logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

18 से 45 साल तक के युवाओं के लिए लिमिटेड कंपनी में नौकरी का मौका बंगाणा, इन्फोटेक आउटसोर्सिंग सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हिमाचल के युवाओं के लिए रेगुलर बेस पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों के लिए पात्रित है। इसमें 60 पदों के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसमें 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक युवा भाग लें सकते हैं कंपनी द्वारा युवाओं को डायरेक्ट साक्षात्कार ज्वाइनिंग के माध्यम से युवाओं को हॉस्पिटल में तैनाती दी जाएगी। कंपनी द्वारा पदों का नाम सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, के तौर पर युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी युवाओं की योग्यता के अनुसार पदों में प्राथमिकता प्रदान करेगी इसमें युवाओं की योग्यता आठवीं, दसवीं, बाहरवीं पास, तथा स्नातक पास युवा भाग लें सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी गार्ड का मासिक वेतन 16,800 रुपए एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक का 19,500 रुपये, ड्राइवर का मासिक वेतन 23,500 रुपए कंप्यूटर ऑपरेटर का 25,200 रुपए मासिक तौर पर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल से पहले अपना बायोडाटा तथा जरूरी दस्तावेज जैसे की आधार कार्ड, पेन कार्ड, दसवीं बाहरवीं का सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो और कंप्यूटर डिप्लोमा के साथ अपना आवेदन भेज सकते हैं।, कंपनी द्वारा युवाओं को इसके अतिरिक्त पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, ईपीएफ, ईएस आईसी, बोनस, ग्रेजुएटि प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र 8091940033 व्हाट्स के माध्यम से भेज सकते हैं।

2 hrs ago
user_Abhishek Kumar Bhatia
Abhishek Kumar Bhatia
Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago
5e51730a-7f1f-4fe4-acc9-cd896f4689e9

18 से 45 साल तक के युवाओं के लिए लिमिटेड कंपनी में नौकरी का मौका बंगाणा, इन्फोटेक आउटसोर्सिंग सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हिमाचल के युवाओं के लिए रेगुलर बेस पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों के लिए पात्रित है। इसमें 60 पदों के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसमें 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक युवा भाग लें सकते हैं कंपनी द्वारा युवाओं को डायरेक्ट साक्षात्कार ज्वाइनिंग के माध्यम से युवाओं को हॉस्पिटल में तैनाती दी जाएगी। कंपनी द्वारा पदों का नाम सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, के तौर पर युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी युवाओं की योग्यता के अनुसार पदों में प्राथमिकता प्रदान करेगी इसमें युवाओं की योग्यता आठवीं, दसवीं, बाहरवीं पास, तथा स्नातक पास युवा भाग लें सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी गार्ड का मासिक वेतन 16,800 रुपए एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक का 19,500 रुपये, ड्राइवर का मासिक वेतन 23,500 रुपए कंप्यूटर ऑपरेटर का 25,200 रुपए मासिक तौर पर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल से पहले अपना बायोडाटा तथा जरूरी दस्तावेज जैसे की आधार कार्ड, पेन कार्ड, दसवीं बाहरवीं का सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो और कंप्यूटर डिप्लोमा के साथ अपना आवेदन भेज सकते हैं।, कंपनी द्वारा युवाओं को इसके अतिरिक्त पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, ईपीएफ, ईएस आईसी, बोनस, ग्रेजुएटि प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र 8091940033 व्हाट्स के माध्यम से भेज सकते हैं।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • विधायक विवेक शर्मा ने 66 लाख की परियोजना का किया लोकार्पण बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में पर्यटन विकास को नई दिशा देते हुए विधायक विवेक शर्मा ने 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित पर्यटन परियोजना एवं मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि, युवा वर्ग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।कार्य क्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि अंदरोली क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैऔर यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है । कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को विकसित कर स्थानीय लोगों की आय बढ़ाई जाए। इसी सोच के तहत इस मुख्य द्वार और अन्य पर्यटन सुविधाओं का निर्माण कराया गया है, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। अंदरोली में मुख्य द्वार निर्माण से बढ़ेगी पर्यटन की पहचान, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के अंदरौली में निर्मित मुख्य पर्यटन द्वार को आकर्षक और आधुनिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, विवेक शर्मा ने कहा कि इस मुख्य गेट का निर्माण लगभग दस महीनों में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह द्वार न केवल अंदरौली की पहचान बनेगा, बल्कि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों का स्वागत भी भव्य तरीके से करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पर्यटन स्थल की पहली पहचान उसका प्रवेश द्वार होता है। इसलिए इस मुख्य गेट को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करे। स्थानीय लोगों ने भी इस निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्व पूर्ण कदम बताया और विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में और भी सौंदर्यी करण कार्य किए जाएंगे, जिसमें बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की बेहतर सुविधाएं शामिल होंगी। इससे पर्यटक यहां अधिक समय बिताएंगे और क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी। कुटलैहड़ में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर, विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यटन विकास का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब किसी क्षेत्र में पर्यटन बढ़ता है, तो वहां होटल, रेस्तरां, गाइड सेवा, वाहन सेवा और हस्तशिल्प जैसे कई नए व्यवसाय शुरू होते हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि युवा अपने गांव में ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पलायन की समस्या भी कम होगी। विधायक ने यह भी कहा कि पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय उत्पादों को भी बाजार मिलेगा। