logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुकान के सामने खड़े होने को लेकर विवाद दो घायल मेले में मची भगदड़ मजार पर बुधवार को लगे सालाना मेले में हलुआ-पराठे की दुकान के सामने खड़े होने को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार सादाब ने गर्म तेल के छींटे पड़ने का खतरा बताते हुए जलील, अददु व सलमान को हटने को कहा। आरोप है कि तीनों ने सादाब से मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंचे अरमान से भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से मेले में अफरातफरी मच गई। सादाब व अरमान घायल

19 hrs ago
user_Mohd zaid
Mohd zaid
रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

दुकान के सामने खड़े होने को लेकर विवाद दो घायल मेले में मची भगदड़ मजार पर बुधवार को लगे सालाना मेले में हलुआ-पराठे की दुकान के सामने खड़े होने को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार सादाब ने गर्म तेल के छींटे पड़ने का खतरा बताते हुए जलील, अददु व सलमान को हटने को कहा। आरोप है कि तीनों ने सादाब से मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंचे अरमान से भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से मेले में अफरातफरी मच गई। सादाब व अरमान घायल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लाइफ़ केयर हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर के डॉ शिवम वर्मा के साथ खाश बात जनपद बाराबंकी की रामनगर तहसील में बस स्टॉप के बगल स्थित लाइफ केयर अस्पताल में बच्चों का बेहतर इलाज किया जाता है। सच वार्ता न्यूज़ के संवाददाता बालेंद्र कुमार ने डॉक्टर से खास बातचीत की। क्या बोले डॉक्टर, देखिए इस खास रिपोर्ट में।
    1
    लाइफ़ केयर हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर 
के डॉ शिवम वर्मा के साथ खाश बात 
जनपद बाराबंकी की रामनगर तहसील में बस स्टॉप के बगल स्थित लाइफ केयर अस्पताल में बच्चों का बेहतर इलाज किया जाता है। सच वार्ता न्यूज़ के संवाददाता बालेंद्र कुमार ने डॉक्टर से खास बातचीत की। क्या बोले डॉक्टर, देखिए इस खास रिपोर्ट में।
    user_Ashish kumar Yadav
    Ashish kumar Yadav
    Voice of people रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दुकान के सामने खड़े होने को लेकर विवाद दो घायल मेले में मची भगदड़ मजार पर बुधवार को लगे सालाना मेले में हलुआ-पराठे की दुकान के सामने खड़े होने को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार सादाब ने गर्म तेल के छींटे पड़ने का खतरा बताते हुए जलील, अददु व सलमान को हटने को कहा। आरोप है कि तीनों ने सादाब से मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंचे अरमान से भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से मेले में अफरातफरी मच गई। सादाब व अरमान घायल
    1
    दुकान के सामने खड़े होने को लेकर विवाद दो घायल मेले में मची भगदड़
मजार पर बुधवार को लगे सालाना मेले में हलुआ-पराठे की दुकान के सामने खड़े होने को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार सादाब ने गर्म तेल के छींटे पड़ने का खतरा बताते हुए जलील, अददु व सलमान को हटने को कहा। आरोप है कि तीनों ने सादाब से मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंचे अरमान से भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से मेले में अफरातफरी मच गई। सादाब व अरमान घायल
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • किसान कार्यकर्ताओं ने मुकेश सिंह की जयंती पर मरीजों को बांटे फल, पौधारोपण कर दिया सेवा का संदेश किसान कार्यकर्ताओं ने मुकेश सिंह की जयंती पर मरीजों को बांटे फल, पौधारोपण कर दिया सेवा का संदेश बताते चलें कि बाराबंकी जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मुकेश सिंह की जयंती पर अस्पताल में मौजूद मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुकेश सिंह की स्मृति में पौधारोपण भी किया और सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जयंती को सामाजिक सेवा के रूप में मनाने का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। फल वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने लोगों को मानव सेवा तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष राम सजीवन वर्मा सहित भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कई किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    किसान कार्यकर्ताओं ने मुकेश सिंह की जयंती पर मरीजों को बांटे फल, पौधारोपण कर दिया सेवा का संदेश
