Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजपुर पुलिस की बड़ी सफलता, गौवंश तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने रविवार दोपहर 1 बजे बताया कि थाना राजपुर पुलिस ने ग्राम रणगांव रोड से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से गौवंश परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पिकअप में 05 कैड़े भरकर महाराष्ट्र वध हेतु ले जा रहा था। आरोपी मोहन पिता ओंकार मीणा निवासी विजय नगर, इंदौर के कब्जे से एक पिकअप वाहन व 05 कैड़े जप्त किए गए, कुल अनुमानित कीमत 8.50 लाख रुपये है। आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन एवं एसडीओपी श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में टीआई श्री विक्रमसिंह बामनिया के नेतृत्व में की गई। विशेष भूमिका: निरीक्षक विक्रमसिंह बामनिया सहित पुलिस टीम।
Allrounder Rahul Gupta
राजपुर पुलिस की बड़ी सफलता, गौवंश तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने रविवार दोपहर 1 बजे बताया कि थाना राजपुर पुलिस ने ग्राम रणगांव रोड से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से गौवंश परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पिकअप में 05 कैड़े भरकर महाराष्ट्र वध हेतु ले जा रहा था। आरोपी मोहन पिता ओंकार मीणा निवासी विजय नगर, इंदौर के कब्जे से एक पिकअप वाहन व 05 कैड़े जप्त किए गए, कुल अनुमानित कीमत 8.50 लाख रुपये है। आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन एवं एसडीओपी श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में टीआई श्री विक्रमसिंह बामनिया के नेतृत्व में की गई। विशेष भूमिका: निरीक्षक विक्रमसिंह बामनिया सहित पुलिस टीम।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने रविवार दोपहर 1 बजे बताया कि थाना राजपुर पुलिस ने ग्राम रणगांव रोड से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से गौवंश परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पिकअप में 05 कैड़े भरकर महाराष्ट्र वध हेतु ले जा रहा था। आरोपी मोहन पिता ओंकार मीणा निवासी विजय नगर, इंदौर के कब्जे से एक पिकअप वाहन व 05 कैड़े जप्त किए गए, कुल अनुमानित कीमत 8.50 लाख रुपये है। आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन एवं एसडीओपी श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में टीआई श्री विक्रमसिंह बामनिया के नेतृत्व में की गई। विशेष भूमिका: निरीक्षक विक्रमसिंह बामनिया सहित पुलिस टीम।1
- फरीदाबाद में सुनामी झूला गिरने से इंस्पेक्टर की मौत, 12 घायल इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मथुरा के रहने वाले थे उनका इसी वर्ष 31 मार्च को रिटायरमेंट था। हरियाणा सरकार ने उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए और एक सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया। #pblive #faridabad #accident #pblivenews #panthbhatia1
- Post by Jagdish mavi2
- “रात की सड़कों पर कहर बनकर दौड़ी काली स्कॉर्पियो, रफ्तार ने उड़ाई लोगों की नींद”1
- *सनावद पुलिस को मिली बड़ी सफलता हनीट्रैप के जरिए लाखों की वसूली: ब्लैकमेलिंग गिरोह का किया पर्दाफाश* रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान • *गिरोह के 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिसमे 03 महिला व 02 पुरुष शामिल* • *गिरोह में शामिल महिला आम लोगों को बुला कर गिरोह के अन्य सदस्यों से मोबाईल छुपवा कर बनवाती थी आपत्तिजनक वीडियो *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 06.02.26 को फरियादी निवासी ग्राम सताजना ने थाना सनावद पर शिकायत आवेदन दिया कि, दिनांक 02.02.2026 को एक महिला जिसने अपना नाम सपना बताया था उसने बार-बार फरियादी को फोन करके उसे पद्मावती कॉलोनी, सनावद स्थित अपने घर बुलाया था । महिला के द्वारा फरियादी को घर के कमरे में ले जाकर आपसी सहमति से संबंध बनाए जा रहे थे, तभी अचानक कमरे में 02 पुरुष एवं 01 अन्य महिला कमरे में आ गए महिला ने अपना नाम वैजन्ती बताया । जिनके द्वारा फरियादी को उसी कमरे में रखे मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने की बात कहते हुए फरियादी को डराया-धमकाया गया व वीडियो वायरल करने, जान से मारने एवं बलात्कार के झूठे प्रकरण में फँसाने की धमकी देते हुए फरियादी से 2,50,000/- (ढाई लाख रुपये) की मांग की गई । फरियादी ने भयवश दिनांक 06.02.2026 को पद्मावती कॉलोनी, सनावद में जाकर उक्त गिरोह को 10,000/- की राशि आरोपियों