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपने उत्पाद तैयार कर पर्यटकों को बेच सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। अंदरौली के जल्द शुरू होंगी वाटर स्पोर्ट्स एवं अन्य सुविधाएं, विधायक विवेक शर्मा ने घोषणा की कि आने वाले समय में अंदरौली क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वाटर स्पोर्ट्स एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि गोबिंद सागर झील के आसपास वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं काफी अधिक हैं। विभागीय स्तर पर इसकी योजना तैयार की जा रही है और जल्द ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पर्यटकों को बोटिंग, कायकिंग और अन्य जल क्रीड़ाओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स शुरू होने से युवाओं के लिए प्रशिक्षित गाइड, नाव चालक और अन्य सेवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। लठियांनी-मंदली पुल बनेगा पर्यटन विकास की नई कड़ी, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि गोबिंद सागर झील पर 922 करोड़ रुपये की लागत निर्मित हो रहे लाठियांनी मंदली पुल क्षेत्र के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटकों के लिए यहां पहुंचना आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुल को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। पुल के आसपास पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यह स्थान एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि यह पुल कुटलैहड़ की अलग पहचान बनाने में सहायक सिद्ध होगा। विधायक विवेक शर्मा ने यह भी कहा कि बेहतर सड़क और पुल सुविधाएं पर्यटन के विकास की आधारशिला होती हैं। इसलिए सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक पर्यटक पहुंच सकें। कुटलैहड़ विस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने का निर्धारित कोटा है लक्ष्य, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, झील और पहाड़ी वातावरण को देखते हुए यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में नई पर्यटन परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें पार्क, व्यू-पॉइंट, ट्रैकिंग मार्ग और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय लोग पर्यटन विकास में भागीदारी निभाते हैं, तो क्षेत्र का विकास और तेजी से होता है। कार्यक्रम के अंत में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और जनता के सहयोग से कुटलैहड़ आने वाले वर्षों में एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा और यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह रहे मौजूद इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल खंड बिकास अधिकारी बंगाणा के एल वर्मा कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कृषि अधिकारी सतपाल धीमान, जगदीश शर्मा के सी शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
    1
    विधायक विवेक शर्मा ने 66 लाख की परियोजना का किया लोकार्पण
बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में पर्यटन विकास को नई दिशा देते हुए विधायक विवेक शर्मा ने 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित पर्यटन परियोजना एवं मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि, युवा वर्ग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।कार्य क्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि अंदरोली क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैऔर यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है । कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को विकसित कर स्थानीय लोगों की आय बढ़ाई जाए। इसी सोच के तहत इस मुख्य द्वार और अन्य पर्यटन सुविधाओं का निर्माण कराया गया है, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा।
अंदरोली में मुख्य द्वार निर्माण से बढ़ेगी पर्यटन की पहचान,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के अंदरौली में निर्मित मुख्य पर्यटन द्वार को आकर्षक और आधुनिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, विवेक शर्मा ने कहा कि इस मुख्य गेट का निर्माण लगभग दस महीनों में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह द्वार न केवल अंदरौली की पहचान बनेगा, बल्कि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों का स्वागत भी भव्य तरीके से करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पर्यटन स्थल की पहली पहचान उसका प्रवेश द्वार होता है। इसलिए इस मुख्य गेट को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करे। स्थानीय लोगों ने भी इस निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्व पूर्ण कदम बताया और विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में और भी सौंदर्यी करण कार्य किए जाएंगे, जिसमें बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की बेहतर सुविधाएं शामिल होंगी। इससे पर्यटक यहां अधिक समय बिताएंगे और क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी।
कुटलैहड़ में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर,
विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यटन विकास का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब किसी क्षेत्र में पर्यटन बढ़ता है, तो वहां होटल, रेस्तरां, गाइड सेवा, वाहन सेवा और हस्तशिल्प जैसे कई नए व्यवसाय शुरू होते हैं।
उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि युवा अपने गांव में ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पलायन की समस्या भी कम होगी।
विधायक ने यह भी कहा कि पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय उत्पादों को भी बाजार मिलेगा। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपने उत्पाद तैयार कर पर्यटकों को बेच सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
अंदरौली के जल्द शुरू होंगी वाटर स्पोर्ट्स एवं अन्य  सुविधाएं,
विधायक विवेक शर्मा ने घोषणा की कि आने वाले समय में अंदरौली क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वाटर स्पोर्ट्स एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि गोबिंद सागर झील के आसपास वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं काफी अधिक हैं। विभागीय स्तर पर इसकी योजना तैयार की जा रही है और जल्द ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पर्यटकों को बोटिंग, कायकिंग और अन्य जल क्रीड़ाओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। विधायक विवेक शर्मा  ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स शुरू होने से युवाओं के लिए प्रशिक्षित गाइड, नाव चालक और अन्य सेवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
लठियांनी-मंदली पुल बनेगा पर्यटन विकास की नई कड़ी,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि गोबिंद सागर झील पर 922 करोड़ रुपये की लागत निर्मित हो रहे लाठियांनी मंदली पुल क्षेत्र के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटकों के लिए यहां पहुंचना आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुल को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। पुल के आसपास पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यह स्थान एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि यह पुल कुटलैहड़ की अलग पहचान बनाने में सहायक सिद्ध होगा। विधायक विवेक शर्मा ने यह भी कहा कि बेहतर सड़क और पुल सुविधाएं पर्यटन के विकास की आधारशिला होती हैं। इसलिए सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक पर्यटक पहुंच सकें।
कुटलैहड़ विस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने का निर्धारित कोटा है लक्ष्य,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, झील और पहाड़ी वातावरण को देखते हुए यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में नई पर्यटन परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें पार्क, व्यू-पॉइंट, ट्रैकिंग मार्ग और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय लोग पर्यटन विकास में भागीदारी निभाते हैं, तो क्षेत्र का विकास और तेजी से होता है।
कार्यक्रम के अंत में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और जनता के सहयोग से कुटलैहड़ आने वाले वर्षों में एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा और यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल खंड बिकास अधिकारी बंगाणा के एल वर्मा कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कृषि अधिकारी सतपाल धीमान, जगदीश शर्मा के सी शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ऊना पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर में एक खतरनाक सांप दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना एसएचओ गौरव को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रामपुर के स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया। जतिंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सांप को सुरक्षित काबू कर लिया। इसके बाद सांप को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। पुलिस कर्मियों की सजगता और स्नेक कैचर की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
    1
    ऊना पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर में एक खतरनाक सांप दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना एसएचओ गौरव को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रामपुर के स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया। जतिंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सांप को सुरक्षित काबू कर लिया। इसके बाद सांप को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। पुलिस कर्मियों की सजगता और स्नेक कैचर की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। चार दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, दूसरी ओर बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की मां मंजू भगवान से बच्ची की सलामती की दुआ मांग रही है। जानकारी के अनुसार नायरा बुधवार के दिन सुबह 8 बजे के करीब अपने घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी बच्ची का पता नहीं चल पाया, जिसके बाद मामले की सूचना बड़सर पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। पहले दिन स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी आसपास के इलाकों, खेतों और जंगलों में सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा दूसरे दिन ड्रोन की मदद से भी इलाके की निगरानी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चौथे और दिन भी सर्च अभियान एसडीआरएफ और पुलिस और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं रविवार को हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ठाकुर भी कलबाड़ा गांव पहुंचे । जहां पर उन्होंने बच्ची के माता पिता से बातचीत की और ढांढस बंधाया। उन्होंने बच्ची के माता-पिता को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही उनकी बच्ची को ढूंढ निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से एसडीआरएफ की दो और टीम में सर्च अभियान में शामिल होंगी। वहीं नायरा की मां मंजू का रो- रो कर बुरा हाल है। मंजू भगवान से नायरा की सलामती की दुआ मांग रही है। उन्होंने पुलिस और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी बच्ची को ढूंढा