Shuru
Apke Nagar Ki App…
आमला ब्लॉक में लगी भीषण आग, 4 झोपडी जलकर हुईं खाक, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
AMLA NEWS
आमला ब्लॉक में लगी भीषण आग, 4 झोपडी जलकर हुईं खाक, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by AMLA NEWS1
- बैतूल, 01 मई 2026। शहर में चल रहे आईपीएल सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर की गई, जिसमें सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सख्ती बरती जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। दिनांक 30 अप्रैल को आरोपी शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी (28 वर्ष), निवासी ठाकुर मोहल्ला शाहपुर को आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस के मैच पर “क्रिकेट गुरु” एप के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था। जांच में सामने आया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अप्रैल माह से लगातार आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वनप्लस मोबाइल, सट्टे के हिसाब की पर्चियां, एक पेन और नगद 3500 रुपये जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) एवं 49 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के अन्य साथियों पंकज पटेल, पंकू नाई, ललित रघुवंशी सहित अन्य की तलाश तेज कर दी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, शिव कुमार तथा आरक्षक नितिन चौहान और अनिल डेहरिया की भूमिका सराहनीय रही। 👉 पुलिस का कहना है कि आईपीएल सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- 08 वर्ष पुराने प्रकरणो मे फरार आरोपी मुलताई पुलिस की गिरफ्त मे । बैतूल जिले में हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नेन्द्रसिंह परिहार एवं पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के 08 वर्ष पुराने पृथक पृथक 04 प्रकरणो के एक स्थायी वारण्टी को किया गिरफ्तार कार्यवाही का विवरण - थाना मुलताई क्षेत्रांतर्गत निवासरत आरोपी रामसू पिता शिवराज झारखण्डे उम्र 30 साल निवासी खल्ला के माननीय न्यायालय द्वारा थाना मुलताई के 08 वर्ष पुराने पृथक पृथक 04 प्रकऱणो मे स्थायी वारंट जारी कर तामीली हेतू प्राप्त हुये थे । उक्त आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का होकर न्यायालय पेशी हेतू उपस्थित नही होता था एवं पुलिस द्वारा वारंट तामीली हेतू आरोपी के घर पर जाने पर पुलिस के आने की सूचना पाकर पुलिस को चख्मा देकर फरार हो जाता था । आरोपी चोरी एवं आर्म्स एक्ट के प्रकऱणो मे बहुत लम्बे समय से फरार था जिसकी तलाश हेतू पुलिस द्वारा मुखबिर लगाये गये थे । लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रामसू पिता शिवराज झारखण्डे उम्र 30 साल निवासी खल्ला को दुनावा बस स्टेण्ड के पास से बमुश्किल घेराबंदी कर पकडा गया एवं विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । आरोपी का नाम - रामसू पिता शिवराज झारखण्डे उम्र 30 साल निवासी खल्ला मुख्य भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरी. नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि नेपालसिंह, सउनि रणधीरसिंह , आर. नरेश, आर. विवेक , सै. विजय रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही है ।1
- Post by Rakesh Sharma1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- बैतूल घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह में बड़ा हादसा या लापरवाही डीजे में डीजे वाली गाड़ी ने दुल्हों को रौंदा1
- मोदीजी की झालमुई का जवाब प्रियंका ने उत्तपम से दिया, ममता का सरकार बनाने का दावा, टीएमसी बैठी ईवीएम की सुरक्षा धरने पर, योगी ने बताया सपाईयों को गिरगिट, अयोध्या में श्रद्धालु के साथ मारपीट और आरोग्य मंदिरों की गुणवत्ता बढ़ाने का समय बोले नड्डा... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by AMLA NEWS1