को दी, किंतु इसके पश्चात भी लगातार वीडियो वायरल करने एवं पुलिस प्रकरण दर्ज कराने की धमकियाँ दी जाती रहीं, जिससे फरियादी मानसिक रूप से अत्यंत प्रताड़ित हो गया । प्राप्त आवेदन एवं प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर वैजन्ती एवं उसके साथियों के विरुद्ध धारा 308(7), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन, एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर पुलिस को गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर विधिनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । पुलिस टीम के द्वारा फरियादी के बताए अनुसार घर में दबिश दी गई जहां पुलिस टीम को वैजन्ती नामक महिला मिली जिसे महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से अभिरक्षा में लिया गया । महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा वैजन्ती से उक्त कृत्य के बारे में पूछने पर उसने उक्त कृत्य को अपने साथी 02 अन्य महिलायें, समीर एवं सावन के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया । पुलिस टीम के द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में शामिल मुख्य आरोपी वैजन्ति के अन्य साथी 02 महिलायें व समीर एवं सावन को भी गिरफ्तार किया गया है । टीम के द्वारा उक्त मामले में आरोपियों के कब्जे से फरियादी को ब्लैकमेल कर लिए 10,000/- रुपयों व बनाया गए वीडियो को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । *गिरफ्तार आरोपियों के नाम* 1. वैजन्ति पति संजय दुबलिया उम्र 40 वर्ष निवासी बडगांव थाना बैडियां हाल मुकाम पंडित कालोनी सनवाद (मुख्य आरोपी) 2. समीर पिता लियाकल अली उम्र 22 वर्ष निवासी टेचिंग ग्राउण्ड खण्डवा रोड सनावद 3. सावन पिता मोहन मौरे उम्र 21 वर्ष निवासी टेचिंग ग्राउण्ड खण्डवा रोड सनावद 4. 02 अन्य महिलायें *पुलिस टीम* उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत के मार्गदर्शन में व सनावद थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि चैन सिंग सोलंकी, उनि रेणुका राठौड, उनि करण डावर, प्रआर गंभीर मीणा, प्रआर राजेंद्र चौहान, महिला आरक्षक कामिनी, महिला आरक्षक अन्नपूर्णा तिवारी, आर राजीव गुर्जर, आर श्रीकृष्ण बिरला, आर अरुण मीणा, आर जितेंद्र जाट। आर सुनील कुमार, आर राजेश जायसवाल, आर सरदार निगम, आर इसराम का विशेष योगदान रहा । देश की धड़कन न्यूज़ नेटवर्क से संवाददाता भगवान सिंह चौहान की ख़ास रिपोर्ट। *9826393014*3
- Post by रामकरण पटेल पाटीदार4
- लोकेशन : जोबट जिला(आलीराजपुर) जोबट के ग्राम डाबड़ी में तोल कांटे की सेटिंग पकड़ी गई, कपास व्यापार में धोखाधड़ी का आरोप, व्यापारी पिता–पुत्र की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के आदिवासी बहुल ग्राम डाबड़ी में कपास खरीद के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है,यहां कपास तोलने आए एक व्यापारी पर तोल कांटे में रिमोट के जरिए वजन कम–ज्यादा करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों के अनुसार, सिंघाना (जिला धार) निवासी सिद्दीक और उसका बेटा फैजान कपास खरीदने गांव पहुंचे थे,तोल के दौरान किसानों को वजन कम दिखने पर संदेह हुआ, जब दूसरे तोल कांटे से जांच की गई तो वजन अधिक निकला, जिससे हेरफेरी का खुलासा हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने व्यापारी पिता–पुत्र की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी क्षेत्रों में लंबे समय से व्यापारियों द्वारा वजन में धोखाधड़ी की शिकायतें मिलती रही हैं। मामले ने ग्रामीण बाजारों में तोल कांटों की पारदर्शिता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित जांच, प्रमाणित तोल कांटों के उपयोग और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- धार्मिक नगरी नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम पर आगामी 16 फरवरी को मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का दौरा प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को रविवार खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल ने शिखरधाम नागलवाड़ी में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सांसद पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित टीमों को अलग-अलग दायित्व सौंपे। साथ ही राज्यपाल के आगमन अवसर पर सांसद गजेंद्र पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया। स्वास्थ्य शिविर में सिकल सेल सहित अन्य संबंधित बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।1