जाए। वहीं नायरा के पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची बुधवार के दिन सुबह 8:00 बजे के आसपास घर के नजदीक खेल रही थी। उसके बाद अचानक गायब हो गई तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक नायरा का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि स्थानीय ग्रामीण और पुलिस द्वारा नायरा को हर जगह ढूंढा जा रहा है। वहीं कड़साई पंचायत के पूर्व प्रधान एवं स्थानीय निवासी रोमी कुमार ने बताया कि बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि पांचवें दिन भी एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं हमीरपुर एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सर्च अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि बच्ची की जल्द बरामदगी के लिए सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, या बच्ची के पिता रविंद्र कुमार के मोबाइल नंबर पर 62303-96169 संपर्क करें
    1
    हमीरपुर
जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। चार दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, दूसरी ओर बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की मां मंजू भगवान से बच्ची की सलामती की दुआ मांग रही है। 
जानकारी के अनुसार नायरा बुधवार के दिन  सुबह 8 बजे के करीब अपने घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी बच्ची का पता नहीं चल पाया, जिसके बाद मामले की सूचना बड़सर पुलिस को दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। पहले दिन स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी आसपास के इलाकों, खेतों और जंगलों में सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा दूसरे दिन ड्रोन की मदद से भी इलाके की निगरानी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चौथे और दिन भी सर्च अभियान एसडीआरएफ और पुलिस और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
वहीं रविवार को हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ठाकुर भी कलबाड़ा गांव पहुंचे । जहां पर उन्होंने बच्ची के माता पिता से बातचीत की और ढांढस बंधाया। उन्होंने बच्ची  के माता-पिता को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही उनकी बच्ची को ढूंढ निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से एसडीआरएफ की दो और टीम में सर्च अभियान में शामिल होंगी।
वहीं नायरा की मां मंजू का रो- रो कर बुरा हाल है। मंजू भगवान से नायरा की सलामती की दुआ मांग रही है। उन्होंने पुलिस और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी बच्ची को ढूंढा जाए।
वहीं नायरा के पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि  बच्ची बुधवार के दिन सुबह 8:00 बजे के आसपास घर के नजदीक खेल रही थी। उसके बाद अचानक गायब हो गई तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक नायरा का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि स्थानीय ग्रामीण और पुलिस द्वारा नायरा को हर जगह ढूंढा जा रहा है। 
वहीं कड़साई पंचायत के पूर्व प्रधान एवं स्थानीय निवासी रोमी कुमार ने बताया कि बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि पांचवें दिन भी एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।
वहीं हमीरपुर एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सर्च अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि बच्ची की जल्द बरामदगी के लिए सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, या बच्ची के पिता रविंद्र कुमार के मोबाइल नंबर पर 62303-96169 संपर्क करें
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बमसन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने 20 महिला मंडलों को सम्मानित कर महिला शक्ति के प्रति अपना सम्मान और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम स्थल पर विधायक के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया। कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा, जब विधायक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित 7 वृद्ध महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस भावपूर्ण पहल ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और भारतीय संस्कारों की झलक प्रस्तुत की। सम्मान समारोह के दौरान विधायक को पहनाई गई शॉल और टोपी को उन्होंने स्वयं एक बुजुर्ग महिला को पहनाकर आदर-सत्कार का अनूठा उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही अन्य 7 महिलाओं का भी सम्मान और अभिनंदन किया गया। विधायक ने नवनिर्मित ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा को भी शॉल-टोपी पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अपने संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि महिला सम्मान हमारी संस्कृति और सोच का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं का आदर करते हैं और जब कोई अन्य भी ऐसा करता है तो उसका भी स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी “इम्पोर्टेड टीम” केवल नुक्ताचीनी में लगी रहती है, परन्तु अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने क़े लिए मुँह में दही जम जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडलों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सम्मान का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा।
    3
    सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बमसन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने 20 महिला मंडलों को सम्मानित कर महिला शक्ति के प्रति अपना सम्मान और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम स्थल पर विधायक के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा, जब विधायक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित 7 वृद्ध महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस भावपूर्ण पहल ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और भारतीय संस्कारों की झलक प्रस्तुत की।