किसान कार्यकर्ताओं ने मुकेश सिंह की जयंती पर मरीजों को बांटे फल, पौधारोपण कर दिया सेवा का संदेश
बताते चलें कि बाराबंकी जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मुकेश सिंह की जयंती पर अस्पताल में मौजूद मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुकेश सिंह की स्मृति में पौधारोपण भी किया और सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जयंती को सामाजिक सेवा के रूप में मनाने का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। फल वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने लोगों को मानव सेवा तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष राम सजीवन वर्मा सहित भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कई किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Sudhanshu Trivedi का बड़ा बयान आया सामने ,, क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी
    1
    Sudhanshu Trivedi का बड़ा बयान आया सामने ,, क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी
    user_Newindianews Network
    Newindianews Network
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के अरियामऊ में 5 वर्षीय बच्चे की सर्प दंश से मौत परिवार में कोहराम मच गया सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम अरियामऊ में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सर्प दंश से 5 वर्षीय बालक श्लोक पुत्र शरद की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, श्लोक अपने घर के पास शौच के लिए गया था, तभी उसे एक विषैले सर्प ने डस लिया। परिजन तुरंत उसे कजियापुर गांव को दवा पिलाने के लिए ले गये जंहा उसकी हालत गम्भीर देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की बात कही गई।परिजन वंहा से उसे टिकैत नगर अस्पताल लेकर पंहुचे तब तक बालक श्लोक की मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों और गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर सिरौलीगौसपुर के उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय, लेखपाल प्रदीप कुमार वर्मा और कोतवाली बदोसरांय के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सरोज हिमांशू पान्डेय उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली प्रशासन ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इससे इन्कार कर दिया। परिजनों का कहना था कि वे शव का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। अधिकारियों के डेढ घन्टे तक काफी समझाने के बाद भी परिजन अपनी बात पर अड़े रहे पोस्टमार्टम को तैयार नहीं हुए। उपजिलाधिकारी ने वन रेंजर से वार्ता की और ग्रामीणों द्वारा पकडे गये सांप को डब्बे में बंद कर रखा था उसे वन विभाग की टीम को सौंपा दिया है।
    2
    थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के अरियामऊ में 5 वर्षीय बच्चे की सर्प दंश से मौत परिवार में कोहराम मच गया 
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम अरियामऊ  में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सर्प दंश से 5 वर्षीय बालक श्लोक पुत्र शरद की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, श्लोक अपने घर के पास शौच के लिए गया था, तभी उसे एक विषैले सर्प ने डस लिया। परिजन तुरंत उसे कजियापुर गांव को दवा पिलाने के लिए ले गये जंहा उसकी हालत गम्भीर देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की बात कही गई।परिजन वंहा से उसे टिकैत नगर अस्पताल लेकर पंहुचे तब तक बालक श्लोक की मृत्यु हो गई।
इस घटना से परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने पर सिरौलीगौसपुर के उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय, लेखपाल प्रदीप कुमार वर्मा और कोतवाली बदोसरांय के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सरोज हिमांशू पान्डेय उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली 
प्रशासन ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इससे इन्कार कर दिया। परिजनों का कहना था कि वे शव का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। अधिकारियों के डेढ घन्टे तक काफी समझाने के बाद भी परिजन अपनी बात पर अड़े रहे पोस्टमार्टम को तैयार नहीं हुए। उपजिलाधिकारी ने वन रेंजर से वार्ता की और ग्रामीणों द्वारा पकडे गये सांप को डब्बे में बंद कर रखा था उसे वन विभाग की टीम को सौंपा दिया है।
