logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि की बरेली आमद और मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी की मुलाकात बरेली: आल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रवक्ता डाँ अनवर रज़ा कादरी ने बताया कि आज रात काला इमाम बाड़े की सालाना मंजलिस मे ईरान के सर्वोच्च नेता सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के प्रतिनिधि डाँ अब्दुल मजीद हकीम इलाही भाग लेने के लिए दिल्ली से आये। प्रोग्राम के बाद मौलाना समर हैदर आबिदी के निवास पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने मुलाकात की, और बहुत सारे मुस्लिम मसाईल पर विस्तार से चर्चा की। मौलाना ने कहा कि भारत की आवाम ईरान का समर्थन करती है, और अमरीका व इसराइल द्वारा बमबारी मे शहीद किये गये लोगो पर दुःख का इज़हार करती है। उस पर डाँ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि ईरान भारत का पुराना दोस्त है, और हम इस दोस्ती को और मुजबुती देना चाहते हैं मैं भारत की आवाम का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने मौलाना से विस्तार से बात करते हुए कहा कि पूरी दुनिया मे जितने भी जिहाद के नाम पर संगठन बने हुए हैं उन सभी के पीछे MOSSAD, CIA, Mi6 का दिमाग है। इनकी चालाकियों से होशियार रहना होगा। #

2 hrs ago
user_   ख़बर जंक्शन बरेली
ख़बर जंक्शन बरेली
Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

#ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि की बरेली आमद और मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी की मुलाकात बरेली: आल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रवक्ता डाँ अनवर रज़ा कादरी ने बताया कि आज रात काला इमाम बाड़े की सालाना मंजलिस मे ईरान के सर्वोच्च नेता सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के प्रतिनिधि डाँ अब्दुल मजीद हकीम इलाही भाग लेने के लिए दिल्ली से आये। प्रोग्राम के बाद मौलाना समर हैदर आबिदी के निवास पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने मुलाकात की, और बहुत सारे मुस्लिम मसाईल पर विस्तार से चर्चा की। मौलाना ने कहा कि भारत की आवाम ईरान का समर्थन करती है, और अमरीका व इसराइल द्वारा बमबारी मे शहीद किये गये लोगो पर दुःख का इज़हार करती है। उस पर डाँ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि ईरान भारत का पुराना दोस्त है, और हम इस दोस्ती को और मुजबुती देना चाहते हैं मैं भारत की आवाम का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने मौलाना से विस्तार से बात करते हुए कहा कि पूरी दुनिया मे जितने भी जिहाद के नाम पर संगठन बने हुए हैं उन सभी के पीछे MOSSAD, CIA, Mi6 का दिमाग है। इनकी चालाकियों से होशियार रहना होगा। #

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गांधी उद्यान में नमाज़ का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधी उद्यान पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख नाम का युवक अपने साथी के साथ पार्क में नमाज़ अदा करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो को खुद बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के बीच सार्वजनिक स्थलों के उपयोग को लेकर बहस शुरू हो गई है। वहीं कुछ लोगों ने मामले में प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग भी की
    1
    गांधी उद्यान में नमाज़ का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधी उद्यान पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख नाम का युवक अपने साथी के साथ पार्क में नमाज़ अदा करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो को खुद बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के बीच सार्वजनिक स्थलों के उपयोग को लेकर बहस शुरू हो गई है। वहीं कुछ लोगों ने मामले में प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग भी की
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    1
    Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    user_जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सच में प्यार मजहब नहीं देखता? बरेली में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है… जिसने हर दीवार को तोड़ दिया!प्यार के आगे हारी मजहब की दीवार! बिजनौर की मुस्कान बनी हिंदू, कुणाल संग लिए सात फेरे
    1
    सच में प्यार मजहब नहीं देखता? बरेली में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है… जिसने हर दीवार को तोड़ दिया!प्यार के आगे हारी मजहब की दीवार! बिजनौर की मुस्कान बनी हिंदू, कुणाल संग लिए सात फेरे
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    5 hrs ago
  • स्थान: मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश बजरंग दल द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान, "लव जिहाद" की एक मुस्लिम-विरोधी साजिश की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें टोपी और कुर्ता पहने एक मुस्लिम व्यक्ति को एक महिला की हत्या करते और उसके शरीर के टुकड़े फ्रिज में रखते हुए दिखाया गया था।
    1
    स्थान: मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