सम्मान समारोह के दौरान विधायक को पहनाई गई शॉल और टोपी को उन्होंने स्वयं एक बुजुर्ग महिला को पहनाकर आदर-सत्कार का अनूठा उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही अन्य 7 महिलाओं का भी सम्मान और अभिनंदन किया गया।
विधायक ने नवनिर्मित ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा को भी शॉल-टोपी पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
अपने संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि महिला सम्मान हमारी संस्कृति और सोच का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं का आदर करते हैं और जब कोई अन्य भी ऐसा करता है तो उसका भी स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी “इम्पोर्टेड टीम” केवल नुक्ताचीनी में लगी रहती है, परन्तु अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने क़े लिए मुँह में दही जम जाता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडलों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सम्मान का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    14 min ago
  • दो प्रवासियों द्वारा एक पंजाबी युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रवासियों ने युवक को कमरे के अंदर पकड़कर जमकर पीटा। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ… जब युवक को गुस्सा आया, तो वह बाहर निकला और उसने भी दोनों प्रवासियों को पकड़कर जमकर पीटा। घटना के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 📹 इस पूरी घटना की लाइव तस्वीरें आप देख सकते हैं हिमाचल पंजाब न्यूज़ पर। देखिए आगे क्या हुआ, किस तरह बढ़ा यह विवाद और क्या रही पूरी सच्चाई… #himachalpunjabnews
    1
    दो प्रवासियों द्वारा एक पंजाबी युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रवासियों ने युवक को कमरे के अंदर पकड़कर जमकर पीटा।
लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ…
जब युवक को गुस्सा आया, तो वह बाहर निकला और उसने भी दोनों प्रवासियों को पकड़कर जमकर पीटा।
घटना के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
📹 इस पूरी घटना की लाइव तस्वीरें आप देख सकते हैं हिमाचल पंजाब न्यूज़ पर।
देखिए आगे क्या हुआ, किस तरह बढ़ा यह विवाद और क्या रही पूरी सच्चाई… #himachalpunjabnews
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • घुमारवीं/हमीरपुर: नेशनल हाईवे 103 पर एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को तुरंत उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस द्वारा हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    घुमारवीं/हमीरपुर: नेशनल हाईवे 103 पर एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को तुरंत उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस द्वारा हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पिछले करीब पांच वर्षों से भारी बारिश और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए बरमाना क्षेत्र के मोक्ष धाम के पुनर्निर्माण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। इस मोक्ष धाम के ध्वस्त होने से आसपास की बैरी बरमाना, धोन कोठी, पंजगाई सहित मंडी क्षेत्र डेहर कीपंचायत के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया। सरकार ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 77 लाख रुपये की लागत से मोक्ष धाम के पुनर्निर्माण के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में पंजगाई में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जितेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नए सिरे से आधुनिक सुविधाओं के साथ मोक्ष धाम का निर्माण किया जाएगा जिसमें वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रेस वार्ता में पूर्व प्रधान पुष्पा शर्मा पंजगाई , पूर्व प्रधान धोनकोठी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान सुशील शर्मा उर्फ बब्बू पंजगाई , पूर्व प्रधान बरमाना रमेश संध्यार , वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण चंदेलभी, ओंकार चंदेल, बीडीटीएस सदस्य डॉ. कुलदीप कुमार बेली राम शर्मा ,श्याम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री और जितेंद्र चंदेल का आभार व्यक्त किया।
    1
    पिछले करीब पांच वर्षों से भारी बारिश और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए बरमाना क्षेत्र के मोक्ष धाम के पुनर्निर्माण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। इस मोक्ष धाम के ध्वस्त होने से आसपास की बैरी बरमाना, धोन कोठी, पंजगाई सहित मंडी क्षेत्र डेहर कीपंचायत के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया। सरकार ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 77 लाख रुपये की लागत से मोक्ष धाम के पुनर्निर्माण के आदेश जारी किए हैं।
इस संबंध में पंजगाई में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जितेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नए सिरे से आधुनिक सुविधाओं के साथ मोक्ष धाम का निर्माण किया जाएगा जिसमें वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
प्रेस वार्ता में पूर्व प्रधान पुष्पा  शर्मा पंजगाई ,  पूर्व प्रधान धोनकोठी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान सुशील शर्मा  उर्फ बब्बू पंजगाई , पूर्व प्रधान बरमाना रमेश संध्यार , वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण चंदेलभी, ओंकार चंदेल, बीडीटीएस सदस्य डॉ. कुलदीप कुमार  बेली राम शर्मा ,श्याम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए  मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री और जितेंद्र चंदेल का आभार व्यक्त किया।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 82 ts bbmb new clony vich balbir kumar g di scootry nu koi agg lgagyea ... #himachalPunjabnews
    1
    82 ts bbmb new clony vich balbir kumar g di scootry nu koi agg lgagyea ... #himachalPunjabnews
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.