    user_श्याम मनोरथ रावत
    श्याम मनोरथ रावत
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • १२ 12 तारीख को मंडल सिरौली गौसपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और तिरंगा यात्रा को सफल बनाया
    1
    १२ 12 तारीख को मंडल सिरौली गौसपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और तिरंगा यात्रा को सफल बनाया
    user_Praveshkumar pky
    Praveshkumar pky
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हूटर और ब्लैक फिल्म से रौब गांठने वालों पर चला ट्रैफिक पुलिस का हंटर रिपोर्ट - श्रवण कुमार यादव बाराबंकी। सड़क पर वीआईपी जैसा रौब दिखाकर यातायात नियमों की अनदेखी करना वाहन चालकों को भारी पड़ गया। गुरुवार को शहर के पटेल तिराहे पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर हूटर, प्रेशर हॉर्न और ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वाले चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को रोककर उनके वाहनों की जांच की गई। यातायात प्रभारी रामयतन यादव के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस ने ऐसे वाहनों को विशेष रूप से चिह्नित किया, जिनमें नियमों के विपरीत हूटर और प्रेशर हॉर्न लगे थे या शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी। पुलिस ने मौके पर ही वाहनों से हूटर खुलवाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए। अचानक पटेल तिराहे पर हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। यातायात पुलिस की सख्ती के चलते कई वाहन चालक अपने वाहनों में लगे हूटर और अन्य प्रतिबंधित उपकरण हटवाते नजर आए। यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क पर किसी भी वाहन को उसकी पहचान या रुतबे के आधार पर नियमों से अलग चलने की छूट नहीं दी जा सकती। हूटर और प्रेशर हॉर्न का अनधिकृत इस्तेमाल न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। वहीं, वाहनों के शीशों पर नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगाने से वाहन के अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं देतीं, जिससे सुरक्षा और यातायात निगरानी से जुड़ी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। पटेल तिराहे पर यातायात पुलिस की कार्रवाई ने साफ संदेश दिया कि बाराबंकी की सड़कों पर अब वीआईपी रौब नहीं, यातायात नियमों का पालन चलेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में नियमों के विपरीत हूटर, प्रेशर हॉर्न या ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल न करें और सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
    1
    हूटर और ब्लैक फिल्म से रौब गांठने वालों पर चला ट्रैफिक पुलिस का हंटर

रिपोर्ट - श्रवण कुमार यादव 
बाराबंकी। सड़क पर वीआईपी जैसा रौब दिखाकर यातायात नियमों की अनदेखी करना वाहन चालकों को भारी पड़ गया। गुरुवार को शहर के पटेल तिराहे पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर हूटर, प्रेशर हॉर्न और ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वाले चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को रोककर उनके वाहनों की जांच की गई।
यातायात प्रभारी रामयतन यादव के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस ने ऐसे वाहनों को विशेष रूप से चिह्नित किया, जिनमें नियमों के विपरीत हूटर और प्रेशर हॉर्न लगे थे या शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी। पुलिस ने मौके पर ही वाहनों से हूटर खुलवाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए।
अचानक पटेल तिराहे पर हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। यातायात पुलिस की सख्ती के चलते कई वाहन चालक अपने वाहनों में लगे हूटर और अन्य प्रतिबंधित उपकरण हटवाते नजर आए।
यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क पर किसी भी वाहन को उसकी पहचान या रुतबे के आधार पर नियमों से अलग चलने की छूट नहीं दी जा सकती। हूटर और प्रेशर हॉर्न का अनधिकृत इस्तेमाल न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है।
वहीं, वाहनों के शीशों पर नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगाने से वाहन के अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं देतीं, जिससे सुरक्षा और यातायात निगरानी से जुड़ी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।
