गुप्ता जी, श्री विजय गुप्ता जी, श्री विवेक शर्मा जी, श्री नरेंद्र राजपूत जी और श्री शिवराज राजपूत जी सहित मंडल के सभी जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ, श्रेष्ठ एवं ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के '12 साल बेमिसाल' के तारतम्य में, सेवढ़ा ग्रामीण मंडल के थाना भउआपुरा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण एवं जीव-जंतु संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम का आरंभ पार्टी के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री शाकिर खान जी, जिला मंत्री दतिया एवं सेवढ़ा विधानसभा प्रभारी हरिकिसन कुशवाहा जी सहित विभिन्न वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता का संदेश साझा किया। उन्होंने प्रकृति, पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता को एक बेहतर और संतुलित भविष्य की आधारशिला बताते हुए सभी से मिलकर पौधारोपण करने, पौधों को अपने पुत्र या पुत्री की तरह मानकर उनका संरक्षण करने और धरती को हरा-भरा बनाने का आह्वान किया। साथ ही, भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए जल एवं दाना उपलब्ध कराने का संकल्प लेने का आग्रह भी किया गया।

इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री श्री कुलदीप चौहान जी, महामंत्री श्री संजीव जाटव जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर जी, श्री विजय गुप्ता जी, श्री रमाशंकर शर्मा जी, श्री रोहित कुशवाहा जी, श्री कमलेश गुप्ता जी, श्री विजय गुप्ता जी, श्री विवेक शर्मा जी, श्री नरेंद्र राजपूत जी और श्री शिवराज राजपूत जी सहित मंडल के सभी जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ, श्रेष्ठ एवं ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नगर स्थित विधायक निवास कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवप्रवेशित सदस्यों का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। शनिवार दोपहर 01 बजे कांग्रेस नेता नारायण सिंह बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम इमलिया निवासी कल्याण सिंह धाकड़, जितेंद्र धाकड़ और घनश्याम सेन ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी की जनहितकारी नीतियों और आमजन के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए कार्यकर्ताओं के शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। इस दौरान जगदीश पाराशर, नारायण सिंह बाबूजी, रामपाल सेंगर, हफीज खान, प्रसेनजीत भास्कर सहित अन्य नेताओं ने भी नवप्रवेशित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्य से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
    1
    नगर स्थित विधायक निवास कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवप्रवेशित सदस्यों का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। शनिवार दोपहर 01 बजे कांग्रेस नेता नारायण सिंह बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम इमलिया निवासी कल्याण सिंह धाकड़, जितेंद्र धाकड़ और घनश्याम सेन ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी की जनहितकारी नीतियों और आमजन के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए कार्यकर्ताओं के शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

इस दौरान जगदीश पाराशर, नारायण सिंह बाबूजी, रामपाल सेंगर, हफीज खान, प्रसेनजीत भास्कर सहित अन्य नेताओं ने भी नवप्रवेशित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्य से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • यह देखिए, होटलों का हाल जहां अब अय्याशी के अड्डे बने हुए हैं। इन होटलों में स्कूल ड्रेस पहने नाबालिग छात्र-छात्राएँ कमरा लेने आते-जाते देखे गए हैं। कई होटलों में खुलेआम सेक्स रैकेट फल-फूल रहे हैं, और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह भी सामने आया है कि कुछ होटल सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करके बनाए गए हैं, और उन्हीं होटलों में सेक्स रैकेट संचालित हो रहे हैं। जल्द ही ऐसे होटलों के वीडियो और नाम सार्वजनिक किए जाएंगे, जो सरकारी ज़मीन पर बने हैं और जिनमें सेक्स रैकेट चल रहे हैं; इन नामों को जल्द ही सोशल मीडिया पर उजागर किया जाएगा।
    1
    यह देखिए, होटलों का हाल जहां अब अय्याशी के अड्डे बने हुए हैं। इन होटलों में स्कूल ड्रेस पहने नाबालिग छात्र-छात्राएँ कमरा लेने आते-जाते देखे गए हैं। कई होटलों में खुलेआम सेक्स रैकेट फल-फूल रहे हैं, और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