बजरंग दल द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान, "लव जिहाद" की एक मुस्लिम-विरोधी साजिश की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें टोपी और कुर्ता पहने एक मुस्लिम व्यक्ति को एक महिला की हत्या करते और उसके शरीर के टुकड़े फ्रिज में रखते हुए दिखाया गया था।
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    6 hrs ago
  • बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार एवं उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत किया गया तथा विवाह परिचयिका का विमोचन किया गया। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। शहनाइयों और मंगलगीतों के बीच पूरा वातावरण उल्लासमय बना रहा। विवाह उपरांत सभी नवदंपतियों को मंच पर बुलाकर अतिथियों ने आशीर्वाद दिया तथा उन्हें गृहस्थी के उपयोगी उपहार भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी सहित कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। विशेष रूप से समाजसेवी एवं आईएमए प्रेसिडेंट इलेक्ट बरेली डॉ. डी.पी. गंगवार तथा डीजी हॉस्पिटल की चेयरमैन डॉ. गीता गंगवार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। दोनों ने समाज सेवा और इस प्रकार के आयोजनों को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एड. के.पी. सेन गंगवार ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने इसे बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाना और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है। उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने भविष्य में और बड़े स्तर पर ऐसे आयोजन करने की बात कही। कार्यक्रम में अरविन्द पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, एड. मुनेन्द्र सिंह गंगवार, डॉ. उग्र सेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेजपाल गंगवार, भानु प्रताप गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, भद्रपाल गंगवार और महेश चंद पटेल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
    1
    बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार एवं उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत किया गया तथा विवाह परिचयिका का विमोचन किया गया।
समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। शहनाइयों और मंगलगीतों के बीच पूरा वातावरण उल्लासमय बना रहा। विवाह उपरांत सभी नवदंपतियों को मंच पर बुलाकर अतिथियों ने आशीर्वाद दिया तथा उन्हें गृहस्थी के उपयोगी उपहार भी भेंट किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी सहित कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
विशेष रूप से समाजसेवी एवं आईएमए प्रेसिडेंट इलेक्ट बरेली डॉ. डी.पी. गंगवार तथा डीजी हॉस्पिटल की चेयरमैन डॉ. गीता गंगवार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। दोनों ने समाज सेवा और इस प्रकार के आयोजनों को मजबूत करने पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एड. के.पी. सेन गंगवार ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने इसे बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाना और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है। उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने भविष्य में और बड़े स्तर पर ऐसे आयोजन करने की बात कही।
कार्यक्रम में अरविन्द पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, एड. मुनेन्द्र सिंह गंगवार, डॉ. उग्र सेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेजपाल गंगवार, भानु प्रताप गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, भद्रपाल गंगवार और महेश चंद पटेल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 👉देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गाड़ी अचानक ओवर ब्रज के नीचे रुक गई।
    1
    👉देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गाड़ी अचानक ओवर ब्रज के नीचे रुक गई।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
    14 hrs ago
  • बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में गुरु मां डॉ. सुरभि के निर्देशन में “थर्ड आई एक्टिवेशन” नामक तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 12, 13 और 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बरेली सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, आत्म-विकास और मानसिक एकाग्रता से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए। गुरु मां डॉ. सुरभि ने बताया कि यह विशेष आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यक्ति की आंतरिक चेतना और आत्मिक शक्ति को जागृत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें ध्यान, ऊर्जा संतुलन और गुरु के माध्यम से “शक्तिपात” जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया जाता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इन अभ्यासों के माध्यम से व्यक्ति अपनी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है तथा जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अधिक केंद्रित हो सकता है। शिविर में बताए गए कुछ विशेष अनुभव, जैसे बिना