पटेल तिराहे पर यातायात पुलिस की कार्रवाई ने साफ संदेश दिया कि बाराबंकी की सड़कों पर अब वीआईपी रौब नहीं, यातायात नियमों का पालन चलेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में नियमों के विपरीत हूटर, प्रेशर हॉर्न या ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल न करें और सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।
यातायात पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
    user_Journalist Shrawan yadav
    Journalist Shrawan yadav
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा की धूम रही ,राकेश कुमार वर्मा ने रैली को तिरंगा झण्डा दिखा कर जुल्फी मियां के हवेली से रवाना किया। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।। क्षेत्र के ग्राम पंचायत हज़रत पुर में देश भक्ति के नारों के साथ प्रदेश के पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने रैली को तिरंगा झण्डा दिखा कर जुल्फी मियां के हवेली से रवाना किया। औन मिंया की अगुवाई में रैली पूरी पंचायत में घूमी तत्पश्चात किन्तूर बदोसरांय होकर पुनः हजरत पुर हवेली पर पंहुच कर समापन हुआ।इस मौके पर पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश का किसान पहले नोट बंदी में लाइन लगाया अब यूरिया खाद के लिए सुबह से शाम तक लाइन में खडा है खाद की फैक्ट्रियां बंद पड़ी है। किसानों को समय से खादें न मिल पाने से अनाज की पैदावार पर फर्क पड़ेगा। किसान, नवजवान,छात्र सभी परेशान हैं 27 में उत्तर प्रदेश से और 29 में केन्द्र की सरकार को उखाड़ फेंकेगे।इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश-भर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार लखनऊ द्वारा राजकीय इन्टर कालेज सिरौलीगौसपुर से भब्य तिरंगा विषयक रैली का आयोजन डाॅ विजय कृष्ण यादव के संयोजन में निकाली गई।इस मौके पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान जिम्मेदारी और अपनत्व की भावना को मजबूत करने का अभियान है। प्रधानाचार्य डाॅ विजय कृष्ण यादव, विशिष्ट अतिथि मैकूलाल कनौजिया प्रदीप महाजन शिक्षक एंव राष्ट्रीय कवि थानाध्यक्ष राम अवतार सरोज तथा क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए देश भक्ति, स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज, भारतीय संविधान स्वतंत्रता सेनानियों तथा भारत के गौरवशाली इतिहास से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    1
    सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा की धूम रही ,राकेश कुमार वर्मा ने रैली को तिरंगा झण्डा दिखा कर जुल्फी मियां के हवेली से रवाना किया।

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत हज़रत पुर में देश भक्ति के नारों के साथ प्रदेश के पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने रैली को तिरंगा झण्डा दिखा कर जुल्फी मियां के हवेली से रवाना किया।
औन मिंया की अगुवाई में रैली पूरी पंचायत में घूमी तत्पश्चात किन्तूर बदोसरांय होकर पुनः हजरत पुर हवेली पर पंहुच कर समापन हुआ।इस मौके पर पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश का किसान पहले नोट बंदी में लाइन लगाया अब यूरिया खाद के लिए सुबह से शाम तक लाइन में खडा है खाद की फैक्ट्रियां बंद पड़ी है। किसानों को समय से खादें न मिल पाने से अनाज की पैदावार पर फर्क पड़ेगा। किसान, नवजवान,छात्र सभी परेशान हैं 27 में उत्तर प्रदेश से और 29 में केन्द्र की सरकार को उखाड़ फेंकेगे।इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश-भर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार लखनऊ द्वारा राजकीय इन्टर कालेज सिरौलीगौसपुर से भब्य तिरंगा विषयक रैली का आयोजन डाॅ विजय कृष्ण यादव के संयोजन में निकाली गई।इस मौके पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान जिम्मेदारी और अपनत्व की भावना को मजबूत करने का अभियान है। प्रधानाचार्य डाॅ विजय कृष्ण यादव, विशिष्ट अतिथि मैकूलाल कनौजिया प्रदीप महाजन शिक्षक एंव राष्ट्रीय कवि थानाध्यक्ष राम अवतार सरोज तथा क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए देश भक्ति, स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज, भारतीय संविधान स्वतंत्रता सेनानियों तथा भारत के गौरवशाली इतिहास से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    user_श्याम मनोरथ रावत
    श्याम मनोरथ रावत
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.