यह भी सामने आया है कि कुछ होटल सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करके बनाए गए हैं, और उन्हीं होटलों में सेक्स रैकेट संचालित हो रहे हैं। जल्द ही ऐसे होटलों के वीडियो और नाम सार्वजनिक किए जाएंगे, जो सरकारी ज़मीन पर बने हैं और जिनमें सेक्स रैकेट चल रहे हैं; इन नामों को जल्द ही सोशल मीडिया पर उजागर किया जाएगा।
    user_Monu sharma
    Monu sharma
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • झाँसी के थाना नवाबाद पुलिस ने बैंक में RTGS/NEFT और PPS फॉर्म में कथित हेरफेर कर लगभग ₹40 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक अंतर्राज्यीय शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से नगदी, सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, चेक सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त, धोखाधड़ी से प्राप्त हुई लगभग ₹37 लाख की शेष धनराशि को संबंधित बैंक खातों में फ्रीज करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जारी एक वीडियो बाइट में दी गई है।
    1
    झाँसी के थाना नवाबाद पुलिस ने बैंक में RTGS/NEFT और PPS फॉर्म में कथित हेरफेर कर लगभग ₹40 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक अंतर्राज्यीय शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से नगदी, सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, चेक सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त, धोखाधड़ी से प्राप्त हुई लगभग ₹37 लाख की शेष धनराशि को संबंधित बैंक खातों में फ्रीज करा दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जारी एक वीडियो बाइट में दी गई है।
    user_ARIF mansoori
    ARIF mansoori
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दतिया जिले की इंदरगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ रील बनाकर वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन खाली खोखे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा की टीम ने आरोपी आकाश बघेल पर लगातार नजर रखी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम दौहर निवासी 22 वर्षीय आकाश बघेल को दतिया-सेवढ़ा रोड स्थित टंचिंग ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा, एक 315 बोर का जीवित कारतूस, एक 12 बोर का जीवित कारतूस और तीन खाली खोखे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में आकाश बघेल ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर प्रसारित करने की बात स्वीकार की और अपने कृत्य पर खेद भी व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव शर्मा और उनकी टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। दतिया पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी है और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
    1
    दतिया जिले की इंदरगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ रील बनाकर वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन खाली खोखे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा की टीम ने आरोपी आकाश बघेल पर लगातार नजर रखी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम दौहर निवासी 22 वर्षीय आकाश बघेल को दतिया-सेवढ़ा रोड स्थित टंचिंग ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा, एक 315 बोर का जीवित कारतूस, एक 12 बोर का जीवित कारतूस और तीन खाली खोखे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूछताछ में आकाश बघेल ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर प्रसारित करने की बात स्वीकार की और अपने कृत्य पर खेद भी व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव शर्मा और उनकी टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। दतिया पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी है और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दतिया में सिविल लाइन पुलिस ने अपनी चैकिंग मुहिम के तहत कट्टाधारी बदमाशों को पकड़ा और उनका जुलूस निकाला। सेबड़ा चुंगी से चैकिंग के दौरान सागर अहिरवार, धर्मेंद्र पाल और सतेंद्र पाल नामक बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। सिविल लाइन पुलिस ने जुआ, सट्टा और कट्टाधारियों के खिलाफ एक सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी (टीआई) वैभव गुप्ता ने इन 'भौकाल बनाने वाले' बदमाशों का जुलूस निकालकर स्पष्ट संदेश दिया।
    1
    दतिया में सिविल लाइन पुलिस ने अपनी चैकिंग मुहिम के तहत कट्टाधारी बदमाशों को पकड़ा और उनका जुलूस निकाला। सेबड़ा चुंगी से चैकिंग के दौरान सागर अहिरवार, धर्मेंद्र पाल और सतेंद्र पाल नामक बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

सिविल लाइन पुलिस ने जुआ, सट्टा और कट्टाधारियों के खिलाफ एक सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी (टीआई) वैभव गुप्ता ने इन 'भौकाल बनाने वाले' बदमाशों का जुलूस निकालकर स्पष्ट संदेश दिया।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दतिया। ब्रेकिंग..... *पुलिस चैकिंग में पकड़े कट्टाधारी बदमाश, सिविल लाइन पुलिस ने निकाला जुलुस।* सेबड़ा चुंगी से चैकिंग के दौरान पकड़े गए कट्टाधारी बदमाशों का निकाला जुलुस। *सागर अहिरवार, धर्मेंद्र पाल और सतेंद्र पाल का निकाला जुलूस।* जुआ, सट्टा और कट्टाधारियों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने अपनाया सख्त रुख। *भौकाल बनाने वाले बदमाशों का टीआई वैभव गुप्ता ने निकाला जुलूस।*
    1
    दतिया। ब्रेकिंग.....
*पुलिस चैकिंग में पकड़े कट्टाधारी बदमाश, सिविल लाइन पुलिस ने निकाला जुलुस।* सेबड़ा चुंगी से चैकिंग के दौरान पकड़े गए कट्टाधारी बदमाशों का निकाला जुलुस। *सागर अहिरवार, धर्मेंद्र पाल और सतेंद्र पाल का निकाला जुलूस।* जुआ, सट्टा और कट्टाधारियों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने अपनाया सख्त रुख। *भौकाल बनाने वाले बदमाशों का टीआई वैभव गुप्ता ने निकाला जुलूस।*
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.