बोले संवाद करना, वस्तुओं को हिलाना या चम्मच मोड़ना आदि प्रतिभागियों के आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार, इन्हें व्यक्तिगत एवं आध्यात्मिक अनुभव के रूप में ही देखा जाना चाहिए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करना है। शिविर में मुख्य रूप से पूनम गुप्ता, रवि प्रकाश कनाडा , डॉ. गीता चौहान रुद्रपुर , राकेश राजपूत, जया, आदित्य फर्रुखाबाद , देवेश यादव बदायूं , राजीव वर्मा गजरौला , डॉ. भुवनेश जौनपुर, प्रीती शर्मा जयपुर , अवनि आर्य, कीर्ति स्वरूप, नीता यादव, मनमोहन गुप्ता, गरिमा सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, अनीता सिंह, पूजा मित्तल, अंजना अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, अक्षत मिश्रा, सुशील सोनी, आयुष सक्सेना, रीता सिंघल, निधि अग्रवाल, प्रीति मिश्रा, उषा खंडेलवाल सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।
    1
    बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में गुरु मां डॉ. सुरभि के निर्देशन में “थर्ड आई एक्टिवेशन” नामक तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 12, 13 और 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बरेली सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, आत्म-विकास और मानसिक एकाग्रता से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए। गुरु मां डॉ. सुरभि ने बताया कि यह विशेष आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यक्ति की आंतरिक चेतना और आत्मिक शक्ति को जागृत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें ध्यान, ऊर्जा संतुलन और गुरु के माध्यम से “शक्तिपात” जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया जाता है।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इन अभ्यासों के माध्यम से व्यक्ति अपनी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है तथा जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अधिक केंद्रित हो सकता है। शिविर में बताए गए कुछ विशेष अनुभव, जैसे बिना बोले संवाद करना, वस्तुओं को हिलाना या चम्मच मोड़ना आदि प्रतिभागियों के आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार, इन्हें व्यक्तिगत एवं आध्यात्मिक अनुभव के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करना है।
शिविर में मुख्य रूप से पूनम गुप्ता, रवि प्रकाश कनाडा , डॉ. गीता चौहान रुद्रपुर , राकेश राजपूत, जया, आदित्य फर्रुखाबाद , देवेश यादव बदायूं , राजीव वर्मा गजरौला , डॉ. भुवनेश जौनपुर, प्रीती शर्मा जयपुर , अवनि आर्य, कीर्ति स्वरूप, नीता यादव, मनमोहन गुप्ता, गरिमा सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, अनीता सिंह, पूजा मित्तल, अंजना अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, अक्षत मिश्रा, सुशील सोनी, आयुष सक्सेना, रीता सिंघल, निधि अग्रवाल, प्रीति मिश्रा, उषा खंडेलवाल सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • निरीक्षक राजेश कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि शाहजहांपुर । थाना पुवायाँ में तैनात निरीक्षक श्री राजेश कुमार के असामयिक निधन पर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। SP शाहजहाँपुर द्वारा उन्हें राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई और नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। बाद में पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।
    4
    निरीक्षक राजेश कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर ।  थाना पुवायाँ में तैनात निरीक्षक श्री राजेश कुमार के असामयिक निधन पर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। SP शाहजहाँपुर द्वारा उन्हें राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई और नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
इस दौरान अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। बाद में पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत भुता पुलिस ने हादसा संभावित स्थानों का निरीक्षण किया और मौके पर ही कई अहम सुधारात्मक कार्य शुरू किए। पुलिस ने उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, वहीं सड़क किनारे उगी झाड़-झंकार को हटवाकर वाहन चालकों की दृश्यता बेहतर की गई। इसके अलावा, सड़कों के किनारे लगे अवैध बोर्ड, बैनर और बाधक पेड़ों को हटाकर यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया। इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते नजर आए। पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत भुता पुलिस ने हादसा संभावित स्थानों का निरीक्षण किया और मौके पर ही कई अहम सुधारात्मक कार्य शुरू किए।
पुलिस ने उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, वहीं सड़क किनारे उगी झाड़-झंकार को हटवाकर वाहन चालकों की दृश्यता बेहतर की गई।
इसके अलावा, सड़कों के किनारे लगे अवैध बोर्ड, बैनर और बाधक पेड़ों को हटाकर यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया।
इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते नजर आए।
पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.